Blog

  • मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलेंः CBI के बाद अब ED ने को किया गिरफ्तार

    मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलेंः CBI के बाद अब ED ने को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली: शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया से वीरवार को तिहाड़ जेल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दूसरी बार पूछताछ की। करीब 45 मिनट तक सिसोदिया ईडी के सवालों का सामना करते रहे। ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कल यानी शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई भी होनी है।

    बता दें कि बीती 7 मार्च को ईडी ने तिहाड़ जेल में सिसोदिया से 6 घंटे तक पूछताछ की थी। इन 6 घंटों में सिसोदिया ईडी के तीखे सवालों से गुजरे। सबसे पहले पूछा गया कि 100 करोड़ की रिश्वत के बारे में आप क्या जानते हैं? वहीं, दूसरा सवाल रहा कि आबकारी नीति में बदलने के पीछे क्या वजह थी? ईडी को सिसोदिया से पूछताछ के लिए तीन दिन का वक्त मिला था। होली पर्व की वजह से 8 मार्च को पूछताछ नहीं हो सकी। 9 मार्च को पूछताछ की गई।

    दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 (अब रद्द हो चुकी)के निर्माण और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया। फिलहाल, 20 मार्च तक सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल की सेल नंबर एक में रखा गया है। सिसोदिया को कुछ मूलभूत चीजों के साथ ही जेल में वक्त काटना हैं। खास बात यह है कि मनीष सिसोदिया की बैरक और सत्येंद्र जैन की बैरक के बीच 500 मीटर का फासला है।

  • हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, मासूम बच्चे सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, मासूम बच्चे सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हाईवे पर दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दंपती और बेटे की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    जानकारी के अनुसार, लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर मानिकपुर थाना इलाके के रहमत अली का पुरवा गांव के पास सुबह दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार सवार प्रयागराज के जार्जटाउन के रहने वाले राहुल श्रीवास्तव (35) उनकी पत्नी प्राची श्रीवास्तव (30) बेटे अर्शदीप (10) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन साल की बेटी आवया और दूसरी कार सवार प्रयागराज जार्जटाउन के राजेश श्रीवास्तव घायल हो गए। 

    सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • पंजाबः 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले हथियार सहित 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले हथियार सहित 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः केंद्रीय एजेंसी और AGTF में दी गई सूचना पर कार्रवाई करते हुए पर बठिंडा पुलिस ने गांव नरूआना में एक अज्ञात व्यक्ति से गैंगस्टर अमाना निवासी उभा और गैंगस्टर सुखा निवासी दुनेके के द्वारा व्हाट्सएप कॉल के जरिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने यह सफलता हासिल की है। सीआईए टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रदीप सिंह उर्फ ​​टक्की पुत्र गुरचंद सिंह निवासी नरूआना, तेगवीर सिंह उर्फ ​​तेग पुत्र गुरमीत सिंह निवासी भुच्चो मंडी और अमृतपाल सिंह उर्फ ​​अंबरी पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव चक बख्तू शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने तेगवीर सिंह के पास से एक पिस्टल देसी .315 बोर सहित 03 राउंड .315 बोर और घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग की गई एक्टिवा बरामद की है और इस मामले में आर्म्स एक्ट भी जोड़ा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि नाभा जेल में बंद गांव उभा जिला मानसा निवासी बिकार सिंह के पुत्र अमनदीप सिंह उर्फ ​​आमना ने इस घटना को अंजाम देने के लिए कहा था। प्रदीप सिंह उर्फ ​​टक्की ने अपने गांव नरूआना के अमरीक सिंह पुत्र बलकरण सिंह का फोन नंबर फिरौती लेने के लिए जेल में बैठे अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना उभा को दिया था। जिसने फिरौती लेने के लिए अमरीक सिंह से वाट्सएप पर धमकी भरे कॉल करके उससे 10 लाख की मांग की थी। 

    उन्होंने कहा कि अमरीक सिंह द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर अमनदीप सिंह उर्फ ​​आमना के कहने पर प्रदीप सिंह टक्की ने तेगवीर सिंह उर्फ ​​तेग और अमृतपाल सिंह उर्फ ​​अंबरी से अमरीक सिंह के गांव नरूआना में उसके घर की रेकी करवाई थी ताकि उसका कोई नुकसान किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदीप सिंह पुलिस रिमांड पर है जबकि तेगवीर सिंह, अमृतपाल सिंह व अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना उभा को नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। जिस दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों का ऐलान भी अपराधक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

  • जालंधरः ट्रांसपोर्ट नगर में मर्डर केस में एक गिरफ्तार, अन्य की तालाश जारी, देखें वीडियो

    जालंधरः ट्रांसपोर्ट नगर में मर्डर केस में एक गिरफ्तार, अन्य की तालाश जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, हर्ष/वरुणः होली के दिन ट्रांसपोर्ट नगर में हुए कत्ल मामले में कमिशनरेट पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर एक आरोपी गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य साथी पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्य पुत्र प्रकाश निवासी स्वर्ण पार्क, नजदीक गदईपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि होली के दिन 4.15 बजे कैन्हया यादव ट्रांसपोर्ट नगर में अपनी गाड़ी के पास खड़ा था।

