Blog

  • पंजाबः चुनावों से पहले आप पार्टी ने कसी कमर, कई महिलाओं को किया शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः चुनावों से पहले आप पार्टी ने कसी कमर, कई महिलाओं को किया शामिल, देखें वीडियो

    तलवाड़ा/सोनू थापरः आप पार्टी ने चुनावों से पहले एक बार फिर से कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आप पार्टी जहां विपक्ष को झटका देकर पार्टी में शामिल कर रही है, वहीं समाज सेवक लोगों को भी आप ने पार्टी में शामिल करना शुरू कर दिया है। वहीं आप पार्टी ने समाज सेविका गीता को पार्टी में शामिल किया है। गीता ने अपने समर्थकों से पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं का धन्यावाद किया।

    दरअसल, आज मान सिंह (गग्गर) के नेतृत्व में दसूहा में बैठक हुई। जहां दसूहा हलके के विधायक सरदार करमवीर सिंह घुम्मन ने गीता और उनकी महिला साथियों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया और उन्होंने गीता को भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस मौके पर राज रानी, ​​परमजीत कौर, पुष्पा, आशा और आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • जालंधरः मामला मशहूर कपल की वायरल वीडियो का, हिरासत में ली गई लड़की का परिवार आया मीडिया के सामने, देखें Live

    जालंधरः मामला मशहूर कपल की वायरल वीडियो का, हिरासत में ली गई लड़की का परिवार आया मीडिया के सामने, देखें Live

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की आपत्तिजनक वायरल वीडियो को लेकर बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार की गई लड़की का सिविल अस्पताल में मेडकिल करवाया। इस दौरान पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं हिरासत में ली गई अन्य लड़की को लेकर पीड़ित लड़की के परिजन आज मीडिया के सामने आया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी लड़की पर गलत आरोप लगाए गए है। दरअसल, गिरफ्तार की गई लड़की के साथ एक अन्य लड़की को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी लड़की को 3 दिन से पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। 

    इस दौरान पीड़ित परिवार मीडिया के सामने आया है और उनका कहना है कि लड़की ने अपने अकाउंट से मैसेज भेजे है। जबकि उनका कहना हैकि पी़ड़ित लड़की बीएससी की पढ़ाई करती है और उसने अपनी फीस देने के एक महीना पहले की मशहूर कपल की दुकान पर नौकरी की थी। उनका आरोप है कि उनकी लड़की ने कुछ नहीं किया, उसे फंसाया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसे फंसाया जा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दुकान में नौकरी के समय फोन जमा किया जाता था। ऐसे में उनकी बच्ची पर गलत आरोप लगाकर उसे फंसाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बच्ची मेंटली टॉर्चर हो रही है।

    इस दौरान पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुकान मालिक सहज ने एक दिन के लिए सभी के फोन का इस्तेमाल किया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की के मना करने के बावजूद उसके फोन का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद अब उनकी लड़की  को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि आज चौथा दिन हो गया है, उनकी लड़की के बारे में कुछ भी बताया नहीं जा रहा है। पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके सुनने में आया है कि इस मामले में एक ओर यानी तीसरे से भी जल्द ही पुलिस द्वारा पूछताछ की जा सकती है।

  • पंजाबः देसी घी के पूरी चने में निकला मरा हुआ कोकरोच

    पंजाबः देसी घी के पूरी चने में निकला मरा हुआ कोकरोच

    लुधियाना : फास्ट फूड में आए दिन जानवर निकलने के मामले में सामने आ रहे है। वहीं बीते दिन पूरी चने में कोकरोच मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए गोयल परिवार ने बताया कि बीते दिन वह बाजार में एक प्रसिद्ध हलवाई से पूरी चने लेकर आए थे। इस दौरान जब वह नाश्ता करने लगे तो चने की सब्जी में से मरा हुआ काकरोच निकला। इस घटना के बाद बवाल मच गया। मामले की जानकारी देते हुए विपन गोयल ने बताया कि यह पूरी चने उन्होंने इलाके के प्रसिद्ध हलवाई की दुकान से लाए थे और उक्त दुकानदार देसी घी के पूरी चने होने का दावा करते है और मनमर्जी के रेट से पूरी चने बेचते हैं।

    लेकिन बीते दिन सब्जी में से मरा हुआ काकरोच निकलना यह बताता है कि प्रसिद्ध हलवाईयों के कारीगर कितनी लापरवाही से काम करते है। दूसरी ओर नामी हलवाई से मीडिया कर्मियों ने बात करनी चाही तो उसने कैमरे के आने से मना कर दिया और इस मामले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। जबकि विपन गोयल ने का आरोप है कि शहर में शोरूम टाईप दुकानें तो खोल लेते हैं, लेकिन उनके कारखानों में कितनी गंदगी और लापरवाही से काम होता है, इसके परिणाम कई बार दिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ चुनिदा लोगों की वजह से पूरे हलवाईयों के कामों पर सवाल उठते हैं। ऊपर प्रशासन भी इनका समय समय पर शुद्धता की जांच नहीं करता।

