Blog
-

जब हम भजन करेगें तो भगवान हमें अवश्य ही मुक्ति देगें:आचार्य तरुण डोगरा
ऊना/सुशील पंडित: जिला उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में चल रही श्रीराम महापुराण कथा का वीरवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। आचार्य तरुण डोगरा ने अपने मुखारविंद से कथा के समापन अवसर पर अमृत बर्षा करते हुए कहा कि साधु संत ही हमें सच्चा मार्ग दिखाते हैं और संतो का सानिध्य सहज नहीं मिलता। उन्होने कहा कि हमें प्रभु भजन करने के लिए ही भगवान ने इस धरती पर जन्म देकर भेजा है। जब हम भजन करेगें तो भगवान हमें अवश्य ही मुक्ति देगें। उन्होने बताया कि रामायण से हमें जीने की सीख मिलती है और श्रीमदभागवत कथा हमें मरना सीखाती है। क्योंकि यह मानव जीवन एक हवा का झोंका है जो आता है और चला जाता है। यदि हम चाहते हैं कि हमारा भगवान से मिलन से हो तो, हमें अपनी मृत्यु से डरना नहीं चाहिए। यदि हम कहीं भी रामकथा या भागवत कथा सुनने आते हैं तो हमें वहां से परम सौभाग्य लेकर जाना चाहिए।आचार्य तरुण डोगरा जी ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा में बताया गया है कि जो प्राणी कलयुग में भगवान का भजन करेंगे, उन्हें कोई कष्ट-कलेश नहीं होगा। उन्होने बताया कि इस धरती पर जीव अकेला पैदा हुआ था और अकेला ही इस संसार को छोड़कर जाएगा। उन्होने बताया कि किस प्रकार भगवान ने अनेक अवतारों में जन्म लेकर इस धरती को अधर्म से धर्म के मार्ग पर चलाया है और आज उस प्रभु के द्वारा ये सारी सृष्टि रचित है जिसे इस धरती का एक-एक जीव जानता है लेकिन आज के इस युग में लोग भगवान को न मानकर अपने आपको स्वंय भगवान का स्थान देने लगे हैं। उन्होने श्रीराम कथा में उपस्थित असंख्या में उमड़े श्रद्धालुओं को भक्ति रस में रंग दिया।उन्होने बताया कि भगवान की प्रथा और संतो के मिलने से ही प्रभु भक्ति की धारा उत्पन्न होती है और वह समय इतना अनमोल होता है कि भगवान भी इसकी कीमत नहीं चुका सकते। भगवान की भक्ति करने का एकमात्र यही रास्ता है कि हम कथा सुनने के माध्यम से ही भगवान के साक्षात दर्शन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी माया से किस प्रकार कामदेव को भी परास्त कर दिया था क्योंकि कामदेव गोपियों को पाना चाहते थे लेकिन श्री कृष्ण ने कामदेव को भी युद्ध करने तक चुनौती दे दी थी। क्योंकि गोपियां भी श्री कृष्ण का रसपान करती थी। और ठीक इसी प्रकार भगवान श्रीराम ने अपनी माया शक्ति से इस धरती पर मानव रूप धारण कर श्री रामायण की कथा अवतरित कर हमें जीने की सीख दी है। उन्होने कहा कि हम कथा सुनते हैं और चले जाते हैं लेकिन भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण ही एकमात्र हमारा सहारा है जो हमारी नैया पार कर सकते हैं।उन्होने बताया कि इस संसार पर हम स्वंय ही हावी हो चुके हैं और भगवान का नाम लेने से संकोच करते हैं। इसका कारण हम स्वंय नहीं ये कलयुग का प्रकोप है। क्योंकि ब्रह्मा द्वारा वेदों में ये लिखा भी गया है कि कलयुग में लोग पुण्य कम और पाप ज्यादा करेगें। उसी का परिणाम आज हम देख और सुन भी रहे हैं। उन्होने आज की युवा पीढ़ी को कथा के माध्यम से अच्छे कर्म करने का आग्रह करते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग पुरानी संस्कृति, धर्म और हिंदुत्व समाज को भूलता जा रहा है। इसमें युवा पीढ़ी के साथ साथ उनके माता पिता का भी हाथ है क्योंकि अगर माता पिता द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा और भारतीय संस्कृति के बारे में ज्ञान दिया जाता है तो काफी हद तक बच्चे और आज की युवा पीढ़ी इस देश का भविष्य बनकर उभर सकते हैं। उन्होने कहा कि सुख बाहर की नहीं, बल्कि भीतर की संपदा है। यह संपदा धन से नहीं, धैर्य से प्राप्त होती है। हमारा सुख इस बात पर निर्भर नहीं करता कि हम कितने धनवान है अपितु इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितने धैर्यवान हैं। सुख और प्रसन्नता आपकी सोच पर निर्भर करती है। इस दौरान उन्होंने परमपिता परमात्मा से उपस्थित श्रोताओं के भविष्य के लिए सुख, समृद्धि, शांति की कामना भी की। -

