Blog

  • इंसानियत शर्मसार!, 3 साल की बच्ची से Gang Rape, आरोपियों में चाचा भी शामिल, शरीर पर मिले चोट के कई निशान

    इंसानियत शर्मसार!, 3 साल की बच्ची से Gang Rape, आरोपियों में चाचा भी शामिल, शरीर पर मिले चोट के कई निशान

    पटनाः परसा बाजार में 3 साल की दलित बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में बच्ची का चाचा भी शामिल है। पुलिस ने बच्ची के चाचा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इन दरिंदों ने मासूम के साथ न सिर्फ रेप किया, बल्कि उसके साथ बर्बरता भी की। बच्ची की चीख को दबाने के लिए बदमाशों ने उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काटा। बच्ची के चेहरे, पीठ और नाजुक अंगों पर गहरे जख्म हैं।

    गिरफ्तार चाचा की उम्र 22 साल है। वह शादीशुदा नहीं है। वहीं दूसरे आरोपी जितेंद्र की सात साल की बेटी है। दोनों स्मैकियर हैं। दोनों की गिरफ्तारी हो चुकी है और दो की भूमिका संदिग्ध है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। गैंगरेप मामले में एक दिव्यांग युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पु

    जानकारी मुताबिक, परसा बाजार इलाके की रहने वाली 3 साल की बच्ची घर में अकेली थी। उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। बच्ची का चाचा घर में आया और बच्ची को गोद में उठाकर घर से बाहर ले गया। उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। तीनों बच्ची को बहलाकर घर से 300 मीटर एक तालाब के किनारे ले गए। वहीं तीनों से बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की मां जब घर पहुंची तो वो उसे घर में ढूंढने लगी। बच्ची घर में नहीं मिली तो उसने आस-पड़ोस के लोगों से बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन किसी को बच्ची के बार में जानकारी नहीं थी। वो अपनी बेटी को ढूंढते हुए तालाब की ओर बढ़ी।

    कुछ देर आगे बढ़ने पर उसके बच्ची के रोने की आवाज आई। वो दौड़कर बच्ची के पास पहुंची। बच्ची की हालत देखकर वो सन्न रह गई। बच्ची खून से लथपथ थी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। वो दर्द से कराह रही थी। मां ने शोर मचाना शुरू किया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को आनन-फानन में एम्स में एडमिट कराया। मां के बयान पर बच्ची के चाचा और उसके दोस्त को अरेस्ट कर लिया। मेडिकल जांच में खुलासा हुआ है कि मासूम के नाजुक अंगों पर वार किए गए। अधिक खून बहने के कारण बच्ची को एम्स के ICU में है। उसकी हालत नाजुक है।
    बच्ची के शरीर पर कई जगह नीले निशान मिले हैं, जो यह बताते हैं कि विरोध करने या रोने पर उसे बेरहमी से पीटा गया।

    पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रभात भारद्वाज ने कहा कि यह नृशंस घटना है। चाचा बच्ची का कानूनी रूप से अभिभावक है। ऐसे मामलों में आरोपियों को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: आरोपी को लेकर ASI और SHO आमने-सामने, हुआ भारी हंगामा, लगे आरोप-प्रत्यारोप, देखें वीडियो

    Punjab News: आरोपी को लेकर ASI और SHO आमने-सामने, हुआ भारी हंगामा, लगे आरोप-प्रत्यारोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के थाना सिटी फिरोजपुर में उस समय हंगामा हो गया जब एएसआई और एसएचओ एक आरोपी को हिरासत में लेने और उसे छुड़वाने के मामले में आमने-सामने हो गए। दोनों ने जमकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। एएसआई और एसएचओ की बहसबाजी की वीडियो भी सामने आई है। एएसआई रमन ने कहा कि एसएचओ गुरमीत सिंह ने उन्हें सभी के सामने जलील किया। वहीं दूसरी तरफ, SHO ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। फिलहाल पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    जानकारी देते हुए एएसआई रमन ने कहा कि एक केस में किसी व्यक्ति को उन्होंने पकड़ा था। एसएचओ गुरमीत सिंह ने उन्हें कहा कि उसे छोड़ दो। उन्होंने कहा कि ये आरोपी है मैंने आर्डर करवाए और इसके बाद इसे लेकर आया हूं। उन्हें नहीं पता कि एसएचओ साहिब को किसी अधिकारी का फोन आया है या आरोपी इनका कोई अपना है। उन्होंने कहा कि एसएचओ गुरमीत सिंह उनके कमरे में आए और उस आरोपी को उनसे खींच कर खुद ले गए। एसएचओ ने आरोपी को उस समय खींचा जब वह उससे पूछताछ कर रहा था।

