Blog

  • Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में वन गार्ड सहित 2 लोग गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में वन गार्ड सहित 2 लोग गिरफ्तार

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ’’जीरो टॉलरेंस नीति’’ के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वन विभाग के दफ्तर जिला नवांशहर में तैनात वन गार्ड तेजिंदरपाल सिंह, वन विभाग के दफ्तर जिला नवांशहर में तैनात शमशेर सिंह (दिहाड़ी मजदूर) और जिला एस.बी.एस. नगर के निवासी चाय बेचने वाले अमरजीत थिंद को 1,10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद की गई है। इस शिकायत की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि ब्लॉक ऑफिसर चिराग लखोतरा ने तेजिंदरपाल सिंह (वन गार्ड) और शमशेर सिंह (दिहाड़ी मजदूर) के साथ मिलकर शिकायतकर्ता मुहम्मद सलीम, जो वन विभाग की जमीन पर गैर-कानूनी माइनिंग में शामिल था, की तीन गाड़ियां (टिप्पर, जे.सी.बी. और मोटरसाइकिल) जब्त कर लीं और उसकी गाड़ियां वन विभाग के दफ्तर नवांशहर ले आए।

    उन्होंने आगे कहा कि ब्लॉक ऑफिसर चिराग लखोतरा ने शमशेर सिंह (दिहाड़ी मजदूर) के माध्यम से शिकायतकर्ता मुहम्मद सलीम को 6,00,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाने की धमकी दी और शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई न करने तथा उसकी जब्त की गई गाड़ियां छोड़ने के बदले 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। शमशेर सिंह के सहयोगी अमरजीत थिंद (चाय बेचने वाला) ने मांगी गई उक्त राशि में से 70,000 रुपये (45,000 रुपये नकद और 25,000 रुपये यूपीआई के माध्यम से) प्राप्त किए।

    शिकायतकर्ता ने दोबारा उक्त यूपीआई खाते में 40,000 रुपये ट्रांसफर किए। इस प्रकार, कुल 1,10,000 रुपये की राशि शमशेर सिंह के सहयोगी चाय बेचने वाले अमरजीत थिंद को दी गई थी। इसके बाद, शमशेर सिंह ने शिकायतकर्ता को बाकी 40,000 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुए थे।

    जांच के दौरान, उक्त कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके चलते विजिलेंस ब्यूरो यूनिट एसबीएस नगर ने इन मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने वन विभाग दफ्तर नवांशहर के ब्लॉक अफसर चिराग लखोतरा के घर और अन्य स्थानों पर छापेमारी करने के लिए टीमें गठित की हैं ताकि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके। इस संबंध में यदि वन विभाग के किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कोई सबूत सामने आता है तो उस अधिकारी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इस संबंध में इन मुलजिमों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

     

  • शिमला शहर की भीड़-भाड़ कम करने को लेकर मंत्रिमंडलीय उप-समिति में मंथन

    शिमला शहर की भीड़-भाड़ कम करने को लेकर मंत्रिमंडलीय उप-समिति में मंथन

    शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की दो अलग-अलग बैठकेें आयोजित की गईं। पहली बैठक में बैठक में शिमला शहर से भीड-भाड़ कम करने और सब्जी मंडी लोअर बाजार, अनाज मंडी, टिम्बर मार्केट लक्कड़ बाजार, मैकेनिकल मार्केट कच्ची घाटी और ट्रांसपोर्ट एरिया को अन्य जगह स्थानातंरित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में अन्यों के अतिरिक्त आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि कि ढली फोरलेन पर पांच जगहों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जगह का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। बैठक में शिमला की चार पार्किंग के विवाद पर भी विचार विमर्श किया गया। शहर से भीड़-भाड़ कम करने के लिए पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने भी अपने सुझाव रखे।

    बैठक में मुख्यमंत्री के इन्फ्रास्ट्रक्चर एडवायजर अनिल कपिल, नगर निगम शिमला आयुक्त भूपेंद्र अत्री और संयुक्त सचिव लॉ विवेक ज्योति भी उपस्थित रहे। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी में हिम चंडीगढ़ सिटी बसाने के लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। इस बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित थे।