    इसी दौरान राजू उर्फ लगड़ा ने उसकी मर्जी के खिलाफ उस पर रंग डाल दिया था। जिस दौरान दोनों में इस बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। दोनों में मामला इतना बढ़ गया कि इस दौरान राजू ने मौके पर सूर्य, आकाश और उसके साथ आए तीन लोगों को बुलाकर मृतक के चाचे कैन्हया से हाथापाई शुरू कर दी। जहां मौजूद मनोज अपने चाचा के बचाव के लिए आगे बड़ा तो उसी दौरान राजू उर्फ लगड़ा और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया।

    सूर्य और आकाश ने मृतक मनोज यादव पर तीखी तीज से हमला कर दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर इकट्ठे हुए लोगों को देखकर सभी हमलावर वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस ने आईपीसी धारा  302, 148 और 149 के तहत मुकद्दमा नंबर 50 दर्ज कर आरोपी सूर्य पुत्र प्रकाश निवासी गद्दईपुर पार्क के पास गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य साथियों की तालाश के लिए पलुिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी भी दिखा सकती है।

  • नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी राम चंद्र पौडेल बनें नए राष्ट्रपति

    नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी राम चंद्र पौडेल बनें नए राष्ट्रपति

    नेपालः पौडेल आठ दलों के गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे जिनमें नेपाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- माओइस्ट सेंटर (सीपीएन- माओइस्ट सेंटर) शामिल है। पौडेल को संसद के 214 सदस्यों और प्रांतीय विधानसभाओं के 352 सदस्यों का समर्थन मिला। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मेरे मित्र रामचंद्र पौडेल को हृदय से बधाई।”

    राष्ट्रपति चुनाव में कुल 882 मतदाता हैं जिनमें 332 सदस्य संसद के हैं जबकि 550 सदस्य सात प्रांतीय विधानसभाओं के हैं। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता शालीग्राम ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रांतीय विधानसभाओं के 518 सदस्यों और संसद के 313 सदस्यों ने हिस्सा लिया। वर्ष 2008 में देश को गणतंत्र घोषित किए जाने के बाद यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव है।

  • जालंधरः 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

    जालंधरः 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

    जालंधर, हर्ष/वरुणः थाना लोहिया की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जगजीत सिंह उर्फ निक्कू पुत्र सेवा सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई कुलबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान आरोपी कुलविंदर से 10 ग्राम हेरोइन और एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। जो कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था और बाहर आने की बाद द्वारा फिर दोबारा फिर नशा तस्करी के काम को बढ़ावा दे रहा था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उन बड़े मगरमच्छ को तक पहुंच सके जो इस गोरखधंधे को बढ़ावा दे रहे हैं।

  • होशियारपुरः दो गुटों में खूनी झड़प में युवक ने कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दो गुटों में खूनी झड़प में युवक ने कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः जिले में दो गुटों में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। देर रात ऊना रोड़ पर स्थित गांव जनाहखेलां में गाय चारे को लेकर को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हुई। इस दौरान एक गुट के द्वारा युवक पर कुल्हाड़ियों से हमला किया गया। जिस दौरान वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। उक्त युवक की इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र अनूप कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने मृतक युवक अमित कुमार के भाई विजय कुमार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब सदर थाना पुलिस ने उक्त मामले में नामजद एक ही परिवार के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    थाना सदर के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 6 मार्च को गांव बजवाड़ा में रहने वाले दो परिवारों में गाय के चारे को लेकर विवाद हो गया था और इस दौरान एक पक्ष अपने परिवार समेत चौक में खड़ा हो गया। उन्होंने कुल्हाड़ियों व अन्य हथियारों से दूसरे गुट पर हमला कर दिया। जिससे उक्त हमले में 2 भाई अमित कुमार व विजय कुमार घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अमित कुमार की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिवार के 3 सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और बाकी 5 कथित आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • जालंधरः अवैध पिस्तौल और 6 जिंदा रौंद सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध पिस्तौल और 6 जिंदा रौंद सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना दो की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और 6 जिंदा रौंद बरामद किए है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार पुत्र मदनलाल निवासी टीवी सेंटर, नकोदर चौक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गाजी गुल्ला चौक के पास मौजूद थे, तभी उसी दौरान अंडर ब्रिज की तरफ से आ रहा रोहित पुलिस को देख कर घबरा गया और पीछे भागने की कोशिश करने लगा।

    मौके पर तैनात एसआई गुरनाम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 6 जिंदा रौंद बरामद कर आरोपी के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना 2 की पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह खुलासा हो सके कि यह हथियार कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

  • होशियारपुरः घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    होशियारपुरः घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    गढ़शंकर/अनिकेत : वार्ड नंबर 10 में आज दोपहर एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना बारे जानकारी देते राणा मनजीत सिंह ने बताया कि आगजनी की घटना दौरान उनके दो कमरों का सारा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। मोहल्ले के लोगों और युवकों ने मिलकर आग पर काबू पाया। अगर समय पर नवांशहर की दमकल गाड़ी नहीं पहुंचती तो काफी देर बाद आग पर काबू पाया जाना था, हालांकि नगर परिषद गढ़शंकर का छोटा वाहन मौके पर जरूर पहुंच गया था, लेकिन उसमें पानी की क्षमता कम होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल था। 