प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने अपनी मांगों को लेकर आईएसबीटी में किया प्रदर्शन
ऊना/सुशील पंडित : आईएसबीटी प्रबंधन और प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के बीच चल रहा विवाद बढ़ रहा है। आज प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने आईएसबीटी के दोनों निकासी द्वारों पर अपनी बसें खड़ी करते हुए सांकेतिक जाम कर दिया। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के पदाधिकारियों पंकज दत्ता और रामकिशन की अगुवाई में बस ऑपरेटर्स ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का आरोप है कि आईएसबीटी परिसर में एचआरटीसी की बसें कई घंटे तक बिना किसी काम के खड़ी रहती है जिसके चलते प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के टाइम टेबल फेल हो रहे हैं।
प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को अपनी गाड़ियां टाइम टेबल के अनुरूप बस स्टैंड में लाने और ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि एचआरटीसी के अधीन चल रहे पुराना बस अड्डा परिसर को प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के लिए फ्री पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाए ताकि प्राइवेट बस ऑपरेटर केवल मात्र आपने टाइम टेबल के अनुसार अपनी बसें आईएसबीटी में लाएं और अपने टाइम पर यात्रियों को लेकर आईएसबीटी से रवाना भी हो सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अब भी अड्डा प्रबंधन और एचआरटीसी समेत जिला प्रशासन ने उनकी मांग को हल्के में लिया तो आने वाले दिनों में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन और भी उग्र हो सकता है।
-

सीपीएस राम कुमार चौधरी ने किया जोगिन्द्रा सहकारी बैंक बददी के एटीएम का शुभारम्भ
एटीएम की स्थापना होने से उपभोक्ताओं की मांग हुई पूरी
बददी/सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने आज दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में साईं रोड़ पर स्थित जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के एटीएम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बद्दी में जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहाकारी बैंक की शाखा वर्ष 1982 से कार्य कर रही है। यहां एटीएम की स्थापना होने से उपभोक्ताओं की लम्बें समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि एटीएम के आरम्भ होने से उपभोक्ताओं को पैसे निकालने व जमा करवाने के लिए सुविधा प्राप्त होगी तथा उपभोक्ताओं के समय की बचत भी होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकतम कृषकों तथा ट्रक ऑपरेटरों के खाते इस बैंक में है तथा एटीएम से इन सभी को भी सुगमता होगी। उन्होंने इस बैंक में अन्य लोगों से अधिक से अधिक खाते खोलने का आग्रह किया। इस अवसर पर जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सोलन ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के उपकोषाध्यक्ष मदन लाल चैधरी, बैंक के प्रबंध निदेशक एल.आर. वर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक जितेन्द्र कुमार, सहित बैंक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
-

