Blog

  • पंजाब : तेजधार हथियारों से युवक को किया लहूलुहान, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात मेट्रो रोड चिट्‌टी कॉलोनी में तेजधार हथियारों से लेस कुछ युवकों ने एक व्यक्ति से जमकर मारपीट की। हमलावर कोई बाहरी नहीं, बल्कि घायल व्यक्ति के गांव का ही सरपंच प्रत्याशी है। हमलावरों ने व्यक्ति के चेहरे को बुरी तरह से काट डाला। व्यक्ति की पहली पत्नी ने हमलावरों से उधार रुपए लिए हुए थे। उसने पैसे वापस नहीं किए जिस कारण दबंगों ने उसे घेर कर पीटा। घायल हालत में व्यक्ति को उसकी दूसरी पत्नी लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर आई। घायल की मारपीट कर टांगे बुरी तरह तोड़ दी गई हैं। घायल की पहचान नरेंद्र लाडी के तौर पर हुई है।

    घायल की पत्नी सुनीता रानी ने कहा कि उसके पति नरेंद्र लाडी को आज मोहल्ले के कुछ युवकों ने जमकर पीटा है। तेजधार हथियारों के साथ उससे मारपीट कर घायल किया है। लाडी की पहली पत्नी के साथ उसका रजामंदी से तलाक हुआ है। उसने गांव के ही सरपंच प्रत्याशी से 5 हजार रुपए उधार लिए हैं। उसने पैसे वापस किए या नहीं उसे नहीं पता। पैसे मांगने वाला व्यक्ति रोजाना लाडी से पैसों की मांग कर उसे तंग परेशान करता है। आज भी उस व्यक्ति ने लाडी को फोन करके घर के बाहर बुलाया। कुछ दूरी पर उस व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर लाडी से जमकर मारपीट की। तेजधार हथियारों से उसका चेहरा काट दिया।

    सुनीता ने कहा कि वह पिछले 4 साल से पति लाडी के साथ रह रही है। उसका एक बच्चा है। लाडी पहले चिट्‌टे का सेवन करता था। अब उसका इलाज चल रहा है। वह घर पर ही रहता है। इससे पहले वह एक फैक्ट्री में काम करता था। घर का गुजर बसर भी बहुत मुश्किल से होता है, लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा आए दिन उसे और उसके परिवार को धमकियां दी जाती हैं। आज खून से लथपथ पति को वह लोगों की मदद से अस्पताल लेकर आई है। सुनीता के मुताबिक सिविल अस्पताल आकर उस व्यक्ति ने उसे धमकी दी है कि यदि उसने थाना में शिकायत दर्ज करवाई या सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया तो वह लाडी को जान से मार देगा। सुनीता के मुताबिक इस मामले संबंधी वह थाना सलेम टाबरी में शिकायत दर्ज करवाएगी

  • फिर लौटेगी ठंड ? इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

    फिर लौटेगी ठंड ? इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है जिससे तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में फिर से बारिश के लौटने के आसार हैं। दिल्ली में रविवार की सुबह से बारिश हो रही है जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी जारी है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 5 और 6 फरवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तो वहीं, ओडिशा, असम और मेघालय में 4 और 5 फरवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 4 फरवरी को कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। अन्य राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर 5 फरवरी को भारी बारिश, बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है।

     हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में 4 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में 4 फरवरी यानी रविवार को तेज हवा के साथ तूफान आने की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली में 8 फरवरी तक आसमान साफ ​​रहेगा और मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा, आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में लिखा, “पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30-40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ आंधीआ सकती है और बिजली भी गिरने की संभावना है।”

  • आज का राशिफल, 4 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 4 फरवरी 2024

     आज का दिन (04 फरवरी) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से

     मेष : अचानक टूटा रिश्ता आपको परेशान कर सकता है लेकिन याद रखें जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। जबरदस्ती खींचा जा रहा रिश्ता अधिक समय तक नहीं रहता। सिंगल हैं तो इस समय का मज़ा खुल कर लें और अगर विवाह के इच्छुक हैं तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें। अपने आकर्षण और करिश्मे से आप सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं। आपका प्रेमी भी आपके प्रति पूरी तरह से समर्पित है और अपनी भावनाओं को व्यक्त करेगा। इस दौर का दिल खोल कर स्वागत करें। याद रखें, सबके प्यार के रास्तों में कुछ उतार चढ़ाव तो आते है किन्तु अंत में सभी को मजिल मिल ही जाती है।