  • ਮ੍ਰਿਤਕ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਪੁੱਜਿਆ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਪੁੱਜਿਆ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ

    ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਲੈਣ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ 

    ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ, ਕਿਸੇ ਵੀ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤ ਨੇ ਸਾਡੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਸਾਂਝਾ

    ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ, ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮਨੇਜਰ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕੰਗ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਗੱਲਬਾਤ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ I

    ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ 16 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ. ਐਸ ਜੀ ਪੀ ਸੀ ਮੈਂਬਰ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੱਥੇਦਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਗਲਬਾਤ ਨੂੰ ਸਿਰੇ ਚੜ੍ਹਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ I ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ ਦੀ ਉਹ ਨਿਖੇਧੀ ਕਰਦੇ ਹਨ I

    ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੌਤ ਖਾਲਸੇ ਦੀ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਉਸ ਲਈ ਕੌਮੀ ਸ਼ਹੀਦ ਦਾ ਦਰਜਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ I

    ਪਰਵਾਰ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਗੱਲਬਾਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ I ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਹੈ ਪਰ ਉਹ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣਗੇ ਜਦੋਂ ਤਕ ਅਪਰਾਧੀ ਪਕੜ ਵਿਚ ਨਹੀਂ ਆ ਜਾਂਦੇ ਹਨ I ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਸ ਗੱਲ ਤੇ ਵੀ ਅਫ਼ਸੋਸ ਜਤਾਇਆ ਕਿ ਏਨੀ ਭੀੜ ਵਿੱਚੋ ਕੋਈ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਅੱਗੇ ਨਹੀਂ ਆਇਆ I

    ਹੋਲੇ ਮਹੱਲੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਹੁਲੜਬਾਜਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਨੇਡੀਅਨ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਵਿਚ ਹੋਈ ਮੌਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿੱਥੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਕੇ ਇੱਕ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ ਹੈ ਉਥੇ ਹੀ ਅੱਜ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਉਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ I ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਨੂੰ ਖੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰੇ ਤੇ ਉਦਾਸੀ ਸਾਫ ਝਲਕ ਰਹੀ ਸੀ I ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਵੀ ਜਤਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ ਕੁਝ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਲੈਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਸ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆਈ ਪਰ ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਉਹ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤੋਂ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਨੇ ਸਿੱਖ ਇਤਿਹਾਸ ਨਾਲ ਸਬੰਧਿਤ ਤਿਉਹਾਰ ਮਰਿਆਦਾ ਨਾਲ ਮਨਾਏ ਜਾਣ I ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟਰੈਕਟਰ-ਟਰਾਲੀ ਉੱਪਰ ਡੀਜੇ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਦੇ ਸਲੰਸਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਲ ਕੇ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਉਣ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦੇ ਨੇ. ਪੁਲਸ ਨੂੰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਤੇ ਜਥੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮੌਕੇ ਇਸ ਨੂੰ ਧਰਮ ਨਾਲ ਜੋੜ ਕੇ ਨਾ ਵੇਖਿਆ ਜਾਵੇ I ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਥ ਦੀਆਂ ਸਿਰਮੌਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਇਕਜੁੱਟ ਹੋ ਇਸ ਪ੍ਰਤੀ ਜਲਦ ਹੀ ਆਪਣੇ ਫੈਸਲੇ ਲੈਣੇ ਪੈਣਗੇ ਤਾਂ ਕਿ ਲਗਾਤਾਰ ਧਰਮ ਦੀ ਆੜ ਚ ਵਧ ਰਹੇ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲਿਆਂ ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾਈ ਜਾ ਸਕੇ I ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਇਸ ਪ੍ਰਤੀ ਜਲਦ ਹੀ ਫੈਸਲੇ ਨਹੀਂ ਲਏ ਗਏ ਤਾਂ ਕਈ ਮਾਵਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤ ਮਾਵਾਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਹੋ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਖਰਾਬ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ. ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੰਸਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ I

    ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਉਸ ਦੇ ਕਰੀਬੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਲਟੀ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਸਾਡੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸਾਡਾ ਬੱਚਾ ਖੋਂਨ ਦੀ ਮਿਲੀ ਹੈI ਕੇਸਾਂ ਅਤੇ ਕਕਾਰਾਂ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨਾ ਵੀ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਗਲਤੀ ਹੈ I ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਕਾਰਾਂ ਅਤੇ ਕੇਸਾਂ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੇ ਉਸਦਾ ਦਮਾਲਾ ਵੀ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਗਿਆ I

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਡੈਡ ਬੋਡੀ ਨੂੰ ਰੂਪਨਗਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਰਖਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਕੇਸ ਦਾ ਮੁਖ ਆਰੋਪੀ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਹੈ ਤੇ ਪੁਲਸ ਦੀ ਕਸਟਡੀ ਵਿਚ ਪੁਲਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਗਾਰਡ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਤਨਾਤ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ।