Blog

  • PAK से आई  4.13 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार , देखें वीडियो

    PAK से आई 4.13 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार , देखें वीडियो

    अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से आई नशे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अथिषुमन वासी फगवाड़ा और सुखविंदर उर्फ़ सुंडी वासी देहात अमृतसर के रूप में हुई है। 22 वर्षीय अथिषुमन ने डीजल मेकेनिक का डिप्लोमा किया है और महिंद्रा कंपनी में मेकैनिक के तौर पर कार्य करता था। आरोपी सुंडी की उम्र 28 साल है और दसवीं पास है। वह ड्राइवर का काम करता था।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर Gurpreet Singh Bhullar ने कहा कि गिरफ्तार दोनों दोषियों का संपर्क यूरोप में बैठे नशा तस्करों और जेल में बंद कुछ स्मगलरों से था। यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा की खेप मंगवा कर पंजाब के विभिन्न इलाकों में फैलाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपियों से 4.13 किलो हेरोइन बरामद की है।

    सीपी भुल्लर ने आगे कहा कि वर्ष 2026 के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 488 मामले दर्ज किए हैं और 840 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 31 किलो से अधिक हेरोइन और 18 लाख रुपए से अधिक की ड्रग मनी भी जब्त की है।

  • Himachal News: गगरेट में अवैध खैर की लकड़ी पकड़ी, मामला दर्ज

    Himachal News: गगरेट में अवैध खैर की लकड़ी पकड़ी, मामला दर्ज

    ऊना /सुशील पंडित: वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिला ऊना के पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत ग्राम अम्बोटा (वार्ड नं. 6, झल्लोवाल ढवाली) में अवैध खैर की लकड़ी पकड़ी गई है। बीते रोज गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर, कार्यकारी वन खण्ड अधिकारी नरेश कुमार और वन रक्षक बलदेव चंद ने स्थानीय निवासी बलैत अली (पुत्र कुर्बान अली) के रिहायशी मकान के पीछे बनी पशुशाला की गली से अवैध रूप से रखे गए खैर की लकड़ी के 27 मोच्छे बरामद किए। बरामद की गई इस वन संपदा (खैर की लकड़ी) की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी लकड़ी काटने या रखने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र पेश करने में असमर्थ रहा। इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस थाना गगरेट में आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा और भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 32 व 33 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar ByPass पर बच्चे की हत्या के इंसाफ को लेकर हुआ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar ByPass पर बच्चे की हत्या के इंसाफ को लेकर हुआ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के बहुचर्चित बच्चे के मर्डर केस मे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने रोष प्रदर्शन किया। Jalandhar ByPass पर प्रदर्शनकरियों ने बताया कि 9 वर्षीय अमन का मर्डर 5 फरवरी को हुआ था। लेकिन दो महीने बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं अमन के माता – पिता का कहना हैं कि पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम रख पोस्टर शहर में लगवाए हैं। जिसके बावजूद आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

    वहीं धरने पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अजय सिंह पर पहले ही 7 वर्षीय बच्ची की हत्या और रेप के मामले मे 20 साल की सजा काट रहा था। वह हाल ही मे जेल से रिहा होकर आया है और उसने आते ही अमन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मर्डर का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश मे छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी U.P भाग गया है। जिस कारण आरोपी को पकड़ने मे समय लग रहा है।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत

    दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत

    खटौली: गांव खटौली में रविवार तड़के त्रिलोकपुर चौंक से टांगरी पुल वाली सड़क पर हुए हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीबन 3 बजे का बताया जा रहा है जब एक हिमाचल नंबर के ट्रक ने दोनों को अपनी में ले लिया। मृतकों की पहचान अनु पुत्र बृज मोहन और पाठी पुत्र निवासी पंचकूला नगर निगम के रुप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

  • Live Show में युवक की हरकत को लेकर Sunanda Sharma आई सामने, College से की ये मांग

    Live Show में युवक की हरकत को लेकर Sunanda Sharma आई सामने, College से की ये मांग

    मनोरंजन: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहाँ कॉलेज में परफॉर्म के दौरान अचानक एक छात्र स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। वह जोर से चीखीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं। माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी, जिससे माहौल अफरा-तफरी का बन गया। अब सिंगर ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि 3 अप्रैल की शाम वह गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में लाइव शो के लिए पहुंची। जहाँ तमाम छात्रों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान सिंगर गाने में काफी मगन थी, तभी एक छात्र अचानक स्टेज पर चढ़ कर उनके पैर छूने लगा। इस हरकत से सिंगर डर कर स्टेज से चली गई और शो भी कैंसिल कर दिया।

