Blog

  • पंजाबः आज शाम 5 बजे तक जारी रहेगा Power Cut

    पंजाबः आज शाम 5 बजे तक जारी रहेगा Power Cut

    गुरदासपुरः जिले में आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुछ इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जेल रोड, बाथ वाली गली, आर्य नगर, कलानूर रोड, कालसी अस्पताल से बाईपास, पुरानी सब्जी मंडी से त्रिमू रोड बाईपास, बेहरामपुर रोड, गोपाल नगर, जेल रोड, कृष्णा नगर, जेल रोड के नजदीक सरकारी घरों, पुराने और नए अस्पताल, मारवाह कॉलोनी, आर्य कॉलोनी, काला नंगल सारा बथवांला, गांव खोखर, पीरा बाग, हयात नगर, नबीपुर कॉलोनी, कोटली शाहपुर आदि में शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी उप मंडल शहरी अफसर अरुण भारद्वाज ने दी है।

  • जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल ने जिस एंपायर हवेली का किया था उद्धाघटन, निगम ने उसी को जारी किया नोटिस

    जालंधरः आप विधायक शीतल अंगुराल ने जिस एंपायर हवेली का किया था उद्धाघटन, निगम ने उसी को जारी किया नोटिस

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों ने निगम की ओर से कई इमारतो को नोटिस जारी किए गए। वहीं आज निगम की टीम ने आप विधायक शीतल अंगुराल के खासमखास लोगों के बनाए गए भवनों पर नोटिस जारी किया है। हाल ही में शीतल अंगुराल ने एंपायर हवेली का उद्धाघटन किया था, जिसके कुछ दिनों बाद निगम की टीम ने आज उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। ये कार्रवाई नगर निगम की सहायक कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर की गई है।

    जारी नोटिसों में भवन निर्माण संबंधी बिल्डिंग ब्रांच से स्वीकृत करवाए गए दस्तावेज मांगे गए हैं। निगम के अधिकारियों को शक है कि जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं उन्होंने जो अपने-अपने परिसर बनाए हैं शायद उनके प्रॉपर तरीके से फीस जमा करवा कर नक्शे इत्यादि पास नहीं करवाए हैं। नोटिस जारी कर सभी को अपने दस्तावेज नगर निगम दफ्तर में लाकर चेक करवाने के लिए कहा गया है।

    नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने नकोदर रोड पर सेठी कॉम्प्लेक्स, एशियन कारपेट, ईशा फैशन, मोहिन्दर Textile, प्रेम Textile, नागपाल Fanta स्पोर्ट्स, CNA स्पोर्ट्स, नारंग स्पोर्ट्स, मोबाइल Junction, एंपायर हवेली और इस्लामाबाद में एंजल पब्लिक स्कूल के नजदीक 15 दुकानें बनाने वाले मालिक को नोटिस जारी किया है। बता दें कि नगर निगम लगातार शहर में बन रही अवैध इमारतों पर शिकंजा कस रहा है। पिछली कल भी नगर निगम ने गोपाल नगर में बत्तरा ब्रदर्स की बन रही 14 अवैध दुकानों पर कार्रवाई की है। निगम की टीम ने इन दुकानों को पहले गिरा दिया, लेकिन बत्तरा ब्रदर्स ने दोबारा काम शुरू कर दिया था।

  • राशिफल (वीरवार  27 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 27 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।

    मिथुन: बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

    कर्क: थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।

    सिंह: विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।

    कन्या: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।

    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

    वृश्चिक: दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नवीन आभूषण पर व्यय होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।

    मकर: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।

    कुंभ: मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।

    मीन: बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े घर के बाहर महिला से मोबाइल छीन फरार हुआ लुटेरा

    जालंधरः दिन-दिहाड़े घर के बाहर महिला से मोबाइल छीन फरार हुआ लुटेरा

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी और लूटपाट के मामले लगातार बढ़ रहे है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि दिन दिहाड़े लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला बस्ती शेख के सूर्या मोहल्ले से सामने आया है। जहां दिन दिहाड़े लुटेरा घर के बाहर बैठी महिला से उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। वारदात वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    पीड़ित मीनू सूरी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर मोबाइल देख रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना-5 की पुलिस सहित सीनियर अकाली नेता मनजीत सिंह टीटू मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • PCR टोइंग वैन में सांप घुसने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी फायर ब्रिगेड और फॉरेस्ट विभाग की टीम

    PCR टोइंग वैन में सांप घुसने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी फायर ब्रिगेड और फॉरेस्ट विभाग की टीम

    चंडीगढ़ः सेक्टर-19 में आज पुलिस कंट्रोल रूम गाड़ी के इंजन में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। इस दौरान आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और फॉरेस्ट विभाग की रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई। पीसीआर काे चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की टोईंग वैन से उठाकर इंजन चैक किया गया। फॉरेस्ट विभाग ने लगभग डेढ़ घंटा सांप को खोजा मगर वह नहीं मिला।

    इसके बाद गाड़ी के इंजन से सांप को निकालने के लिए सेक्टर 17 फायर ब्रिगेड ऑफिस से गाड़ी मंगवाई गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पानी का प्रेशर पीसीआर के इंजन पर मारा गया मगर काफी देर तक सांप नहीं निकला। इसके बाद पीसीआर गाड़ी को चंडीगढ़ पुलिस के एमटी सेक्शन में भिजवा दिया गया।

    फॉरेस्ट विभाग के मुताबिक, पुलिस ने जिस प्रकार सांप का विवरण दिया था वह रैट स्नेक था। हालांकि काफी देर उसे ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिला। फोरेस्ट विभाग को पीसीआर इंचार्ज एसआई हीरा सिंह ने सांप होने की सूचना दी थी। फॉरेस्ट ऑफिसर राम कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम गई थी।

  • जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह सहित 3 सनैचर किए गिरफ्तार

    जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह सहित 3 सनैचर किए गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू के दिशानिर्देशों पर डीसीपी जसरकिरणजीत सिंह तेजा और डीसीपी जगमोहन सिंह की अगुवाई में एडीसीपी अदित्य के अंतर्गत पड़ती सब-डिविजन कंटोनमेंट की टीम ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र लक्षमण सिंह, रशपाल सिंह पुत्र बलवीर कुमार दोनो वासी गांव भुलाराई कपूरथला, साहिल पुत्र अनिल कुमार वासी गांव बेगमपुरा, सुखराज सिंह पुत्र सोमनाथ वासी राणेवाल नवांशहर, लवप्रीत पुत्र बलवीर चंद वासी हदियाबाद, साहिल पुत्र विजय कुमार मोहल्ला ड्डर मोहल्ला फगवाड़ा को तौर पर बताई जा रही है। एसीपी बब्बनदीप सिंह ने बताया कि थाना सदर के प्रभारी अजैब सिंह औजला और उनकी टीम ने उक्त आरोपियों को वारदातों मे इस्तेमाल होने वाले बिना नंबर के 4 मोरटसाइकिल और 8 मोबाईल फोन सहित काबू किया है।  

    इसी तरह थाना सदर की पुलिस ने सनैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान किशन कुमार उर्फ किशन पुत्र चेत राम निवासी जमशेर जालंधर, रिषी पुत्र सुरजीत निवासी महेतपुर जालंधर, जसकरण उर्फ करण पुत्र जैले निवासी जमशेर जालंधर के तौर पर बताई जा रही है। पीड़ित शाहनवाज पुत्र मोहम्मद खतीब निवासी गांव उदोपुर जालंधर ने बताया कि वह गत 25 अक्तूबर को दोपहर बजे साइकिल पर जा रहा था, उसी समय 3 व्यक्ति मोटरसाइकिल नंबर PB-08-CQ-8438 पर सवार होकर आए उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे धक्का मारकर वीवो कम्पनी का काले रंग का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया है। पुलिस जांच में पकड़े गए सभी आरोपियों से लूटपाट की वारदातों के अन्य खुलासे हो सकते हैं।

  • पंजाबः रिश्वत के आरोप में इस तहसील के सेवादार के खिलाफ मामला दर्ज

    पंजाबः रिश्वत के आरोप में इस तहसील के सेवादार के खिलाफ मामला दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान तहसील कार्यालय-2, अमृतसर में तैनात सेवादार गुरधीर सिंह द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में रिश्वतख़ोरी का मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सेवादार के खि़लाफ़ शिकायतकर्ता जयबीर सिंह निवासी गांव कक्का कंडियाला, जि़ला तरन तारन द्वारा ब्यूरो के पास दर्ज करवाई गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त कर्मचारी ने उसकी सास के प्लॉट की रजिस्टरी करवाने के लिए एनओसी मुहैया करवाने के एवज़ में एक लाख रुपए की रिश्वत ली थी, जोकि एनओसी ना देने के कारण उसने वापस कर दी है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के साथ पेश किए गए तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत उक्त कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत रिश्वतख़ोरी का मामला ब्यूरो के थाना अमृतसर में दर्ज किया गया है और अगली पड़ताल जारी है। विजीलैंस ब्यूरो के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस भी भेज दिया गया है।

