Blog

  • Jalandhar-Phagwara GT Road पर AIG Flat में पुलिस Raid, देखें वीडियो

    Jalandhar-Phagwara GT Road पर AIG Flat में पुलिस Raid, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए राज्य भर में रोजाना चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसएसपी कपूरथला गौरव तूड़ा के दिशा-निर्देशों में फगवाड़ा पुलिस ने एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा की अगुवाई में फगवाड़ा-जालंधर मुख्य जीटी रोड पर स्थित AIG फ्लैट पर छापा मारा।

    इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस की मुहिम के हिस्से के रूप में यह छापेमारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत पुलिस ने 8 टीमें गठित की थीं।

    इन टीमों ने उन फ्लैटों में बाहरी लोगों से पूछताछ की गई, वहां से पुलिस ने 9 व्यक्तियों को राउंडअप कर 5 वाहन और 12 संदिग्ध बाइकें जब्त कीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में पासपोर्ट, ATM कार्ड और 2-3 लैपटॉप भी बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आने वाले समय में यह मुहिम इसी तरह जारी रखी जाएगी।

  • Himachal News: पिकअप से 28.32 ग्राम चिट्टा पकड़ा, तीन काबू 

    Himachal News: पिकअप से 28.32 ग्राम चिट्टा पकड़ा, तीन काबू 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत आते गोंदपुर जयचंद में पिकअप सवार तीन युवकों को 28.32 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक राजमल अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना टाहलीवाल पर आधारित पुलिस टीम ने एसएचओ रिंकू सूर्यवंशी के नेतृत्व में गश्त करते हुए चैक पोस्ट गोन्दपुर जयचन्द के पास मेहंदवानी- गढशंकर, पंजाव की तरफ से आई एक गाड़ी पिकअप संख्या (एचपी 80 वी-1092)को जांच के लिए रोका। जिसमें तीन लोग सवार थे। शक के आधार पर पिक अप गाड़ी की चैकिंग के दौरान 28.32 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद हुआ। तो आरोपित व्यक्तियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपितों की पहचान सन्दीप कुमार पुत्र अमृत लाल व शिव शर्मा पुत्र ओंकार शर्मा निवासी गांव व डा0 गौंदपुर जयचन्द, तह0 हरोली, जिला ऊना व विक्की पुत्र राधे शाम निवासी  लक्ष्मी विहार, चन्द ऐवन्यु, नजदीक मीर शाह दरगाह, बटाला रोड़ अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।

  • Punjab News: एक बार फिर टूटा आर्जी पुल का हिस्सा, लोग हुए परेशान

    Punjab News: एक बार फिर टूटा आर्जी पुल का हिस्सा, लोग हुए परेशान

    गुरदासपुरः पंजाब में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। दरअसल, पहाड़ों में जब भी तेज बारिश होती है तो अक्सर रावी नदी में अधिक पानी आने के कारण मकौड़ा पत्तन ऊपर 7 गांवों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा पुल अक्सर ही टूट जाता है, जिस कारण 7 गांवों का पंजाब और पूरे देश के साथ संपर्क टूट जाता है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले लंबे समय से दरिया पार के 7 गांव के लोगों की तरफ से मकौड़ा पत्तन पर रावी नदी पर मजबूत पुल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक उनकी इस मांग का कोई हल नहीं निकला है। बीते कल भी लगातार हुई बरसात के कारण रावी नदी का पानी का स्तर काफी बढ़ गया है।

    जिसके कारण मकौड़ा पत्तन पर 7 गांवों को देश के साथ जोड़ने के लिए बनाए गए आर्ज़ी पुल का एक हिस्सा टूट गया। जिसके परिणामस्वरूप पार रहने वाले लोगों के लिए इस तरफ आना फिर से मुश्किल हो गया है।

  • Punjab News: चाइना डोर से स्कूल के छात्र की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर से स्कूल के छात्र की हुई मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध है। लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर की बिक्री हो रही है। हर साल पुलिस चाइना डोर के गट्टू बरामद कर रही है, लेकिन इस पर पूर्ण रोक लगाने में अभी तक कामयाब नहीं हो पा रही। यही कारण है कि हर साल बसंत पंचमी के पर्व पर चाइना डोर से हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला जिले से समराला से सामने आया है, जहां बाइक पर सवार होकर स्कूल से घर लौट रहे छात्र के गले में चाइना डोर लिपट गई। डोर लिपटने से उक्त छात्र के गले में गहरा जख्म हो गया।

    घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जब इस घटना का परिवार के लोगों को पता चला तो वह अस्पताल पहुंचे जहां मृतक की मां और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बेटे के शव को देखकर मृतक की मां वहां पर बेहोश हो गई जिसको बाद में इलाज भी दिया गया। पता चलने पर समराला की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लिया। इस मामले में मृतक के दादा जसपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह को उसका पोता मोटरसाइकिल लेकर स्कूल गया था।