    बद्दी में हिम चंडीगढ़ सिटी बसाने को लेकर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विस्तार से प्रस्तुति दी। राजस्व मंत्री को भूमि की सभी मुसाबी भी दिखाई गईं। हिमुडा बहुत जल्द ड्रोन सर्वे से मौसाबी को डिजिटलाइज करेगा। बैठक में बताया गया कि हाउसिंग को 3,428 बीघा भूमि अलॉट कर दी गई है। इसके अलावा कॉमन पूल की करीब पांच से छह हजार हजार बीघा भूमि भी चिन्हित कर ली गई है। बैठक में बताया गया कि हिमुडा और राजस्व विभाग के तहसीलदार मिलकर कार्य करेंगे और एक माह के भीतर जमीन की कन्सॉलिडेशन कर एक चंक बना दिया जाएगा।

    मंत्रिमंडलीय उप-समिति की अगली बैठक में प्रगति कार्य की फिर समीक्षा की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमुडा सुरेंद्र वशिष्ठ भी उपस्थित रहे।

  • Ludhiana News: BRS नगर में पार्क प्रबंधन समिति पर पेड़ काटने के लगे आरोप, इलाकावासियों में रोष

    Ludhiana News: BRS नगर में पार्क प्रबंधन समिति पर पेड़ काटने के लगे आरोप, इलाकावासियों में रोष

    लुधियाना: भाई रंधीर सिंह (BRS) नगर, ब्लॉक डी के इलाका वासी ने पार्क प्रबंधन समिति पर गैरकानूनी रुप से पेड़ काटने का आरोप लगाया है। पिछले कुछ महीनों में पार्क की देखभाल के नाम पर पेड़ काट दिए गए हैं। जिसके कारण इलाके में र में हरा-भरा वातावरण कम हो रहा है और वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।

    ब्लॉक डी के निवासी जेबीएस सभरवाल ने आरोप लगाया है कि पार्क समिति के सदस्य पिछले दो सालों से बिना अनुमति के पेड़ काटती जा रही है जबकि नगर निगम ने पहले भी चेतावनी दी थी। यदि नगर निगम ने समिति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्हें कानूनी रास्ता अपनाना पड़ेगा।

     

    सभरवाल ने पार्क प्रबंधन समिति के नए मेंबर्स की समिति बनाई जाए जो इलाके में हरियाली बढ़ाने पर ध्यान दें। इस मामले पर सभरवाल ने नगर निगम के कमिशनर और होर्टिकल्चर विंग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को हौसले और बुलंद हो जाएंगे।

     

     

     

     

     

  • Basant Panchami पर पीले रंग माना जाता है बेहद खास, जानें क्यों?

    Basant Panchami पर पीले रंग माना जाता है बेहद खास, जानें क्यों?

    धर्म : बसंत पंचमी हिंदू धर्म का मुख्य त्यौहार माना जाता है। यह त्यौहार हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि वाले दिन मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती विद्या, बुद्धि, कला, संगीत और वाणी की देवी है। बसंत पंचमी पर पीले कपड़े पहनना, पीले फुल चढ़ाना और पीले प्रसाद के साथ पूजा करने से बुद्धि तेज होती है। इसके साथ परीक्षा में सफलता मिलती है और जीवन में ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस बार बसंत पंचमी की तिथि को लेकर लोगों में थोड़ी असमंजस है।

    शुभ मुहूर्त

    पंचागों के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी तिथि 23 जनवरी 2026 को रात 2:28 बजे शुरु होगी और 24 जनवरी को रात में 1:46 बजे खत्म होगी। उद्यातिथि के अनुसार, बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्योदय सुबह 7:15 बजे के आस-पास होगा वहीं पंचमी तिथि ही रहेगी। 24 जनवरी को सूर्योदय पर षष्ठी शुरु हो जाएगी इसलिए मुख्य तिथि 23 जनवरी को शुक्रवार है। पूजा का शुभ मूहूर्त अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:50 से 12:40 बजे और अमृत काल में पूजा करने सर्वोत्तम है।

    बसंत का धार्मिक महत्व

    बसंत पंचमी को वसंत ऋतु की शुरुआत और सरस्वती जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। पीला रंग बसंत का प्रतीक है इसलिए पीले वस्त्र, पीले फूल और पीला प्रसाद चढ़ाया जाता है। यह पर्व विद्या, बुद्धि, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा का दिन है। छात्र-छात्राएं इस दिन किताबें, वाद्ययंत्र और कलम की पूजा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा करने से बुद्धि तेज होती है। परीक्षा में सफलता मिलती है और वाणी में मधुरता आती है।

