Blog

  • पुलिस ने बीजेपी उम्मीदवार का रोका काफिला 

    पुलिस ने बीजेपी उम्मीदवार का रोका काफिला 

    बंगालः पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान जगह-जगह से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही है। मेदिनीपुर से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल विशाल काफिले के साथ मतदान के लिए खड़गपुर गांव पहुंचीं। पुलिस ने काफिला को रोक दिया। ग्रामीणों ने कथित तौर पर उम्मीदवार की कार को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। अग्निमित्रा पाल की गाड़ी को भीतर जाने से राेका गया जिसके बाद से हंगामा बढ़ता चला गया।

    अग्निमित्रा पॉल ने कहा, हमारे मूवमेंट को धीमा करने का प्रयास किया जा रहा है। ये तृणमूल के समर्थक हैं। यहां हमें जानबूझकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हम चुनाव आयोग को शिकायत कर रहे हैं। राज्य पुलिस इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए ब्लॉक कर रहा हूं। मैंने पुलिस को अनुमति दिखा दी है, लेकिन वह मुझसे पूछ रहे हैं कि आपके पास अनुमति क्यों नहीं है।

  • भारत की इस जेल में कैदी बनाते है केक, पिज्जा और बर्गर, देखें वीडियो

    भारत की इस जेल में कैदी बनाते है केक, पिज्जा और बर्गर, देखें वीडियो

    हरिद्वार: जेल में बन कैदियों के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि वो अपनी नेक राह पर चलें और आजीविका को सुधार सकें। इसी कड़ी में जिला कारागार में बेकरी की शुरूआत की गई है। जिसमें कैदियों द्वारा बिस्किट बनाकर तैयार किए जा रहे हैं। आने वाले समय में इस बेकरी में पेटीज, बर्गर और पिज्जा भी बनाकर तैयार किए जाएंगे। जेल प्रशासन द्वारा उन उत्पादों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

    हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि हरिद्वार की जिला कारागार में इस नवरात्रि में बेकरी की शुरुआत की गई थी, लेकिन अब जाकर बेकरी सुचारू रूप से चल पा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कैदियों द्वारा बिस्किट बनाए जा रहे हैं। अभी पिछले दिनों हमारे द्वारा इसमें पेटीज का भी ट्रायल किया गया था, जो कि सफल रहा।

    वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि आने वाले समय में हमारे द्वारा हरिद्वार के आमजन तक कैदियों द्वारा तैयार की गई बेकरी के आइटम पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा चार कैदियों को लगाया गया है। इन कैदियों को 2 दिन की विशेष ट्रेनिंग भी दी गई थी। जिसके बाद वह अब अच्छे से कार्य कर रहे हैं और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रख रहे हैं।

  • जालधर पहुंचे सुखबीर बादल ने आप पर साधे निशाने, कहा-कमजोर वर्गों से छीनी सुविधाएं, देखें वीडियो

    जालधर पहुंचे सुखबीर बादल ने आप पर साधे निशाने, कहा-कमजोर वर्गों से छीनी सुविधाएं, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल देर रात पार्टी के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी के हक में शाहकोट, नकोदर, फिल्लौर और फगवाड़ा में विशाल सभाओं को संबोधित हुए। इस दौरान उन्होंने आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सुखबीर बादल ने कहा कि यह पंजाब विरोधी सरकार दिल्ली से चल रही है और यह एससी छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दे रही है और एससी और समाज के अन्य कमजोर वर्गों की लड़कियों को मुफ्त साइकिल नहीं दे रही है। उन्होंने कहाकि यह पंजाब की बेटियों को शगन योजना का लाभ नहीं दे रहे हैं।

    इसलिए भगत पूरन सिंह मेडिकल बीमा योजना बंद कर दी गई और दवा दुकानें व सेवा केंद्र भी बंद कर दिए गए। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस और आप सरकार ने पंजाब को एक दशक पीछे धकेल दिया है। उन्होंने लोगों से कुछ सामाजिक कल्याण योजनाओं को बहाल करने के लिए अकाली दल का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अकाली दल का समर्थन इस पंजाब विरोधी सरकार को सभी महिलाओं को एक हजार रुपये देने के लिए मजबूर कर देगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल को समर्थन देने से पंजाब और उसकी नदियों का पानी बचेगा और चंडीगढ़ पर उसके दावे से कोई समझौता नहीं होगा। इस मौके पर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि अब भगवंत मान चुनाव प्रचार के दौरान फिर से सस्ते तमाशों पर उतर आए हैं। भगवंत मान बाजार बंद कराकर रोड शो कर रहे हैं और उनकी गाड़ियों की कतार से इलाके में जाम लग गया है और इसे वह उन्हें अपना समर्थन बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों से मिलना तो दूर अपनी गाड़ी से भी नहीं उतरते हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में लोगों ने उनके नाम पर लापता होने के पोस्टर लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में एक ही शो बार-बार दोहराया जा रहा है, जिससे दुकानदारों और उनके कारोबार को भारी नुकसान हो रहा है।

  • जालंधरः कूड़ा के डंप में आग लगने से झुलसा दमकल कर्मी

    जालंधरः कूड़ा के डंप में आग लगने से झुलसा दमकल कर्मी

    जालंधर, ENS: वरियाणा डंप पर देर रात कूड़े को आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं इस आग की चपेट में आने से दमकल विभाग का कर्मी झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान जसबीर सिंह फायरमैन के रूप में हुई है। वहीं इस मामले को लेकर अधिकारी जसंवत काहलो से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसे केस तो होते रहते है। 

  • छात्रों से लेकर नागरिकों तक को बड़ा झटकाः Canada नियम में करने जा रहा बड़ा बदलाव

    छात्रों से लेकर नागरिकों तक को बड़ा झटकाः Canada नियम में करने जा रहा बड़ा बदलाव

    नई दिल्ली: कनाडा के प्रांत प्रिंस एडवर्ड आइलैंड में सैकड़ों भारतीय छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि कनाडा ने इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। उसके मुताबिक, इमिग्रेशन परमिट में 25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की गई है, अचानक नियमों में बदलाव के बाद भारतीय छात्रों को जबरन भारत भेजा जा रहा है, जिसका भारतीय छात्र विरोध भी कर रहे हैं। छात्रों ने कहा, अचानक नियम बदलकर हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। याहू न्यूज कनाडा के मुताबिक, प्रिंस एडवर्ड आइलैंड में अचानक से प्रवासियों की संख्या बढ़ी है, जिससे यहां कई व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं। सरकार का मानना है कि यहां भीड़ ज्यादा होने से स्वास्थ्य और आवासीय सेवाओं पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है. इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

    लेबर डिपार्टमेंट के आंकड़े बताते हैं कि इस साल की शुरुआत के 4 महीने में देश की वर्किंग एज पॉपुलेशन 411,400 रही है, जो पिछले साल के इसी टाइम पीरियड की तुलना में 47 प्रतिशत ज्यादा है। अगर 2007 से 2022 से तुलना करें तो यह 4 गुना है। इसलिए यह इंटरनैशनल स्टूडेंट के लिए एक केंद्र बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में भारत के छात्रों की संख्या सबसे बड़ी है, जो नवंबर 2023 तक जारी किए गए 579,075 परमिटों में से 37% हैं। हालांकि यह आंकड़ा 2022 के 41% से कम है। 2013 से कनाडा जाने वाले भारतीयों की संख्या में वृद्धि हुई है। 2013 और 2023 के बीच यह संख्या 32,828 से बढ़कर 139,715 हो गई यानी 326% की वृद्धि हुई। इसी भीड़ की वजह से प्रिंस एडवर्ड आइलैंड में स्वास्थ्य सेवा और आवास बुनियादी ढांचे पर दबाव डाला है।

