Blog

  • बारिश का कहर, मकान की छत गिरने से 3 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बारिश का कहर, मकान की छत गिरने से 3 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    उधर, अस्पताल में ट्रामा सेंटर के नए इमारत की सिलिंग गिरी, सड़क पर बिजली का पोल और पेड़ गिरा

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में देर रात से बारिश हो रही है। वहीं बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गोबिंदपुर इलाके में 1119 मकान में यह हादसा हुआ है, जहां मनीमाजरा में बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। इस घटना में 3 बच्चे घायल हुए। घायलों की पहचान सन्नी गौरव और राहुल घायल के रूप में हुई है। मलबे में बच्चों के दबने के बाद रेस्क्यू करके बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस के अनुसार, बच्चे घर में खेल रहे थे, इस दौरान अचानक मकान की छत की गिर गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मकान काफी पुराना था। हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण उसकी संरचना कमजोर हो गई थी, जिससे छत गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी विजय सिंह और मनीमाजरा थाना प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दूसरी ओर सेक्टर 32 से घटना सामने आई है, जहां अस्पताल में ट्रामा सेंटर के नए इमारत की सिलिंग गिरने की घटना सामने आई है। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। घटना के दौरान सिक्योरिटी गार्ड बाल बाल बच गए। यह इमारत नई बनी थी। जानकारी के अनुसार इमारत में कई जगह से सिलिंग गिरी है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। मोहाली के फेज 7 में बिजली का पोल और पेड़ गिरने की घटना सामने आई है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। मोहाली के फेज 1 में पुलिस स्टेशन के बाहर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे यातायात ठप हो गया। इस घटना को लेकर कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं मोहाली के फेज 5, 7, 10 और 11 में भी पेड़ गिरने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं।
  • भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती

    भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती

    नगालैंडः भारत का एक उत्तर पूर्वी नगालैंड के किफाइर में आज शुक्रवार सुबह 4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र धरती के 90 किलोमीटर नीचे रहा। अभी तक भूकंप से किसी के घायल होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है। NCS ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की है। वहीं भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों में भूकंप के झटकों को लेकर दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

  • Indigo की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, Toilet में मिला हाथ से लिखा Note

    Indigo की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, Toilet में मिला हाथ से लिखा Note

    नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों में फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अभी 18 जनवरी को दिल्ली से सिलीगुढ़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अब ऐसा ही कुछ इंडिगो की दिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट के साथ हुआ है। दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2608 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इंडिगो ने एक बयान जारी कर बताया कि एयरक्राफ्ट के टायलेट में हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला है।

    यात्रियों में मचा हड़कंप

    यह नोट हाथ से लिखा गया था जिसमें फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस फ्लाइट को पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवा लिया गया है सभी यात्रियों को भी सुरक्षित उतार लिया गया है। इंडिगो की इस फ्लाइट को रात में 8:40 बजे पुणे एयरपोर्ट पर लैंड करना था हालांकि यह फ्लाइट पुणे में अपने निर्धारित समय से 44 मिनट देरी से 9:24 पर लैंड हुई है। फ्लाइट की लैंड करने और यात्रियों के विमान से उतरने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एप्रन को बम की धमकी की जानकारी दी है।

    विमान में नहीं मिला संदिग्ध

    एप्रन ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट करने के साथ ही बम धमकी मूल्यांकन समिति की बैठक बुला ली है। विमान को आईसोलेशन बे में भी ले जाया गया है। इस विमान की गहन जांच की जा रही है। इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारियों के अनुसार, विमान से कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। विमान को सामान्य से परिचालन की मंजूरी भी दे दी गई है। बता दें कि दिल्ली से सिलीगुड़ी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में भी टिश्यू पेपर पर बम से उड़ाने की धमकी लिखी मिली थी। धमकी के बाद फ्लाइट को लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया था। सभी यात्रियों को उतार कर विमान की गहराई से जांच भी की गई थी।  
  • Punjab News: बसंत पंचमी में बारिश ने डाला खलल, युवाओं के चेहरों पर छाई उदासी, देखें वीडियो

    Punjab News: बसंत पंचमी में बारिश ने डाला खलल, युवाओं के चेहरों पर छाई उदासी, देखें वीडियो

    पठानकोटः पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाने वाला बसंत पंचमी का त्योहार पंजाब में भी खास महत्व रखता है और इस त्योहार पर कई जगहों पर पतंगबाजी भी की जाती है, लेकिन कल रात से हो रही बारिश के कारण युवाओं की उम्मीदें फिर से धुल गई हैं और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण युवा निराश दिख रहे हैं। आपको बता दें कि पठानकोट जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बसंत पंचमी का त्योहार युवा पतंग उड़ाकर मनाते हैं।