    पीले रंग का महत्व

    इस दौरान प्रकृति में चारों ओर पीली चादर बिछ जाती है। सरसों के खेत भी पूरी तरह से पीले फूलों के साथ ढक जाते हैं। पीला रंग पॉजिटिविटी और शुभता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से पीला रंग शुद्धता, सादगी और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। मां सरस्वती को ये रंग बहुत प्रिय माना जाता है। यह रंग सूर्य की किरणों जैसा होता है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का संचार करता है। यह दिमाग को एक्टिव करता है और मन का प्रसन्न बनाता है।      
  • Jalandhar News: Cold Store में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Cold Store में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आते करतारपुर में बने एक कोल्ड स्टोर में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हैं। कोल्ड स्टोर आलू का बताया जा रहा है और दयालपुर के पास बना हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जालंधर से फायर ब्रिगेड की 10 के करीब गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं। आग इतनी भयानक है कि फायर कर्मियों को पास में बन रही अधूरी इमारतों पर चढ़कर पानी की बौछार करनी पड़ रही है। कोल्ड स्टोर 3 मंजिल बना हुआ है। इसमें से आग की लपटे 50 फीट दूर तक उठ रही हैं। इसके चलते फायर कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। करतारपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आग के कारणों की जांच बुझने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि स्टोर में कोई भी व्यक्ति नहीं था, इसलिए जान का कोई नुकसान नहीं है। मिली जानकारी अनुसार जीटी रोड प्रीतम नगर के पास स्थित करतारपुर कोल्ड स्टोरेज एवं आइस फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटे दूर-दूर से दिखाई दे रही थी उसके साथ कॉलोनी स्थित होने के कारण उनके निवासियों को भी खतरे की घंटी सुनाई दे रही थी और करतारपुर और जालंधर से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा आग बुझाने का कार्य चल रहा है। आग लगने के कारण को अभी तक पता नहीं लग सका है।    
  • CM Sukhu ने सुलह की जनसभा में महिलाओं को 1500 रुपए देने का किया ऐलान, देखें Live

