Blog

  • सवारियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 4 की मौ+त, कई घायल, देखें वीडियो

    कन्नौजः यूपी के कन्नौज में 40 सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी। बस और ट्रक के बीच यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रैस वे पर हुआ। शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि बस काफी रफ्तार में थी और ड्राइवर को झपकी आ गई। जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी लेन में आ रही ट्रक से टकरा गई।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    पुलिस ने सभी घायलों को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में 1 महिला और 3 पुरुष हैं। सिर्फ बस ड्राइवर नीलकंठ की पहचान हुई है। कन्नौज पुलिस के मुताबिक आज सुबह लगभग 4:30 बजे एक बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़ कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिसमें 21 व्यक्ति घायल हुए व 4 की मौके पर मृत्यु हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। मृतकों के शव मोर्चरी भेजा गया। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

  • पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गुलाबो मौसी को मिला पद्मश्री अवार्ड, देखें वीडियो 

    मोहालीः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गुलाबो मौसी कही जाने वाली कलाकार निर्मल ऋषि को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 80 साल की उम्र में भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की रौनक निर्मल ऋषि को 41 साल की कड़ी मेहनत के बाद यह अवॉर्ड मिला है। इन 41 सालों में निर्मल ऋषि ने 80 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। निर्मल ऋषि का जन्म 28 अगस्त 1946 को बठिंडा के खिवा कलां गांव में हुआ था। आजादी के बाद अब यह इलाका मानसा जिले का हिस्सा है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इनके पिता बलदेव कृष्ण ऋषि गांव के सरपंच थे। कहा जाता है कि निर्मल ऋषि को थिएटर और भांगड़े का बहुत शौक था। स्कूल से ही वह थिएटर करने लगी थीं। निर्मल ऋषि का पालन पोषण उनकी बुआ ने किया। उन्होंने श्रीगंगानगर से 10वीं पास की और जयपुर से बीएड की डिग्री प्राप्त की। वहां उन्होंने थिएटर, NCC और खेलों में भाग लिया। उन्हें बेस्ट कैडेट का सम्मान भी मिला। इतना ही नहीं, राजस्थान की तरफ से वह खेलती रहीं। मास्टर करने के लिए वह राजस्थान से पटियाला आ गईं और सरकारी कॉलेज से फिजिकल एजुकेशन में MA की। निर्मल ऋषि ने 1966 में हरपाल टिवाणा के निर्देशन में पहला नाटक अधूरे सपने का मंचन किया।

    यह उनके जीवन का पहला नाटक था। इस बीच उन्हें बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ओम पुरी के साथ भी थिएटर करने का मौका मिला। थिएटर से वह 1984 में बड़े पर्दे पर आ गईं और फिल्म लौंग दा लश्कारा में गुलाबो मौसी का किरदार निभाया।कहा जाता है कि वह इस किरदार से इस कदर हिट हुईं कि उनके पास प्रोड्यूसरों की लाइन लग गई। सभी उन्हें गुलाबो मौसी का किरदार दोबारा करने के लिए कह रहे थे, लेकिन निर्मल ऋषि ने वही किरदार दोबारा करने से मना कर दिया।

  • पंजाबः सीएम मान के हलके में खिलाड़ी की मौ+त, परिजनों ने लगाएं गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में नशे से मरने वाले युवाओं की संख्या की बात करें तो ये संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं अगर मौजूदा स्थिति की बात करें तो नशे को लेकर पंजाब के हालात बहुत अच्छे नहीं होने की बात सामने आ रही है। इसी के चलते विपक्ष भी लगातार नशे को लेकर सरकार पर निशाने साध रहा है। वहीं सीएम मान के हलके संगरूर के चीमा गांव जहां एक बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत हो गई। वहीं, जब इस बारे में परिवार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके बेटे की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    पिता ने कहाकि उनका बेटा खेल में रुचि रखता था, लेकिन गलत संगति के कारण उसने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया। जिसके बाद पता चला कि उसकी मौत ड्रग्स के ओवरडोज के कारण हुई है और दुखी पिता ने कहा कि वह आज रोने के अलावा कुछ नहीं कर सकता। पीड़ित ने सरकार से अपील की है कि अब नशे के कारण किसी दूसरे परिवार की बेटे की मौत न हो, इसके लिए सरकार को उनके लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। वहीं, युवक की मां ने भी अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह कैबिनेट मंत्री को बताना चाहती हैं कि यहां नशा बेचा जा रहा है और इसके लिए कुछ किया जाना चाहिए। लेकिन अभी तक देखने में आया है कि इलाके में सरेआम नशा बिक रहा है। आरोप है कि इस मामले को लेकर पुलिस, प्रशासन और सरकारें कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं।

    इस बीच संगरूर से सांसद चुनाव में आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए बलविंदर सेखो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह दुखद है कि अब भी नशे का मुद्दा मौजूदा सरकार का है जो इसी मुद्दे को लेकर सत्ता में आई थी कि पंजाब से नशा खत्म करेंगे लेकिन अब देखा जा रहा है कि हर दिन एक युवा नशे के कारण मर रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक युवक जो एक अच्छा बॉक्सर था उसकी मौत भी नशे के कारण हुई। खिलाड़ी की मौत पंजाब के युवाओं पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख होता है कि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं करती है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में यह साफ है कि युवक की जान नशे की वजह से गई है, फिर भी पुलिस इसकी जांच के लिए आगे नहीं आई और ना ही इसकी गहराई में जांच के लिए गई है, जोकि एक शर्म की बात है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो कुछ भी कर सकती है, लेकिन देखा जा रहा है कि सरकारें भी इस व्यवस्था में शामिल हैं और इस व्यवस्था का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार और पुलिस प्रशासन से उम्मीद छोड़ दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे क्या पंजाब के लोगों के लिए कुछ सोचेंगे, क्योंकि यह देखा गया है कि अभी तक कई राजनीतिक पार्टियों ने नशे पर वोट मांगा है लेकिन इसे खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

  • पंजाब : शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    तरनतारन : विधान सभा हलका खेमकरण के अंतर्गत आने वाले कस्बे भीखी विंड के यादिक चेला में एक गरीब किसान की किनारे पर रखी तीन कनाल गेहूं बिजली के शार्ट सर्किट के कारण राख में तब्दील हो गई है। इसके साथ ही 2 कनाल भूसा भी नष्ट हो गया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जानकारी देते हुए पीड़ित किसान गुरबचन सिंह ने बताया कि उनकी जमीन के पास बिजली को नियंत्रित करने के लिए एक स्विच लगाया गया है, जिसे बिजली विभाग के अधिकारियों की तरफ डायरैक्ट किया हुआ है।

    इसी कारण चिंगारी गिरने से उसकी 3 कनाल गेहूं की फसल और पशुओं के लिए चारा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला तूड़ी भी जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान गुरबचन सिंह ने बताया कि उसकी गेहूं की फसल जली है, उसका जिम्मेदार बिजली विभाग और अधिकारी है।

    उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके जली हुई गेहूं का मुआवजा दिया जाए ताकि वे कर्ज के बोझ से बच सकें। पीड़ित किसान गुरबचन सिंह, पीड़ित किसान चित्र सिंह और सुरिंदर सिंह ने पीड़ित किसान के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए।

  • CM मान के आवास के सामने की दशकों से बंद सड़क को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश 

    मोहालीः चंडीगढ़ की वो सड़क जो बेअंत सिंह के पंजाब मुख्यमंत्री रहते आम लोगों के लिए बंद की गई थी, उसे खोलने का पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। सुरक्षा कारणों से दशकों से यह सड़क आम लोगों के लिए बंद थी। अब इसे सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच 1 मई से खोलने के लिए व्यवस्था करने का हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के एसएसपी व डीजीपी को आदेश दिया है। पिछली सुनवाई पर आम लोगों के लिए सड़क बंद करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व यूटी प्रशासन को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया था। सुरक्षा कारणों की दलील पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन व पंजाब सरकार से पूछा था कि जब हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के बाहर का मार्ग आम लोगों के लिए खुला है तो पंजाब के लिए अलग प्रावधान क्यों किया गया है। 

    हाईकोर्ट ने कहा कि कैसे आम सड़क को आम लोगों के लिए बंद किया जा सकता है जबकि हरियाणा सीएम आवास के सामने का मार्ग आम लोगों के लिए खुला है। पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के सामने तो 100 फुट की ग्रीन बेल्ट भी मौजूद है बावजूद इसके सड़क बंद करना कैसे ठीक है। ट्राईसिटी और खास तौर पर चंडीगढ़ में बढ़ती जनसंख्या के साथ पैदा हुई ट्रैफिक, हरियाली व अन्य समस्याओं पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए इन विषयों पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह शहर जिसे सिटी ब्यूटीफुल के नाम से जाना जाता है बढ़ती जनसंख्या और टै्रफिक के कारण अपने नाम का अर्थ खोता जा रहा है। शहर को बसाते हुए यह नहीं सोचा गया था कि 5 लाख की आबादी वाली सोच गलत साबित होगा और आंकड़ा इससे कई गुना ज्यादा हो जाएगा। 

    साथ सटे पंचकूला और मोहाली का दबाव भी शहर को ही झेलना पड़ रहा है। कौमी इंसाफ मोर्चा सिख कैदियों की रिहाई को लेकर करीब डेढ़ साल से धरने पर मोहाली में बैठें हैं। मोर्चा मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दे चुका है और उनका धरना उठाने में अभी तक पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस नाकाम रही हैं। यह मार्ग खोलना चंडीगढ़ पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। यह मार्ग खुलने का बड़ा फायदा सचिवालय, हाईकोर्ट व अन्य कर्मियों को होगा जिन्हें अभी नयागांव जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। वर्तमान में इस सड़क को गेट लगाकर बंद किया गया है और किसी भी आम व्यक्ति को इस मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं है। नयागांव की शुरुआत में ही यह गेट मौजूद है।

  • जालंधरः पूर्व पुलिस अधिकारी आज भाजपा में हो सकता है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों में जहां पंजाबी गायक राजनीति में हाथ अजमा रहे है। वहीं पुलिस अधिकारियों का राजनीति में रूझान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं रिटायर एसएसपी भोगपुर के रहने वाले पुलिस अधिकारी आज भाजपा में शामिल हो सकते है। हालांकि इससे पहले बेटे राजनीति सफर शुरू कर चुका है और वह अकाली दल में है। सूत्रों के अनुसार आप पार्टी ने भी इस पुलिस अधिकारी से संपर्क साधा था और करतारपुर हलके से ईंचार्ज लगाने पर दोनों में चर्चा हुई थी। सूत्रों के अनुसार भाजपा के नेताओं के साथ उसकी गुप्त मीटिंगें हो चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आज वह भाजपा में शामिल होकर आगामी चुनावी की तैयारियों में जुट सकता है। 

  • अवैध शराब और नगदी सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : सेक्टर 21 के गांव महेशपुर में सीएम फ्लाइंग रेड की गई। इस दौरान सीएम फ्लाइंग और सेक्टर 21 के चौन्की इंचार्ज ज़िले सिंह और जगपाल सिंह की टीम भी मौजूद थी। सेक्टर 21 के गाँव महेशपुर के मद्रासी कलोनी में चल रहे अवैध रूप से शराब और जुए कर अड्डे पर रेड की गई। रेड के दौरान 5 जुआरी को काबू किया गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इस दौरान 5440 रुपए कैश, तीन पेटी पवे मारका सन्तरा शराब देसी, जुआ खेलने वाले चाट को भी अपने कब्जे में लिया गया। सीएम फ्लाइंग टीम का कहना कि महेशपुर निवासी शेखर नाम का युवक जुआ खिलवाता है और शराब बेचने का काम करता है। जांच अधिकारी जगपाल सिंह ने बताया की मौके से रामू, राजू, बहादुर, अमिताब को गिरफ्तार किया गया है।

  • पंजाबः बड़े स्तर पर High Court ने 186 सिविल जजों के किए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़े स्तर पर सिविल जजों के तबादलें किए है। जारी आदेशों के मुताबिक 186 सिविल जजों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • हवा में 2 नेवी हेलिकॉप्टर की हुई टक्कर, 10 की मौ+ त, देखें वीडियो

    पेराकः मलेशियाई नेवी के 2 हेलिकॉप्टर मंगलवार को हवा में टकरा गए। हादस में 10 की मौत हो गई है। मलेशियाई नेवी ने बताया कि रॉयल मलेशियन नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान यह हादसा हुआ। मलेशियाई नेवी ने बताया कि मारे गए सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे पेराक में लुमुट नेवल बेस पर हुआ। सभी शवों को लुमुट आर्मी बेस के अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी पहचान की जाएगी। नौसेना ने एक बयान में कहा कि “सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उन्हें पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेज दिया गया है।” बता देंकि मलेशिया में पिछले साल इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लेकिन इस घटना में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए थे।

  • जालंधर सहित पंजाब के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    जालंधर, ENS: मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। एक और जहां बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता फिर से बढ़नी शुरूब हो गई है। दरअसल, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। यह बदलाव एक बार फिर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हैं। सुबह से ही पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। येलो अलर्ट के चलते पंजाब में बारिश के साथ-साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, 2 दिन से बढ़ रही गर्मी से भी लोगों को हलकी राहत मिली है।

    मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और अमृतसर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज तेज हवाएं भी चलेंगी और गरज के साथ बारिश भी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिन बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे और पंजाब के कुछ जिलों में बारिश भी होगी। ये मौसम कुछ समय के लिए गर्मी से राहत तो देगा, लेकिन औसतन तापमान में अब बढ़त देखने को मिलेगी।