Blog

  • पंचायत चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

    पंचायत चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

    सिरसाः रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। एक तरफ पुलिस ने जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, वहीं जेल प्रशासन के पास रिलीज ऑर्डर नहीं पहुंचे थे। वहीं इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

    सूत्रों के अनुसार, राम रहीम को पैरोल मिल चुकी है, अब यह तय किया जा रहा है कि पैरोल अवधि कहां व्यतीत की जाएगी। राजस्थान के किसी डेरे के अलावा बागपत में भी विचार किया जा रहा है, जहां पिछली पैरोल की अवधि व्यतीत की गई थी। राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। पंजाब चुनाव के दौरान उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी, जो जिस दौरान वह गुरुग्राम स्थित डेरे में रहा था। उसके बाद 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो यूपी के बागपत स्थित डेरे में व्यतीत की गई थी। अब प्रदेश में आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले पैरोल दी जा रही है। अबकी बार 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई है। केवल यह तय होना बाकी है कि राम रहीम की पैरोल अवधि कहां कटेगी।

  • जालंधर आप विधायक शीतल अंगुराल को मिली जान से मारने की धमकी

    जालंधर आप विधायक शीतल अंगुराल को मिली जान से मारने की धमकी

    जालंधर/वरुणः आप के विधायक शीतल अंगुराल को फिर से मिली जान से मारने की धमकी मिली। 4 से 5 दिन पहले आप विधायक के बयानों पर थाना 5 की पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले शीतल अंगुराल द्वारा मीडिया में अमृतपाल सिंह को लेकर दिए बयान के मामले में धमकी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीमें एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए रवाना हो गई है।

    बोले शीतल अंगुराल, कहा- तत्काल अमृतपाल को लेकर पकड़कर डाले जेल में

    आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता व विधायक शीतल अंगुराल ने पहले कहा कि वह अमृतपाल को लेकर कोई बयान नहीं देना चाहते। लेकिन फिर वह बोले कि उसे पकड़कर तत्काल जेल में डाल देना चाहिए। अमृतपाल पंजाब का माहौल खराब कर रहा है और जो भी खालिस्तान का समर्थन करता है, उसको भी जेल में भेज देना चाहिए। आम आदमी विधायक शीतल अंगुराल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग द्वारा केंद्र सरकार को अमृतपाल की लिखी चिट्ठी पर बयान देने से पहले मना किया। फिर अंगुराल ने कहा कि अमृतपाल जैसे लोग पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं और जो भी खालिस्तान का समर्थक है उसे तत्काल उठाकर जेल में डाल देना चाहिए और उन लोगों को पंजाब में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

  • जालंधर: आज बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, जाने कब होगी हल्की बूंदाबांदी

    जालंधर: आज बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, जाने कब होगी हल्की बूंदाबांदी

    जालंधर: शहर में आज भी मौसम का मिजाज सुहावना बना रहेगा। मौसम में बदलाव के चलते शुक्रवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान धूप भी परेशान करेगी। वहीं दिनभर बादल छाए रहने से ठंडक का अहसास होगा। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। वीरवार तड़के हवा में ठंडक के बीच न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 17.7 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर के समय धूप खिली रहने के चलते अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं तापमान बढ़ने के चलते लोगों को इस दौरान गर्मी महसूस हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिलेगी। अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में रोजाना तेज धूप खिली रहने के चलते गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था। माह के मध्यांतर में मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। इससे तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। माह के शुरूआत में 35 डिग्री तक चल रहा अधिकतम तापमान गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनित शर्मा बताते है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। 15 अक्टूबर के बाद हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

  • पंजाब: CIA इंचार्ज को गैंगस्टर लॉरेंस की पीठ थपथपाना पड़ा महंगा, SSP ने दिए जांच के आदेश

    पंजाब: CIA इंचार्ज को गैंगस्टर लॉरेंस की पीठ थपथपाना पड़ा महंगा, SSP ने दिए जांच के आदेश

    चंड़ीगड : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस के साथ हंसना मोगा सीआईए स्टाफ के एसएचओ किक्कर सिंह को महंगा पड़ा है। गुरुवार को मोगा की अदालत में पेश करते समय सीआईए इंचार्ज किक्कर सिंह ने लॉरेंस के साथ मजाक करना शुरू कर दिया। ऐसे में गैंगस्टरों के साथ इस तरह पुलिस अधिकारियों का याराना बड़े सवाल खड़े करता है। लॉरेंस जैसे गैंगस्टरों ने पंजाब का माहौल खराब कर रखा है और पुलिस अधिकारी उसकी पीठ थपथपा रहा है।  