    स्कूल से वापस आते समय रास्ते गांव भरतला के पास उसके गले में चाइना डोर लिपट गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि चाइना डोर लिपटने से बाइक सवार किशोर के गले पर गहरा कट लग गया और वह लहू लोहान होकर वहीं पर गिर गया। जब तक उसको अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। दादा जसपाल सिंह ने बताया कि समराला में चाइना डोर सरेआम बिकती है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई लोग चाइना डोर की चपेट में आने से घायल हुए हैं बावजूद इसके इस डोर को बंद करवाने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया जा रहा।

  • Jalandhar News: 2 दिन मीट और शराब की बिक्री पर लगी रोक, आदेश जारी

    Jalandhar News: 2 दिन मीट और शराब की बिक्री पर लगी रोक, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव और संबंधित विभिन्न समूहों द्वारा शोभा यात्रा निकाली जा रही है। निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान शहर में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट-श्रीमान डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा 2 दिन के लिए मीट और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    जिला मजिस्ट्रेट द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उक्त समारोह के दौरान शोभा यात्रा के रास्ते और धार्मिक समारोह वाली जगह के पास 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को मीट और शराब की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक पर धमाके के बाद हाई अलर्ट जारी, एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे ट्रैक पर धमाके के बाद हाई अलर्ट जारी, एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो

    अमृतसरः सरहिंद क्षेत्र में रेलवे लाइन पर देर रात एक बड़ा धमाका हो गया। दरअसल, यह ब्लास्ट फतेहगढ़ सहिब-सरहद रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर दूर फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर हुआ। विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई नई रेलवे लाइन पर जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया।

    इस धमाके में मालगाड़ी के लोको पायलट को भी चोटें आई हैं। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। दरअसल, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे प्रदेश में पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी बीच आज सुबह सरहिंद के पास रेलवे पटरियों पर हुए धमाके के बाद पंजाब भर में जीआरपी पुलिस भी अलर्ट पर है।

    इसे देखते हुए अमृतसर के रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर जीआरपी पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग की गई। इस मौके पर सीनियर इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह चेकिंग सुबह से शाम तक लगातार जारी रहेगी और इसमें डॉग स्क्वायड टीमों की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है और हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

  • Jalandhar News: वारदात करने की फिराक में घूम रहे 3 बदमाश हथियारों सहित गिऱफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वारदात करने की फिराक में घूम रहे 3 बदमाश हथियारों सहित गिऱफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सरहिंद में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद से राज्य में अलर्ट जारी है। पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे है। वहीं आज सीआईए स्टाफ की टीम ने शहर बाबा बुड्डा जी पुल त्रिकोणी पार्क के पास वारदात देने की फिराक में घूम रहे 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अवैध पिस्तौलें और 2 रौंद बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल निवासी मधुबन कॉलोनी, मोहित निवासी गोपाल नगर और करमवीर सिंह निवासी शहीद बाबु लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर रिमांड पर लिया है। रिमांड दौरान पुलिस को पता चला कि पहले भी केस दर्ज है। पुलिस रिमांड दौरान ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हथियार में कहां से लेकर आए थे और कहां वारदात को अंजाम देना था।

    मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अमरबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम सीआईए स्टाफ के एसएचओ सुरिंदर अपनी टीम सहित नाकेबंदी के दौरान कपूरथला रोड के पास मौजूद थी, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तीन आरोपित वारदात देने की फिराक में शहर बाबा बुड्डा जी पुल त्रिकोणी पार्क के पास घूम रहे है, जिसके बाद उनकी टीम ने ट्रैप लगाकर तीनों आरोपियों को दबोच कर उनके कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल 3 कारतूस बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दिया कि वह यह हथियार कहाँ से लेकर आए थे और कहां वारदात को अंजाम देना था।

  • Punjab News: गोल्डन टेंपल में बेअदबी मामले को लेकर SGPC ने दी शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: गोल्डन टेंपल में बेअदबी मामले को लेकर SGPC ने दी शिकायत, देखें वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में पवित्र स्थानों की अवमानना करने के मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। SGPC के कर्मचारियों ने पुलिस से मांग की है कि दोषी युवक के खिलाफ FIR दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए। मीडिया से बातचीत में SGPC के कर्मचारी ने बताया कि 13 तारीख़ को एक मुस्लिम युवक के द्वारा दरबार साहिब परिसर में प्रवेश कर सरोवर साहिब में कुर्लियां करने की घटना हुई थी, जिसकी वीडियो 16 तारीख़ को सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