    स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह नई नीति स्वास्थ्य सेवा, बाल देखभाल और निर्माण में श्रमिकों को प्राथमिकता देती है। इस परिवर्तन से वार्षिक परमिटों की संख्या 2,100 से घटकर 1,600 रह जाएगी, जो 25% की कटौती है, इससे निम्न कौशल सेवा नौकरियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। इस कटौती की घोषणा के अस्थायी परमिट पर आए भारतीय छात्रों ने हंगामा किया। उनका तर्क है कि उन्हें स्थायी रूप से रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। सीबीसी न्यूज के मुताबिक, पीईआई इमिग्रेशन कार्यालय के निदेशक जेफ यंग ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनकी चिंताएं सुनीं। यंग ने कहा कि हम जानते हैं कि यह बहुत से लोगों के लिए एक कठिन स्थिति है, लेकिन हमारा उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना है।

    वहीं, कनाडा में एक ऐसा विधेयक पेश किया गया है, जिससे कनाडा के मूल निवासी के बच्चे का जन्म कहीं भी हुआ हो, उसे नागरिकता दी जाएगी। इसके लिए गुरुवार को मंत्री मार्क मिलर ने विधेयक पेश कर कहा, यह विधेयक देश में नागरिकता के मानदंडों में संशोधन करेगा, जिससे विदेशों में जन्मे कनाडाई लोगों को नागरिकता देने की अनुमति मिलेगी, भले ही उनके बच्चे कनाडा के बाहर पेदा हुए हों। उन्होंने कहा कि हालांकि इसमें एक शर्त होगी। शर्त यह है कि माता पिता को यह दिखाना होगा कि उन्होंने अपने बच्चे को जन्म या गोद लेने से कम से कम 3 साल कनाडा में बिताए हों। 2009 में आए कानून के अनुसार, विदेश में जन्मे कनाडाई केवल कनाडा में अपने बच्चों को ही नागरिकता दे सकते थे।

  • जालंधरः चुनावों को लेकर चन्नी ने किया मैनिफेस्टो जारी, किए ये बड़े ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधरः चुनावों को लेकर चन्नी ने किया मैनिफेस्टो जारी, किए ये बड़े ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने आज मैनिफेस्टों जारी कर दिया है। जिसमें चन्नी ने कई बड़े ऐलान किए है। चन्नी ने कहा कि कांग्रेस सरकार इंडस्ट्री को रिवाइव करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जालंधर में पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी लेकर आएंगी और यहां पर कालेज खोले जाएंगे। वहीं बेरोजगारों के लिए 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी। वहीं प्रत्येक महिला को 8500 रुपए के हिसाब से प्रति महीना देने का ऐलान किया गया। चन्नी ने कहा कि किसानों के लिए उनकी केंद में सरकार आने पर एमएसपी कानून लाया जाएगा। वहीं मनरेगा मजदूरों को 500 रुपए दिहाड़ी दी जाएंगी। इसी के साथ पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएंगा। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास महाराज के नाम से रखा जाएंगा। इसी के साथ मेडिकल टूरिज्म को जालंधर में बढ़ावा देना है। यहां पर बाहर से लोग ईलाज करवाने के लिए आते है। जिसके लिए बाघा बॉर्डर को खोला जाएंगा ताकि अगर पाकिस्तान के लोग इलाज के लिए पंजाब आना चाहें तो आ सकें। इससे जालंधर में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

    इस दौरान चन्नी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि बीते दिन उनके सहित लोगों को लगता था कि कुछ बड़े ऐलान होंगे। उन्होंने कहाकि लेकिन भाजपा की रैली में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहाकि भाजपा की रैली बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। चन्नी ने कहाकि मुझे लगता था कि रोड मैप को लेकर कोई ऐलान किया जा सकता था, लेकिन ऐसा भी कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ना ही भाजपा ने कल कोई पंजाब के लिए ऐलान किया और ना ही इंडस्ट्री के कुछ बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि जालंधर के लिए कोई बड़ा अस्पताल खोला जाएंगा। चन्नी ने कहा कि जालंधर में एयरपोर्ट है, जिसका नाम गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखा जाएंगा। चन्नी ने कहा कि उसका मता विधानसभा में पास हो चुका है, जोकि अभी तक लंबित पड़ा है, लेकिन कल भाजपा रैली में उस एयरपोर्ट के बारे में भी कोई जिक्र नहीं किया गया। चन्नी ने कहा कि पीएम मोदी ने गुरु रविदास महाराज के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। जिससे जालंधरवासी काफी नाराज दिखाई दे रहे है। 