    वृषभ : नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें, हो सकता है कि आज आपको आपका हमसफ़र मिल जाए। कुछ रोमांटिक और अंतरंग क्षण भी आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। घरेलू मामलों में आपका अधिकतर समय बीत सकता है, ऐसे में शांति से इन समस्याओं को सुलझाएं। आज का दिन आपके लिए किसी जैकपोट से कम नहीं है क्योंकि आज आप जो चाहेंगे वो मिलेगा। आपको अपने लवर से तारीफ मिल सकती है या कुछ ऐसा जिसकी चाह आपको लम्बे समय से थी। आपकी कोशिशों में आपके प्रियजन भी सहयोग करेंगे। अपने प्रियतम से एक किस या टाइट हग भी आपका पुरस्कार हो सकता है।

    मिथुन : जीवन में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठाएं और हर पल को खुल कर जीएं। आप जीवन में अकेले नहीं हैं आपका परिवार और पार्टनर आपके साथ है। छोटी छोटी यात्राएं आपके बीच के मतभेदों को दूर करेंगी और आपके बीच एक अटूट रिश्ता बनेगा। कुछ गोपनीय बैठकें, विचार-विमर्श या रोमांटिक रिश्ते आज आपके कार्ड में हैं। आपके पति-पत्नी का प्यार आपको हर संकट से मुक्ति दिलाएगा और आप आराम महसूस करेंगे। प्रेम के रंग को और भी गहरा करने के लिए अपनी बातचीत के कौशल का प्रयोग करें। आज अपनी सेहत को भी अनदेखा न करें।

    कर्क : इस समय अपने दिलबर को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता एक तरफ से नहीं निभाया जाता। परिवार का ध्यान रखना और साथ में भोजन करना आपके लिए बड़ी ख़ुशी से कम नहीं है। अपनी मधुर आवाज से आप किसी खास को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं। अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना आज आपकी मुख्य प्राथमिकता होगी। आप सबसे बातचीत करके उन्हें लुभाएंगे। अपने महबूब से प्यार का इजहार हर संभव तरीके से करें। यह आपके और आपके साथी के बीच के बंधन को मजबूत करेगा। आप दोनों साथ में कुछ मैजिकल पल बिता सकते है।

    सिंह : इस समय आप अपनी सूरत, व्यक्तित्व या रूप में बदलाव करना चाहते हैं और नई केश सज्जा के बारे में सोच रहे हैं। इससे आप किसी विशेष को लुभाना चाहते हैं जो आपके दिल के बेहद करीब है। बिंदास अपने  प्यार का इजहार करें क्योंकि यह समय ख़ुशी और उत्सव का है। अपने आसपास के लोगों को ध्यान से सुनें और शांत रहें। आप अपने प्रेम के लिए निजी कामों को स्थगित कर देंगे। आज के दिन को रंगों ने भरने के लिए किसी रोमांटिक फिल्म का कार्यक्रम बन सकता हैं बस अपनी भावनाओं को काबू में रखें। अपनी दिल की बातों को व्यक्त करने में अधिक समय न लें।

    कन्या : आज का दिन धन व्यय के लिए नुकसानदायक हैं, इसलिए सोचसमझ कर खर्च करें। रोमांस से भरपूर इस दौर का मज़ा लेने के लिए सबसे पहले अपने साथी की इच्छा जानना ज़रूरी है। प्यार में मिले धोखे को भूल जाएं और याद रखें कि रात के बाद ही सवेरा होता है। प्रियजन आज आपसे स्नेह और देखभाल की उम्मीद कर सकते है इसलिए उनके साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें। अगर आप किसी की ओर आकर्षित हैं तो अपने दिल की बात बताने में देरी न करें। आज जीवनसाथी की मधुरता आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएंगी और आप अपने आपको सबसे भाग्यशाली मानेंगे।