    उन्होंने एसएचओ गुरमीत से कहा कि सर, मैंने इससे पूछताछ करनी है अभी। मुझे ये मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाने दो, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। एएसआई के मुताबिक उनसे खींचातानी भी हुई जिसमें एसएचओ से मेरी नेम प्लेट टूट गई। उन्होंने ये मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में ला दिया है। उन्होंने कहा कि एसएचओ गुरमीत ने उनसे आरोपी छीना है और उन्हें सबके सामने जलील किया है। उन्होंने कहा, मैंने मीडिया के समक्ष पूरे होश में अपना पक्ष रखा है। मैं थानेदार हूं। लोगों को इंसाफ दिलवाना मेरा काम है। यदि मैं इंसाफ नहीं दिलवाउंगा तो कौन दिलवाएगा।

    दूसरी ओर, इस मामले में एसएचओ गुरमीत सिंह का कहना है कि थाने में कैमरे लगे हैं। किसी तरह का यहां कोई विवाद नहीं हुआ है। उन्होंने किसी की नेम प्लेट नहीं उतारी। पूरे थाने में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कैमरे लगे हैं। यदि उनका कही कोई कसूर सामने आता है तो उन पर कार्रवाई हो। यदि उनका कोई कसूर नहीं है तो सीनियर अधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने पर वह ASI के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे।

     

  • Punjab News: Flyover के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, बीच सड़क के पलटी तेज रफ्तार Fortuner

    Punjab News: Flyover के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, बीच सड़क के पलटी तेज रफ्तार Fortuner

    लुधियाना: बीआरएस नगर फ्लाईओवर के पास रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां एक काले रंग की तेज रफ्तार टोयोटा फार्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सुरक्षा के लिए लगे एयरबैग्स तक खुल गए।

    तड़के 2:30 बजे हुआ हादसा

    मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 2:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों और गाड़ी की हालत को देखकर अंदाज लगाया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर की रफ्तार काफी ज्यादा थी। हादसे की बाद गाड़ी सड़क पर पूरी तरह उल्टी नजर आई। गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार इकलौता व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है कि हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि इस फॉर्च्यूनर पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस को शिकायत मिली थी कि इसी गाड़ी ने बीआरएस नगर हादसे से कुछ देर पहले पीएयू गेट के पास भी एक अन्य वाहन को टक्कर मारी थी और वहां से फरार हो गई थी। पुलिस को अंदेशा है कि यह वहीं संदिग्ध गाड़ी है। फिलहाल गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं है इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है कि गाड़ी किसकी है और चालक कौन था।  
  • Punjab News: धुस्सी बांध की मजबूती को लेकर मिले बढ़िया संकेत, CM Mann और संत सीचेवाल ने की चर्चा, देखें वीडियो

    Punjab News: धुस्सी बांध की मजबूती को लेकर मिले बढ़िया संकेत, CM Mann और संत सीचेवाल ने की चर्चा, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः सतलुज नदी के किनारों पर रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की और धुस्सी बांध पर पक्की सड़क बनाने की परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के बाद, संत सीचेवाल ने बताया कि धुस्सी बांध पर गिद्दरपिंडी से फिल्लौर तक लगभग 89 km लंबी और 18 फीट चौड़ी सड़क बनाने की योजना है। इस परियोजना से न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि बांध भी मजबूत होगा।

    उन्होंने कहा कि इस योजना पर पहली चर्चा 12 जून, 2023 को हुई थी और इस संबंध में पहले ही सरकार को एक पत्र लिखा गया था। पंजाब राज्य मंडी बोर्ड द्वारा की गई अध्ययन रिपोर्ट में भी इस सड़क के महत्व पर प्रकाश डाला गया था और इसकी लागत लगभग 117 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था।

