Blog

  • जालंधरः हार्ट सेंटर के डॉक्टर पर केस दर्ज, फर्जी डिग्री के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर-2 के अंतगर्त आते आदर्श नगर स्थित हार्ट सेंटर के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगे है। दरअसल, डॉ. संजीव पांडे उर्फ संजय कुमार पर आईपीसी की धारा 465,468 व 471 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि वह फर्जी डिग्री के जरिये डॉक्टर बन गए थे। डॉ. पांडे पर गुरजैपाल नगर की रहने वालीं जोगिंदर कौर की इलाज में कोताही के आरोप थे, जिनकी मौत हो गई थी। हालांकि, मेडिकल बोर्ड ने जोगिंदर कौर की मौत को लेकर रिपोर्ट में कहा था कि इलाज के दौरान कोई कोताही नहीं बरती गई। इस दौरान कहा जा रहा है कि यह क्लियर है डॉ पांडे ने फर्जी डिग्री पर डॉक्टरी कर मरीजों के साथ धोखाधड़ी की है।

    एसएचओ गुरप्रीत सिंह का कहना है डॉ. पांडे को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। डॉ. पांडे को जांच के लिए तलब किया गया था, मगर वह बुलाने पर नहीं आए थे। जसमेर सिंह ने बीते साल 23 अगस्त को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था उनकी मां जोगिंदर कौर आदर्श नगर में फुटबॉल चौक के पास स्थित उक्त अस्पताल में भर्ती थीं। यहां पर उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था उनकी मां की मौत डॉ. अमित जैन, डॉ. संजीव पांडे, नर्स कुलविंदर कौर और मनजीत कौर की कोताही के कारण हुई है। इसके बाद मेडिकल बोर्ड बनाया था। बोर्ड की जांच में डॉ. पांडे ने डॉक्टरी के प्रमाणपत्र पेश किए थे। शिकायतकर्ता को शक था पांडे फर्जी डाक्टर हैं तो आरटीआई के जरिये बोर्ड से डॉक्टर की डिग्री की फोटो कॉपी ली थी। जांच में कहा गया कि शिकायतकर्ता की मां की बीते साल 18 अप्रैल को मौत हो गई थी।

    शिकायतकर्ता ने राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटक को आरटीआई के जरिये डॉक्टर पांडे की डिग्री की जानकारी मांगी थी। यूनिवर्सिटी ने दी जानकारी में कहा- एमएएमएस की डिग्री फर्जी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए थे फर्जी डिग्री के जरिये डॉ पांडे मरीजों का इलाज कर उनकी जिंदगी से खेल रहे थे। आरोप लगाए थे कि डॉ पांडे ने डॉ. जैन के कहने पर मां का इलाज किया था। इसलिए सभी मां की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। जांच रिपोर्ट में कहा था कि डॉ. पांडे को जांच के लिए बार-बार बुलाया गया। मगर वह नहीं आए। जांच रिपोर्ट में यह भी कहा है कि डॉ पांडे ने अपनी डिग्री दिखा नौकरी ली। इसमें डॉ जैन की कोई लापरवाही नहीं है।

  • दर्दनाक सड़क हादसा: एडिशनल SP के बेटे को कार ने मारी टक्कर, मौत

    दर्दनाक सड़क हादसा: एडिशनल SP के बेटे को कार ने मारी टक्कर, मौत

    नई दिल्ली :  लखनऊ में एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा आज सुबह गोमती नगर क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुआ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई वह सुबह घर से स्केटिंग करने के लिए निकला था

    लौटते समय जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया फिलहाल, पुलिस टक्कर मारकर फरार हुई कार की तलाश में है 

  • वकील के बेटे की पार्टी में नामी क्लब में खाने में निकला कॉकरोच, संचालक ताला लगाकर हुआ फरार

    चंडीगढ़ः फास्ट-फूड खाने में लगातार जानवर निकलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला सेक्टर-3 थाना क्षेत्र में पड़ते एक नामी क्लब से सामने आया है। जहां नामी क्लब के खाने में कॉकरोच निकलने को लेकर मामला गर्मा गया है। इस मामले को लेकर वकील ने चंडीगढ़ के फूड सेफ्टी विभाग को शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर रात ही फूड सेफ्टी विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन क्लब संचालक रसोई को ताला लगाकर मौके से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में आज दोबारा से जांच की जाएगी।

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट लेखराज शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने क्लब में गए थे। उन्होंने खाने से पहले स्नैक्स ऑर्डर किए थे। जब उनकी टेबल में पर क्रिस्पी कॉर्न परोसा गया तो, उस प्लेट में मरे हुए कॉकरोच थे। उन्होंने फोन कर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम को मौके पर बुला लिया था। आज वह इसकी विभाग को लिखित शिकायत देंगे।