    तुला : किसी क्लब या समूह में शामिल हो कर आप नए दोस्तों से मिल सकते हैं कोई ऐसा रिश्ता भी बन सकता है जो दोस्ती से बढ़कर हो। आपके सितारों के अनुसार यह रिश्ता जीवन भर का हो सकता है। आपके चाचा या कोई शुभ चिंतक मुश्किल समय में आपके साथ रहेंगे। आज आप सोचेंगे कि आप अपने जानू से क्या चाहते है लेकिन इसका भी विश्लेषण करें कि आपके पास उन्हें देने के लिए क्या है? आपके व्यक्तित्व से कोई आपकी तरफ आकर्षित तो हो जायेगा किंतु आपकी भावनाएं उन्हें आपके बारे में सोचने के लिए मजबूर कर देंगी। एक साधारण चैट दिल में जगह बनाने में मदद कर सकती है।

    वृश्चिक : इस समय आप अकेले और तनहा महसूस कर सकते हैं। ऐसे में सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करना समाधान नहीं है बल्कि कोई क्लब और समूह में हिस्सा लें या अपने भाई बहन से मिलें। समय कभी एक जैसा नहीं रहता, किसी भी स्थिति में रुकने की बजाय आगे बढ़ते रहें। आज आप अपने रोमांटिक संबंध में कुछ बदलावों को महसूस करेंगे। आपका साथी आपसे अनुराग की चाहत रखता है इसलिए आप उसके साथ कॉफी पीने जाएं या रोमांटिक डिनर की योजना बनाएं। अपने जोड़ीदार की बातें ध्यान से सुने और उन्हें समझें। अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

    धनु – अपने जानू के साथ लम्बी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा का योग है जिससे आप दोनों और भी करीब आ जायेंगे। कसमों और वादों से भरे अपने रिश्ते में विश्वास का दामन कभी न छोड़ें। आपकी माता या घर पर आया कोई संकट आपको बैचैन कर सकता है। अपने विचारों को व्यवस्थित करने के लिए आज का समय बढ़िया है। शांत रहें और अपने दिल पर विश्वास करें। अपनी उसी घिसीपिटी रूटीन को छोड़ कर कुछ अलग करें। आज आप अपने प्यार भरे जीवन को स्पाइसी बनाने के लिए थोड़ी मेहनत करेंगे और अपने पार्टनर को अपने प्यार का अहसास दिलाएंगे।

    मकर – अपने महबूब के साथ लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा लेकिन सफर में गड़बड़ी या बीमारी की आशंका है इसलिए सावधान रहें। याद रखें किसी को पास लाने के लिए विचारों के साथ साथ व्यक्तित्व का लुभावना होना भी ज़रूरी है। आपका आज का व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने पार्टनर से दूर रखेगा, लेकिन एक कार्ड या “आई लव यू” का छोटा सा मैसेज भेज के आप अपने प्यार को व्यक्त कर सकते है। अपने दोस्तों की संख्या को बढ़ाएं और नए लोगों से बातचीत करें।

    कुंभ – पति-पत्नी या करीबी मित्रों से नजदीकियां महसूस करेंगे। रिश्ते के बारे में अपने जानू से बात करें और आगे की योजनाएं बनाएं। व्यापार या धन सम्बन्धी मामलों को लेकर थोड़ा जागरूक रहें और दूसरों के अनुभवों से ज्ञान लें। रिश्तों को दिल से निभाएं, शब्दों से नहीं। आपके लिए यह एक शानदार दिन है क्योंकि सब आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। आपका सोलमेट भी आपकी सरलता, प्यार व केयर के लिए आपकी तारीफ करेगा और गर्व महसूस करेगा।

    मीन – उदासी और अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए अभी घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनकी सेवा करें। अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए भी यह अच्छा समय है। अपने साथी पर ध्यान दें और जीवन के निर्णय दोनों मिलकर लें। दुनिया चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, आपके उत्साह को काम नहीं कर सकती। लवलाइफ में मिठास भरने के लिए अपने प्रेम के साथ साथ जूनून की आग को ठंडी न होने दें। प्रेम में छोटी-छोटी शरारते प्यार को और भी गहरा बनाती है। भविष्य में नए रिश्तों के बनने का भी अनुमान है