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
नई दिल्लीः पृथ्वी शॉ इस समय आईपीएल 2023 में बिजी हैं। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स पहली जीत की तलाश में है। दिल्ली लगातार 4 मुकाबले गंवा चुकी है और पॉइंट टेबल में वो सबसे आखिरी पायदान पर है। पृथ्वी शॉ भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसी बीच पृथ्वी शॉ के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है। सलामी बल्लेबाज के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट ने सपना गिल के मामले में नोटिस जारी किया है।
शॉ और सपना गिल में सेल्फी को लेकर हुआ था विवाद
दरअसल फरवरी में शॉ और सपना गिल के बीच सेल्फी को लेकर विवाद हुआ था। सपना पर शॉ पर बेसबॉल से हमला करने, और 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप था। जिसके बाद सपना और उनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। जमानत पर छूटने के बाद सपना ने भारतीय क्रिकेटर पर घातक हथियार से हमला करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
सपना ने शॉ के खिलाफ खटखटाया था हाईकोर्ट का दरवाजा
सपना ने ओशिवारा पुलिस थाने में शॉ के खिलाााफ मामला दर्ज कराया था। वहीं सपना ने खुद पर दर्ज मामले को रद्द करवाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और इस मामले पर वीरवार को सुनवाई हुई। सपना की याचिका पर पृथ्वी शॉ, उनके दोस्त और कुछ पुलिस अधिकारियों सहित 11 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
क्या था मामला
फरवरी में शॉ अपने दोस्तों के साथ मुंबई के एक होटल में गए थे, जहां सपना और उनका एक दोस्त सेल्फी के लिए उन्हें परेशान करने लगे। शॉ ने होटल मैनेजर से इसकी शिकायत की, जिसके बाद सपना और उनके दोस्त को होटल से बाहर कर दिया गया था। इससे नाराज सपना ने भारतीय क्रिकेटर का होटल से बाहर आते ही बवाल मचा दिया। उन पर हमला करने की कोशिश की। उनकी गाड़ी का पीछा किया। सपना पर ऐसा भी आरोप था कि उन्होंने भारतीय स्टार से 50 हजार रुपये की मांग की थी।
-

ट्रक ओर स्कूटी की टक्कर , 2 लोगो की मौत
नालागढ़/ सचिन बैंसल: नालागढ़ के पीर स्थान पर एक स्कूटी के ट्रक से टकराने से दो लोगों को दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों का नालागढ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है। मृतक व्यक्ति रवि कुमार (29) पुत्र प्रकाश पंजाब के रोपढ़ जिले के मालेवाल गांव व दूसरा तरसेम कुमार (27) पुत्र भगवान देव सोलन जिले के कसौली तहसील के शेवला गांव के रहना वाला था।
पुलिस के अनुसार यह दोनों स्कूटी पर सवार हो कर रोपढ की ओर से नालागढ आ रहे थे। जैसे ही पीर स्थान के पास पहुंचे तो प्लासी की ओर से आ रहे एक ट्रक एचपी 69 5305 से टकरा गए। आमने सामने की टक्कर में स्कूटी सवार घायल हो गए और घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचा गया जहां पर उन्हे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने घटना क ी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
-

विशेष पुनरीक्षण-2023 के तहत 15 व 16 अप्रैल को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर लगेंगे विशेष शिविर
छूटे हुए व पात्र मतदाता दर्ज करवा सकेंगे मतदाता सूची में अपना नाम
ऊना/ सुशील पंडित : मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम के तहत जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदान केन्द्रों पर 15 व 16 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छूटे हुए व पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए जा सकेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं तथा जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे संबंधित मतदान केन्द्र में जाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदाता फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं। इसके अलावा किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र पर स्थानांतरित करवाने हेतु समुचित प्रारुप फार्म 6, 6क, 7 या 8 भरकर दावे या आक्षेप संबंधित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेबल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
डीसी ने बताया कि फोटो पहचान पत्र होना किसी व्यक्ति को मताधिकार की गारंटी नहीं देता बल्कि नागरिक का नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज होना भी अनिवार्य है। उन्होंने जिलावासियों का आहवान किया है कि 15 व 16 अप्रैल को लगने वाले इन विशेष शिविरों में अपने-अपने मतदान केन्द्रों में जाकर मतदाता सूचियों में अपने नाम की पुष्टि कर लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो निर्धारित फार्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा लें ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में वे अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह सकें।
-

ਪੰਜਾਬ: ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਚ ਕੀਤੀਆ ਦੁਕਾਨਾ ਬੰਦ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਜਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਕਹਿਣ ਤੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਪੇਸਟੀਸਾਇਡ ਡੀਲਰਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਸਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਪੇਸਟੀਸਾਇਡ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਇਸ ਇਲਾਵਾ ਐਸ ਡੀ ਐੱਮ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।
ਪੇਸਟੀਸਾਈਡ ਡੀਲਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਨ ਗਰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸਾਡੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਗੁਲੀ ਡੰਡਾ ਇਕ ਅੜੀਅਲ ਨਦੀਨ ਹੈ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਸਹਿਣਸ਼ਕਤੀ ਬਹੁਤ ਜਲਦ ਬਣਾ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਤਿ ਜਿਸ ਦਵਾਈਆਂ ਘੱਟ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦੀਪ ਮਿੱਤਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਕ ਅਸੀਂ ਹੀ ਹੈ ਜੋ ਸਬ ਤੋ ਜਿਆਦਾ ਜੀਐਸਟੀ ਪੇ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਫਿਰ ਵੀ ਸਾਨੂੰ ਚੋਰ ਦੀ ਨਜ਼ਰ ਨਾਲ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਵੀਰਪਾਲ ਕੌਰ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਅੱਜ ਪੇਸਟੀਸਾਈਡ ਤੇ ਫ਼ਰਟੀਲਾਈਜ਼ਰ ਅਤੇ ਸੀ ਡੀਲਰ ਨੇ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿਤਾ ਹੈ ਜੋ ਡੀ ਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
-

सीपीएस राम कुमार चौधरी ने किया राजकीय डिग्री काॅलेज बरोटीवाला का शुभारम्भ
बददी/सचिन बैंसल : दून विधायक व मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने वीरवार को राजकीय डिग्री काॅलेज बरोटीवाला का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब इस महाविद्यालय में अवश्यक अधोसंरचना कार्य पूर्ण कर विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यलाय में शौचालय सुविधा, विद्युत एवं पेयजल कुनेक्शन, छात्रों के लिए फर्नीचर सहित सुरक्षा उपाय भी पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भवन की चारदीवारी का कार्य भी पूर्ण किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस महविद्यलाय में 20 अप्रैल, 2023 से परीक्षाओं का संचालन आरम्भ कर दिया जाएगा। आगामी शैक्षणिक सत्र से इसी महाविद्यालय भवन में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि किसी भी भवन का लोकार्पण अथवा शुभारम्भ सभी कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही किया जाए। बरोटीवाला महाविद्यालय में अब छात्रों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना होगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरोटीवाला के प्रधान हंस राम कैंथ, ग्राम पंचायत पट्टानाली के प्रधान हेम चंद कश्यप, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के उप प्रधान हितेन्द्र सोनू, ज़िला कांग्रेस एवं सेवा दल के विभिन्न पदाधिकारी बीडीसी सदस्य राम रतन चैधरी, बरोटीवाला काॅलेज के प्रधानाचार्य राजेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता सुनीता गोयल, डाॅ. अनुपमा पाठक, डाॅ. राजेश चैहान, हेमराज राणा, डाॅ. पल्लवी चैहान सहित अन्य प्रवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
-

