Home Breaking News बड़ी खबर: ED ने CM अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: ED ने CM अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

0

नई दिल्‍ली: मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। घर पर लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने सीएम हाउस से केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अधिकारियो ने केजरीवाल का मोबाइल फोन जब्‍त कर लिया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे। सीएम की गिरफ्तारी के बीच उनके घर के बाहर बड़ी संख्‍या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। मंत्री आतिशी और सौरभ भी वहां मौजूद रहे. मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार सुबह शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग के मामले में गिरफ्तारी से रोक लगाने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने ईडी द्वारा जारी नौवें समन के मद्देनजर अदालत का रुख किया था , लेकिन नौवें समन में केजरीवाल को गुरुवार को पेश होने के लिए कहा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here