    एडवोकेट लेखराज शर्मा ने बताया कि उनकी बगल की टेबल पर एक पति-पत्नी बैठे हुए थे। दंपती दिल्ली के रहने वाली हैं। वह शिमला जा रहे थे। रास्ते में रुककर उन्होंने चंडीगढ़ के इस क्लब में वेज खाने का ऑर्डर किया था। जब खाना उनके पास पहुंचा तो उसमें भी नॉनवेज के कुछ हिस्से मिले थे। वह बीच में ही अपना खाना छोड़कर चले गए थे। इसी वजह से उन्होंने खाने से पहले क्रिस्पी कॉर्न की प्लेट को देख लिया था।

  • सुरक्षा के बीच जेल से बाहर आए राम रहीम, देखें वीडियो

    रोहतक: राम रहीम न्यूज़ साध्‍वी रेप, पत्रकार और पूर्व डेरा मैनेजर हत्‍या मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम सिंह मंगलवार को आठवीं बार जेल से रिहा हो गए। 21 दिन की छुट्टी मिलने के बाद वह सुनारिया जेल से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनवाला आश्रम के लिए निकल गए। मीडिया कर्मियों को भी जेल परिसर के आसपास जाने की इजाजत नहीं थी. मीडिया कर्मियों को आईआईएम रोहतक के पास चेकपॉइंट पर रोक दिया गया। कैदियों को उनके रिश्तेदारों से मिलने की इजाजत नहीं थी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह साध्वी यौन शोषण मामले में अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में हैं। गुरमीत सिंह को हत्या के दो अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

    दो दिन बाद सुनारिया जेल की उसी अदालत ने उन्हें साध्वी बलात्कार मामले में लगातार 20 साल की सज़ा सुनाई. वह उसी दिन से सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। पहली बार 24 अक्टूबर को गुरमीत सिंह को 24 घंटे की गुप्त पैरोल पर रिहा किया गया था। फिर उसे अपनी मां से मिलने के लिए 21 जून को 48 घंटे की हिरासत दी गई। उन्हें 7 फरवरी को 21 दिन की पैरोल दी गई थी। मंगलवार को नौवीं बार गुरमीत सिंह को जेल से रिहा किया गया है।

  • जालंधरः रामामंडी के पास हुए हादसे में गाड़ी के खुले एयरबैग, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी में देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में i20 कार के दोनों एयरबैग खुल गए। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बाइक पर सवार परिवार जा रहा था जिसकी कार के साथ टक्कर हो गई। तेज रफ्तार कार के साथ बाइक सवार की टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में छोटे बच्चे सहित 3 घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में बच्चे का शूज बाइक में ही फंसा रह गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार घायल व्यक्तियों का हालत गंभीर है। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। 

  • पंजाबः सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पर पुलिस की दबिश

    लुधियानाः खन्ना नगर में मंगलवार की तड़के करीब 6 बजे भारी पुलिस बल ने खन्ना रेलवे स्टेशन पर दबिश दी। इसकी अगुआई एआईजी (एडमिन) पंजाब हरप्रीत सिंह कर रहे थे। इस औचक दौरे के दौरान पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान कुछ यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई। डीएसपी खन्ना राजेश शर्मा, एसएचओ सिटी हेमन्त मल्होत्रा और एएचओ सिटी 2 गुरमीत सिंह भी टीम में शामिल थे। इसके साथ ही एआईजी ने लाला सरकरू मल सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का भी मुयायना किया। उन्होंने वहां दी जारी सुरक्षा की समीक्षा की। इसके साथ ही वे दोराहा तरफ रवाना हो गए। वहां भी उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

    एआईजी हरप्रीत सिंह ने इसके बाद खन्ना में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व खास लोगों की सुरक्षा का नही जायजा लिया। उन्होंने चेक किया कि क्या उन्हें दिए गए सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं ? वे कुछ देर के लिए सिटी थाना में भी रुके। डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि डीजीपी के निर्देश में एआईजी हरप्रीत सिंह की अगुआई में यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा चेकिंग के दौरान खन्ना के एक शिवसेना नेता का सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से गायब मिला। बताते हैं कि वह बिना विभाग को बताए छुट्टी पर गया था। इस दौरान वह अपना हथियार भी जमा करवा कर नहीं गया। डीएसपी राजेश शर्मा ने स्वीकार किया कि लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच की जा रही।

  • सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    काबुलः अफगानिस्तान के काबुल में मंगलवार (21 नवंबर) को 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप आज सुबह तड़के 3 बजकर 14 मिनट में आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की मुताबिक भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन के 73 किमी नीचे बताई जा रही है। बता दें कि फिलहाल भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अफगानिस्तान में हाल के समय में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी। इसमें करीब 2500 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया था। ये भूकंप पिछले महीने अक्टूबर के शुरुआती दिनों में आया था। इस दौरान लगभग 9 हजार लोग घायल भी हो गए थे।

    इसी महीने यानी 15 नवंबर को अफगानिस्तान के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी। हालांकि, कई लोग भूकंप के झटके को महसूस करने के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से घर से भागकर बाहर की ओर आ गए थे। बता दें कि भूकंप के वक्त हमें किसी खुले सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए। वहीं 11 नवंबर को भी पाकिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

  • आज का राशिफल, 21 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 21 नवंबर 2023

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज अक्षय नवमी का व्रत किया जायेगा। आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, वैसे शतभिषा एक पंचक नक्षत्र है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 


    मेष- मेष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं । मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे । दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा।

    वृष- वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिये दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

    मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिये कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

    कर्क- कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नये-नये आडीयाज़ आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है।

    सिंह- सिंह राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

    कन्या- कन्या राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरुर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

    तुला- तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा । लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

    धनु- धनु राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे।

    मकर- मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ- कुंभ राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।


    मीन- मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिये भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

  • सड़क सुरक्षा जानकारी एवं मार्ग दर्शिका तथा सड़क सुरक्षा चिन्ह व संकेतावली को किया लांच

    परिवहन विभाग द्वारा 20 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान


    दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार देगी 5 हजार रुपए- उपमुख्यमंत्री


    ऊना/ सुशील पंडित: सड़क दुर्घटनाओं के प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग अपनी जान गंवा देते हैं जिसकी मुख्य वजह मानवीय भूल के साथ साथ मानवीय लापरवाही भी है। इसलिए आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के वारे में जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 20 से 30 नवंबर 2023 तक चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य निकट भविष्य में सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाना है ताकि हिमाचल प्रदेश को दुर्घटना मुक्त राज्य बनाया जा सके। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा के गांव बाथू में सड़क सुरक्षा के बिषय में जागरूकता अभियान के शुभारंभ अवसर पर दी।


    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 3000 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं तथा पुलिस विभाग से जुड़ी कानूनी जटिलताओं के चलते लोग दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से बचते हैं इसलिए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे तथा उसके खिलाफ पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा।


    उन्होंने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से सरकार द्वारा ई वाहनों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा तथा खरीदे वाहन को अगले 4 वर्ष की निश्चित अवधि के लिए सरकार 50 से 70 हजार रुपए (वाहन के आकार व क्षमता के अनुसार) तक के मासिक किराए पर लिया जाएगा तथा उनका उपयोग सरकार के विभिन्न विभागों में नकारा हो रहे वाहनों के स्थान पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रक ऑपरेटरों की मांग पर प्रदेश सरकार ने ट्रकों की देय राशि को आगामी 31 मार्च तक बिना ब्याज व जुर्माना के लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार ने सभी प्रकार के वाहनों के टैक्स में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है तथा पूर्व निर्धारित दरों पर ही सभी प्रकार के वाहनों का टैक्स वसूल किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा एआरटीओ तथा पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल द्वारा किए जाने वाले चालानो को मौके पर ही भुगतने के लिए अधिकृत कर दिया है ताकि लोगों को चालान भुगतने के लिए कोर्ट के चक्कर न काटने पड़े।


    उपमुख्यमंत्री ने इससे पूर्व वाहन धारकों व चालकों के लिए सड़क सुरक्षा चिन्ह व संकेतवली तथा सड़क सुरक्षा जानकारी एवं मार्गदर्शिका संकेतवली नामक दो पुस्तकों के अलावा विभिन्न सड़क सुरक्षा विषयों पर आधारित चार प्रकार की विवरण पुस्तिका और सात पंफलेटस, 2022 के दुर्घटना ब्यूरो की एक पुस्तिका तथा नेक व्यक्ति व स्वर्णिम घंटा बिषय पर आधारित बन बोर्ड का विमोचन भी किया।
    10 दिवसीय अभियान के दौरान किया जाएगा लोगों को जागरूक


    उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर को मदिरा व अन्य मादक पदार्थों का सेवन करके गाड़ी न चलाने हेतू जागरूक किया जाएगा। 21 नवम्बर को बस चालकों व परिचालकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।


    22 नवम्बर को नए चालकों को तथा 23 नवम्बर को स्कूल बसों में कार्यरत चालकों व परिचालकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। 24 नवम्बर को जनरल एनफोर्समेंट एक्टिविटि व 25 नवम्बर को सड़क सुरक्षा चिन्हों की जानकारी और उनके अर्थ के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


