Home Punjab>Malout पंचकूला: MOBE Club में पुलिस की रेड, मालिक पर FIR दर्ज, देखे वीडियो 

पंचकूला: MOBE Club में पुलिस की रेड, मालिक पर FIR दर्ज, देखे वीडियो 

0

पंचकूला:  पुलिस कमिश्नर सिबॉस कविराज और डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा और एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के निर्देश अनुसार एसएचओ अजीत कुमार नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की टीम ने देर रात 3:00 बजे MOBE PANCHKULA SECTOR 5 में दबिश दी। इस दौरान पार्टी मे हड़कंप मच गया।

अभी हल ही मे पंचकूला में हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक ओपी सिंह ने एक मीटिंग की थी। जिसमें सभी अधिकारियों को कहा गया था कि नशे की रोकथाम के लिए अलग-अलग जगह रेड मारी जाए। 

पुलिस ने जब क्लब में रेड की तो मौके से दो बड़े हुके व आठ छोटे हुके जलते हुए मिले। इसके इलावा हुक्को मे पड़ने वाले फ्लेवर भी मिले। पुलिस ने धारा 144 की उलंघन करने पर क्लब के मालिक नीरज खरब के ऊपर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले पंचकूला की क्लबों मे सख्त कार्रवाई देखने को मिली थी। पहली बार पुलिस ने नाईट क्लब के एक संचालक को रिमांड लेकर   दूसरे को जुडिशल कस्टडी मे जेल भेजा था। क्लब मे ग्राहक अवैध रूप से हुक्के और शराब का सेवन कर रहे थे।

जिसके बाद जॉइंट टीम ने पंचकूला के अन्य क्लुबों मे भी दबिश दी। वह पर भी अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद क्लबों के संचालक कानून की धज्जिया उड़ाने से बाज नहीं आ रहे है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here