Blog

  • केरल में Nipah Virus से पहली मौ+त

    केरल में Nipah Virus से पहली मौ+त

    केरल में Nipah Virus से पहली मौत का पहला मामला सामने आया है। मलप्पुरम में 14 वर्षीय किशोर की निपाह वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी था और रविवार को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मृतक किशोर का प्रोटोकॉल के अनुसार दाह संस्कार किया जाएगा। वहीं, निपाह वायरस की चपेट में आए चार और लोगों का अस्पताल में चल रहा है।

    केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चे की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर में निपाह वायरस के संक्रमण का पता लगने के एक दिन बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। लड़के को सुबह 11 बजे के करीब दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसे बचाया नहीं जा सका। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। वहीं, बच्चे के पित और चाचा कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में हैं। वर्तमान में 3 लोगों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन में रखा गया है। उच्च जोखिम श्रेणी के चार लोग मंजेरी मेडिकल कॉलेज में हैं। इनमें से एक व्यक्ति आईसीयू में भर्ती है।

  • लाखों भक्तों ने पवित्र धूणे पर टेका माथा

    लाखों भक्तों ने पवित्र धूणे पर टेका माथा

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद जी आश्रम नारी में सप्ताह से चल रहा गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन भी 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने डेरे में पहुंचकर पवित्र धूणे पर माथा टेका और डेरे के महंत वेदांताचार्य सुग्रीवानंद जी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा उत्सव का आरंभ 16 जुलाई को पीपल चूरी से हुआ था। रविवार आते आते लाखों श्रद्धालु डेरे में माथा टेक चुके थे। गुरु महाराज और उनके परम शिष्य आचार्य हेमानंद जी महारज की दिव्य उपस्थिति से डेरे का परिसर भक्तिमय बना रहा। देश विदेश से आए भक्तों ने अपने प्रिय धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना, हवन यज के अलावा डेरे का स्वादिष्ट लंगर भी ग्रहण किया। रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने अपने गुरू के सानिध्य में जिस प्रकार का भजन कीर्तन किया वह देखते ही बनता था। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पूरा कार्यक्रम नारी डेरे में ही रखा गया था। इससे पहले अमलैहड़ डेरे में भी दो दिन के लिए कार्यक्रम किए जाते थे लेकिन इस वर्ष सारा उत्सव एक ही स्थान पर मनाया गया।
  • Jalandhar : ट्रक की चपेट आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    Jalandhar : ट्रक की चपेट आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    जालंधर। पंजाब के जालंधर जिला से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, जालंधर-अमृतसर हाईवे पर वेरका मिल्क प्लांट के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपनी बाइक पर वेरका मिल्क प्लांट के पास स्थित पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर निकाला ही था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक मौके से फरार है।

    मृतक की पहचान वीरू गौतम पुत्र किताब सिंह निवासी गुरमोहन कॉलोनी जालंधर के तौर के रूप में हुई है। हादसे की लोगों ने इसकी सूचना 112 पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही एसएसएफ और थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

  • Jalandhar: निगम की सख्ती- Ajit Nagar रोड पर बन रही अवैध कालोनी का काम रोका

    Jalandhar: निगम की सख्ती- Ajit Nagar रोड पर बन रही अवैध कालोनी का काम रोका

    नक्शा पास नहीं हुआ तो चलेगी डिच, पढ़े पूरी खबर

    जालंधर, ENS: नगर निगम जालन्धर के बिल्डिंग विभाग में बीते दिनों हुए तबादले का असर अब रविवार को भी देखने को मिल रहा है। एटीपी सुखदेव वशिष्ट छुट्टी वाले दिन भी निगम के खजाने को लुटने से बजाने के लिए फील्ड में काम कर रहे हैं और कई अवैध कालोनियों तथा बिल्डिंगों पर डिच चलाने के लिए कानूनी कारवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में आज एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने दमोरिया पुल के साथ अजीत नगर रोड पर स्थित रोशन सिंह के ईंट भट्ठे के सामने कट रही करीब डेढ़ एकड़ कालोनी का काम बंद करवा दिया और बाहर तैयार करवाई जा रही दो दुकानों के मालिकों को दुकानों के पास करवाए नक्शे पेश करने के लिए कहा गया है।

    जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने कहा कि उन्हे शिकायत मिली थी कि अजीत नगर रोड पर अवैध कालोनी काटी जा रही है और दुकाने बनाई जा रही है जिसकी जांच करने के लिए आज मौका चैक किया गया। मौके पर काम बंद करवा दिया गया है और दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया है अगर दुकानों के मालिक कोई नक्शा पेश नहीं कर पाए तो इसकी रिपोर्ट निगम कमिशनर को भेजी जाएगी और आदेश मिलने के बाद इन दुकानों को डिमोलिश कर दिया जाएगा।

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 41 हजार वसूले

    ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से 41 हजार वसूले

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल पुलिस ने शनिवार को जिला के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 167 वाहनों के चालान किए। इनमें से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिससे पुलिस को जुर्माने के रूप में 41200 रूपए प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने सात व्यक्तियों के चालान भी किए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पाए गए। इसके अलावा अवैध खनन में लिप्त एक वाहन से भी पुलिस ने 15000 रु जुर्माना वसूला है।
  • बसालः कार से टकराया ट्रैक्टर, मजदूर घायल

