Blog

  • पंजाब: प्रशासनिक फेरबदल, बड़े स्तर पर जेलों में अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब: प्रशासनिक फेरबदल, बड़े स्तर पर जेलों में अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    लुधियाना : पंजाब सरकार में लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। वहीं आज जारी किए गए आदेशों के तहत राज्य की विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। देखें लिस्ट-

  • पंजाबः कांग्रेस-अकाली दल को बड़ा झटका, ये नेता भाजपा में हुए शामिल

    पंजाबः कांग्रेस-अकाली दल को बड़ा झटका, ये नेता भाजपा में हुए शामिल

    चंडीगढ़: पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत चंडीगढ़ में आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा के साथ प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के बड़े नेताओं सहित उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल करवाया।

    भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव बीर दविंदर सिंह सिद्धू (पटियाला), शिरोमणि अकाली दल के महिला विंग की पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष मंजू कुरैशी (पटियाला) व भाजपा जिलाध्यक्ष कंवरवीर सिंह ढिल्लों की प्रेरणा से बहुजन समाज पार्टी खन्ना के जिला महासचिव एडवोकेट अवतार सिंह खन्ना अपने सहयोगीयों मनिंदर सिंह ग्रेवाल (पटवारी), इंद्रजीत सिंह पत्रकार, सुखचैन सिंह सोनी, कर्नल परमिंदर सिंह आदि अपने सैकड़ों साथियों समेत भाजपा में शामिल करवाया।

    अश्वनी शर्मा ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी नेताओं को इनका बनता उचित मान-सम्मान दिया जाएगा और यह सब भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचा पार्टी का प्रचार-प्रसार कर पार्टी को और मजबूत करेंगे। वहीं भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने और पार्टी को और मजबूत करने का आश्वासन दिया।

  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताः मुकेश अग्निहोत्री

    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताः मुकेश अग्निहोत्री

    राज्य के मुख्य धार्मिक स्थलों में ई-परिवहन सुविधा को दिया जाएगा बढ़ावा

    ऊना/ सुशील पंडित : विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए स्कूलों में आधारभूत ढांचा विकसित करवाया जाएगा। यह बात आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत एसडी पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल पालकवाह में आयोजित वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। इस मौके पर उन्होंने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित भी किया।

     उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र का विकास और गरीब लोगों की सेवा ही उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में तीन डिग्री कॉलेज के माध्यम से लड़कियों को घर-द्वार पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो  रही है। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित करने के साथ ही हरोली कॉलेज को इस वर्ष के अन्त तक तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा हरोली क्षेत्र में 33 सीनियर सेकंडरी स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। 

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की प्रवृति को रोकने के लिए स्कूलों के समीप शराब के ठेकों को शीघ्र बंद किया जाएगा ताकि बच्चों को पढ़ाई का अच्छा वातावरण मिल सके। उन्होंने शिक्षकों तथा अभिवावकों का आह्वान किया कि बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से परिचित करवाएं ताकि देश निर्माण में वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली की जनता को सीधा ऊना से जोड़ने के लिए प्रदेश का सबसे लंबा पुल तैयार करके जनता को सौंपा गया, जिससे साथ लगते सभी गावों को बेहतर सुविधा मिली है। स्थानीय जनता की सुविधा के लिए पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण शीघ्र ही किया जाएगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में सिंचाई के साथ-साथ पेयजल की नई योजनाएं निर्मित करवाना उनकी प्राथमिकता है ताकि प्रदेश में कोई भी क्षेत्र पानी की सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिरों का जीर्णाेद्धार किया जाएगा। हरोली हल्के में भी धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को ईसपुर से मंदिर दमामियां सड़क का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ई-वाहनों के संचालन को बढ़ावा दिया जाएगा और चिंतपूर्णी सहित राज्य के मुख्य धार्मिक स्थलों में परिवहन की इस नई सुविधा को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र की महिलाओं को प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए स्थानीय स्कूल को 51 हजार रूपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप अग्निहोत्री ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, उपनिदेशक आरम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, स्कूल के प्रबन्ध निदेशक सुखदेव दत्त, जिला प्रधान रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव सतीश बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कैप्टन शक्ति चंद सहित स्कूल का समस्त स्टाफ, अभिभावकगण और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • पंजाबः सीएम मान ने 17 चेयरमैनों के नाम का किया ऐलान, देखे लिस्ट 