    संत सीचेवाल ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे इस परियोजना को बरसात के मौसम से पहले शुरू करवाएं, ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को समय पर राहत मिल सके। इसके अलावा, मंडला छन्ना के पास धुस्सी बांध के लगभग 2200 फीट के संवेदनशील हिस्से को मजबूत करने के लिए पत्थर लगाने का काम जोरों पर है। यहां 13 स्टड और 2 स्पर्स तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

    संत सीचेवाल ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुड्ढा दरिया के प्रदूषण को खत्म करने को लेकर गंभीर हैं और अप्रैल के अंत तक चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए वे खुद मौके का दौरा करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने दरिया को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए खुद तैयार किया गया प्रस्ताव और नक्शा भी पेश किया।

  • Petrol की जगह पानी मिलने से कई गाड़ियां खराब, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Petrol की जगह पानी मिलने से कई गाड़ियां खराब, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    नोएडा: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही जंग के कारण दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत है। भारत में भी कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर सामने आई। हालांकि सरकार की ओर से हर बार यह कहा गया है कि भारत में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में मौजूद एक पेट्रोल पंप से अजीब ही खेला सामने आया है।

    ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित एक पेट्रोल पंप पर बड़ा लापरवाही भरा मामला सामने आया है, जिसने वाहन चालकों को हैरान और परेशान कर दिया। यहां पेट्रोल की जगह गाड़ियों में पानी भरे जाने का खुलासा हुआ है।‌ इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और दर्जनों वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। जानकारी के मुताबिक, इस पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाने के बाद करीब दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में अचानक तकनीकी खराबी आने लगी। कुछ ही दूरी चलने के बाद गाड़ियां बंद हो गईं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब चालकों ने इसकी जांच कराई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी चला गया था।

    घटना से नाराज वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालकों की घोर लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि उनकी गाड़ियों के इंजन तक प्रभावित हो गए हैं, जिसकी मरम्मत में भारी खर्च आएगा। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेट्रोल पंप की टंकी में ही पानी मिला हुआ था, जिसके चलते यह बड़ी गड़बड़ी हुई। यह भी आशंका जताई जा रही है कि टंकी में पानी रिसाव या बारिश के पानी के प्रवेश के कारण यह स्थिति बनी हो सकती है। पुलिस और संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पेट्रोल पंप संचालकों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, प्रभावित वाहन चालकों को उचित समाधान और मुआवजा दिलाने के प्रयास भी किए जाएंगे। यह मामला बीटा-2 थाना क्षेत्र का है‌।

     

     

  • Punjab News: परिवार ने अस्पताल पर इलाज के अधिक पैसे लेने के लगाए आरोप, हुआ हंगामा, देखे वीडियो

    Punjab News: परिवार ने अस्पताल पर इलाज के अधिक पैसे लेने के लगाए आरोप, हुआ हंगामा, देखे वीडियो

    लुधियानाः शहर के राहो रोड स्थित एक निजी अस्पताल के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित परिवार ने अस्पताल पर पैसे अधिक लेने और उचित इलाज न करने का आरोप लगाया है। जानकारी देते पीड़ित सागर ने बताया कि उनकी मां का इलाज चावला नर्सिंग होम में चल रहा था। शुरुआत में अस्पताल प्रशासन ने उनकी मां की पथरी के इलाज के लिए करीब 60 हजार रुपये का खर्च बताया था, लेकिन बाद में अस्पताल ने 60 से 62 हजार रुपये नकद ले लिए।

    सागर के अनुसार, इतना ही नहीं, अस्पताल ने उनके आयुष्मान कार्ड से भी लगभग 50 हजार रुपये निकलवा लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इलाज का कुल खर्च 60 हजार रुपये बताया गया था, तो फिर नकद राशि लेने के साथ-साथ कार्ड से अतिरिक्त पैसे निकालना गलत है। इस पूरे मामले के बाद परिवार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

