Blog

  • पंजाबः हड़ताल नहीं हुई खत्म! यूनियन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब भर में केद्र सरकार के खिलाफ हिट एंड सन के कानून को लेकर यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते पंजाब में कई पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके है। जिसके चलते लोगों को तेल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 

    हालांकि जालंधर, लुधियाना सहित कई जिलों के डीसी ने यूनियन के साथ मिटिंग कर हड़ताल को खत्म करने का एलान किया था और लोगों से पैनिक ना होने कि अपिल की था। प्रशासन के इस फैंसले के बाद ही विभिन्न यूनियन के सदस्यों ने प्रैस वार्ता करते हुए कहा कि सरकार को इस कानून का जल्द ही कोई हल करना चाहिए। नहीं तो यूनियन को मजबूरन ऐसा रास्ता चुनना पड़ेगा ,जिससे देश और लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। फ़िलहाल हड़ताल चालू या ख़त्म करने को लेकर यूनियन ने खुल कर नहीं बोला। लेकिन यूनियन के सदस्य दबे हुए शब्दों में सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए हड़ताल को ही आखरी विकल्प मान रहे है।  

  • पंजाब: ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल को लेकर बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पंजाब में डीजल और पेट्रोल के वितरण की निगरानी के लिए राज्य और जिला के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद ब्योरा सांझा करते हुए पंजाब के गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग 4100 के.एल. पेट्रोल की खपत की तुलना में राज्य भर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का स्टॉक लगभग 22,600 के.एल. है और समय-समय पर इसकी पूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 10000 के.एल. डीजल की खपत करता है और वर्तमान में फिलिंग स्टेशनों पर स्टॉक 30,000 के.एल. से अधिक है, और 90000 के.एल. विभिन्न टर्मिनलों पर भी उपलब्ध है। सभी टर्मिनल संबंधित रिफाइनरियों के साथ पाइपलाइनों के माध्यम से जुड़े हुए हैं और इन टर्मिनलों पर पेट्रोलियम उत्पादों का निरंतर प्रवाह होता है।

    कुछ फिलिंग स्टेशनों में पेट्रोल/डीजल की भारी कमी के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर टिप्पणी करते हुए, गृह सचिव ने कहा कि किसी भी समय सभी फिलिंग स्टेशनों में स्टॉक एक समान नहीं होता है, जबकि कुछ फिलिंग स्टेशन शून्य स्तर पर हो सकते हैं जबकि अन्य के पास पूरा स्टॉक हो सकता है इसलिए राज्य में कुल स्टॉक स्थिति को इंगित करने के लिए कुछ फिलिंग स्टेशनों की स्टॉक स्थिति का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। गृह सचिव ने लोगों से अपील की कि वे घबराकर खरीदारी करने से बचें क्योंकि ठंड के मौसम में वे खुद को अनावश्यक परेशानी में डाल रहे हैं। बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को सतर्क रहने और राज्य भर में पेट्रोल और डीजल ट्रकों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्हें हड़ताली ट्रांसपोर्टरों के वर्ग के साथ बैठकें करने के लिए भी कहा गया ताकि उनकी शिकायतों का निवारण किया जा सके। राज्य भर में डीजल/पेट्रोल की सुचारू और निर्विघ्न आवाजाही और बिक्री को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को सतर्क रहने को भी कहा गया है।

  • जालंधरः घर में घुसकर महिला पर युवकों ने किया हमला, देखें Live

    जालंधर,ENS: भगवान वाल्मीकि गैट के पास एक महिला के घर घुसकर युवकों ने हमला कर दिया है। इस दौरान वाहां पर भारी हंगामा हो गया। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए पीडि़ता ने बताया कि उस पर युवकों द्वारा चीटा बेचने के आरोप लगाए जा रहे है। महिला ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई कि जा रही है, ऐसे में अगर वह नशा बैच रही है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई क्यू नहीं कर रही। महिला ने अपने उपर लगे अरोपों को निराधार बताया।

  • पंजाब: नशा तस्करों को लेकर SP की वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

    फाजिल्का: पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जहां पंजाब सरकार और डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं फाजिल्का में पंजाब पुलिस के एस.पी. मंजीत सिंह और सी.आई.ए. प्रभारी अमरेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर नशा तस्करों को 10 लाख रुपए लेकर नशे सहित छोड़ने व हर महीने 5 लाख रुपये नशा तस्करों से लेने की एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में लिखा है कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान और डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव जी पंजाब में नशा रोकने के लिए कई वादे करते हैं लेकिन जिला फाजिल्का के एस.पी. मंजीत सिंह ने 10 लाख रुपये लेकर नशा तस्करों को नशे के साथ छोड़ दिया। 

    सुरजीत सिंह संधू नाम के व्यक्ति को फाजिल्का पुलिस ने पकड़ा था। उसने स्वीकार किया कि उसने 10 लाख रुपये एस.पी.डी. मंजीत सिंह को दिए हैं और नशे का कारोबार चलाने के लिएनशा बेचने वालों से 5 लाख रुपये प्रति महीना इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह ने सी.आई.ए. स्टाफ को देते हैं यह  मामला फाजिल्का के एस.एस.पी. के ध्यान में है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वायरल पोस्ट में लिखा है कि इनके साथ एस.एस.पी. मंजीत सिंह ढेसी इनके साथ मिले हुए हैं और इस रेंज के ईमानदार डी.आई.जी. रणजीत सिंह ढिल्लों जोकि ईमानदार और ड्रग विक्रेता के विरोधी हैं। 

