Blog

  • जंगलों में लगी भीषण आग, अब तक 59 लोगों की मौ’त, देखें वीडियो

    1100 से अधिक घर जलकर हुए राख

    विना डेल मार : चिली में घनी आबादी वाले इलाके के आसपास जंगल में भीषण आग लग गई है। आग लगने की घटना में अब तक 59 लोगों की मौत हुई है और लगभग 1100 से अधिक घर जलकर नष्ट हो गए। वहीं, मृतकों की संख्या अभी बढ़ने की आशंका है। चिली की आंतरिक (गृह) मंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा कि फिलहाल देश के मध्य और दक्षिण में 92 जंगल आग की चपेट में हैं, जहां इस सप्ताह तापमान असामान्य रूप से अधिक रहा। उन्होंने बताया कि सबसे घातक आग वालपराइसो क्षेत्र में लगी है।

    उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों से बाहर न निकले। टोहा ने बताया कि क्विल्पुए और विला एलेमाना कस्बों के पास शुक्रवार से दो बार आग लगने से कम से कम 8,000 हेक्टेयर जमीन को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आग से विना डेल मार के तटीय रिसॉर्ट शहर को अधिक खतरा है, क्योंकि यहां पड़ोस के शहर आग से बुरी तरह प्रभावित है। जानकारी के अनुसार, शहर के पूर्वी किनारे पर बसे इलाके विला इंडिपेंडेंसिया में कई घरों और व्यवसायिक केंद्रों को नुकसान पहुंचा है।

  • अश्लील वीडियो देख पिता ने अपनी 9 साल की बेटी से किया दुष्कर्म 

    मध्य प्रदेश: छतरपुर जिले से एक 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है आरोप है कि इस घटना को अंजाम बच्ची के पिता ने दिया पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया  

    कलयुगी पिता ने 9 साल की बेटी से किया दुष्कर्म 

    पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया इस घटना के बाद से बच्ची और उसकी मां सदमें में है, पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है

    आरोपी पिता ड्राइवरी का काम करता है

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवरी का काम करता है उसे मोबइल फोन पर अश्लील सामग्री देखने की लत है. जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया

  • इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    नई दिल्ली :  तेलंगाना के हकीमपेट वायु सेना स्टेशन पर एक विमान की मरम्मत के दौरान इंडियन एयर फोर्स के एक अधिकारी की मौत हो गई। कॉर्पोरल-रैंक अधिकारी, हरवीर चौधरी, U-736 किरण विमान की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक सीट उछल गई, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। मौके पर मौजूद सहयोगी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शनिवार दोपहर करीब 2:10 बजे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

    इसके बाद वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाद में अलवाल पुलिस को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। वहीं वायु सेना के अधिकारी घटना की अपनी जांच कर रहे हैं।

  • पंजाब : नहर में गिरी सिलेंडरों से भरी पिकअप गाड़ी, पानी में बहा ड्राइवर, तलाश जारी, देखें वीडियो

    पटियाला: शुतराना कस्बे में कल देर शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। इस हादसे में ड्राइवर पानी के तेज बहाव में बह गया है, जिसकी तलाश पुलिस और परिजन गोताखोरों की मदद से कर रहे हैं।

    मौके से मिली जानकारी के अनुसार पातड़ां की गैस एजेंसी की गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी खनौरी से भाखड़ा नहर की पटरी पर शुतराणा कस्बे की ओर आ रही थी, तभी अचानक गाड़ी नाईवाला गांव के पास भाखड़ा नहर में गिर गई। सूचना मिलते ही शुतराणा पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चालक गुरदित्त सिंह व गाड़ी की तलाश शुरू कर दी।

  •  संदिग्ध परिस्थितियों में 2 भाइयों और उसके नौकर की मौ’त

     नई दिल्ली: दिल्ली के डाबड़ी इलाके में शनिवार की शाम दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तीनों कमरे में अचेत अवस्था में पड़े थे सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो देखा कि तीनों की मौत हो चुकी है पुलिस का कहना है कि दोनों सगे भाई बरेली के रहने वाले थे यहां किराए पर रहकर छोले भटूरे बेचते थे

    पुलिस के अनुसार मृतकों में 2 सगे भाई हैं, जिनकी शिनाख्त 18 वर्षीय अमित और 20 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान इनके घरेलू नौकर बबलू के रूप में हुई है पुलिस ने शुरुआती जांच में विषाक्त भोजन से मौत होने की आशंका जताई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है मामले की जांच की जा रही है

  • पंजाब : पुलिस स्टेशन से महज 400 मीटर की दूरी पर लुटेरे ने डिलीवरी बॉय को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है। चोरी और लूट की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां शिंगार सिनेमा के पीछे स्थित रंजीत पार्क वाली गली में एक लुटेरे ने दिनदहाड़े एक डिलीवरी बॉय से पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। यह घटना थाने से महज 400 मीटर की दूरी की है। शिंगार सिनेमा की बात है, जहां एक कंपनी का डिलीवरी बॉय खड़ा होकर मोबाइल फोन पर एक घर की लोकेशन चेक कर रहा था।

