Blog

  • पराक्रम दिवस के मौके पर CM Nayab Saini ने सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

    पराक्रम दिवस के मौके पर CM Nayab Saini ने सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सेक्टर–3, चंडीगढ़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपने पराक्रम, नेतृत्व और त्याग से देशवासियों में आजादी की अलख जगाई। आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह उन्हीं जैसे महान क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने नेताजी के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

    नेताजी द्वारा दिखाए गए राष्ट्रसेवा, आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प के मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी जा रही है। देश आज आत्मनिर्भरता, तकनीकी प्रगति और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को साकार करें।

    इस मौके पर प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, ऊर्जा और नवचेतना का प्रतीक है। यह दिन हमें राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

     

  • Punjab News: बारिश का कहर, 18 वर्षीय नौजवान की करंट लगने से मौत

    Punjab News: बारिश का कहर, 18 वर्षीय नौजवान की करंट लगने से मौत

    नाभाः पंजाब में बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं हादसे होने की घटनाएं भी सामने आ रही है। आज सुबह ही चंडीगढ़ के मनीमाजरा में छत गिरने की घटना सामने आई है। इस घटना में 3 बच्चे घायल हो गए थे। वहीं सेक्टर 32 में अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड सेंटर की नई इमारत की सीलिंग गिर गई थी। अब नाभा में 18 वर्षीय नौजवान की करंट लगने से मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण भरे पानी से यह दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय भाविश के रूप में हुई है। भाविश नाभा स्थित आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन का डिप्लोमा कर रहा था। इस घटना के बाद युवा बेटे की मृत्यु का खबर सुनकर परिवार शोक में डूब गया। वहीं इलाका निवासियों में भी शोक की लहर छा गई।

  • Punjab News: गैंगस्टर को लेकर आ रही पुलिस की पलटी गाड़ी, 4 कर्मियों सहित आरोपी घायल

    Punjab News: गैंगस्टर को लेकर आ रही पुलिस की पलटी गाड़ी, 4 कर्मियों सहित आरोपी घायल

    लुधियानाः चैकीमान टोल प्लाजा के पास से पुलिस बद्दोवाल फायरिंग मामले में नामजद आरोपी कुख्यात गैंगस्टर अमित डागर जगरांव मेडिकल के लिए लेकर गई थी, वहीं टोल प्लाजा के आगे वापिसी के दौरान हादसा हो गया। दरअसल, देर रात 11 बजे पुलिस की गाड़ी अचानक पलट गई। इस हादसे में 4 पुलिस कर्मियों सहित गैंगस्टर अमित डागर घायल हो गया। इस घटना में अमित डागर की टांगें टूट गई, वहीं 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    अमित डागर को रायकोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। आज उसे लुधियाना कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, अमित डागर कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का नजदीकी सहयोगी है। कौशल चौधरी पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। लुधियाना में बद्दोवाल स्थित एक लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस झज्जर जेल में सजा काट रहे कुख्यात अपराधी अमित डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। 10 जनवरी को हुए शूटआउट में 8 से 10 राउंड फायर किए गए थे।

    जांच एजेंसियों का मानना है कि सलाखों के पीछे होने के बावजूद कौशल चौधरी और अमित डागर अपने नेटवर्क के जरिए रंगदारी और अवैध वसूली की गतिविधियों को संचालित करते रहे है। अमित डागर इस पूरे नेटवर्क में उसका सबसे भरोसेमंद सहायक रहा है। दिल्ली-गुरुग्राम क्षेत्र में सक्रिय गैंगस्टर कौशल का खास माने जाने वाला डागर कई आपराधिक वारदातों में उसके साथ जुड़ा रहा है। अमित डागर पुलिस के लिए कोई नया नाम नहीं है। इससे पहले 19 अक्टूबर 2025 को लुधियाना के गांव बेगोआना में सेवानिवृत्त नायब सूबेदार नंद लाल यादव के घर पर हुई फायरिंग और जबरन वसूली के मामले में भी उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई थी। उस समय भी पुलिस को उससे कई अहम सुराग मिले थे।

  • Punjab News: बारिश में हुआ हादसा, करंट लगने से गौ माता की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश में हुआ हादसा, करंट लगने से गौ माता की मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब भर में हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बिजली के खुले पोल और नंगी तारें जानवरों के लिए मौत का संदेश बन गए। दरअसल, देर रात हुई बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही थीं। जहां बारिश किसानों के लिए बारिश खुशियां लेकर आई, वहीं दूसरी ओर कई लोगों के लिए यह बारिश मुसीबत बन गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर कई बार वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा रहा है कि बारिश में बिजली के पोल के से करंट लगने से जानवर की मौत हो जाती है। ऐसा ही एक मामला वडमाजरा के पास से सामने आया, जहां एक गाय बिजली के पोल में लटकी नंगी तारों के पास से गुजर रही थी, लेकिन करंट लगने से गाय की मौके पर ही मर गई। मामले की जानकारी देते हुए समाजसेवी कुलविंदर सिंह ने बताया कि तेज बारिश के कारण बिजली बंद नहीं की गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि यह पहला मामला नहीं है कि बिजली विभाग की ओर से इन नंगी तारों और खुले मीटरों पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे पहले भी विभाग की लापरवाही कई बार देखने को मिल चुकी है। वहीं अब इस हादसे को लेकर गौ-प्रेमियों में रोष पाया जा रहा है।
  • Punjab News: ग्रेनेड हमले के मामले में NIA का एक्शन, 3 जिलों में की कार्रवाई