    पंजाबः सीएम मान ने 17 चेयरमैनों के नाम का किया ऐलान, देखे लिस्ट 

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत ने 17 चेयरमैन के नामों की सूचि जारी कर दी है। जारी की गई सूचि के अनुसार सीएम मान 3 बोर्डों और 14 इंप्रूवमेंट ट्रस्टों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन में जसवीर, पंजाब लार्ज इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड में प्रदीप छाबड़ा, पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड में नील गर्ग, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर में अशोक तलवाड़, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट नवांशहर में सतनाम जैवाहा, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट नाभा में सुरिंदरपाल शर्मा को लगाया है। देखें लिस्ट 

  • हरि नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है: गणेश दत्त शास्त्री

    हरि नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है: गणेश दत्त शास्त्री

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव वदोली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन  कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने कृष्ण जन्म कथा के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए बताया कि  यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गौ प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया। कंस का आमंत्रण मिलने के बाद भगवान श्री कृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ मथुरा को प्रस्थान करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए।

    हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता

    कथा व्यास ने बताया कि भागवत कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में मानस पुण्य तो सिद्ध होते हैं। परंतु मानस पाप नहीं होते। कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है। कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है सच्चे हृदय से हरि नाम के सुमिरन मात्र से कल्याण संभव है।इसके लिए कठिन तपस्या और यज्ञ आदि करने की आवश्यकता नहीं है। जबकि सतयुग, द्वापर और त्रेता युग में ऐसा नहीं था।

  • जालंधरः संजय गांधी नगर में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में चाइना डोर सहित एक काबू

    जालंधरः संजय गांधी नगर में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में चाइना डोर सहित एक काबू

    जालंधर/वरुणः पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर चाइना डोर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने संजय गांधी नगर में रेड कर भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र केदारनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आज फोकल पॉइंट के पास पड़ते संजय गांधी नगर में छापेमारी कर 120 गट्टू बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपने स्टाफ के साथ फोकल पॉइंट की तरफ गश्त थे।

    इसी दौरान उन्हें मुखबिर का फोन आया। मुखबिर ने सूचना दी कि संजय गांधी नगर में प्रतिबंधित चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है। यदि अभी छापामारी की जाए तो बेचने वालों को रंगेहाथ पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने तुरंत छापा मार कर डोर पकड़ ली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता फोकल पॉइंट में एक फैक्ट्री में लोहा ढलाई का काम करते हैं।

    वह और उसका एक साथी मिलकर पंतगबाजी के सीजन में डोर और पतंग बेचने का काम करते हैं। वह दोनों प्रतिबंधित डोर को अमृतसर से खरीद कर लाते थे और अपना प्रॉफिट निकाल कर आगे बेच देते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुभाष के दोस्त को भी जल्द पकड़ा जाएगा।

  • विवेकानंद के जन्म दिवस पर जिला स्तरीय युवा दिवस मनाया

    विवेकानंद के जन्म दिवस पर जिला स्तरीय युवा दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : युवा सेवा एंव खेल विभाग उना द्वारा राष्टीय युवा दिवस के उपलक्ष पर आज विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर जिला स्तरीय युवा दिवस मनाया गया। जिसमे विभाग की ओर से अलग अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें निवंध लेखन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान मन्नत राणा ने दूसरा स्थान हर्षिता सैनी और तीसरा स्थान पलक ने प्राप्त किया। चित्र कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका ने दूसरा स्थान मनीशा देवी ने और तीसरा स्थान श्रेया शर्मा ने प्राप्त किया।

    वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान आकृति और नीलाक्षि ने दूसरा स्थान सिमरन और किरण दीप कौर ने और तीसरा स्थान सिधिका और श्रियाशी ने प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान गौरी और टीम ने दूसरा स्थान पीएनबी आर सेटी ने और तीसरा स्थान आई आई सी टी उना ने प्राप्त किया ।  प्रथम स्थान वाले बच्चे हमीरपुर मे होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे 19 तारीख को भाग लेंगे। इस मौके पर युवा खेल अधिकारी चंद्र मोहन, युवा संयोजक सुमन लता, सभी खेल प्रशिक्षक और अभी युवा स्वयं सेवी मौजूद रहे।

  • पंजाबः पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी चाइना डोर, 3 काबू