    वीडियो सामने आने के बाद SGPC ने तुरंत मामले की विभागीय जांच शुरू की और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि युवक का इरादा दर्शन करने या माथा टेकने का नहीं था, बल्कि अवमानना करने का था। युवक लगभग 20 मिनट तक परिक्रमा में घूमता रहा, वीडियो बनाता रहा और सरोवर में कुर्लियां मारने के बाद बिना माथा टेके ही बाहर चला गया। SGPC के अनुसार यह क्रिया नमाज़ से पहले की जाने वाली ‘अज़ू’ प्रक्रिया से जुड़ी हुई बताई जा रही है, जो सिख धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन है।

    SGPC ने यह भी कहा कि युवक द्वारा बाद में जारी की गई माफी की वीडियो स्वीकार नहीं की जा सकती, क्योंकि अगर वह सच्ची निष्ठा से आया होता तो माथा टेकर ही जाता। अंदर और बाहर की वीडियो में स्पष्ट रूप से विरोधाभास दिखाई दे रहा है। SGPC के मुताबिक इस घटना में कुल पांच व्यक्ति शामिल थे, जिनकी भूमिकाओं और किसी साजिश के होने की जांच पुलिस कर रही है। दूसरी ओर, पुलिस ने SGPC की शिकायत प्राप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि इस मामले से संबंधित जानकारी केवल पुलिस कमिश्नर या ACP स्तर के अधिकारी ही देंगे।

  • ट्रैक्टर चालक से कार चालक ने छीन लिया ट्रैक्टर, मामला दर्ज

    ट्रैक्टर चालक से कार चालक ने छीन लिया ट्रैक्टर, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आते गांव छतरपुर ढाडा के पास कार सवार व्यक्ति ट्रैक्टर चालक से ट्रैक्टर छीन कर फरार हो गया जिस पर ट्रैक्टर चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार पुत्र हरि नरायण गांव जादला तहo नगंल जिला रोपड पंजाव ने अपनी शिकायत में बताया कि बीती 22 जनवरी 26 को इसके ट्रैक्टर संख्या (पीवी 74 डी-3210) का चालक हिम्मत सिंह पुत्र सतनाम सिहं गांव भटरो तहo नंगल जिला रोपड पंजाव ट्रैक्टर लेकर ईंट भट्ठे से ईंटे लाने के लिये वसदेहडा भट्ठे पर जा रहा था तो समय करीव 11.30 बजे दिन में छतरपुर ढाडा के पास ट्रैक्टर के आगे एक सफेद रंग की गाडी रुकी ।

    जिसमें से एक व्यक्ति बलजिन्द्र सिंह उर्फ बल्ली गांव जिन्दवडी सैनी माजरा तहo नंगल जिला रोपड पंजाव वाहर निकला तथा ट्रैक्टर को छीन कर खुद चलाने लगा व इसके ड्राईवर को साथ बैठाकर सन्तोषगढ चौंक के पास उतार दिया तथा ट्रैक्टर लेकर टाहलीवाल की तरफ चले गये । जो इसके ट्रैक्टर का अभी तक कुछ भी पता न चल सका है।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर बलजिन्द्र सिंह उपरोक्त व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद DC हिमांशु ने जारी किए निर्देश

    Jalandhar News: गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद DC हिमांशु ने जारी किए निर्देश

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह की आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने राष्ट्रीय झंडा फहराया और बाद डिप्टी कमिश्नर ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी मौजूद रही। इसके बाद डॉ. अग्रवाल ने परेड कमांडर अशोक मीना के नेतृत्व में मार्च पासट से सलामी ली गई। परेड स्कूलों के बच्चे और सीआरपीएफ का बैंड भी शामिल रहा। इस दौरान पंजाब सरकार की जनता भलाई योजनाओं को दर्शाने वाली झांकियां प्रदर्शित की गईं।

    बाद में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इससे पहले विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने मास पीटी शो प्रस्तुत किया। वहीं डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि 26 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह के दौरान पंजाब के खनन और भू-विज्ञान, जल स्रोत और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल मुख्य मेहमान के रूप में भाग लेंगे और राष्‍ट्रीय झंडा फहराएंगे। रिहर्सल के बाद डिप्टी कमिश्नर ने स्टेडियम में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्हें मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण समारोह को सुव्यवस्थित और सुगठित ढंग से संपन्न कराने में कोई कसर बाकी न छोड़ी जाए। समारोह के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीसी ने पुलिस विभाग को सुनिश्चित सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात और पार्किंग के लिए उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि समारोह के दौरान सर्वोत्तम झाकी और सर्वोत्तम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का चयन किया जाएगा, जिनका विशेष सम्मान किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण दिवस को जिला प्रशासन पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाएगा। उन्होंने जालंधर वासियों को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में अधिक संख्या में पहुंचने का भी आह्वान किया।