  • बड़ा हादसाः नदी पर बना पुल गिरने 10 लोगों के डूबने की आशंका, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः नदी पर बना पुल गिरने 10 लोगों के डूबने की आशंका, देखें वीडियो

    गांधीनगर: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के वाडवान तालुक के वस्तादी और चुडा गांवों को जोड़ने वाला मुख्य पुल रविवार को गिर गया। जिसके चलते भगदड़ मच गई। इस घटना में चार से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल जब गिरा तब एक डंपर और दो बाइक सवार पूल से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि पूल के अचानक गिरने कम से कम 10 लोग नदी में डूब गए है, जिसमें से 6 लोगों को बचा लिया गया है। इस हादसे में 4 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौजूद है। बचाव अभियान जारी है।

    इस हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। लोगों ने इस घटना की जांच करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि काफी समय से नया पुल बनाने की मांग हो रही थी। लेकिन सिस्टम केवल मरम्मत से ही संतुष्ट हो गया। इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि उचित मरम्मत के अभाव में पुल टूटा है। यह पुल वर्ष 1965 में बनाया गया था। इसकी लंबाई लगभग 40 मीटर है। गतिशीलता के लिए दोनों किनारों पर 7 स्तंभ दिए गए हैं। यह पूल चूड़ा, राणपुर, बोटाद समेत कई गांवों को जोड़ता था। यह पूल R&B अनुभाग के अंतर्गत आता है।

  • जालंधरः वाल्मीकि गेट के पास दो पक्षों की हुई झड़प, तेजधार हथियार से किया हमला

    जालंधरः वाल्मीकि गेट के पास दो पक्षों की हुई झड़प, तेजधार हथियार से किया हमला

    जालंधरः ENS: वाल्मीकि गेट के पास दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्ष घटना में घायल हुए है। वहीं भारत पुत्र राकेश कुमार निवासी वाल्मीकि गेट के सिर पर गहरी चोटे लगी है। बताया जा रहा है कि उसके सिर पर टांके लगे है। पीड़त परिवार ने दाऊ नामक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि दाउ नशे का आदी है और वह नशे की आपूर्ति के लिए लोगों से पैसे छीनता है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान आज वह उनके घर में आ गया और उसके बच्चे से पैसे मांगने लगा। जब पैसे देने से मना किया उसने तेजदार दात से हमला कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि दाउ भी हमले में घायल हुआ है। 

  • पंजाबः अमृतधारी सिख की गोलियां मारकर हत्या 

    पंजाबः अमृतधारी सिख की गोलियां मारकर हत्या 

    अमृतसरः तरनतारन में थाना सिटी के अधीन आते गांव रटोल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात एक अमृतधारी व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद थाना सिटी तरनतारन की पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेते हुए अगली जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार अमृतधारी सिख गुरजिंदर सिंह (45) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव रटोल जो सारा दिन गुरबाणी पढ़ने और खेती के धंधे में व्यस्त रहता था।

    गत रात जब गुरजिंदर सिंह अपने घर फसल को स्प्रे करने के लिए मोटरसाइकिल से खेतों की तरफ जा रहा था तो करीब 8 बजे ट्यूबवेल वाले कमरे नजदीक उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गुरजिंदर सिंह कुंवारा था और उसके 2 बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह और हरवंत सिंह ने बताया कि उनकी किसी से कोई भी रंजिश नहीं थी। परिवार द्वारा कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। इस मौके पर गांव रटोल के सरपंच मनदीप कौर पत्नी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

  • जालंधरः गेंहू को लेकर डिपू पर हुआ हंगामा, हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधरः गेंहू को लेकर डिपू पर हुआ हंगामा, हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दकोहा जगजीत कालोनी में डिपू पर गेंहू को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़ित लड़की ने नीरज शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह कुछ दिन पहले गेंहू की पर्ची कटवाकर गई थी। इस दौरान गेंहू को लेकर पूछताछ करने के लिए आई तो उसने डिपू होल्डर राजविंदर कौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने डिपू होल्डर की संचालन ने पूछताछ के दौरान उससे हाथापाई करते हुए थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद मोहल्ले में हंगामा शुरू हो गया।

    इस दौरान पीड़ित लड़की ने घटना संबंधी शिकायत पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर डिपो होल्डर राजविंदर कौर ने कहा कि उक्त लड़की किसी ओर डिपू की पर्ची कटवाकर यहां लेकर आई थी। इस दौरान उसने पीड़ित लड़की को यह समझाने की कोशिश की कि यह उनके डिपू की पर्ची नहीं है। इस दौरान पीड़ित लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया।  

  • पंजाबः चुनावों से पहले अकाली दल ने कसी कमर,आप सरकार पर साधे कई निशाने, देखें वीडियों

    पंजाबः चुनावों से पहले अकाली दल ने कसी कमर,आप सरकार पर साधे कई निशाने, देखें वीडियों