  • पंजाबः इस इलाके में लोगों ने किया चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

    पंजाबः इस इलाके में लोगों ने किया चुनावों के बहिष्कार का ऐलान

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर जगराओं में मांगों को लेकर नाराज चल रहे लोगों ने चुनावों का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, जगराओं में दिन प्रतिदिन गैस फैक्टरी का मुद्दा गरमा रहा है। जो चुनावों में नेताओं के गले की फांस बन गया। अब भूदडी गांव की तर्ज पर अखाड़ा गांव के लोगों ने भी चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला ले लिया है। जिससे लोकसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की नींद उड़ गई। गांव को लोगों ने प्रशासन की लापरवाही और गैस फैक्ट्री को बंद करवाने में फेल हुए अधिकारियों की आंखें खोलने के लिए अखाड़ा गांव के लोगों ने ऐलान कर दिया कि वह लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

    इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए समाजसेवी व किसान नेता कमलजीत खन्ना ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के चलते मजबूरी में गांव निवासियों ने ऐसा कदम उठाते हुए एक मंच पर आकर चुनावों बहिष्कार करने का फैसला लिया। गांव के लोगों ने कहा कि एक माह से अधिक समय से निर्माणाधीन गैस फैक्ट्री के सामने दिन-रात धरना-प्रदर्शन के बावजूद फैक्ट्री मालिक द्वारा मुख्य द्वार पर लोहे का गेट लगाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामले को शांत करते हुए गेट का काम रूकवा दिया था।

    लेकिन शुक्रवार देर शाम फैक्ट्री मालिक द्वारा फैक्ट्री में काम करवाने के लिए सीमेंट का ट्रक मंगवाया गया। जिसको लेकर गांव के लोगों ने जबरदस्त विरोध व नारेबाजी कर वापस भेज दिया। इस दौरान गांव लोगों व फैक्ट्री मालिक के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। जिसको लेकर डीएसपी सिटी जसज्योत मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाते हुए मसले को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन फैक्ट्री मालिक की जिद के कारण मामला बीच में फंस गया। गांव के लोगों ने कहा कि इस समय प्रशासन सिर्फ चुनाव का समय निकालना चाहता है। क्योंकि अखाड़ा में एक महीने से धरना चल रहा है। वही गांव भूदडी में दो महीनो से ज्यादा समय से धरना चल रहा है। इस के बावजूद भी सुनवाई ना होने पर भड़के लोगों ने जगराओं-हठूर मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया।

    वही गांव के लोगों ने फैसला लेते हुए ऐलान कर दिया कि 1 जून होने वाले लोकसभा चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। गांव का कोई भी व्यक्ति वोट देने नहीं जाएगा। इतना ही नहीं गांव में कोई बूथ भी नहीं लगेगा। वहीं धरने को संबोधित करते हुए रिवोल्यूशनरी सेंटर पंजाब के नेता कंवलजीत खन्ना ने कहा कि इस धरती पर जन शक्ति से बढ़कर कुछ नहीं है। लेकिन जहां हजारों लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रशासन को हजारों लोगो की जिंदगी की कोई चिंता नहीं है चाहे हजारों लोग मर जाए। लेकिन प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री बंद नहीं करवाएगें। चुनावों के बहिष्कार की सूचना मिलने पर देर शाम तहसीलदार सुखचरण सिंह अखाड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों को 6 जून तक समय देने को कहा। उन्होंने कहा कि 6 तारीख के बाद मामला हल कर दिया जाएगा। जिसके बाद गांव के लोगों ने कहा कि गांव में ना बूथ लगेगा ना गांव वाले वोट डालने जाएंगे।

  • पंजाबः दुकान के बाहर कूड़ा फेंकने के मामले में धक्का देने से व्यक्ति की मौ+त,  देखें वीडियो

    पंजाबः दुकान के बाहर कूड़ा फेंकने के मामले में धक्का देने से व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः बड़ी हैबोवाल में किताबों की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग व्यक्ति की धक्का लगने से मौत हो गई। मरने वाले का नाम दशर्न लाल मरवाहा है।  दर्शन लाल के शव को सिविल  अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए मृतक दर्शन लाल के बेटे पुनीत ने कहा कि आज उनकी दुकान का नौकर झाड़ू लगा रहा था। दुकान के मालिक का बेटा बब्बू दुकान पर आया और नौकर को गालियां देने लगा। नौकर ने उसके पिता को सूचित किया। पिता दर्शन लाल ने बब्बू को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने गुस्से में आकर उन्हें धक्का मार दिया। जमीन पर गिरने के कारण उनके सिर पर चोट लगी।

    पिता दर्शन लाल को तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृतक करार दे दिया। फिलहाल दर्शन लाल का शव डीएमसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का कल पोस्टमाटर्म कवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुनीत ने कहा कि उनकी दुकान पिछले लंबे समय से उनका किताबों का कारोबारी है। उनका दुकान के मालिक के साथ कोर्ट केस चल रहा है। इस कारण वह अक्सर उन्हें तंग परेशान करते रहे है। आज भी बेवजह दुकान के मालिक ने उसके पिता को निशाना बनाया है। थाना हैबोवाल के SHO सतनाम सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

  • स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां हुईं कैंसिल

    स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां हुईं कैंसिल

    राजस्थानः देश में गर्मी ने अपना कहर मचा रखा है। इस बीच राजस्थान में सभी चिकित्साकर्मियों की छुट्टियों को कैंसिल कर दिया गया है। अवकाश निरस्त करने के साथ उन्हें मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में लू चलने से लू-तापघात की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है। इस संबंध में एक ऑफिशियल सर्कुलर जारी किया गया है। बता दें कि पिलानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
     
    मिली जानकारी के मुताबिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में लू-तापघात के प्रकोप को देखते हुए सभी चिकित्साकर्मियों के अवकाश को कैंसल कर मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद किया है, केवल विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से स्वीकृति उपरांत ही कर्मचारी छुट्टी पर जा सकेंगे और अवकाश स्वीकृति की सूचना निदेशालय को आवश्यक रूप से देनी होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के सर्कुलर के अनुसार चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त कर उन्हें लू-तापघात से बचाव एवं उपचार के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

  • आज पंजाब दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, करेंगे कांग्रेसी उम्मीदवार के लिए प्रचार

    आज पंजाब दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, करेंगे कांग्रेसी उम्मीदवार के लिए प्रचार

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर दो दिन के लिए पीएम मोदी पंजाब का दौरा कर चुके है। वहीं आज राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर आ रहे है। इस दौरे को लेकर राहुल गांधी का शेड्यूल जारी हो गया है। राहुल गांधी के शेड्यूल की बात करें तो कांग्रेस की तरफ से उनके गोल्डन टेंपल में आने को लेकर कोई भी जानकारी सांझा नहीं की गई है। वहीं, कुछ सूत्रों के अनुसार आज वे रैली से पहले गोल्डन टेंपल भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने खुद इसे अपने शेड्यूल में जोड़ने का आग्रह किया है।

    शेड्यूल के मुताबिक आज राहुल गांधी 12 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जिसके बाद वह गोल्डन टेपंल में नतमस्तक होंगे। इसके बाद 12.40 पर वह मीटिंग करेंगे। जिसके बाद 2.40 पर वह गुरदासपुर का दौरा करेंगे। वहीं राहुल गांधी अमृतसर में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी व मौजूदा सांसद गुरजीत औजला के हक में प्रचार करेंगे। मीरांकोट में उनके लिए पंडल सजाया गया है। तकरीबन 20 हजार के करीब लोगों के लिए यहां बैठने के प्रबंध किए गए हैं। VVIP मूवमेंट के चलते पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। 1000 से अधिक पुलिस फोर्स व पैरा मिलिट्री फोर्से को तैनात किया गया है।