Blog

  • राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख की ह’त्या करने वाले दोनों शूटरों की हुई पहचान

    नई दिल्ली : राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। एक आरोपी का नाम रोहित राठौर है जो कि नागौर के मकराना का रहने वाला है वहीं दूसरे का नाम नितिन फौजी है। वो हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है फिलहाल दोनों फरार हैं दोनों ने मिलकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था गत दिवस राजस्थान की राजधानी जयपुर में कपड़ा कारोबारी नवीन शेखावत 2 युवकों के साथ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर आया। सोफे पर एक तरफ सुखदेव बैठे थे तो सामने दोनों युवक वहीं बगल में नवीन शेखावत भी बैठा था। किसी सिलसिले में चारों आपस में बात कर ही रहे थे कि तभी सुखदेव के मोबाइल पर एक कॉल आयाजैसे ही सुखदेव ने कॉल उठाया, नवीन के साथ आए दोनों युवकों में से एक युवक अचानक उठा और सुखदेव को गोली मार दी बिना समय गंवाए दूसरे युवक ने भी फायरिंग शुरू कर दी सुखदेव को जैसे ही गोली लगी तो उनके शरीर से खून की धार निकलनी शरू हो गई वहां मौजूद सुखदेव के बॉडीगार्ड कुछ समझ पाते कि तभी दोनों युवकों ने नवीन शेखावत पर भी फायरिंग कर दी पूरा कमरा गोलियों की आवाज से गूंज पड़ा फायरिंग के दौरान गोगामेड़ी के गार्ड ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की लेकिन बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग कर दी जाते समय भी एक बदमाश ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मार दी

      फिर दोनों बदमाश वहां से भागने लगे इस दौरान सुखदेव के गार्ड्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग की जिस कारण गार्ड अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गयाफायरिंग के बाद दो बदमाश दौड़ते हुए एक गली से निकले और एक कार को रोककर लूटने की कोशिश कीउन्होंने ड्राइवर को पिस्तौल दिखाते हुए हवाई फायर किया तो ड्राइवर गाड़ी भगाकर भाग गया इस दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार को शूटरों ने निशाना बनाया बदमाशों ने स्कूटर सवार को गोली मार दी गई जिसके बाद वह भी घायल हो गया इसके बाद बदमाश भाग निकले वहीं, खून से लथपथ हालत में सोफे पर पड़े गोगामेड़ी को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया खबर फैली तो पूरे राजस्थान में हंगामा मच गया सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची गोगामेड़ी के संगठन से जुड़े लोगों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया उन्होंने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए मानसरोवर में सड़कें अवरुद्ध कर दीं

    20 सेकंड में 6 गोलियां बरसाईं

    जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ के मुताबिक, यह पूरी वारदात सुखदेव के घर में लगे सीटीटीवी में कैद हो गई थी पाया गया कि 20 सेकंड के अंदर 6 बार गोलियां चलाई गईं वहीं पूरी वारदात में कुल 17 बार फायरिंग की गई है उन्होंने बताया कि आरोपी एक एसयूवी कार में सवार होकर आए थे, जो पुलिस ने गोगामेड़ी के घर के बाहर से बरामद कर ली है उस कार से एक बैग, शराब की बोतल और खाली गिलास मिले हैं घटना के बाद एफएसएल टीम की मदद से फायरिंग वाली जगह यानी मौका-ए-वारदात से तमाम तरह के सुबूत जुटाए गए हैं

  • जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटकाः कार्यकर्ताओं सहित आप पार्टी में शामिल हुई पूर्व पार्षद

    जालंधर, ENS: चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का काम शुरू हो गया है। वहीं करतारपुर से वार्ड नंबर 13 की पूर्व पार्षद कांग्रेसी नेत्री कुलविंदर कौर ने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद निकाय मंत्री पंजाब एवं स्थानीय विधायक बलकार सिंह ने पार्टी का सरोपा पर डालकर स्वागत किया।

    इस निकाय मंत्री पंजाब बलकार सिंह ने कहा कि कहां की पंजाब में भगवंत मान सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है जिसको देखते हुए लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इस मौके पर वरुण बावा, जसविंदर सिंह बबला, सन्नी छाबड़ा ब्लॉक प्रधान, मानव छाबड़ा, पार्षद मनजिंदर कौर ,हरविंदर सिंह बाबा, लुब्बा राम, राजू अरोड़ा, राजिंदर कालिया, गुरदीप सिंह मिंटू, अन्य मौजूद थे।