    इस दौरान युवा परिवार के साथ अपनी छतों पर चढ़कर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं, लेकिन बीती रात हुई रुक-रुक कर बारिश की वजह से युवाओं की उम्मीदों पर फिर से पानी फिर गया है और वे भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं कि किसी तरह बारिश रुक जाए और वे पतंग उड़ाने का अपना शौक पूरा कर सकें।

    जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस त्योहार को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह होता है और बच्चे एक रात पहले ही पतंगें तैयार कर लेते हैं ताकि उन्हें सुबह मेहनत न करनी पड़े, लेकिन इस बारिश की वजह से बच्चों में बहुत निराशा है और वे भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं कि किसी तरह यह बारिश रुक जाए ताकि वे बसंत पंचमी का त्योहार पूरे जोश के साथ मना सकें।

  • Punjab News: अकाली दल के नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 5 करोड़

    Punjab News: अकाली दल के नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 5 करोड़

    मोहालीः पंजाब में लगातार ही गैंगस्टरों की तरफ़ से फ़िल्मी कलाकार, गायक और कारोबारियों को धमकी भरे फ़ोन आ रहे हैं। इस दौरान गैंगस्टरों ने फिरौती ना देने पर उनके दफ़्तरों और घरों के बाहर गोलीबारी भी की जा रही है। इस घटनाओं कुछ लोग हादसे के शिकार भी हुए है।

    वहीं अब ताजा मामला मो़हाली के रहने वाले शिरोमणि अकाली दल के प्रधान, खेल प्रमोटर और समाजसेवी परमिंदर सिंह सुहाना को धमकी भरे फ़ोन आने पर अकाली दल में खलबली मच गई है। धमकी भरे फ़ोन पर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। फिरौती मांगने वाले ने कहा कि जल्दी 5 करोड़ का इंतज़ाम कर दो, नहीं तो पूरा परिवार समेत गोली मार दिया जाएगा। विदेशी नंबर से फोन आने पर पुलिस को शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बारिश से सड़कें बनीं तालाब, पानी में फंसी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से सड़कें बनीं तालाब, पानी में फंसी कार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में पठानकोट जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार धूप निकलने की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी बदलाव आ गया था। इस दौरान लोगों को ठंड से कुछ राहत भी मिली थी। लेकिन कल रात से पठानकोट समेत पंजाब के अलग-अलग इलाकों में भी लगातार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड फिर से बढ़ने लगी है।

    इस बारिश से मौसम में बदलाव आएगा और लोगों को उन बीमारियों से राहत मिलेगी जो सूखी ठंड की वजह से बढ़ रही थीं। बारिश की वजह से हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड धीमी हो गई है और लोग लाइट जलाकर सफर कर रहे हैं। वहीं देर रात से हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई है।

    इसके साथ ही पठानकोट में टंकी चौक फ्लाईओवर के पास थोड़ी सी बारिश भी लोगों के लिए मुसीबत बन गई, जहां एक कार पानी में फंस गई और ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस बारे में लोकल लोगों ने कहा कि इस बारिश से सूखी ठंड से राहत मिलेगी और लोग बीमारियों से बच पाएंगे। दूसरी ओर डॉक्टर लोगों से इस मौसम में गर्म कपड़े पहनने की अपील कर रहे हैं ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

  • Jalandhar News:  St. Soldier College की प्रधानगी मामले में फरार शूटर का हुआ एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: St. Soldier College की प्रधानगी मामले में फरार शूटर का हुआ एनकाउंटर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बारिश में भी पुलिस की ओर से बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। वहीं आज बरसात में देहात के अलावलपुर रोड पर स्थित से गांव डोला के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 19 दिसंबर को किशन गढ़ चौक के पास बरिसटा कैफे के पास सेंट सोल्जर कॉलेज की प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ था।

    इस विवाद में पेट्रोल पंप के बाहर 3 कारों में सवार नौजवानों द्वारा फायरिंग कर दी गई थी। वहीं घटना में 2 लोग घायल हो गए। इस मामले में 19 दिसंबर को लक्की को एनकाउंटर करके गिरफ्तार किया था। वहीं अब आदमपुर के डीएसपी की अगुवाई में टीमें तैनात कर आरोपियों की तालाश की जा रही थी। इसी को लेकर भुलत्थ के रहने वाले मुख्य शूटर लवप्रीत उर्फ लवी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी कि अलावपुर में घूम रहा है।