    उन्हें इसकी जानकारी है या नहीं। आगे लिखते हैं कि हम सभी फाजिल्का निवासी मुख्यमंत्री व डी.जी.पी. पंजाब व डी.आई को हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि वे इन अफसरों एस.पी.डी. मनजीत सिंह व सी.आई.ए. अमरिंदर सिंह पर बनती कार्रवाई की जाए। इस संबंध में जब सी.आई.ए. प्रभारी अमरिंद सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लगातार वायरल हो रही यह पोस्ट झूठी है और मामले की जांच की जा रही है।

  • जिला में दो दिन बंद रहेंगे निजी स्कूल

    जिला में दो दिन बंद रहेंगे निजी स्कूल

    ऊना/सुशील पंडित : जिला में डीजल की कमी व ठंड को देखते हुए ऊना प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सभी निजी स्कूल अगले दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया। एसोसिएशन ने कहा कि डीजल की कमी के चलते स्कूल प्रबंधन बसों का संचालन करने में असमर्थ है ऐसे में बच्चों का स्कूल तक पहुंच पाना संभव नहीं है। वहीं दूसरी तरफ ठंड के चलते भी ऊना प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। ट्रक चालकों की हड़ताल के बाद निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल होने के चंद ही घंटे के भीतर मान्यता प्राप्त स्कूल एसोसिएशन ने भी दो दिनों तक संस्थानों को बंद करने का फैसला लागू कर दिया है। निजी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके शर्मा ने बताया डीजल की सप्लाई बाधित होने की सूरत में स्कूलों की परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। निजी बस आपरेटर संघ द्वारा भी हड़ताल का ऐलान करने के बाद समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। जिसके चलते निजी स्कूल एसोसिएशन की तरफ से आने वाले दो दिनों तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। यदि दो दिन तक ईंधन की सप्लाई सुचारु नहीं होती तो दो दिन के बाद स्कूलों की छुट्टी को बढ़ाया भी जा सकता है।
  • 79 वाहनों के चालान कटे

    79 वाहनों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने सोमवार को जिले के अलग अलग क्षेत्रों में यातायात के नियम तोड़ने वाले 77 वाहनों के चालान किए। इनमें से चार लोगों ने मौके पर ही 2000 रुपए जुर्माना भर दिया। जबकि दो ट्रैक्टरों के चालान अवैध खनन करने के आरोप में काटे गए हैं। हालांकि पुलिस ने यह सूचना नहीं दी है कि ट्रैक्टर चालकों से कितना जुर्माना वसूला गया है।
  • अज्ञात वाहन की चपेट में आया राहगीर

    अज्ञात वाहन की चपेट में आया राहगीर

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में एक वाहन की टक्कर से राहगीर के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। सदर थाने में दर्ज हुए एक मामले में शिकायतकर्ता शेषपाल पुत्र श्याम लाल वासी रामपुर उत्तर प्रदेश ने बताया है कि रविवार को वह अपने ठेले पर मौजूद था कि एक जोरदार आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में ऊना रोड पर गिरा पड़ा है और उसे टक्कर मारने वाला वाहन दूर जा चुका है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279,337 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • बड़ूही बाजार में सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले पर कार्रवाई

    बड़ूही बाजार में सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले पर कार्रवाई

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा पुलिस ने सड़क पर रेहड़ी फड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति पर कार्रवाई की है। मामला बड़ूही बाजार का है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सड़क को घेरकर कुछ लोग अपनी रेहड़ी फड़ी लगाते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस गश्त के दौरान जब ऐसा पाया गया तो बंगाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के वासी विपिन कुमार पुत्र सत्यपाल शर्मा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • अम्व ,ऊना, हरोली और गगरेट पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी

    अम्व ,ऊना, हरोली और गगरेट पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित : नए साल के मौके पर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की है। ऊना सदर, गगरेट, हरोली और अंब पुलिस थानों ने चार ठिकानों से अवैध शराब की 39 बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानराकी के अनुसार हरोली पुलिस ने घालुवाल से एक व्यक्ति से अवैध शराब की 7 बोतलें, अंब पुलिस ने गोंदपुर बनेहड़ा से 12 बोतलें, गगरेट पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र से 8 बोतलें, थाना सदर की टीम ने मनोहर मार्किट, बाबा डेरा चौक से 12 बोतलें पकड़ी हैं। जिन 4 लोगों से यह अवैध शराब पकड़ी गई है पुलिस ने उन सभी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • पुराने बस अड्डे से सट्टेबाज दबोचा

    पुराने बस अड्डे से सट्टेबाज दबोचा

    ऊना/सुशील पंडित : सदर थाने की एक टीम ने सोमवार को ऊना हमीरपुर रोड पुराने बस अड्डे के पास एक सट्टेबाज को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुलवाला बाजार का एक सट्टेबाज इलाके में दड़ा सट्टा का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की जब तालाशी ली तो उसके पास 1610 रूपए और दड़ा सट्टा की पर्ची बरामद की। आरोपी के विरुद्ध सदर थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 13-ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।