    सिंगर ने दिया बयान कहा

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सुनंदा शर्मा ने घटना पर वीडियो जारी कर कहा कि वे गाना गा रही थी, उसका ध्यान कहीं और था और अचानक से स्टेज पर स्टूडेंट आ गया। स्टूडेंट के आ जाने से वे डर गई, सब डर गए। जिस वजह से वो स्टेज से चली गई। सुनंदा ने आगे कहा – ‘ मेरे सुनने में आया है कि स्टूडेंट पर कॉलेज की तरफ से सख्त एक्शन लिया जा रहा है, मैं कॉलेज से दरख्वास्त करती हूँ कि वे स्टूडेंट को माफ़ करदें, मैं भी माफ़ कर चुकी हूँ’। हर किसी का अपना अंदाज है, प्यार जताने का। उस स्टूडेंट का तरीका थोड़ा अलग था। कई बार किसी का प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है।

    कॉलेज मैनेजमेंट से की अपील

    सिंगर सुनंदा ने कॉलेज मैनेजमेंट से दरख्वास्त करते हुए कहा कि स्टूडेंट के खिलाफ एक्शन न लिया जाएं। वे समझती है कि स्टूडेंट का कोई गलत इरादा नहीं था। उन्होंने स्टूडेंट को भी सलाह देते हुए कहां कि किसी को भी प्यार जताने का, उससे इज्जत देने का एक तरीका होता है। आखिर में उन्होंने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और उन्हें बेहद प्यार देने के लिए भी धन्यवाद कहा।

    Fans ने जम कर किए Comment

    फैंस ने इस वीडियो पर जम कर कमेंट किए और प्यार लुटाएं है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे होते है असली कलाकार जो अपने फैंस को माफ़ कर देते है। तभी तो आप सबके दिलों पर राज करते हो’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इक ता तेरा नाम पसंद है, दूजी तेरी चा पसंद है’। एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल राइट बादशाहों’।
  • Iran और Israel की जंग के बीच नहीं मिल पा रहे Domestic LPG Gas Cylinder, देखें वीडियो

    Iran और Israel की जंग के बीच नहीं मिल पा रहे Domestic LPG Gas Cylinder, देखें वीडियो

    पंचकूला: ईरान और इजरायल की जंग के बीच एलपीजी गैस को लेकर यहां सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि लोगों तक डॉमेस्टिक सिलेंडर पहुंच सके। लेकिन पंचकूला के सेक्टर-16 भारत गैस एजेंसी के बाहर आम जनता पर्ची कटवाने और गैस सिलेंडर लेने के लिए कई घंटे से धूप में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

    हैरानी की बात तो यहां यह है कि एजेंसी में पर्चियां काटी जा रही हैं लेकिन लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा जब हमने उस जगह पर जाकर जानकारी हासिल की, जहां पर सिलेंडर बांटे जा रहे थे तो गैस सिलेंडर बांटने वाले कर्मचारियों के हाथ में 12 मार्च की बुकिंग की पर्चियां थी जबकि आज 4 अप्रैल हो चुका है। प्रशासन का कहना है कि बुकिंग डेट के चार से पांच दिन के अंदर सिलेंडर मुहैया करवाया जा रहा है लेकिन जब इसकी पड़ताल की गई तो 12 मार्च की पर्चियां के सिलेंडर बांटे जा रहे थे। भारत गैस एजेंसी के संचालक का कहना है कि उनके दवारा सभी की पार्चियां काटी जा रही है लेकिन लोगों को समय पर सिलेंडर क्यों नहीं मिल रहा।

    सिलेंडर की कमी न आए उसको लेकर प्रशासन के द्वारा फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है लेकिन जब उनका फोन नंबर डायल किया गया तो वह बंद आया इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया के संज्ञान में जब यह मामला लाया गया है।

    गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर खड़ी एक महिला कई घंटे से अपनी बारी का इंतजार करती नजर आई और इस दौरान उसकी तबीयत भी बिगड़ी और चक्कर आए, इसके बाद उसके पति ने गैस एजेंसी पर कई आरोप लगाए। वहीं हालात गंभीर न हो उसके चलते सेक्टर-16 चौकी पुलिस भी एजेंसी के बाहर तैनात की गई। अब लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा लेकिन प्रशासन दावा कर रहा है कि सिलेंडर मिल रहे हैं तो अगर जनता तक यह सिलेंडर नहीं पहुंच रहे तो कहां जा रहे हैं इसकी जांच होना जरुरी है।