    बसालः कार से टकराया ट्रैक्टर, मजदूर घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : बसाल में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। अप्पर बसाल निवासी सुमित कुमार शर्मा पुत्र हरीश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि शनिवार की रात वह जिस समय घर जा रहा था तभी ऊना से अम्ब की ओर जाने वाली एक कार को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर एक प्रवासी मजदूर वाहनों की चपेट में आ गया और घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • गगरेटः टिप्पर से टकराकर बाइक सवार की मौत

    गगरेटः टिप्पर से टकराकर बाइक सवार की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : घनारी तहसील के ओयल गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय परमजीत पुत्र दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। गगरेट पुलिस को शिकायत देने वाले बड़ोह गांव निवासी हर्ष कुमार पुत्र राजेश कुमार ने दावा किया है कि वह बड़ोह से थपलां होते हुए होशियारपुर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उसके टिप्पर से थपलां के पास टकरा गया। घायल अवस्था में परमजीत को गगरेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • दर्द से तड़पी Bigg Boss की हसीना, दिखना हुआ बंद!

    दर्द से तड़पी Bigg Boss की हसीना, दिखना हुआ बंद!

    नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस Jasmin Bhasin के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसके बाद एक्ट्रेस को दिखना बंद हो गया। ये दुर्घटना एक्ट्रेस के साथ तब हुई जब इवेंट में जाने से पहले उसने आईलेंस लगाए। अचानक लेंस लगाने के कुछ देर बाद उनकी आंखों में जलन होनी शुरू हो गई और उन्हें दिखाई देना बंद हो गया। आनन-फानन में एक्ट्रेस डॉक्टर के पास पहुंचीं तो पता चला कि उनकी आंखों का कॉर्निया डैमेज हो गया है। फिलहाल एक्ट्रेस की आंखों पर डॉक्टर ने पट्टी बांध दी है और उन्हें अब कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

    Jasmine 17 जुलाई को दिल्ली एक इवेंट में गई थीं। जहां पर उन्होंने आंखों में आईलेंस पहना, जिसके बाद आंखों में जलन होने लगी और वो दर्द से झटपटाने लगीं। हालांकि वर्क कमिटमेंट की वजह से उन्होंने इवेंट में चश्मा पहना और काम पूरा किया। जिसके बाद वो तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचीं तो उन्होंने चेक करके बताया कि कॉर्निया डैमेज हो गया है। इसके बाद वो मुंबई आने के बाद इलाज शुरू करवाया। फिलहाल उनकी आंखों पर डॉक्टर ने पट्टी बांध दी है। लेकिन दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें बिल्कुल भी आराम नहीं मिल पा रहा है और वो सो भी नहीं पा रही हैं। हालांकि डॉक्टर ने कहा है कि 4-5 दिन में वो ठीक हो जाएंगी।

    इस खबर ने जैस्मिन के फैंस को परेशान कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर हेल्थ अपेडट दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर एक लेटेस्च फोटो शेयर की है। जिसमें वो गॉगल्स लगाई दिखीं। इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘अब थोड़ा बेहतरीन फील कर रही हूं। आप सभी की ब्लेसिंग्स के लिए शुक्रिया।’

  • आज शाम 6 बजे से 24 घंटे तक रहेगी इंटरनेट सेवाएं बंद

    आज शाम 6 बजे से 24 घंटे तक रहेगी इंटरनेट सेवाएं बंद

    आदेश की कॉपी जारी

    नूंह: हरियाणा के नूंह में कल सोमवार को जलाभिषेक यात्रा को देखते हुए 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पिछली बार नूंह में हुई हिंसा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यहां इंटरनेट 22 जुलाई की शाम 6 बजे से 23 जुलाई की शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

    इसके अलावा बल्क SMS भेजने पर भी पाबंदी रहेगी। इस दौरान डोंगल इंटरनेट भी नहीं चलेगा।

    राज्य गृह विभाग के मुताबिक नूंह हिंसा को लेकर वाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से अफवाह फैलाई जा सकती है। भीड़ इकट्ठा की जा सकती है। जिससे हिंसा हो सकती है। सरकार के आदेश में बैंकिंग और रिचार्ज SMS को छूट दी गई है। इस दौरान लीजलाइन का इंटरनेट और कॉलिंग चलती रहेगी।

  • Punjab : सोया रहा परिवार, चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : सोया रहा परिवार, चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बटाला : शहर के तंग बाजार खंडा खोला मोहल्ले में एक गली में देर रात चोर घर में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। चोर इतने शातिर थे कि देर रात घर के मेन गेट पर बने रोशनदान से आए और मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार को इस इस बारे पता नही लगा, पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि देर रात जब उनके घर के बुजुर्ग की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर का मेन दरवाजा खुला हुआ है और उन्होंने शोर मचाया। जब परिवार ने उठकर देखा तो दो मोबाइल फोन और घर के अंदर से नकदी चोरी हो गई थी। परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है।

    जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना मिली है और उनके द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा और जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।