    Punjab News: ग्रेनेड हमले के मामले में NIA का एक्शन, 3 जिलों में की कार्रवाई

    अमृतसरः जिले में 10 महीने पहले एक मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए एक्शन मोड में आ गई। एनआईए की टीम ने इस मामले में जांच तेज करते हुए पंजाब के 3 सीमावर्ती जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, 14 मार्च 2025 की रात को अमृतसर के शेरशाह रोड स्थित ठाकुरद्वारा सनातन मंदिर के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ था। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य विस्फोट माना गया, लेकिन बाद में जांच में स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित ग्रेनेड हमला था।

    इसी मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए एनआईए ने अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में कुल 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने कई मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। एनआईए का कहना है कि जब्त किए गए डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, जिससे इस आतंकी साजिश से जुड़े अन्य नेटवर्क और संदिग्धों तक पहुंचने की उम्मीद है। एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

    एनआईए की जांच में सामने आया कि यह हमला पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश का हिस्सा था, जिसके तार विदेशों में बैठे आतंकी हैंडलरों से जुड़े हुए हैं। एजेंसी के अनुसार, इन हैंडलरों द्वारा भारत में स्थानीय युवकों की भर्ती कर उन्हें आर्थिक मदद और दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे। जांच में खुलासा हुआ कि मंदिर पर ग्रेनेड फेंकने की वारदात दो आरोपियों ने अंजाम दी थी। इनमें से एक आरोपी फिलहाल एनआईए की हिरासत में है, जबकि दूसरा आरोपी अब जीवित नहीं है। विस्फोटक सामग्री की व्यवस्था तीसरे व्यक्ति द्वारा की गई थी, जो वारदात के बाद फरार हो गया था। बाद में उसे झारखंड और बिहार में छिपे होने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

     

  • Punjab News: स्कूलों और वूमन कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्टूडेंट को भेजा घर

    Punjab News: स्कूलों और वूमन कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्टूडेंट को भेजा घर

    पठानकोटः पंजाब भर में देर रात से बारिश हो रही है। वहीं बारिश के बीच स्कूल के बाद अब कॉलेज में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल, आज सुबह ही गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक रोड़ पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल को खाली करवा दिया गया। वहीं अब जिले के बहादुरपुर गांव में स्थित डिगरी कालेज फार वूमन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    इस मामले की एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें पंजाब हुल खालिस्तान की ओर से 1.11 बजे 3 से 4 स्कूलों में होने का जिक्र किया गया। पोस्ट में तिरंगा झंडा ना लहराने की धमकी दी गई। वहीं वूमन कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और इमारतों को खाली करवाकर बच्चों को घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्कवॉयड टीम द्वारा इमारतों की जांच की जा रही है।

     

     

  • अब शिवनंदा सहित 5 स्कूलों को मिली उड़ाने की धमकी

    अब शिवनंदा सहित 5 स्कूलों को मिली उड़ाने की धमकी

    नोएडाः पंजाब के गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक रोड पर स्कूल में आज ई-मेल में धमकी मिलने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं अब उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आई है। जहां नोएडा के शिव नादर स्कूल समेत 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    सूचना मिलते ही पुलिस खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। स्कूलों को बंद कर दिया गया और परिसर को खाली करा लिया गया। बम की धमकी मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को घर ले गए।

    पुलिस फिलहाल स्कूलों की तलाशी ले रही है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जिन पांच स्कूलों को धमकियां मिली हैं उनमें फादर एंगल स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, शिव नादर पब्लिक स्कूल, श्री राम मिलेनियम स्कूल और रामग्या स्कूल शामिल हैं।

  • Canada के पीएम Mark Carney के बयान के बाद मचा बवाल, Donald Trump हुए फायर!

    Canada के पीएम Mark Carney के बयान के बाद मचा बवाल, Donald Trump हुए फायर!