  • जालंधरः सैर कर रहे बाप-बेटे पर रॉड से किया हमला

    जालंधर, ENS: मिट्ठू बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर के पास सैर कर रहे सिख व्यक्ति और उसके बेटे पर हमलावारों द्वारा रॉड से हमला किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस मारपीट में आरोपी ने उनके बेटे की पगड़ी भी उतारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे थाना बस्ती बावा खेल के पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिवार को शांत करवाया और पीड़ित की शिकायत लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बलदेव सिंह ने बताया कि वह मिट्ठू बस्ती नहर के पास सैर कर रहा था। इस दौरान उनके करीब से वरियाम सिंह नाम का व्यक्ति ऑटो में निकला। वह गाली गलौज कर रहा था। जब इसका विरोध किया गया तो उसने ऑटो रोक कर उन पर रॉड से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। जिसके बाद पीड़ित प्राथमिक इलाज के बाद शिकायत लेकर थाने पहुंचा और सारे घटनाक्रम के बारे में अपने बेटे को बताया।

    जब उसका बेटा थाने आ रहा था तो आरोपियों ने बेटे को भी रास्ते में रोक लिया और उसकी पगड़ी उतार दी। साथ ही दाढ़ी भी नोच ली। पीड़ित ने बताया कि ऑटो चला रहा वरियाम सिंह देर रात नशे में धुत था। बलदेव सिंह ने कहा कि मिट्ठू बस्ती गुरुद्वारा के सामने रहने वाले एक वरियाम सिंह के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था। पहले भी उनकी वरियाम सिंह के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद उसने पहले भी हमला किया था। जिसका थाना स्तर पर राजीनामा हो गया था। 

  • आज का राशिफल, 6 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 6 दिसंबर 2023

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 29 मिनट प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 29 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों और अन्य लोगों के आने जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी किसी तरह का नुक्सान नहीं होगा। नौकरी में भी यही स्थिति रहेगी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा | कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट में आपको नया अनुभव मिलेगा।

    वृष राशिः आज आपका पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। घर पर हो रहे किसी पूजा अनुष्ठान में माता-पिता के साथ आप भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज नौकरी में काम कम होने पर भी आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस खुश होंगे और आपके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। यदि आप व्यापारी हैं और कोई डील बहुत दिनों से पेंडिंग पड़ी है, वो आज संपन्न हो सकती हैं, जिससे आपको निरंतर लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज कुछ नया सोच सकते हैं। आज अपने खानपान का ध्यान रखे, हो सके तो गर्म तासीर की चीजें खाएं जिससे सर्दी से बचाव हो सके।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो काम के संबंध में कहीं की यात्रा हो सकती है, ऐसे में सावधानी अवश्य बरतें। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। व्यवसाय करते हैं तो आपको बड़े ही सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए, पुराने व्यापारिक समझौते आपके आपसी संबंधों से ही बने रहने की संभावना है। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा या निजी कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। शुभ परिणाम मिल सकते हैं, अवसर पर अपनी कड़ी नजर रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें विटामिन्स वगैरह लेते रहें। सुबह धूप का सेवन करें। नवविवाहित जोड़े आज कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। वहां उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।

    कर्क राशिः आपके लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और इंटरव्यू होने वाला है तो आप पूरे कान्फिडेंस के साथ इंटरव्यू दें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लें और प्रतिदिन योग करें और पर्याप्त धूप लेने का प्रयास करें।

    सिंह राशिः आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यत्मिक वातावरण बना रहेगा, सभी के साथ आपका व्यवहार बहुत संतुलित रहेगा। लोगों से आपको मान सम्मान भी मिलेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के छात्रों का ज्यादा समय मित्रों के साथ आज प्रोजेक्ट बनाने में बीतेगा। यदि आप विवाहित हैं, तो आज आपको ससुराल की ओर से विशेष तोहफा भी मिलने की संभावना है, दोनों परिवारों के संबंध मधुर बनेंगे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रात को सोने से पूर्व थोड़ी देर ध्यान करें नींद अच्छी आएगी। पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    कन्या राशिः आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा आपकी बात सभी लोग ध्यान से सुनेंगे। परिवार में आपसे सभी प्रसन्न होंगे आपका मान बढ़ेगा। आज आपके मन में व्यापार को लेकर नए-नए विचार आएंगे या उसी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सोचेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। काम को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा, स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए घर के बने पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। वैवाहिक लोगों का अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।

    तुला राशिः आपका रूझान संगीत की ओर रहेगा। आज आप मित्रों के साथ मिलकर घर में गीत संगीत का प्लान बनाएंगे और इस काम में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा, परिवार के लोग भी उससे प्रभावित होकर उसकी प्रशंसा करेंगे। आपके संबंध मित्रों के साथ मजबूत होंगे आप उनके निमित्त कुछ खर्चे भी करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, यदि आपने कहीं निवेश किया है तो वापस धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। नौकरी करने के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों का अपनी पढ़ाई में मन लगेगा, अच्छी तैयारी के लिए कोई नई तकनीक अपना सकते हैं। अच्छे परिणाम मिलेंगे।