  • बढ़ती उम्र के साथ जरुरी हैं ये Vitamins, इस तरह से करें Diet में शामिल

    बढ़ती उम्र के साथ जरुरी हैं ये Vitamins, इस तरह से करें Diet में शामिल

    सेहत: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे शरीर भी कमजोर होता जाता है। शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर एनर्जी, हड्डियों की मजबूती, याददाश्त और इम्यून सिस्टम पर साफ दिखता है। खासतौर पर 50 के बाद शरीर पोषक तत्वो को अच्छे से अब्जॉर्ब नहीं कर पाता ऐसे में सही खान-पान और विटामिन्स पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। विटामिन्स भले ही मात्रा में छोटे होते हैं परंतु शरीर को सही तरीके से चलाने में इनकी भूमिका बहुत बड़ी होती है। सही विटामिन्स मिलने से न सिर्फ बीमारियों का खत्म कम होता है। बल्कि उम्र बढ़ने के बाद शरीर एक्टिव और फिट बना रहता है।

    विटामिन-डी

    रिपोर्ट्स के अनुसार, विटामिन-डी को सनशाइन भी कहते हैं। यह शरीर में उस समय बनता है जब त्वचा धूप के संपर्क में आती है परंतु उम्र बढ़ने के साथ शरीर की यह क्षमता कम हो जाती है। यही कारण है कि बुजुर्गों में इसी कमी ज्यादा देखने को मिलती है। विटामिन-डी का मुख्य काम कैल्शियम को अब्जॉर्ब करना होता है। यह हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरुरी होता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ा जाता है। रिसर्च के अनुसार पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी लेने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है।

    कैल्शियम और विटामिन-B12 

    कैल्शियम भी शरीर के लिए उतना ही जरुरी है खासतौर पर 50 साल के बाद। उम्र के साथ हड्डियों में घनत्व कम होने लग जाता है और महिलाओं में मेनोपॉज के बाद यह प्रक्रिया तेज हो जाती है। दूध, दही, पनीर और हरी सब्जियां कैल्शिम के सोर्स है। इसके अलावा विटामिन का भी खास महत्व है। यह दिमाग के सही काम करने और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में B12 का अवशोषण कम हो जाता है जिससे थकान, कमजोरी और याददाश्त से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

    विटामिन-सी और ई

    विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर की मरम्मत में मदद करता है। त्वचा को स्वस्थ रखता है। स्ट्रॉबेरी, कीवी, संतरा और ब्रोकोली जैसे खाद्य पदार्थ इसके अच्छे स्त्रोत हैं। विटामिन-ए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो सेल्स को नुकसान से बचाता है। विटामिन-के खून के थक्के बनने और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। पालक, केल और ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियों में यह काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।
  • Punjab News: SGPC के एक कर्मचारी की मौके पर हुई मौत, तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC के एक कर्मचारी की मौके पर हुई मौत, तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसर: अजनाला इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गांव गग्गोमाहल के पास उस समय हुआ। जब तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रुप में हुई है जो रामदास में एसजीपीसी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, परमजीत सिंह सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था। जैसे ही वह गग्गोमाहल गांव के पास पहुंचा सामने से आ रहे क्रैशर सामग्री से भरे टिप्पर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी खतरनाक थी। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में शोक की लहर है। परिवार के मुताबिक परमजीत सिंह घर का इकलौता कमाने वाला था और उसकी दो छोटी बेटियां हैं जिनकी उम्र करीब उम्र चार और छह साल है। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

    मृतक के परिजनों ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी चालक को सख्त सजा दी जानी चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

  • Middle East में चल रही जंग के बीच America ने किया बड़ा खुलासा, मुश्किल हुआ सैन्य Operation

    Middle East में चल रही जंग के बीच America ने किया बड़ा खुलासा, मुश्किल हुआ सैन्य Operation