    मोगाः 2024 के चुनावों के से पहले शिरोमणि अकाली के प्रधान सुखबीर बादल ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत सुखबीर बादल वर्करों से मुलाकात कर मीटिंग कर रहे है। सुखबीर सिंह बादल ने मोगा में जहां अकाली दल के वर्करों के साथ मीटिंग करने पहुंचे, वहीं वह मोगा शहरी प्रधान के घर पर उसके भाई की पिछले दिनों मौत हो गई थी, उसके घर पर दुःख सांझा करने पहुंचे। इस दौरान सुखबीर बादल ने लॉ एंड आर्डर और नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर उठाये सवाल उठाते हुए कहा कि शाम को लोग घरों से नहीं निकलते बाहर और अब तो घरो पर भी लोग सेफ नहीं रहे। अब तो घर में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया जाता है। इसके बाद सुखबीर बादल ने वर्करो को एक जुट होकर पार्टी के साथ जुड़ने और अकाली दल की मजबूती के लिए काम करने के लिए वर्करों से अपील की और कहा कि चुनावों के लिए सभी इक्कठे हो जाए। 

    वहीं मीडिया के साथ बात करते हुए सुखबीर सिंह बदल ने कनेडा और भारत के संबंधों के बारे में कहा कि पंजाब के लोग इस समय बहुत टेंशन में है। कई लोगों ने यहां पर अपने प्रोग्राम रखे हुए है, लेकिन उनको वीजा नहीं मिल रहा। वहीं आप सरकार पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि हजारों करोड़ की फसल का नुक्सान हो गया, लेकिन किसी को एक पैसा नहीं दिया। सुखबीर बादल ने कहा  750 करोड़ रूपये इश्तहारों पर कहां खर्च कर दिए, इसका कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 50 हजार करोड़ का कर्जे ले लिया, लेकिन सरकार ने यह पैसा कहां खर्च किया है इसका भी कोई हिसाब तक भी नहीं है।  उन्होंने कहा कि अभी तक बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा तक नहीं दिया। राघव चड्डा की शादी को लेकर तंज कसते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी शादी में पंजाब पुलिस के कर्मचारी लगाये गए। सुखबीर बादल ने कहा आप विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने थानों में महीने लगा रहे है।

  • मेट्रो में युवक-युवतियों ने सरेआम की अश्लील हरकतें, देखें वीडियो

    मेट्रो में युवक-युवतियों ने सरेआम की अश्लील हरकतें, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के द्वारा यात्रियों को यह चेतावनी दी जाती है और बार-बार इस विषय को लेकर अभियान चलाया जाता है कि ऐसी कोई भी हरकत ना करें जिससे आम जन को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो और कोई अश्लील हरकत तो बिल्कुल भी ना करें लेकिन कुछ लोग लगातार ऐसी हरकत को अंजाम देते आ रहे हैं आज फिर दिल्ली मेट्रो में एक ऐसा ही सीन क्रिएट हुआ है। दिल्ली मेट्रो में एक कपल पूरे जोश के साथ किस करते हुए दिखाई दे रहा है लेकिन आसपास के लोग उस बात को बिल्कुल भी इग्नोर कर रहे हैं।

    जिससे यह पता चलता है कि आजकल दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है जब कुछ खास होता तब लोग उधर ध्यान देते लेकिन इस तरह की हरकतें अब बिल्कुल सामान्य सी बात हो गई है। वीडियो में कपल के चेहरे तो ढंके नजर आ रहे हैं लेकिन साफ तौर पर वह किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं चलती मेट्रो में कपल का एक ऐसा वीडियो मिलना किसी को भी हैरान कर देता है बताते चलें कि जिस तरह से यह हरकत कर रहे हैं वह हरकत कानून के मुताबिक अपराध की श्रेणी में भी आता है कि देखने के बाद लोगों की रिएक्शन में कुछ चौकाले वाले नहीं थे ऐसा लग रहा है कि अभी सामान्य सी बात हो चली है और ऐसी घटनाएं आम हो गई है।

  • दर्दनाक हादसाः भयानक सड़क हादसे में खनिज विभाग के निरीक्षक समेत 5 की मौत

    दर्दनाक हादसाः भयानक सड़क हादसे में खनिज विभाग के निरीक्षक समेत 5 की मौत

    उमरियाः मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पाली रोड पर रविवार देर रात 2 बजे एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे। इन्हीं का जन्मदिन मनाने ये ढाबे गए थे। वापस आते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार शहडोल में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी खनिज इंस्पेक्टर, अवनीश दुबे जिला प्रबंधक लोक सेवा शहडोल, प्रकाश जगत जिला पंचायत शहडोल, दिनेश सारीबा सब इंजीनियर गोहपारू और रीवा से आए अमित शुक्ला सवार थे, जिनकी मौत हुई है।

    पुलिस ने बताया कि मृतकों में शहडोल जिले के लोक सेवा प्रबंधक अवनीश दुबे, खनिज निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, दिनेश सरिवान (सब इंजीनियर) समेत प्रकाश जगत, अमित शुक्ला की मौत हुई है। ये लोग एक अधिकारी के रीवा से रिश्तेदार का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। तभी रात डेढ़ बजे के तकरीबन समय यह हादसा हुआ है। सभी मृतकों के शव पाली में पीएम के लिए रखे गए हैं।