    पहले ही मानसा के सीआईए इंचार्ज प्रीतपाल सिंह पर आरोप लग रहे हैं कि उसने खाकी को दागदार करते हुए गैंगस्टर दीपक टीनू को भगाने में अहम भूमिका निभाई। टीनू को उसने सलाखों के पीछे रखने की बजाए अपने घर में मेहमान बनाकर रखा और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मुलाकातें करवाईं। अब मोगा के सीआईए इंचार्ज किक्कर सिंह ऐसे ही एक मामले में चर्चा में आ गए हैं और उनका गैंगस्टर लॉरेंस से याराना कैमरों में कैद हो गया। बता दें कि सीआईए स्टाफ बाघापुराना के मुखी तिरलोचन सिंह, हरजीत सिंह उर्फ पिंटा द्वारा हत्याकांड में लॉरेंस को लुधियाना से ट्रांजिट रिमांड पर मोगा लाया गया था। पेशी के दौरान अधिकारी किक्कर सिंह की वीडियो लॉरेंस के साथ वायरल हो गई। वायरल वीडियो में एसएचओ किक्कर सिंह अदालत में पेशी पर लाए गए गैंगस्टर लॉरेंस की पीठ को थपथपा रहा है और उसे कह रहा था कि की गल्ल अदालत दा रास्ता भुल गिआ।

    किक्कर सिंह लॉरेंस से कहने लगा कि अदालत दा रास्ता भुल्लण दे नाल-नाल किते मैनू वी तां नहीं भुल गिया तूं। इतना कहने पर गैंगस्टर लॉरेंस भी उसके साथ हंसने लगा। इस मामले की वीडियो जैसे ही वायरल हुई तो पुलिस के उच्चाधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया, क्योंकि अभी हाल ही में मानसा सीआईए स्टाफ की हिरासत से गैंगस्टर टीनू भागा है और उसे भगाने में पुलिस अफसर प्रीतपाल सिंह ने अहम भूमिका निभाई। फिलहाल इस मामले में एसएसपी गुलनीत खुराना ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मामले की जांच एसपी (देहात) को सौंपी गई है। एसएसपी खुराना ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच कर रहे अधिकारी से भी कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाए। इस मामले को हलके में न लिया जाए।

  • राशिफल (शुक्रवार 14 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 14 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी।

    वृष: लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे।

    मिथुन: कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव। कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना। वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग।

    कर्क: यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना। मित्र मिलेंगे। विवाद न करें।

    सिंह: प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक होगा। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभ। शत्रु शांत होंगे।

    कन्या: बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना। धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना। कष्ट की संभावना। धनहानि। कष्ट-पीड़ा। शारीरिक पीड़ा होगी।

    तुला: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना। चिंताएं कुछ कम होंगी।

    वृश्चिक: लेन-देन में सावधानी रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा।

    धनु: भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा।

    मकर: जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट। कुसंग से कष्ट। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें।

    कुंभ: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा, कुछ लाभ की आशा करें।

    मीन: रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।

  • जालंधरः 1 किलो 200 ग्राम अफीम सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः 1 किलो 200 ग्राम अफीम सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलबीर चंद पुत्र गुरदेव चंद वासी गन्ना पिंड के रूप मे हुई है। सीआईए प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को पिंड बेगमपुरा इलाके से 1 किलो 200 ग्राम अफीम और सप्लैंडर मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः 1 किलो 200 ग्राम अफीम सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः 1 किलो 200 ग्राम अफीम सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलबीर चंद पुत्र गुरदेव चंद वासी गन्ना पिंड के रूप मे हुई है। सीआईए प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को पिंड बेगमपुरा इलाके से 1 किलो 200 ग्राम अफीम और सप्लैंडर मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः जानें आज कितने बजे होगा चांद का दीदार 

    जालंधरः जानें आज कितने बजे होगा चांद का दीदार 

    जालंधर/वरुणः करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। सुहागिन महिलाओं को जिस पल का इंतजार था वो आ गया है। पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि के लिए सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं और रात को चांद देखने के बाद ही कुछ खाती हैं। करवा माता की पूजा के बाद अब व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद के दीदार का इंतजार है। शाम को चांद का दीदार कर महिलाएं अपना व्रत पूरा करेंगी। जालंधर में चंद्रमा उदय का समय रात 8 बजकर 19 मिनट पर है। 