    वृश्चिक राशिः आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आप बहुत आनंदित होंगे। आशान्वित होकर उनके भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। आज आप परिवार के बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर आज दिन ठीक रहेगा। जो नौकरी करते हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है, आज किसी पार्टी में शामिल होंगे।

    धनु राशिः आज आपकी प्रशंसा हो सकती है, पारिवारिक जीवन आज शुभ फलदायी साबित होगा। आज किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलतापूर्वक निभाएंगे, सबकी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे। सभी लोग खुश होंगे और आपकी काबिलियत की सराहना करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं, ग्राहक आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने बावजूद समय पर आनंदपूर्वक सारा काम पूरा कर लेंगे। अधिकारी वर्ग उनके काम से खुश होंगे। यदि आप मैनेजमेंट या बीटेक की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपके लिए कुछ खास खबर मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर आशान्वित होंगे। आज लवमेट्स के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।

    मकर राशिः आज कोई आपको नई आहार योजना या नई व्यायाम प्रणाली शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। लंबी सैर पर जाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज घर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। आपके घर में नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बच्चों की कोई बात ठीक नहीं लगेगी ऐसे में संयम रखें उन्हें भी समझने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सिंगल हैं तो कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप आज शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से स्वास्थ्य और फिट रहेंगे। मेडिटेशन और योग को दिनचर्या में शामिल करें।

    कुंभ राशिः आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में आज किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी आप उनके साथ समय बीताने का प्रयास करेंगे इस प्रकार आपकी शाम मनोरंजन से भरपूर रहेगी। यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का समुचित प्रयोग करें तो अधिक फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परन्तु लेनदेन में सावधानी बरतें। आज का दिन लवमेट्स के लिए अच्छा है रिश्ता पक्का हो सकता है। यदि आप स्कूल में हैं तो आपका मन आज पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा।

    मीन राशि: आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहेगी, आप सक्रिय रहेंगे। जीवन शैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है। आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। इस राशि के जो जातक विवाह होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनके लिए अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना है। जो छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है शुरुआत कर सकते हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਲੁਟੇਰਿਆ ਨੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਔਰਤ ਦੀਆ ਲਾਇਆ ਬਾਲੀਆ, ਦੇਖੇ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਸਪੂਰ: ਥਾਣਾ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਵਿੱਚ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਲੁੱਟਾ ਖੋਹਾਂ ਅਤੇ ਚੋਰੀਆਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਪਿੰਡ ਮਿਆਣੀ ਝਮੇਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਜਿੱਧੇ ਮਿਆਣੀ ਝਮੇਲਾ ਦੀ ਵਾਸੀ ਇੱਛਆ ਦੇਵੀ ਪਤਨੀ ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕਰਿਆਨੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਬੈਠੀ ਸੀ। 

    3 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਦੋ ਲੜਕੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਆਏ , ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਲੜਕਾ ਨੇ ਔਰਤ ਤੋਂ ਮੂੰਗਫਲੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਮੂੰਗਫਲੀ ਦੇ ਕੇ ਪੈਸੇ ਗੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਉਣ ਲੱਗੀ ਤਾਂ ਲੁਟੇਰੇ ਨੇ ਝਪਟਾ ਮਾਰ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਦੀਆਂ ਬਾਲੀਆਂ ਲਾ ਲਾਇਆ ਅਤੇ  ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।  ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਦਾ ਕਾਫੀ ਜ਼ੋਰ ਹੈ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਾਰਨ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਗੁਰਸਿਮਰਤ ਮੰਡ ਨੇ ਸੁਖਦੇਵ ਗੋਗਾਮਾੜੀ ਦੇ ਕਤਲ ਦੀ ਕੀਤੀ ਨਿੰਦਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਐਂਟੀ ਟੈਰਰਿਸਟ ਫਰੰਟ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਸਿਮਰਤ ਸਿੰਘ ਮੰਡ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜਪੁਤ ਕਰਨੀ ਸੈਨਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਗੋਗਾਮਾੜੀ ਦੀ ਹੱਤਿਆਂ ਦੀ ਸਖਤ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਿੰਦਾ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਵੇਦਨਾ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਕਿ ਸਨਾਤਨ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦਾ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਤੀਜਾ ਭੁਗਤਨਾ ਪਏਗਾ। 

    ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਗੋਗਾਮਾੜੀ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦੇ ਲਈ ਉੱਥੇ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਉਹ ਉਸਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਸਾਬਿਤ ਹੋਈ ਹੈ।  ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਗੋਗਾਮਾੜੀ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ ਦੋ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਧਮਕੀ ਮਿਲ ਰਹੀ ਸੀ ਮਗਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਮੁਹਈਆ ਨਹੀਂ ਕਰਾਈ। ਜਿਸ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਇਹ ਹੋਇਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਾਰਾਂ ਦੀ ਟੱਕਰ ਤੋਂ ਪੁੱਲ ਤੇ ਹੋਇਆ ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਡਰਾਮਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਜਗਰਾਉਂ ਪੁਲ ਤੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹਾਈ ਵੋਲਟੇਜ ਡਰਾਮਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਉਥੋਂ ਨਿਕਲ ਰਹੀਆ ਦੋ ਕਾਰਾਂ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਟਕਰਾ ਗਈਆਂ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਮਗਰ ਕਾਰਾਂ ਦਾ ਮਾਮੂਲੀ  ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋਨੋਂ ਹੀ ਪੱਖ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਨਾਲ ਚੰਗੀ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਅਤੇ ਦੋਹਾਂ ਹੀ ਪੱਖਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜੰਮ ਕੇ ਡਰਾਮਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • ਪੰਜਾਬ: 55 ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਗਟੂਆਂ ਸਮੇਤ 1 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਤੰਗਬਾਜ਼ੀ ਦਾ ਸ਼ੌਂਕ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਚ ਕਈ ਪੀੜੀਆਂ ਤੋਂ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਦੀਵਾਲੀ ਦੀ ਤਰਾਂ ਹੀ ਪਤੰਗਬਾਜ਼ੀ ਵੀ ਮਸ਼ਹੂਰ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਡੋਰ ਨਾਲ ਪਤੰਗਬਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਫਿਰ ਵੀ ਧੜੱਲੇ ਨਾਲ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਵਿਕਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। 

    ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੇ ਗੱਟੂਆਂ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।  ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਏਸੀਪੀ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਨਵ ਸਕੂਲ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ ਤਾਂ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣੀ ਐਕਟੀਵਾ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਰਣਜੀਤ ਐਵਨਿਊ ਬੀ ਬਲੋਕ ਵੱਲ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ।  ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਜਦੋਂ ਉਸ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਤਾ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੇ 55  ਗੱਟੂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ। ਜਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਲੋਹੜੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਨਜਦੀਕ ਆਉਣ ਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਪਤੰਗਬਾਜ਼ੀ ਲਈ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦਾ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰਦੇ ਹਨ।  ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦੇ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਪੰਛੀਆਂ ਦੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖਤਰਾ ਬਣਿਆ ਹੁੰਦਾ ਹੈ।  ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਹ ਡੋਰ ਇਨਸਾਨਾਂ ਲਈ ਵੀ ਘਾਤਕ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਡੋਰ ਨੂੰ ਬੈਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਲੇਕਿਨ ਹਜੇ ਵੀ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਧੜੱਲੇ ਨਾਲ ਵਿਕ ਰਹੀ ਹੈ।  ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਦਾ ਇਸਤੇਮਾਲ ਨ ਕਰਨ ।

  • कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी घायल

    कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी घायल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना की संतोषगढ़ सड़क पर पीरा दी दरगाह के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक ऋषभ कुमार की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सोनिया गंभीर रूप से घायल हुई है। मृतक की पहचान ऋषभ कुमार (28) पुत्र बहादुर सिंह निवासी नंगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 7:30 बजे ऋषभ कुमार अपनी पत्नी सोनिया के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर नंगड़ा से ऊना की तरफ जा रहा था। जब वह पीरां दी दरग़ाह रामपुर के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपति सड़क के साथ नाले में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों द्वारा निजी गाड़ी के जरिए दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ऋषभ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सोनिया का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी सहित फरार हो गया था।

    लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कैंटर चालक इशान खान निवासी हमीरपुर को रेड लाइट चौक के पास पकड़ लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में कैंटर चालक इशान खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर, निगला जहर, देखें वीडियो

    पिंजौर: नालागढ़ रोड पर एचएसवीपी के सेक्टर-30 स्थित एक घर में  व्यक्ति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला के गले में गहरा जख्म आया है और उसे सेक्टर-6 जनरल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं हमले के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी है।जानकारी के मुताबिक संतराम और विद्या देवी का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। जिससे गुस्से में आए संतराम ने विद्या के गले पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 

    संतराम 39 वर्ष का था और उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पड़ोसियों के मुताबिक संतराम शराब पीने का आदी था। वह अकसर शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगता था। जब पैसे नहीं मिलते थे तो लड़ाई-झगड़ा करता था। वह परिवार के साथ एक निर्माणाधीन घर ,जिसे वे खुद ही बना रहे थे, वहीं रहता था। शाम को जब संतराम की बेटी घर आई तो उसने देखा कि मम्मी के गले पर तेजधार हथियार से मारा गया है। संतराम ने  शराब पीकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी कालका जोगिंदर शर्मा और पिंजौर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह  घटनास्थल पर पहुंचे। घायल विद्या का सेक्टर-6 के अस्पताल में इलाज चल रहा है।