    26 नवम्बर को सीट बेल्ट व हेल्मेंट की अनिवार्यता व गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। 27 नवम्बर को पुलिस विभाग द्वारा बसों व मालवाहक गाडियों में ओवर लोडिंग के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगा। 28 नवम्बर को नेक व्यक्ति (गुड समारटीयन) व स्वर्णिम घंटा (गोल्डन हावर) के बारे में जागरूकता अभियान चलाएगा।


    29 नवम्बर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों व कालेजों के छात्रों को स्थानीय थाना प्रभारियों की देखरेख में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। 30 नवम्बर को ओवर स्पीडिंग, मोटर वाहन अधिनियम व नियमों के उल्लंघन के बारे में व किशोरों द्वारा ड्राईविंग न करने के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


    इस विशेष अभियान के दौरान जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी स्तर पर और अपने-अपने जिलों में पुलिस, लोकनिर्माण विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य विभागों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियां करेगा। इसके अतिरिक्त सभी जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अपने जिलों के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के अनुदेशकों व उनके प्रशिक्षुओं को भी जागरूक करेंगे साथ ही मोटर वाहन डीलर्स को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा।


    इन दौरान शिक्षा विभाग 139 कॉलेजों व 1978 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतू विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा जैसे सड़क सुरक्षा पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, व स्लोगन रॉईटिंग प्रतियोगिता आदि।


    अभियान के दौरान स्वास्थय विभाग ट्रॉमाकेयर, (ज्तंनउं ब्तम) एमरजैसी रिसपांस की ट्रैनिंग डॉक्टर, पैरामैडिक व स्टॉफ नर्सों को दी जाएगी ताकि वह सड़क दुर्घटना पीडितों को समय रहते अच्छा उपचार दे सकें। यह कार्यशाला सी० एम० ओ० द्वारा जिला स्तर पर की जाएगी।


    लोक निर्माण विभाग द्वारा खंण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियर, आर्कीटेक्ट व सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदारों को सड़क निर्माण हेतू जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यमों से भी सड़क सुरक्षा बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।


    उन्होंने बताया कि सभी जिला उपायुक्त 28 नवंबर को सड़क दुर्घटनाओं व सड़क सुरक्षा जागरूकता की समीक्षा बैठक करेंगे तथा अपने अपने जिलों में सड़क दुघर्टनाओं के कारणों व रोकथाम के लिए इंजिनियरिंग, एनफोर्समेंट व अन्य विकल्पों पर चर्चा करने के उपरांत आवश्यक सुझावों को परिवहन विभाग के सड़क प्रकोष्ठ को भेजेंगे।


    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, पवन ठाकुर व सतीश बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कांग्रेस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, हरोली ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ग्राम पंचायत बाथू की प्रधान सुरेखा राना, हरोली ब्लॉक औधोगिक संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल, मैहतपुर औधोगिक संघ के अध्यक्ष सी एस कपूर, हिमाचल दवा उत्पादक संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा उधोग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (सड़क सुरक्षा) नरेश ठाकुर व उपनिदेशक ओंकार सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा सहित अनेक अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित थे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਹੌਜ਼ਰੀ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਨਣ DMC ਪਹੁੰਚੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ, ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਜ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅਗਵਾ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਚ ਗੋਲੀਆਂ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਕੱਪੜਾ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਨਣ ਲਈ  ਡੀਐਮਸੀ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਪੁਜੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਬਾਦਲ ਨੇ ਸੂਬੇ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ ਵੀ ਚੁਕੇ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਨਾਂਅ ਦੀ ਕੋਈ ਚੀਜ਼ ਨਹੀਂ ਹੈ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਦਾ ਮਾੜਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਗੈਂਗਸਟਰ ਫੈਸਲਾ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਕਿਸ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕੀ ਕਰਨਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਕਿੰਨੀ ਫਰੋਤੀ ਮੰਗਣੀ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਲੁਧਿਆਣੇ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਟੇਜਾਂ ਤੇ ਭੰਗੜੇ ਪਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਲੁਧਿਆਣੇ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਪੂਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਸ਼ਰਮਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਵਪਾਰੀ ਦੂਜੇ ਸੂਬਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਿਵੇਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਸੋਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕੋਈ  ਫਿਕਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਮਗਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਡੀਜੇਪੀ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਮੁਖੀ ਹੋਣ ਦੇ ਨਾਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਫਿਕਰ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਹੁਣ ਛੋਟੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰਾਂ ਤੇ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਜਿਹੇ ਸਮੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ।