Blog
-
कुटलैहड़ के 22 परिवारों को मिली 10.42 लाख की मदद
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के गरीब और असहाय परिवारों को सीएम राहत कोष की पहली किश्त पहुंच चुकी है। कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने दावा किया है कि 10.42 लाख रूपए 22 परिवारों के खातों में पहुंच चुके हैं। स्वास्थ सेवाओं के लिए राज कुमार गांव मदनपुर को 1,50 लाख, कपिल देव गांव धुँधला को 1 लाख, देवराज गांव नारगड़ू को 30 हजार,सुखदेव गांव खुरवाईं 50 हजार, शिव कुमार गांव हरोट 50 हजार, अशोक कुमार गांव नरूंह 50 हजार, सुमना देवी गांव नलूट 20 हजार , नानक चंद बसाल 50 हजार, संतोष कुमार गांव कुरयाला 40 हजार, चंचल गांव नारी देवी सिंह 1 लाख, पूजा, रामपाल, विसनी देवी, मधुबाला को दस-दस हजार रुपये, बीरबल नगंल सलंगड़ी 40 हजार, राम लाल नारी डेरा बाबा रुद्रनन्द 40 हजार, जोध सिंह गांव बसाल 61 हजार व अन्य के खातों में कुल 10 लाख 41 हजार 900 की राशि पहुंच चुकी है। -

एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 29 फरवरी तक : उपायुक्त
ऊना/ सुशील पंडित : शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के हेतू निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है जोकि 29 फरवरी तक चलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरूद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेडयूल के अनुसार 1 से 20 मार्च तक हस्तलिखित(मनुस्क्रिप्ट) नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियमावली का प्रारम्भिक प्रकाशन उपायुक्त द्वारा 21 मार्च को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 21 मार्च तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावे व आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल रहेगी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत प्राप्त सभी दावे और आपत्तियांे का निपटारा 21 अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 मई तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई हेतू तैयार कर लिया जाएगा तथा 3 मई को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिख मतदाता जिन्होंने 18.12.2023 तक 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली है वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं । उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए फॉर्म एसडीएम कार्यालय या पटवारी या नगर निकाय कार्यालय से प्राप्त कर सकता है। राघव शर्मा ने बताया कि एसडीएम कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गए फॉर्म को ही भर कर जमा कराया जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में फॉर्म पटवारी के पास जमा होंगे और शहरी क्षेत्रों में फॉर्म शहरी निकायों के सचिव/ कार्यकारी अधिकारियों के पास जमा होंगे। मतदाता का नाम, माता-पिता/ पति का नाम सरकार द्वारा जारी आधार कार्ड से या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर पहचान कार्ड से सत्यापित किया जाना चाहिए और नम्बर लिखा होना चाहिए (फॉर्म आधार कार्ड और वोटर कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति के साथ जुड़ा हो)। राघव शर्मा ने बताया कि फॉर्म पर मतदाता का नवीनतम स्व-प्रमाणित पासपोर्ट साइज़ रंगीन फोटोग्राफ लगाया जाए द्य फॉर्म पर दी गई जगह पर मतदाता के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान होने चाहिए । फॉर्म में सम्मिलित शपथ पर हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान होने चाहिए। -
पंजाबः पुलिस द्वारा चलाया गया आपरेशन ईगल 3, देखें वीडियो
मोगाः डी.जी.पी पंजाब के दिशा निर्देशों पर आज मोगा के एस.एस.पी विवेक शील सोनी आई.पी.एस की अगुवाई में मोगा में आपरेशन ईगल 3 चलाया जा रहा है।
जिसके तहत मोगा के बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बारीकी से चेकिंग की जा रही है। वही इस चेकिंग में सभी गलत अंसरो की चेकिंग और नशे की तस्करी करने वालो पर नकेल डाली जा रही है।
-
पंजाबः तेल की किल्लत को लेकर प्रशासन ने लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो
बठिंडाः केंद सरकार द्वारा हिट एंड रन कानून लाए जाने के विरोध में देशभर में ड्राइवरों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं मनसा में पेट्रोल पंपों पर भी इस विरोध के चलते बड़ी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। पेट्रोल-डीजल डलवाने के लिए वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। कई पंपों पर फ्यूल समाप्त हो गया है।
दूसरी ओर दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून के खिलाफ ड्राइवरों की हड़ताल को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे और एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने जिला वासियों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है। तेल की कमी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही समस्या को सुलझा लिया जाएगा।
-
पंजाबः 90 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई होने के बाद प्रशासन का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में 340 पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। वहीं बताया जा रहा है कि शहर में 90 प्रतिशत पंप ड्राई हो चुके है। दूसरी ओर लोग वाहनों की टंकियां फुल करवाने में जुटे हैं। हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में महानगर के 5 हजार से अधिक ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर हैं। वहीं ट्रांसपोर्ट्स द्वारा केंद्रीय कानून के खिलाफ की जा रही हड़ताल के चलते कई जगह पेट्रोल पंप ड्राई होने की घटनाओं के बीच लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने हेतु प्रयास चल रहे हैं।
दूसरी ओर, बस ड्राइवरों ने भी कल 2 घंटे हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। ट्रकों के पहिए जाम होने से तेल व अन्य खाद्य पदार्थों की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे शहर के कुछ पंपों और सब्जी मंडियों में भी किल्लत शुरू हो गई है। टू व्हीलर, फोर व्हीलर और ऑटो में पेट्रोल-डीजल भरवाने पंपों पर भीड़ लग रही है। बीते शाम से ही बड़ी संख्या में वाहन चालक पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन के लोकल अड्डे पर बने पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगने से रोड पर जाम लग गया। इसी के साथ समराला चौक, फुल्लांवाल आदि पंपों पर तेल भरवाने वाले लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई है।
-
ਪੰਜਾਬ: ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਬੱਚੇ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਦਾਦੀ SHO ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਪਿਟੀ, ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਤਰਨਤਾਰਨ: ਤਕਰੀਬਨ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਥਾਣਾ ਭਿੱਖੀ ਮਿੜ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਪਹੂਵਿੰਡ ਵਾਲੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਆ 12 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਹਰਨੂਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਲਾਪਤਾ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀਆਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਸਨ। ਪਰ ਇੱਕ ਮਹੀਨਾ ਬੀਤਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਖਾਲੀ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਏਕਤਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਦਲ ਦੇ ਝੰਡੇ ਹੇਠ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਿਖੀਵਿੰਡ ਚੌਂਕ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਲਾਪਤਾ ਹੋਏ ਬੱਚੇ ਦੀ ਦਾਦੀ ਐਸਐਚ ਓ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋ ਕੇ ਰੋਂਦੀ ਪਿੱਟਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆਈ।
ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਵਾਲਮੀਕ ਸਮਾਜ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਤੇ ਸਵਾਲ ਵੀ ਚੁੱਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਜਾਣ ਬੁਝ ਕੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਟਾਲ ਮਟੋਲ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਧਰ ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐਸਐਚਓ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਸਾਫ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਕਤ ਐਸਐਚਓ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਇਹ ਕਹਿੰਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਕਿ ਸਾਈਡ ਤੇ ਹੋ ਕੇ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ । ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਥਾਣਾ ਖਾਲੜਾ ਦੇ ਮੁਖੀ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅਸ਼ਵਾਸਨ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਧਰਨਾਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਧਰਨਾ ਚੁੱਕਿਆ।
-
पंजाबः ट्रांसपोर्टरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास, देखें वीडियो
लुधियानाः ट्रांसपोर्टरों ने ट्रांसपोर्ट के पास केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार द्वारा ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ लाए गए नए कानून का देशभर में विरोध हो रहा है। वहीं, इसके चलते लुधियाना के 90 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। ट्रांसपोर्टर सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ट्रक ड्राइवरों पर यह कानून जबरदस्ती थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही इस कानून को वापस नहीं लिया तो देश की जनता को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है और जरूरी सामान भी एक जगह से दूसरी जगह नहीं पहुंच पाएगा, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को अपने कानून पर पुनर्विचार करने की जरूरत है और ट्रक ड्राइवरों के साथ बैठकर बात करनी चाहिए ताकि आम लोगों को इससे कोई परेशानी न हो।
-

टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा भरे जाएंगे ऑप्रेटर के 220 पद
ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ इंडस्फिनिक्स परवाणू, आईटीसी कपूरथला, टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा ऑप्रेटर के 220 पद युवतियों के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 4 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 5 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 6 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंडस्फिनिक्स परवाणू के लिए ऑप्रेटर पद हेतू शैक्षणिक योग्यता 12वीं व फिटर, टर्नर, मकैनिकल में आईटीआई होना अनिवार्य है। आईटीसी कपूरथला के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता के आईटीआई कोपा युवतियों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा न्यूनतम वेतन 12,317 से 13 हज़ार और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। -
पंजाबः पेट्रोल-डीजल की सप्लाई जल्द होगी बहाल, प्रशासन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः केंद्र सरकार के नए “हिट एंड रन” कानून को लेकर देशभर के ट्रक ऑपरेटरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण पहले शहर अमृतसर में पेट्रोल और डीजल की कमी हो गई। पेट्रोल और डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर पाल ढींगरा ने भी यह बात कही थी कि शहर के 90% पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं और ऐसे ही हालात पूरे पंजाब में देखने को मिल रहे हैं। पेट्रोल पंप ड्राई होने के बाद ही पूरे पंजाब में पेट्रोल पंपों के बाहर भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। जिसके बारे में अमृतसर के डीसी घनशाम थोरी ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें डीसी ने अमृतसर वासियों को अफ़रा तफरी में पेट्रोल खरीदने से मना करते हुए यह विश्वास दिलाया है कि शहर में पेट्रोल और डीज़ल की सप्लाई फिर से सामान्य हो जाएगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि अमृतसर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई जालंधर से होती है और जिला प्रशासन की ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन से बातचीत के बाद जालंधर के ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म हो गई है। जिसके चलते पेट्रोल और डीजल अमृतसर में डीजल की जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी और पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल हमेशा की तरह उपलब्ध होगा। डीसी ने यह भी कहा कि कोई भी पेट्रोल पंप मालिक किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग या किसी अन्य अवैध गतिविधि में न करे। जिसके लिए उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल में कोई कमी नहीं हुई है, सिर्फ ट्रांसपोर्ट हड़ताल के कारण पेट्रोल पंप ड्राई होने के हालात पैदा हुए है। डीसी घनशाम थोरी ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें उम्मीद है कि आज देर रात तक पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।
-

शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए साक्षात्कार 10 जनवरी को
ऊना/ सुशील पंडित : उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए काउंसलिंग 10 जनवरी को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पहले यह काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर, 2023 को निर्धारित की गई थी जोकि किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते रोक लगा दी गई थी। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर, 2023 को काउंसलिंग में भाग ले चुके अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में आने की आवश्यकता नही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म सहित सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों में 8 पद अनारक्षित वर्ग, 3 पद ईडब्ल्यूएस, 3 पद ओबीसी, 1 पद ओबीसी बीपीएल, 1 पद ओबीसी डब्ल्यूएफएफ, 4 पद एससी, 1 पद एससी बीपीएल व 1 व एसटी के शामिल हैं।