    तभी एक लुटेरा आया और डिलीवरी बॉय को धारदार हथियार से डराकर उससे पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गया। बैग में लोगों को डिलीवर किए गए सामान के पैसे थे, जो उसे कंपनी में जमा कराने थे।  जिसके बाद डिलीवरी बॉय ने लूट की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। लुटेरे की पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

  •  रंजिश के चलते पड़ोसी की 11 साल की मासूम को उतारा मौ’त के घाट 

    उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला पड़ोसी ने 11 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी यह घटना फिरोजाबाद के रायपुरा गांव की है यहां बच्ची के घर के पड़ोस में रहने वाली महिला पर बच्ची की हत्या का आरोप लगा है बताया जा रहा है कि महिला का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था इसी रंजिश में महिला ने तुलसी नाम की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी

    सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैइस घटना के संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि बच्ची तुलसी के पड़ोस में रहने वाले मनीष की पत्नी रूबी से की किसी बात को लेकर रंजिश थी इसी रंजिश में रूबी ने तुलसी की गर्दन इतनी जोर से पकड़ ली कि वह बेहोश हो गई इसके बाद परिजन लड़की को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

  • जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली गोलियां, मौ’त, 2 घायल

    नई दिल्ली : राजस्थान के धौलपुर में खेत के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। यहां लाठी डंडों और फरसों के साथ गोलीबारी हुई, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पुलिस ने बाड़ी और धौलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया घटना के बाद कंचनपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी, लेकिन आरोपी गांव से फरार हो गए बता दें कि जिले के कंचनपुर थाना इलाके के रहल गांव में रिंकू गुर्जर और मातादीन गुर्जर के बीच खेत के विवाद में झगड़ा हो गया इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे, फरसा और हथियारों से लैस होकर आमने सामने हो गए दोनों तरफ से हुए खूनी संघर्ष में रिंकू और दूसरे पक्ष का मातादीन गंभीर रूप से घायल हो गया इसके बाद दोनों को बाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन रिंकू की हालत नाजुक होने पर धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन रिंकू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर वहां से जयपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से जयपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में रिंकू की हालत ज्यादा बिगड़ गई।

    इसके बाद परिजन वापस जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने डेडबॉडी को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। दूसरे पक्ष के घायल मातादीन का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद कंचनपुर थाना पुलिस गांव पहुंची है और जायजा लिया। पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी, लेकिन आरोपी गांव से फरार हैं। बता दें कि मृतक रिंकू के चाचा रतना गुर्जर ने गांव के ही मातादीन गुर्जर को खेत बेचा था, जिसका रिंकू और उसके परिजन विरोध कर रहे थे मातादीन पक्ष के लोग खरीदे गए खेत में निर्माण के लिए पत्थर डाल रहे थे इसी दौरान रिंकू और उसके परिजन विरोध करने पहुंच गए दोनों तरफ से हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे, फरसा और हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे इस दौरान फायरिंग भी हुई  इमरजेंसी वार्ड के प्रभारी डॉ.हरिराम डागौर ने कहा कि रिंकू नाम का मरीज बाड़ी के सरकारी अस्पताल से धौलपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर हुआ था उसका उपचार किया गया, लेकिन कंडीशन ठीक नहीं होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया बीच रास्ते में रिंकू की ज्यादा तबीयत खराब हो गई और परिजन उसे वापस अस्पताल ले आए। जब उसे देखा तो वह दम तोड़ चुका था

  • गैस रीफिलिंग दौरान वैन में लगी आग, देखें वीडियो 

    अमरोहा : जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में घरेलू सिलेंडर से गैस रीफिलिंग के दौरान वैन में आग लग गई। वहीं, आग की तेज लपटों को देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पूरा मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेपुर अहीर का है। यहां गांव का एक व्यक्ति अपनी ओमनी वैन में स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाने व घर लाने का कार्य करता है।युवक ने अपनी निजी वैन को एक स्कूल में लगा रखा है।

    युवक अपने घर के बाहर घरेलू सिलेंडर से वैन में गैस रीफिलिंग कर रहा था। इस दौरान अचानक आग भड़क गई। आग ने वैन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें उठती देख ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही की आग से कोई झुलसा नहीं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। वहीं  हसनपुर तहसील क्षेत्र में कार एवं वैन में गैस रीफिलिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है। लोगों के द्वारा बिना एलपीजी पास वाहनों में एलपीजी की किट लगाकर वाहन दौड़ाए जा रहे हैं।

  • पंजाब : सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हथियार सहित गिरफ्तार

    लुधियाना : पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी सहयोगी मनदीप सिंह उर्फ छोटा मणि को गिरफ्तार किया है। मनदीप पर गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को रोकने के लिए ठिकाने की व्यवस्था की थी। पुलिस ने मनदीप सिंह उर्फ ​​छोटा मणि को मनीमाजरा के गोबिंदपुरा मोहल्ले में रहने वाले एक साथी जतिंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था। मनदीप सिंह की गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी साथी मनदीप सिंह और जतिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 13 कारतूस के साथ 2 पिस्तौल बरामद किए हैं।

    उन्होंने कहा जीरकपुर इलाके में छोटा मणि की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली है। इसके बाद पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीमों ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के लिए काम कर रहे थे। डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों को विदेश स्थित उनके आकाओं द्वारा प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों की हत्याओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।