    पुलिस चौकी ने टीम सहित आरोपी को आज सुबह 9.15 बजे जगरावां की साइड रोकने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाब फायरिंग में 2 गोलियां आरोपी को लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ लड़ाई झगड़े के 3 मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है।

    बता दें कि जालंधर से भोगपुर हाईवे किशनगढ़ चौक के पास स्थित पेट्रोल पर 19 दिसंबर के दिन कालेज की प्रधानगी को लेकर इकट्ठे हुए एक पक्ष में 3 कार में सवार हो आए बदमाशों ने 12 से 15 रौंद गोलियां चली थी। गोलियां चलने के दौरान पेट्रोल पर खड़े युवक 50 से 70 युवकों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिवदासपुरा के रहने वाले गुरप्रीत गोपी और सौरव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों ने खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपी जतिंदर और रक्षित के पहले मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गांव भुलत्थ के रहने वाले लवप्रीत उर्फ लवी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आज दबोच लिया है।

  • Punjab News: स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों की हुई छुट्टी

    Punjab News: स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों की हुई छुट्टी

    गुरदासपुरः जिले में स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस ई-मेल के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार डेरा बाबा नानक रोड़ पर स्थित स्कूल को 1 बजे बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली है।

    जिसके बाद स्कूल में बच्चों को छुट्टी करके घर भेजा जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इमारत को खाली करवाकर जांच की जा रही है।दूसरी ओर बम स्कवॉयड टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

     

  • Jalandhar News: बरसात में पुलिस ने बदमाश का किया Encounter, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बरसात में पुलिस ने बदमाश का किया Encounter, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बारिश में भी पुलिस की ओर से बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। वहीं आज बरसात में देहात के अलावलपुर रोड पर स्थित से गांव डोला के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। जहां पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हुआ है और गोली उसकी बाजू में लगी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव भुलत्थ के रहने वाले लवप्रीत उर्फ लभी के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार अलावलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआइ परमजीत सिंह पुलिस टीम सहित गश्त के दौरान अलावलपुर से गाँव डोला की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर एक खाली प्लॉट की ओर भागने लगा और बारिश के कारण उसका बाइक फिसल गया, जिस कारण वह गिर गया। पुलिस उसके पीछे भागी तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई तो आरोपी की बाज़ू में एक गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच कर उसके पास से एक पिस्तौल और रौंद बरामद किए है।

    बता दें कि जालंधर से भोगपुर हाईवे किशनगढ़ चौक के पास स्थित पेट्रोल पर 19 दिसंबर के दिन कालेज की प्रधानगी को लेकर इकट्ठे हुए एक पक्ष में 3 कार में सवार हो आए बदमाशों ने 12 से 15 रौंद गोलियां चली थी। गोलियां चलने के दौरान पेट्रोल पर खड़े युवक 50 से 70 युवकों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिवदासपुरा के रहने वाले गुरप्रीत गोपी और सौरव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों ने खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपी जतिंदर और रक्षित के पहले मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गांव भुलत्थ के रहने वाले लवप्रीत उर्फ लभी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आज दबोच लिया है।

  • Punjab News: बरसात में गोल्डन टेंपल की आलौकिक तस्वीरें आई सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: बरसात में गोल्डन टेंपल की आलौकिक तस्वीरें आई सामने, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में देर रात से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं आज सुबह अमृतसर में तेज हवा के साथ के साथ वर्षा अभी भी जारी है। बारिश से तापमान से एका बरा फिर से ठंड बढ़ गई। वहीं इस बरसात में श्री सचखंड साहिब से आलौलिक तस्वीरें सामने आई है।

    जहां बरसात में भी भारी गिनती में बसंत पंचमी पर संगत दरबार साहिब माथा टेकने के लिए पहुंच रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी वर्षा होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी वर्षा की भी संभावना है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को ज्यादा जरूरी काम नहीं होने पर घर से नहीं निकलना चाहिए।

    वहीं जनवरी के आखिरी सप्ताह में हो रही बारिश गेहूं की फसल के लिए खाद के बराबर साबित होगी। बारिश के कारण तेले सहित कई मौसमी बीमारियों से गेहूं की फसल का बचाव होगा। इसके साथ ही किसानों का सिंचाई के लिए खर्च होने वाला डीजल भी बचेगा। नमी और ठंडक बढ़ने से गेहूं में बाली फूटने की प्रक्रिया तेज होगी। हालांकि ओले गिरने से गेहूं की फसल को आंशिक नुकसान हो सकता है।