  • जालंधरः आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। घटना शहनाई पैलेस के नजदीक अशोक नगर की है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पैदल जारी बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें एक कुत्ता पहले बुजुर्ग महिला पर हमला करता है, फिर उसके बाद अन्य कुत्ते भी वहां पर आ जाते हैं और महिला पर हमला करना शुरू कर देते हैं।

    इस दौरान बुजुर्ग महिला कुत्तों से बचने की काफी कोशिश करती है। लेकिन कुत्तों की संख्या ज्यादा होने के कारण महिला सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद कुत्ते महिला की टांग पर हमला करना शुरू कर देते हैं। लेकिन फिर भी महिला हिम्मत ना हारते हुए तुरंत खड़ी हो जाती है इसके बाद कुत्ते वहां से निकल जाते हैं।

  • घटना का जायज़ा लेने रविवार को बददी आएंगे उद्योग मंत्री

    घटना का जायज़ा लेने रविवार को बददी आएंगे उद्योग मंत्री

    बददीसचिन बैंसल :हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान 04 फरवरी रविवार को सो बद्दी के प्रवास पर रहेंगे। हर्षवर्द्धन चौहान प्रातः 10.30 बजे बद्दी के झाड़माजरी में एन.आर. एरोमा कम्पनी में हुई दुःखद घटना का जायज़ा लेंगे और प्रभावितों से बातचीत करेंगे।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अग्निकांड का जायजा लेने पहुंचे बददी

    प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में किए उचित दिशा-निर्देश जारी

    बददीसचिन बैंसल :हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को बद्दी में आग लगने के कारण एन.आर. एरोमा कम्पनी में हुई दुःखद घटना का जायज़ा लिया और प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में उचित निर्देश जारी किए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना इस उद्योग की आपराधिक लापरवाही के कारण घटित हुई है और उक्त कम्पनी ने कामगारों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में समुचित कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और कम्पनी के मालिकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आग के कारण पूर्ण कम्पनी परिसर कमज़ोर हो गया है और रसायनयुक्त कार्य होने के कारण ज़हरीली गैसों का प्रभाव भी है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अंतिम व्यक्ति की खोज तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि एन.डी.आर.एफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ज़िला प्रशासन और पुलिस द्वारा दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित राहत एवं बचाव कार्य आरम्भ किया गया और आस-पास के सभी क्षेत्रों सहित निजी कम्पनियों से भी उचित सहायता प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि कम्पनी के प्रबंधक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है तथा अन्य दोषियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुःखद घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु का समाचार है। ज़िला प्रशासन द्वारा सभी को फौरी राहत प्रदान की जा रही है।

    मुकेश अग्निहोत्री ने एन.डी.आर.एफ की टीम से बातचीत कर पूरी घटना तथा राहत एवं बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस अवसर पर इस दुःखद घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने परम पिता परमात्मा से मृतकों की आत्मिक शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। मुख्य संसदीय सचिव  राम कुमार चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरदीप बावा, पुलिस महानिदेशक संजय कुन्डू सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 
  • पंजाब: किसानो ने धरना किया ख़त्म, इस दिन भाना सिद्धु होंगे रिहा, देखे वीडियो

    संगरूर: भाना सिद्धू को रिहा करवाने को लेकर किसानो द्वारा दी गई प्रदर्शन की काल पर  आज सुबह से पंजाब पुलिस द्वारा अलग-अलग जिलों में किसानों को घरों में नजरबंद किया जा रहा था। लेकिन इसके बावजूद  किसानों ने पटियाला हाईवे जाम करके वहां पर धरना लगा दिया था।  वहीं किसानों के धरने को लेकर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई और बैरिगेड्स लगाकर किसानों को आगे जाने से रोका गया।

     इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ हलकी झड़प भी हुई थी । जिसके बाद किसानों में भारी रोष पाया गया। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिगेड्स उखाड़ कर फेंक दिए और ट्रैक्ट्रर ट्रालियां लेकर सीएम मान की रिहायश की ओर कूच कर दिया था। 

    जिससे  माहौल तनावपुर्ण हो गया था। पुलिस ने देर शाम हाईवे पर बैठे किसानो की मांगो को मंजूर करते हुए 6 दिनों के अंदर-अंदर भाना सिद्धु को रिहा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शन करियो ने  नेशनल हाईवे से धरना उठा दिया।