    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका ने एक बहुत खतरनाक और मुश्किल सैन्य ऑपरेशन को अंजाम देते हुए वायु सैनिक को ईरान की जमीन से सुरक्षित बाहर निकल लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए इसे अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू मिशनों में से एक बताया है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका ने एक बेहद खतरनाक और मुश्किल सैन्य ऑपरेशन को अंजाम देते हुए अपने वायु सैनिक को ईरान की जमीन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए इसे अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू मिशनों में से एक बताया है। यह पूरा मामला तब शुरु हुआ जब अमेरिकी एयरफोर्स का F-15E स्ट्राइक ईगल शुक्रवार को ईरान के दक्षिणी इलाके में मार गिराया गया है। विमान में दो क्रू मेंबर थे। एक पायलट और दूसरा वेपन सिस्टम्स ऑफिसर दोनों ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और जमीन पर उतरने के बाद एक-दूसरे से संपर्क भी बनाए रखा। पायलट को तो कुछ ही घंटो में रेस्क्यू कर लिया गया। लेकिन दूसरे क्रू मेेंबर को ढूंढना बेहद मुश्किल हो गया। वह पहाड़ी इलाके में छिपकर ईरानी सुरक्षाबलों से बचता रहा। करीब एक दिन से ज्यादा समय तक वह दुश्मन के इलाके में अकेला रहा जहां हर पल पकड़े जाने का खतरा था।

    रेस्क्यू ऑपरेशन कर ट्रंप ने क्या कहा?

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मिशन की जानकारी देते हुए लिखा कि – हमने उसे ढूंढ निकाला है। उन्होंने आगे कहा कि – यह हमारे इतिहास के सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक है। यह बहादुर सैनिक दुश्मन के इलाके में, ईरान के खतरनाक पहाड़ों में छिपा हुआ था और दुश्मन उसे लगातार तलाश रहा था। ट्रंप ने पायलट की हालत के बारे में बताते हुए कहा – उसे कुछ चोटें आई हैं लेकिन वह बिल्कुल ठीक हो जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इस मिशन को अंजाम देने के लिए स्पेशल फोर्सेज की एक विशेष कमांडो यूनिट को भेजा गया। इस दौरान आसमान से भारी फायर कवर दिया गया और जरुरत पड़ने पर ईरान बलों को रोकने के लिए एयरस्ट्राइक भी किए गए। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी बलों ने भारी गोलाबारी की ताकि रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से सैनिक तक पहुंच सके। इस पूरे ऑपरेशन में अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी की भी अहम भूमिका रही। अधिकारियों के अनुसार, सीआई ने पहले एक भ्रम फैलाने वाली रणनीति अपनाई जिसमें यह खबर फैलाई गई कि सैनिक को पहले ही ढूंढ लिया गया है। इसके साथ ही अपनी खास तकनीकी क्षमताओं के जरिए उसकी सटीक लोकेशन का पता लगाया गया और सेना को जानकारी दी गई। इस दौरान आईआरजीसी भी उस इलाके में सक्रिय थी और वह भी अमेरिकी सैनिक को ढूंढने की कोशिश कर रही थी ताकि उसे दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सके। ऐसे में ऑपरेशन और भी ज्यादा जोखिम भरा हो गया था। अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने भारी सुरक्षा और फायर कवर के बीच इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और दोनों क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।          
  • Jalandhar News: दोआबा चौक पर युवक से मारपीट को लेकर परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दोआबा चौक पर युवक से मारपीट को लेकर परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में एक युवक को नशे में धुत युवकों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। वहीं परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की मां ने बताया कि उनके बेटे को कुछ युवक उसे उठाकर ले गए थे और उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान बदमाशों ने कहा कि उनके बेटे ने उनको गाली निकाली है जिसके चलते उससे मारपीट की गई है।

    पीड़ित ने कहा कि उनके बेटे को दौरे पड़ते हैं, फिर भी उन्होंने उनके बेटे को नहीं छोड़ा। ये सारी घटना दोआबा चौक पर शरेआम हुई है। इस दौरान उनके बेटे को किसी ने नहीं छुड़वाया, लेकिन वहां मौजूद चाय वाले ने उनके बेटे को छुड़वाया। उन्होंने आरोप लगाए कि बदमाश उनको बिना वजह कह रहे थे कि उनके बेटे ने उनके पैसे निकाले हैं, जबकि अगर उनके बेटे ने पैसे निकाले होते तो वह अपने घर का किराया न भरते।

    वहीं पीड़ित युवक के भाई ने बताया कि वह केटरिंग के काम पर गया था कि उन्हें कॉल आया कि उनके भाई को किसी ने बुरी तरह पीटा है और घर आकर देखा तो उनके भाई को सन्नी और अन्य युवक उठाकर ले गए थे। जब वह छुड़वाने गए तो उससे भी मारपीट की गई। उन्होंने उनके भाई को बुरी तरह पीटा है। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।