पंजाबः गाड़ी पर जा रहे पंजाबी गायक मनकीरत औलख की बाइक सवारों ने की रेकी, CCTV आई सामने
चंडीगढ़ : मूसेवाला के बाद अब पंजाबी गायक मनकीरत औलख की रेकी की जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, देर रात मनकीरत की दो बाईक सवार शख्सों द्वारा रेकी की गई। घटना रात करीब पौने 1 बजे की बताई जा रही है, जब मनकीरत औलख अपनी गाड़ी में जा रहे थे, तो 3 बाइक सवार शख्सों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें दो शख्स मनकीरत औलख का पीछा करते दिख रहे हैं। दोनों रेकी करने वालों ने मुंह ढके हुए थे। दोनों शख्स मनकीरत को नुक्सान पहुंचाने की फिराक में थे।
लेकिन मनकीरत के गनमैन के बाहर निकलते ही बाइक सवार दोनों शख्स फरार हो गए। क्यों दोनों मनकीरत पर हमला करने की फिराक में थे, इस बारे अभी कुछ पता नहीं चला है। लेकिन बता दें मनकीरत औलख वैसे भी अकसर विवादों में घिरे रहते हैं, गत दिनों भी उनके खिलाफ एक शिकायत डीजीपी को दी गई है, जिसमें उनके नए गाने पर हथियारों को प्रमोट करने के आरोप लगे हैं। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी पंजाब पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। मनकीरत औलख के गैंगस्टर लारैंस के साथ भी कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद उन्हें पुलिस जांच का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि बंबीहा गैंग के 4 गुर्गों को पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख को मारकर सिद्धू मूसेवाला की मौत का बदला लेना चाहते थे। जांच में सामने आया था कि यह सभी आरोपी आर्मेनिया में बैठे लकी पटियाल के करीबी कनाडा स्थित प्रिंस से निर्देश ले रहे थे। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के केस में मनकीरत पर भी सवाल उठे थे।
-

महाराजा सूरजमल और डॉ. भीमवराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ बवाल
आगजनी के बाद पुलिस पर पथराव, छोड़े गए आंसू गैस के गोले
राजस्थानः भरतपुर में महाराजा सूरजमल और डॉ. भीमवराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित पर विवाद बढ़ गया। बुधवार रात ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। आगजनी की। पुलिस मौके पर पहुंची तो उस पर भी पथराव शुरू कर दिया। मामला भरतपुर जिले के नदबई इलाके का है। रात करीब 8 बजे शुरू हुआ बवाल देर रात 2 बजे तक चलता रहा। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आज सुबह भी माहौल तनावपूर्ण रहा। इधर बिगड़ते हालत को देखते हुए भरतपुर कलेक्टर आलोक रंजन नदबई नगर पालिका की ओर से 14 अप्रैल को वाले मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को फिलहाल रद्द कर दिया है।
कलेक्टर ने बताया कि अब किसी भी सर्किल पर अगले आदेश तक कोई भी प्रतिमा नहीं लगाई जा सकेगी।14 अप्रैल को नदबई नगर पालिका ने मूर्ति स्थापना की परमिशन मांगी थी। पुलिस प्रशासन और एसडीएम ने हालात की समीक्षा की थी। संभागीय आयुक्त की मौजूदगी में हुई मीटिंग में तय हुआ कि वर्तमान हालात में मूर्ति स्थापना की आज्ञा नहीं दी जा सकती। दरअसल, नगर पालिका नदबई इलाके में 3 जगह मूर्तियां लगा रही है।
संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी ने तय किया कि, कुम्हेर चौराहे पर महाराजा सूरजमल, बैलारा चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और नगर चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई जाएगी। पर स्थानीय लोगों की मांग है कि नदबई का मुख्य चौराहा बैलारा है, ऐसे में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा बैलारा चौराहे पर लगनी चाहिए। इसी मांग को लेकर लोगों ने धरना भी दिया। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बयान दिया था कि आप जो चाहते हैं, वही होगा आप धरना खत्म कीजिए। इस बीच मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बैलारा चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और डेहरा मोड चौराहे पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाई जाए। बस इसी को लेकर विरोध शुरू हो गया है।