  • पंजाबः रोडवेज के जनरल मैनेजर सहित चार कर्मचारी Suspended

    पंजाबः रोडवेज के जनरल मैनेजर सहित चार कर्मचारी Suspended

    चंडीगढ़ः परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के आदेश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते करते हुए आज पंजाब रोडवेज़ के जनरल मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को अनियमितताओं और भ्रष्ट गतिविधियों के दोषों के अंतर्गत तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब रोडवेज़ के श्री मुक्तसर साहिब डीपू में हो रही अनियमितताओं सम्बन्धी उनको शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिस सम्बन्धी प्राथमिक पड़ताल करवाने के लिए जांच टीम गठित की गई थी।

    उन्होंने बताया कि जांच टीम द्वारा पेश की गई परीक्षक रिपोर्ट के आधार पर श्री मुक्तसर साहिब डीपू के जनरल मैनेजर रणजीत सिंह बग्गा, सब-इंस्पेक्टर बलविन्दर सिंह, सीनियर सहायक परगट सिंह और कंडक्टर गुरशरन सिंह को सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाने और भ्रष्टाचार गतिविधियां चलाने के गंभीर दोषों के अंतर्गत निलंबित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि यह अधिकारी और कर्मचारी प्राईवेट बसों की अड्डा फीस तो ले लेते थे परन्तु उसकी पर्ची नहीं देते थे, और बनती रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने की जगह अपनी जेबों में डाल लेते थे। इन कर्मचारियों को पंजाब सिविल सेवाओं (सजा और अपील) रूल्ज, 1970 के नियम 4 (2) (ए) के अंतर्गत तुरंत ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों का निलंबन समय के दौरान हैड-क्वार्टर कार्यालय डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट, पंजाब, चंडीगढ़ होगा।

  • जालंधरः किला मोहल्ला फायरिंग मामले में शिवम के पिता को कोर्ट ने ज्यूडीशियल कस्टडी में भेजा जेल

    जालंधरः किला मोहल्ला फायरिंग मामले में शिवम के पिता को कोर्ट ने ज्यूडीशियल कस्टडी में भेजा जेल

    जालंधर/हर्ष कुमार:  दीवाली की रात किला मोहल्ला में शिवम चौहान उर्फ तोता और उसके साथियों द्वारा हिंदू नेता सुभाष महाजन तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस दौरान गोलियां भी चलाई गई। गनीमत रही कि गोली किसी के लगी नहीं। इस घटना में सुभाष महाजन और दिनेश महाजन घायल हुए। सुभाष शर्मा ने आरोप लगाए कि तोता सहित 5 से 6 अज्ञात युवकों ने तेजधार तलवारों से उन पर हमला किया और हथियारों के साथ वहां खड़ी गाड़ी सहित कुछ बाइकों को भी तोड़ा है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है।

    जिसके बाद थाना 3 की पुलिस ने सुभाष महाजन के बयानों पर इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया था। वहीं मामले में जानकारी देते थाना 3 के प्रभारी बताया कि इस मामले में शिवम चौहान उर्फ तोता के पिता अजय कुमार चौहान को अरेस्ट किया था। आज उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने अजय कुमार चौहान को 14 दिन के लिए ज्यूडीशियल रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में दो हमलावरों के नाम दर्ज किए गए है। थाना नंबर 3 के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि सभी आरोपियों की तलाश जारी है। जैसे-जैसे आरोपी पकड़े जाएंगे, धाराओं में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है और हमलावरों के नाम भी बढ़ सकते हैं।

  • नुक्कड़ सभाओं में जुटीं सियासी पार्टियां

    नुक्कड़ सभाओं में जुटीं सियासी पार्टियां

    ऊना/ सुशील पंडित: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं क्षेत्र कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने अपील करते हुए कहा कि अगर मुझे कुटलैहड़ की जनता के आशीर्वाद से विधायक बनता हूं, उन्होंने कहा कि मेरे दिल की इच्छा क्षेत्र के गरीब लोगों की सेवा करना रहा है। इसी के चलते मैं राजनीति में आया हूं। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में कुछ चुनिंदा लोगों का ही विकास हुआ है। अगर किसी के घर में पानी के कनेक्शन लगाने हो, तो मंत्री के चक्कर काटने पड़ते है। भुट्टो ने कहा कि ऐसे राज को खत्म करने का समय आ गया है। इस दौरान कुटलैहड़ ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष राम आसरा भी मौजूद रहे। 

    वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री वरिंदर कंवर अपने 20 वर्ष का लेखा-जोखा लेकर जनता के समक्ष रख केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विकास की जननी है और कांग्रेस रोड़ा अटकाने का काम कर रही है। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष तौर से कुटलैहड़ में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे। वरिंदर कंवर ने अपना अभियान लाठियानी से शुरू कर धुंधला, अरलू, छपरोह,मंदली, रायपुर मैदान,चताडा,लोअर बसाल, टक्का, अजनोली, कुरियाला में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया।