Blog

  • पंजाबः ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने छोड़ी नौकरी

    कपूरथलाः पंजाब पुलिस के सीनियर IPS अधिकारी (एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने 30 साल की नौकरी के बाद वीआरएस ली है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वीआरएस लेकर वह खुद को पिंजरे से बाहर महसूस कर रहे हैं। गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं। ऐसी भी चर्चा है कि एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन वह कुछ भी बोलने से बचते रहे।

    यह पहला मौका नहीं जब सीनियर अधिकारियों ने वीआरएस ली है। इससे पहले आईएएस अधिकारी परमपाल कौर की तरफ से वीआरएस ली थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। वहीं, पार्टी की तरफ उन्हें बठिंडा से उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह साल 2015 बैच के आईएएस अधिकारी करनैल सिंह तरफ से भी अपना इस्तीफा सरकार को भेजा गया था। वह कपूरथला के डीसी रह चुके हैं। लेकिन कई दिनों से तैनाती न मिलने से नाराज चल रहे थे। उनकी कुछ समय बाद ही रिटायरमेंट बताई है।

  • बस का हुआ भीषण एक्सीडेंट, स्कूली बच्चों समेत 30 यात्री थे सवार; मची अफरा-तफरी

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। धर्मपुर में मनुधार-कमलाह मार्ग पर चल रही एक HRTC बस का टायर निकल गया। हादसा मनुधर में सुबह करीब 10.45 बजे हुआ। हादसे के वक्त बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल थे। बस के अगले टायर जैसे ही सड़क से बाहर निकले। इससे यात्रियों में अफरा-तफरा मच गई। अच्छी बात यह है कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित है। सूचना के अनुसार, HRTC की बस नंबर HP 0‌‌3B7010 ब्रैहल रूट पर जा रही थी और मनुधार में हादसे का शिकार हो गई।

    बताया जा रहा है कि यह हादसा गाड़ी को पास देते वक्त हुआ है। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी। ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे की सूचना मिलते ही HRTC की मैकेनिकल टीम जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंच गई है। अब तक की जांच में दावा किया जा रहा है कि यह हादसा बस स्किड होने से हुआ है, क्योंकि दो दिन पहले धर्मपुर क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। इससे जमीन बस स्किड हुई। HRTC ने दूसरी बस भेजकर सभी सवारियों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचा दिया है।

  • पंजाब: Prab Visa के संचालको से तंग होकर युवक ने किया Suicide, देखे वीडियो

    बटाला: इमीग्रेशन कंपनी में काम करने वाले एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गौरव पुत्र राजपाल निवासी मोहल्ला हमदानिया के तौर पर हुई है।

    मृतक की मां इंदु ने बताया कि उसके बेटे ने Prabvisa के  मालिकों से तंग आकर आत्महत्या की है। वह आज सुबह अस्पताल में काम करने के लिए आई थी। इसी बीच उसे फोन कर गौरव ने कहा कि मुझे माफ कर दीजिए, Prabvisa वाले उसे परेशान कर रहे हैं।

    जिससे तंग आकर वह अपनी जान दे रहा है। जब वह घर आई तो देखा कि गौरव पंखे से लटका हुआ है। सिविल अस्पताल के डॉ. अमनदीप ने बताया कि मरीज उनके पास आया था और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    इस मामले मे Prabvisa के सचालको से संपर्क साधना चाहा, लेकिन हो नहीं पाया। यदि वः अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • बड़ी खबरः मतदान से 2 दिन पहले इस इलाके में हुए 3 धमाके, हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल

    कांगपोकपीः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से 2 दिन पहले मणिपुर में 3 धमाके हुए हैं। मंगलवार और बुधवार के बीच की रात को हुए इन धमाकों से कांगपोकपी जिले में स्थित एक पुल को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के अनुसार घटना में किसी की जान जाने या चोटिल होने की जानकारी नहीं है। लेकिन, यह नेशनल हाईवे-2 पर ट्रैफिक मूवमेंट को प्रभावित करेगा जो इंफाल को नगालैंड में स्थित दीमापुर से जोड़ता है। घटना के बाद से सुरक्षा बल अलर्ट हो गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

    सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यह घटना रात करीब 1.15 बजे जिले के सपोरमीना इलाके के पास हुई थी। इन धमाकों की अभी तक किसी ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल समेत आस-पास के इलाकों में पड़ताल की है। इसके अलावा अन्य पुलों पर भी खोजबीन की जा रही है। बता दें कि पहले चरण के मतदान के दौरान 19 अप्रैल को मणिपुर में हिंसा हुई थी। गोलीबारी हुई थी और कई ईवीएम नष्ट कर दी गई थीं। इसके चलते राज्य के 11 पोलिंग स्टेशन पर 22 अप्रैल को फिर से मतदान कराया गया था। उसके बाद से ही इंफाल वेस्ट और कांगपोकपी जिले की सीमा पर इस तरह की घटनाएं होती आ रही हैं।

  • भांजे की शादी में मामा की मौ’त, जाने मामला

    नई दिल्ली : भांजे की शादी में मामा की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार चाक-पूजन के दौरान सिर पर मटकी रखकर मस्ती से नाच रहे थे। इसी दौरान कमलेश नीचे गिर गए। इसके बाद तुरंत कमलेश को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

    भांजे की शादी में सिर पर मटका रखकर नाचते हुए मामा अचानक नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

    झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ इलाके के लोछवा की ढाणी का यह मामला है। यहां शादी का जश्न मातम में बदल गया। कमलेश ढाका परिवार के सदस्यों के साथ 20 अप्रैल को भांजे की शादी में भात भरने के लिए लोछवा की ढाणी गए थे। भात भरने की रस्म अदा कर दिया था। 

  • जालंधरः नाराज चल रहे विजय सांपला को मनाने पहुंचे विजय रुपाणी

    बीते दिन करीबी रोबिन सांपला ने छोड़ी थी पार्टी

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर लगातार सियासी माहौल गरमाया हुआ है। बीते दिन विजय सांपला के करीबी रोबिन सांपला भाजपा छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए। वहीं विजय सांपला को मनाने के लिए कुछ दिन पहले पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और हरजीत ग्रेवाल भी उनके होशियापुर आवास पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि पंजाब प्रधान के साथ मीटिंग के बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला की नाराजगी दूर होती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी विजय सांपला को मनाने उनके घर पहुंचे। इस दौरान पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी उनके साथ मौजूद रहे।

    सांपला को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें होशियारपुर से टिकट देगी लेकिन पार्टी हाई कमान ने होशियारपुर से अनीता सोम प्रकाश को चुनावी मैदान में उतार दिया। अनीता सोम प्रकाश के चुनावी चेहरा घोषित करने के बाद से ही वह पार्टी हाई कमान से नाराज चल रहे हैं। उनकी नाराजगी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाकर मुलाकात की थी। इसके बावजूद उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई तो बीते दिनों सुनील जाखड़ ने उनके आवास पर जाकर उनके साथ बैठक की थी। सांपला को मनाने के लिए पार्टी हाई कमान लगातार प्रयास कर रहा है क्योंकि होशियारपुर सीट पर विजय सांपला की अच्छी पकड़ है और वह एक दलित वर्ग के नेता के रूप में पैठ रखते हैं।

  • जालंधरः झुग्गी चालकों का हंगामा, मारपीट के लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिंडीकेट स्पोर्ट्स फैक्टरी के पास बनी झुग्गियों को लेकर भारी हंगामा हो गया। दरअसल, फैक्टरी के पास 35 से 40 तक से झुग्गियों में लोग रह रहे है। यहां पर 90 से 100 झुग्गियां बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर फैक्टरी मालिक ने कोर्ट केस लगाया हुआ था और कोर्ट से फैक्टरी मालिक केस जीत गया है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जिसके बाद आज उसने झुग्गियों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। झुग्गी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि आज लेडिस पुलिस को बुलाकर खाली करने के लिए कहा गया। जिसको लेकर झुग्गी में रहने वाले लोगों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। उन्होंने मारपीट करने के आरोप लगाए है। जिसके बाद एक बार फिर से पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन झुग्गियों में रहने वाले लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

  • व्यक्ति का क+त्ल, घर में खून से लथपथ मिला श+व

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक में आज बुजुर्ग की हत्या होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर भारी हथियार से वार कर कत्ल किया गया। मृतक का शव घर में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान गांव चमारिया निवासी करीब 80 वर्षीय चतर सिंह के रूप में हुई है।

    इस वारदात के बाद घटनास्थल पर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस ने एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर ही बुलाया। टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार चतर सिंह के बेटे पर ही हत्या का शक है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण से हत्या की गई है।

  • युवक की ह’त्या कर शव को निर्माणाधीन कमरे में दबाया, ऐसे हुआ खुलासा

    खरखौदा : इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब पुलिस की टीम बरोना बाईपास पर बनी कॉलोनी के निर्माणाधीन कमरे में पहुंची। यहां से पुलिस ने गड्ढे से युवक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सचिन के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को सचिन की हत्या उसके दोस्तों ने कर दी थी। जिसके बाद निर्माणाधीन कमरे में गड्ढा खोदकर उसके शव को दफना दिया था। एक आरोपी ने ये पूरी बात अपनी मां को बता दी।

    जिसके बाद आरोपी की मां उसे पुलिस थाना लेकर पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। जिसकी निशानदेही पर पुलिस युवक के शव को बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के खरखौदा प्रताप कॉलोनी के रहने वाले सचिन और उसके दो दोस्तों ने 22 अप्रैल को बरोना बाईपास रोड पर कॉलोनी में निर्माणाधीन कमरे में बैठकर शराब पी। इसके बाद सचिन और उसके दोनों दोस्तों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोस्तों ने उसको बेरहमी से पीटा। पहले तो आरोपियों ने सचिन के सिर पर ईंट से कई वार किए। बाद में शराब की बोतल और बर्फ तोड़ने वाले सुए से उसके शरीर पर कई वार किए।

    इसके बाद आरोपियों ने सचिन के शव को वहां गड्ढा बनाकर दबा दिया। उसके बाद दोनों घर चले गए। लेकिन एक आरोपी ने ये बात अपनी मां को बता दी। पूरी घटना सुसनने के बाद बाद उसकी मां उसे पुलिस थाना लेकर पहुंची।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया “सचिन नाम के युवक घर से लापता था। उसके दोस्तों ने उसकी हत्या की। दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार उन्होंने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। अभी मामले में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता।

  • पंजाबः आप पार्टी को झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    पंजाबः आप पार्टी को झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। वहीं आप पार्टी को आज उस समय बड़ा झटका लगा है, जब आप पार्टी के पूर्व और लोकसभा चुनाव के प्रभल दावेदार माने जा रहे जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पूर्व विधायक 2022 में आप पार्टी का दामन थामा था। बताया जा रहा है कि आप पार्टी द्वारा पराशर पप्पी को टिकट देने के बाद जस्सी नाराज चल रहे थे। जिसके बाद आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

    बता देंकि जसवीर सिंह जस्सी खंगूड़ा का परिवार पुराना कांग्रेस परिवार है। जसबीर सिंह जस्सी खंगूड़ा 2007 में किला रायपुर से विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद 2012 का चुनाव वह मुल्लांपुर दाखा से हार गए थे। वह इस बार भी यहां से चुनाव लड़ना चाहते थे। जस्सी खंगूड़ा शहर में बड़े कारोबारियों में जाने जाते हैं, उनका लुधियाना शहर में फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा भी है। इसके साथ वह अन्य कई कारोबार करते हैं। जस्सी खंगूडा किसी समय कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नजदीकी रहे हैं।