  • पंजाबः PSEB ने किया बड़ा बदलाव, स्कूलों को जारी किए ये आदेश 

    पंजाबः PSEB ने किया बड़ा बदलाव, स्कूलों को जारी किए ये आदेश 

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के दो विषयों के अंक विभाजन में बदलाव किया है। अब दोनों विषयों में लिखित परीक्षा के अंक प्रैक्टिकल विषय से अधिक होंगे। पीएसईबी ने इस संबंध में सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। साथ ही स्कूलों को कहा गया कि वह इस बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करें। बोर्ड की तरफ से 9वीं और 10वीं सेहत एवं शारीरिक शिक्षा लिखित परीक्षा पहले 20, प्रैक्टिकल विषय के 70 और 10 अंक आईएनए के होते थे। अब लिखित परीक्षा के 50 अंक, प्रैक्टिकल विषय के 40 अंक और आईएनए के 10 अंक रहेंगे।

    कक्षा 11वीं और 12वीं के शारीरिक शिक्षा और खेल विषय की लिखित परीक्षा पहले 20 अंक, प्रैक्टिकल 70 अंक और आईएनए के 10 अंक होते थे। अब लिखित परीक्षा 50 अंक की होगी, प्रैक्टिकल विषय के 40 अंक और आईएनए के 10 अंक रहेंगे। पीएसईबी की तरफ से यह फैसला काफी मंथन के बाद लिया गया है। इससे उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी जो कि खेलों में कम दिलचस्पी लेते हैं। यह आदेश अकादमिक साल 2022-23 से लागू होंगे। याद रहे कि पीएसईबी की बोर्ड परीक्षाओं में हर साल सात लाख से अधिक छात्र अपीयर होते है। उन्हें इस फैसले से बड़ी राहत मिली है।

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा इसी महीने 28 और 30 तारीख का आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 19 तारीख तक फार्म भरे जाएंगे। 21 तारीख को रोल नंबर जारी होंगे। रोल नंबर ऑनलाइन ही जारी होंगे। किसी के घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे। अगर किसी को रोल नंबर संबंधी दिक्कत आती है तो उसे इसे दूर करने लिए पीएसईबी से संपर्क करना होगा। वहीं, परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।

  • पंजाबः बैंक में नहीं सुरक्षित पैसा!, HDFC के कैशियरों ने उड़ाए उपभोक्ता के लाखों रुपए

    पंजाबः बैंक में नहीं सुरक्षित पैसा!, HDFC के कैशियरों ने उड़ाए उपभोक्ता के लाखों रुपए

    फिरोजपुरः अब बैंक में भी आपका पैसा सुरक्षित नहीं है। पंजाब के फिरोजपुर जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिससे बैंकिंग प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। यहां गांव घल्लखुर्द स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के दो कैशियरों ने एक मृतक उपभोक्ता के खाते से जाली हस्ताक्षर बना चार लाख 97 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली है।

    बैंक मैनेजर का मानना है कि दोनों आरोपियों ने कई बार लेनदेन किया। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने वीरवार को दोनों कैशियरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।  एचडीएफसी बैंक मैनेजर राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घल्लखुर्द स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में तैनात आरोपी कैशियर शिव कुमार व भरत चोपड़ा ने मृतक उपभोक्ता मंगत राय मनचंदा के खाते से 13 सितंबर 2022 को जाली हस्ताक्षर बना दो लाख 37 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली।

    इसी तरह 14 सितंबर 2022 को दो लाख 60 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। यह सब दोनों आरोपियों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को बंद करने के बाद किया। मैनेजर का कहना है कि उक्त दोनों आरोपियों ने एक निजी खाता खोला था, इसमें धनराशि ट्रांसफर करते थे। मैनेजर का मानना है कि दोनों आरोपियों ने इस तरह कई बार लेनदेन किया। दोनों आरोपी पिछले कई दिन से बैंक में भी नहीं आ रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शिव कुमार व भरत चोपड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    दोनों आरोपी फरार है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही इसी बैंक की मुदकी शाखा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां बैंक कर्मचारी अशीष राज कुमार ने एक ग्राहक से 17 लाख 60 हजार 470 रुपये की धनराशि ली। बेटी की फीस के रूप में इस रकम को विदेश भेजना था मगर उन्होंने खुद ही यह धनराशि इस्तेमाल कर ली थी।