    पंजाबः पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी चाइना डोर, 3 काबू

    संगरूरः पंजाब में डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर चाइना डोर के खिलाफ सख्ती से पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं आज पुलिस ने दिड़बा में चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को चाइना डोर सहित काबू किया है। इसी तरह बठिंडा में पुलिस ने 90 गट्टू सहित एक आरोपी को काबू किया है। दिड़बा पुलिस ने दो दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित चाइना डोर के 32 गट्टू बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए दिड़बा के थाना प्रभारी संदीप सिंह कालेका ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दिड़बा में कुछ दुकानदार चाइना बेच रहे है।

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिड़बा में दुकान की तालाशी ली। तालाशी दौरान रमेश कुमार की दुकान से 5 चाइना डोर के गट्टू और रिंकू कुमार की दुकान से 27 गट्टू बरामद किए गए। पुलिस ने चाइना डोर को कब्जे में लेकर दोनों दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की भी जांच कर रही है कि ये दुकानदार चाइना डोर कहां से लाते थे। पंजाब में अक्सर चाइना डोर के मामले सामने आते रहते हैं, कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी, अब पुलिस प्रशासन भी सख्त रुख अख्तियार कर रहा है। दिड़बा एसएचओ संदीप सिंह ने कहा कि शहर में किसी भी चाइना डोर विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा।

    इसी तरह बठिंडा में पुलिस ने चाइना डोर के खिलाफ कार्रवाई की। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने प्रतिबंधित चाइन डोर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 90 गुट्टू चाइना डोर बरामद किए है। आरोपी खालीफ के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि अभिषेक सिंगला निवासी बसंत विहार चाइना डोर बेचता है। इस पर कार्रवाई करते हुए उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और 90 गट्टू बरामद की है।

  • पंजाबः ट्रैफिक कर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, देखें CCTV

    पंजाबः ट्रैफिक कर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, देखें CCTV

    मोगाः जिले में ट्रैफिक पुलिस पर कार चालक द्वारा कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। दरअसल, नाके पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने कार चालक को रूकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक कार भगाता रहा। इसी दौरान पुलिस कर्मी कार के आगे आ गया और विसल बजाता हुआ उसे गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहने लगा। इसी दौरान कार चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश में ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कुचलने की कोशिश की और चालक कार को भगाकर ले गया।

    गनीमत यह रही कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी कार चालक के कार भगाने से पहले ही पीछे हो गया और पुलिस कर्मी हादसे से बाल बाल बच गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी सड़क किनारे खड़ी कार के चालक को कागज दिखाने के लिए कहता है। इतनी देर में कार चालक वहां से कार भगाने की कोशिश करता है। लेकिन पुलिस कर्मी वहां से हटने की बजाए उसे कार रोकने के लिए कहता है। इसी दौरान कार चालक वहां से कार भगाकर फरार हो जाता है।

  • सोनमर्ग में आया बर्फीला तूफान, देखें हिमस्खलन का डराने वाला वीडियो 

    सोनमर्ग में आया बर्फीला तूफान, देखें हिमस्खलन का डराने वाला वीडियो 

    सोनमर्गः जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फीला तूफान आया। सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां बालटाल इलाके के पास हिमस्खलन हुआ है। घटना के वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिनमें हिमस्खलन को साफ देखा जा सकता है। कई लोगों के आपदा की चपेट में आने की खबर है।

    जानकारी के मुताबिक, कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से पूरे कश्मीर में बीती रात का तापमान काफी गिर गया। उसके बाद सोनमर्ग में बालटाल क्षेत्र के पास हिमस्खलन के हालत बने। वीरवार यानि 12 जनवरी को जहां हिमस्खलन हुआ है, वो जगह मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में है। एक वीडियो में हिमस्खलन होता साफ देखा जा सकता है।

    मजदूर का शव बरामद, बचाव कार्य जारी

    वीरवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद एक मजदूर की जान चली गई। मलबे में से उसकी लाश निकाली गई है। अभी इलाके में बचाव-कार्य चल रहा है। न्‍यूज एजेंसी के मुताब‍िक, जम्मू-कश्मीर में दो बार हिमस्खलन की सूचना मिली। 
    मौसम की बात करें तो कल बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह श्रीनगर में तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं, घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी प्रकार, अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में कश्मीर

    फिलहाल, कश्मीर ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है। चिल्लई कलां मौसम की 40 दिनों की वो अवधि होती है जब बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। यहां ‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर को शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है। हालांकि, शीत लहर उसके बाद भी जारी रहती है। ‘चिल्लई कलां’ के बाद यहां 20 दिनों तक ‘चिल्लई खुर्द’ और फिर 10 दिनों तक ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर रहता है।