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विटजरलैंड के दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान बॉर्ड ऑफ पीस के गठन का ऐलान किया है। इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में चल रहे युद्दों के समाधान की दिशा में काम करना और युद्ध के साथ तबाह क्षेत्रों में पुननिर्माण में भूमिका निभाना बताया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत ट्रंप ने शुरुआत में कनाडा को भी बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की ओर से ऑफिशियल प्रतिक्रिया आने से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह न्योता वापिस ले लिया है।

    ट्रंप ने कही थी ये बात

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – प्रधानमंत्री कार्नी कृप्या इस पत्र को इस बात का प्रमाण मान लें कि बोर्ड ऑफ पीड कनाडा को शामिल करने के बारे में दिया गया आपका निमंत्रण वापिस लिया जा रहा है। यह बोर्ड अब तक का सबसे मशहूर वैश्विक नेतृत्व मंच होगा। गुरुवाल सुबह तक करीन 35 देशों ने इस बोर्ड में शामिल होने की सहमति दे दी है। करीबन 35 देशों ने इस बोर्ड में शामिल होने की सहमति दे दी है। इसमें इजरायल, तुर्की, मिस्न, सऊदी अरब और कतर जैसे पश्चिमी एशिया के मुख्य देश भी शामिल हैं हालांकि अमेरिका के पारंपरिक सहयोगी माने जाने वाले कई यूरोपीय देश भी इस पहल से अभी दूरी ही बनाए हुए हैं। ये देश न तो सदस्यता को लेकर पूरी तरह से सहमत हुए हैं और न ही बोर्ड के फीस सिस्टम पर हामी भर रहे हैं।

    50 देशों को भेजा गया है न्योता

    व्हाइट हाउस के अधिकारियों के अनुसार करीबन 50 देशों को बोर्ड में शामिल होने का न्योता भेजा है परंतु कई देशों की ओर से अब तक कोई भी जवाब नहीं दिया गया है। अंतिम रुप से किन देशों को सदस्यता मिलेगी इसकी अभी कोई लिस्ट सामने नहीं आई है। कुछ देशों ने सहमति दी है कुछ न इंकार कर दिया है वहीं कुछ देश इस पर अभी विचार कर रहे हैं।

    क्या ट्रंप के भाषण के कारण बढ़ेगा विवाद

    इस पूरे घटनाक्रम की जड़ कनाडा के पीएम मार्क कार्निया का हाल का दावोस भाषण माना जा रहा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में दिए गए अपने भाषण में कार्नी ने मध्यम शक्तियों से महाशक्तियों की धमकियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी हालांकि उन्होंने ट्रंप का नाम इसमें नहीं लिया था लेकिन उन्होंने उन विदेश नीतियों पर निशाना साधा है जिसमें ट्रैरिफ को दबाव के हथियार, वित्तीय ढांचे को जबरदस्ती और सप्लाई चेन की कमजोरियों के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। कार्नी ने दावोस में कहा कि – ‘नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की दुहाई देना बंद करें ऐसा कुछ भी नहीं है सिस्टम को वहीं कहें जो दौर जहां सबसे शक्तिशाली देश अपने हितों को साधने के लिए आर्थिक एवीकरण का इस्तेमाल जबरदस्ती के हथियार के तौर पर करते हैं’।
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में कल सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आधी छुट्टी को लेकर आदेश जारी

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में कल सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आधी छुट्टी को लेकर आदेश जारी

    होशियारपुर: जालंधर के पड़ोसी जिले होशियारपुर से स्कूलों को लेकर आदेश जारी हुए है। कल जिले के सरकारी दफ्तरों, सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों में आधी छुट्टी को लेकर आदेश जारी किए गए है।

    दरअसल, जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने आम लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सतगुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में निकाले जा रहे नगर कीर्तन को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं में 31 जनवरी को दोपहर आधे दिन की छुट्टी करने का आदेश जारी किया है।

    जारी आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि जिन स्कूलों, कॉलेजों में बोर्ड, यूनिवर्सिटी, कॉलेज की अपनी परीक्षाएं उक्त तिथि पर हो रही हैं, उन पर यह छुट्टी लागू नहीं होगी। जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने यह आदेश जारी किया है।

  • भारी बारिश-बर्फबारी में Maa Vaishno Devi यात्रा स्थगित, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    भारी बारिश-बर्फबारी में Maa Vaishno Devi यात्रा स्थगित, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    जम्मूः कटरा और आसपास के इलाकों में सीजन की पहली बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के चलते श्री माता वैष्णो देवी मार्ग को यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रास्ता बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा कारणों के चलते कटरा में ही रोक दिया गया है।

    लगातार बारिश और कटरा में चल रही तेज हवाओं के कारण श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने फैसला लिया गया। वहीं पत्नी टाप, नथाटाप, सनासर आदि में भारी बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और मौसम साफ होते ही यात्रा को पुनः सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। बता दें कि बीती रात से ही त्रिकुट पर्वत और माता के दरबार में हो रही बर्फबारी ने पूरे नजारे को मनमोहक और अलौकिक बना दिया है।

    मौसम विभाग ने पीर-पंचाल रेंज, चिनाब वेली और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में तेज हवाओं, ओलावृष्टि तथा भारी बारिश, बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक न हो तो यात्रा से बचने की सलाह दी है। वहींए किसानों को इस अवधि के दौरान कृषि कार्य स्थगित रखने की हिदायत दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, पीर-पंचाल क्षेत्र और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में आज शाम तक हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश, बर्फबारी की संभावना है।

    इसके बाद मौसम में सुधार के आसार हैं। 24-25 जनवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 26-27 जनवरी को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी की संभावना है जबकि 26 जनवरी की रात से 27 जनवरी तक कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।28 से 31 जनवरी मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है।