    पीड़ित ने यह भी कहा कि उनकी मां का इलाज अभी तक पूरा नहीं किया गया है और जो इलाज हुआ है, वह भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से उनके अतिरिक्त लिए गए पैसे वापस करने और सही तरीके से इलाज पूरा करने की मांग की है। सागर के अनुसार, इस मामले को लेकर उनकी बातचीत अस्पताल के डॉक्टर डा. अजीत चावला से हुई है। डॉक्टर ने उन्हें मामले पर चर्चा के लिए अगले दिन बुलाया है।

    वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहो रोड स्थित इस निजी अस्पताल के खिलाफ शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Vaisakhi जत्थे के Schedule में बदलाव, अब श्रद्धालु 10 अप्रैल से रवाना होंगे पाकिस्तान, देखें वीडियो

    Vaisakhi जत्थे के Schedule में बदलाव, अब श्रद्धालु 10 अप्रैल से रवाना होंगे पाकिस्तान, देखें वीडियो

    अमृतसर: वैसाखी के पावन मौके पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे के शैड्यूल में बदलाव किया जा रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि पहले यह जत्था 12 अप्रैल को रवाना होकर 21 अप्रैल को वापिस आने वाला था लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, श्रद्धालु 10 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। 19 अप्रैल को वतन वापसी करेंगे।

    मुख्य सचिव ने जानकारी दी है कि SGPC की ओर से इस यात्रा के लिए 1860 पासपोर्ट भेजे गए हैं और उम्मीद है कि करीब 1800 श्रद्धालुओं को वीजा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि 1947 के विभाजन के दौरान पाकिस्तान में रह गए गुरुधामों के दर्शन के लिए संगतों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अकेली महिलाओं के यात्रा पर जाने को लेकर लगाई जा रही कथित पाबंदी की अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने साफ किया है। उन्होंने कहा कि SGPC की ओर से कोई ऐसा प्रस्ताव पास किया नहीं किया गया है और न ही किसी तरह की आधिकारिक पाबंदी लगाई गई है।

    हर श्रद्धालु को गुरुधामों के दर्शन के लिए पूरी Freedom है हालांकि सुरक्षा और आपसी साथ को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि महिलाएं यदि अपने साथ किसी परिवारिक सदस्य (भाई, पुत्र या किसी अन्य महिला साथी) को लेकर जाएं तो यात्रा के दौरान देखभाल करना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि जत्थे में सामूहिक रूप से यात्रा करने का अपना अलग आनंद और सुकून होता है और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद भी हो सकती है।

    उन्होंने अंत में कहा कि शिरोमणि कमेटी का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी अच्छी देखभाल करना है।

     

  • Jalandhar News: लड़ाई में युवक को छुड़वाना पड़ा भारी, गुस्साए हमलावरों ने कार के शीशे तोड़े, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लड़ाई में युवक को छुड़वाना पड़ा भारी, गुस्साए हमलावरों ने कार के शीशे तोड़े, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के व्यस्त इलाके दोआबा चौक में हिंसा और तोड़फोड़ की एक गंभीर घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने एक नाबालिग लड़के को बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि करीब आधे से एक घंटे तक युवक के साथ मारपीट होती रही। वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो भी बनाया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक चाय स्टॉल संचालक ने हस्तक्षेप करते हुए युवकों को रोकने की कोशिश की।

    उसने हमलावरों को चेतावनी दी कि यदि वे युवक को नहीं छोड़ेंगे तो उसकी जान जा सकती है। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ समय बाद वही युवक दोबारा मौके पर लौटे और चाय स्टॉल संचालक की कार को निशाना बनाते हुए उसके शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कार को काफी नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

    घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि दोआबा चौक और आसपास का क्षेत्र धीरे-धीरे नशे और असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चाय स्टॉल संचालक ने बताया कि हमलावरों में एक आरोपी राजकुमार, निवासी संतोषी नगर, और विक्रम, जो पेशे से ऑटो चालक है, शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: मोहल्ले में खड़ी कार में की तोड़फोड़, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मोहल्ले में खड़ी कार में की तोड़फोड़, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के सोढ़ल मंदिर के पास शनिवार देर रात एक कार चालक पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान इलाके में खूब हंगामा हुआ। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी सैंटरो कार मोहल्ले में खड़ी की हुई थी, तभी आरोपी मनीष महाजन ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और कार के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए। इस दौरान पीड़ित को भी मारने की कोशिश की। पीड़ितों के मुताबिक, मनीष घटना के दौरान नशे में था। परिवार ने बताया कि वह आराम से घर में खाना खा रहे थे कि उन्हें बाहर कुछ टूटने की आवाज आई। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हमला बेहद आक्रामक तरीके से किया गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और खूब हंगामा हुआ।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के सटीक कारण और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