  • पंजाब: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल स्वार की मौ+त, देखे वीडियो 

    लुधियाना : दोराहा रोड के लोहारा पुल के समीप एक भयानक हादसे में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल स्वार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ था। मृतक की पहचान अभी हो नहीं पाई है। इसलिए पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। 


    मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि रोड पर रोजाना हादसे होते रहते है। आम तौर पर लोग पुल होने की वजह से रोंग साइड से आते है। जिस कारण एक्सीडेंट हो जाते है।

  • पंजाब : प्रॉपर्टी कारोबारी का नकली पुलिस ने किया अपहरण

    लुधियाना : एक प्रॉपर्टी कारोबारी का नकली पुलिस कर्मचारी बनकर कुछ लोगों द्वारा अपहरण की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि कारोबारी को अपहरण कर गाड़ी में ले जाकर  उससे बुरी तरह मारपीट की गई। वही पीड़ित ने आरोप लगाया  है कि जबरदस्ती कुछ खाली कागजों पर उसके हस्ताक्षर भी करवाए गए जांच कर  24 दिन के बाद FIR दर्ज की है।। यह घटना 9 जनवरी की है। जिसकी पुलिस ने


    जगबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पैसों को लेकर अपहरणकर्ताओ से विवाद चल रहा है। वह संगरूर के गांव दोहला का रहने वाला है। आरोपी हरदीप सिंह ने उससे 8 लाख रुपए उधार लिए थे। वह पैसों को लौटाने में आनाकानी कर रहा था। आरोपी ने एक चेक भी दिया था, जिसे बैंक ने अस्वीकार कर दिया । इसके बाद वह हरदीप से पैसे वापस करने के लिए कह रहा था।


    जिसके चलते हरदीप सिंह और उसके साथियो ने कारोबारी को एक कार में अगवा कर लिया। उसे बुरी तरह पीटा और जबरन कुछ खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपी उसे  चेक वापस करने के लिए कह रहे थे, जो बकाया भुगतान के एवज में रखा गया था। आरोपियों की पहचान साहनेवाल के मक्खन सिंह, हरदीप सिंह और शिंगारा सिंह के रूप में हुई है।

    थाना साहनेवाल में मामले की जांच कर रहे ASI गुरमेल सिंह ने कहा कि धारा 419, 177,323,341 ,506  34 के  तहत मुकदमा  दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

  • पंजाब : पतंग लूटने गए बच्चे की तालाब में डूबने से मौ+त, देखें वीडियो

    अमृतसर : सियालका गांव से दुखद खबर सामने आई है। जहां कटी पतंग पकड़ने के लिए भाग रहे बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 10 वर्षीय दिलजान के ग्रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दिलजान शुक्रवार शाम को गायब हो गया था। इस दौरान जब उसे ढूंढने की कोशिश की गई तो उसका शव और बैग-किताबें तालाब के पानी में तैरती दिखी। जिससे दिलजान के बारे में पता चला। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पिता लखविंदर चंद ने बताया कि उनका बेटा दिलजान सरकारी स्कूल में चौथी का छात्र था।

    शुक्रवार  शाम को वह ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। वहां से घर आने के बजाय वह स्कूल बैग लेकर सीधे खेलने चला गया। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार उसे ढूंढने निकला। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। पिता लखविंदर चंद ने बताया कि शनिवार सुबह किसी ने उन्हें बताया कि तालाब में एक लाश तैर रही है, जो एक बच्चे की है। वह तुरंत वहां पहुंचे तो देखा कि वह दिलजान की ही लाश थी। 

    उसके बैग और उससे बाहर निकली किताबें भी तालाब में ईधर-उधर बह रहीं थी। लखविंदर ने बताया कि उनके बेटे दिलजान को पतंगों का बहुत शौक था। जिसके चलते शुक्रवार शाम को भी वह खेलते वक्त पतंग पकड़ने के चक्कर में पानी में गिर गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने बताया कि बच्चे के माता-पिता, दोनों ही दिव्यांग हैं। पुलिस ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम करवा डेडबॉडी वारिसों को सौंप दी है।