  • बदलते मौसम में पेट दर्द की समस्याओं से निजात दिलाएंगे आयुर्वेद के ये तरीके, गट हेल्थ होगी मजबूत

    बदलते मौसम में पेट दर्द की समस्याओं से निजात दिलाएंगे आयुर्वेद के ये तरीके, गट हेल्थ होगी मजबूत

    लाइस्टाइलः मौसम बदलने पर कई बार लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याएं हो जाती हैं। इनमें सबसे आम पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हैं। मौसम बदलने पर तापमान के बढ़ने या घटने, वातावरण में नमी और बैक्टीरिया के स्तर में बदलाव के कारण गट हेल्थ प्रभावित होती है। अजवाइन, जीरा, सौंफ, अदरक, हींग, त्रिफला जैसी घरेलू औषधियों पेट दर्द के उपचार के लिए प्रफुलित मानी जाती हैं। वहीं लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ बदलाव करके इन समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। जिन लोगों को पुरानी बीमारी है, गर्भवती महिलाएं या जो लोग दवाएं ले रहे हैं, उन्हें ये उपचार नहीं करने चाहिए। उन्हें अपने डॉक्टर की ही सलाह लेनी चाहिए। अजवाइन पेट की समस्याओं को दूर करने में सबसे बढ़िया विकल्प मानी जाती है। अजवाइन में थाइमोल होता है जो पाचक एंजाइम बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से गैस व पेट फूलने से राहत मिलती है। पाचन में गड़बड़ी के कारण पेट में दर्द हो रहा है तो आधा चम्मच भुनी हुई अजवाइन को एक चुटकी काले नमक के साथ मिलाकर गर्म पानी के साथ सेवन करें। इसे दिन में एक या दो बार भोजन के बाद लिया जा सकता है। हींगः अगर गैस के कारण पेट दर्द हो रहा है तो हींग का उपचार फायदेमंद हो सकता है। एक चुटकी हींग को गर्म पानी में मिलाकर या नाभि के आसपास पेस्ट बनाकर लगाने से पेट दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है। जीरा भोजन पचाने में मदद करता है और पेट दर्द को भी कम करता है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा उबालें। फिर छानकर गर्म पानी को भोजन के साथ पी लें। सौंफ भी पेट के लिए बढ़िया होती है। यह ठंडक प्रदान करती है जिससे पाचन क्रिया शांत होती है और पेट में एसिड का स्तर कम होता है।

    पेट दर्द से राहत के लिए आयुर्वेदिक आहार

    पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। सही आहार पाचन तंत्र को उसकी प्राकृतिक अवस्था में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयुर्वेद हल्के और गर्म भोजन के सेवन पर जोर देता है, जिसे आसानी से पचाया जा सके। पेट दर्द से राहत के लिए खिचड़ी, वेजीटेबल सूप और कम मसालों में पकी सब्जियां, भुना हुआ जीरा मिलाकर तैयार की गई छाछ, एसिडिटी है तो नारियल पानी, उबले चावल खाएं, दिन भर गर्म पानी का सेवन, सीमित मात्रा में चीनी का सेवन सही रहता है।

    इस तरीके से करें भोजन

    भोजन करने का सही तरीका भी पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होता है। हमेशा शांत वातावरण में बैठकर भोजन करना चाहिए। खाते समय मोबाइल या किसी भी तरह की स्क्रीन से दूरी बनाएं। भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं। रोज नियमित समय पर भोजन करें। इससे पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है और पेट संबंधी समस्याओं से बचाव होता है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ की जरूरत होती है इसलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। कोल्ड ड्रिंक की बजाय गुनगुना पानी पीना फायदेमंद है। भोजन के बाद टहलना भी खाने को पचाने में सहायक होता है। डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है और हम इसकी स्टीक पुष्टि नहीं करते। ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।