    CM Sukhu ने सुलह की जनसभा में महिलाओं को 1500 रुपए देने का किया ऐलान, देखें Live

    भवारना को नगर पंचायत का दर्जा, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार की तैयारी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा क्षेत्र की सभी पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सुलह विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का डिवीजन खोलने और भवारना को नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा की।   इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिला के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है तथा लोगों को जमीन का अच्छा मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार से पूरे क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी और यहां पर्यटन गतिविधियां बढें़गी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को छोटी नौकरी के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनकी यहीं पर बेहतर आय होगी। सुलह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद हिमाचल प्रदेश के युवाओं का सेना से मोहभंग हो रहा है। राज्य सरकार 800 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती में अग्निवीरों को भी भर्ती करेगी। उन्होंने 58 वर्ष तक नौकरी के साथ-साथ ओपीएस भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रशिक्षित युवाओं को दीर्घकालिक रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें राज्य पुलिस में सेवा करने का अवसर देने का निर्णय लिया है।  हम ऐसी नीतियों में विश्वास नहीं रखते जो चार साल बाद युवाओं का भविष्य समाप्त कर दें। हमारी सरकार सुरक्षित रोजगार और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश शिक्षा के स्तर में 21वें स्थान पर था। विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा सरकार ने बिना बजट और स्टाफ के स्कूल खोले या अपग्रेड कर दिए, जिससे प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरा। ‘‘मैं जनता के हित में फैसले लेता हूं। मां-बाप सोचते हैं कि मेरा बच्चा स्कूल गया है और अच्छा पढ़-लिखेगा। लेकिन अगर नींव कमजोर होगी तो बच्चों का आत्मविश्वास कैसे बढ़ेगा। वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से आज हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।’’ उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए राज्य सरकार अध्यापकों के पद भर रही है। पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू की और अब 200 से ज्यादा स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित बनाया जा रहा है। सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दयनीय स्थिति थी। एक साल में टांडा मेडिकल कॉलेज सहित सभी मेडिकल कॉलेजों और पालमपुर अस्पताल के साथ-साथ सभी जोनल अस्पतालों में एम्स की तर्ज पर तकनीक उपलब्ध होगी, ताकि मरीजों का इलाज सही तरीके से हो सके।  डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है और छह महीने के भीतर प्रदेश की सभी पीएचसी में चिकित्सक और मेडिकल कॉलेजों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध होंगे। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार को वर्तमान सरकार से 50 हजार करोड़ रुपए धन अधिक मिला, लेकिन उसका सदुपयोग नहीं किया गया है। पिछली सरकार के कार्यकाल में एक हजार करोड़ रुपए के भवन बना दिये, जो आज भी खाली हैं। उन्होंने कहा कि बद्दी में कस्टमाइजड पैकेज के नाम पर 5000 बीघा जमीन कौड़ियों के भाव बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दी गई, जिससे प्रदेश सरकार के राजस्व को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार धारा-118 में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी सूरत में प्रदेश की जनता को लुटने नहीं देगी। राज्य सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त कर अनाथ बच्चों, विधवाओं, दिव्यांगों और अन्य कमजोर वर्गों के लिए धन का प्रावधान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम हमारे आराध्य है, केंद्र सरकार ने राम मंदिर स्थापना पर आधे दिन का अवकाश था, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने एक दिन का अवकाश दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने यह यह योजना गरीबों के हित में शुरू की थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पांच चरणों में प्रदेश में आईआरडीपी का सर्वे कर रही है, क्योंकि राज्य सरकार किसी गरीब को उसके अधिकार से वंचित नहीं रखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कहते थे कि निचले हिमाचल से कभी भी कांग्रेस का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने मुझे प्रदेश की सेवा का अवसर दिया। मैं किसी राजनीतिक परिवार से नहीं हूं, लेकिन छात्र जीवन से जनसेवा की इच्छा रही और पार्टी ने एक आम परिवार के व्यक्ति को प्रदेश युवा कांग्रेस, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने के साथ-साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया।“ राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय सिंह चौहान सच्चे मन से सुलह के लोगों की सेवा करना चाहते हैं और उनका दर्द बांटना चाहते हैं। वह ग्रामीण विकास बैंक को नई ऊंचाइयां प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने चिट्टे के खिलाफ जन-जागरुकता की शपथ भी दिलाई और कहा कि राज्य सरकार चिट्टा माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सोच गांव और गांव के लोगों के उत्थान की है तथा पिछले तीन साल उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसान और युवाओं के हाथ मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पादों को देश में सबसे ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया है। प्राकृतिक खेती से उगाए गए गेहूं को 60 रुपए और मक्की को 40 रुपए की दर से खरीदा जा रहा है। इसके अलावा इन उत्पादों को बेहतर मार्केटिंग के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को बेहतर दाम मिल सकें। उन्होंने कहा कि पशु पालन और प्राकृतिक खेती का सीधा रिश्ता है और राज्य सरकार इसको नया स्वरूप दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को दूध का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए कांगड़ा जिला के ढगवार में एक अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जो इसी वर्ष बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रुप से उगाई गई कच्ची हल्दी की भी बेहतर मार्केटिंग के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने कहा कि आपदा के दौरान सुलह विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ तथा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता प्रदान कर मदद की। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं है और सभी घोषणाओं को पूरा किया जा रहा है। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में यहां एक सब्जी मंडी के निर्माण किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों, महिलाओं, मजदूरों के साथ-साथ सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक आशीष बुटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, वूल फेडरेशन के चेयरमैन मनोज ठाकुर, राम चंद्र पठानिया, देवेंद्र जग्गी, एपीएमसी कांगड़ा के चेयरमैन निशु मोंगरा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, एसपी अशोक रत्न सहित वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
  • सांसद चन्नी के विवादित बयान का मामलाः डेढ़ घंंटे तक चली कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग हुई खत्म, देखें वीडियो

    सांसद चन्नी के विवादित बयान का मामलाः डेढ़ घंंटे तक चली कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग हुई खत्म, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के जाति संबंधी बयान के बाद पार्टी में राजनीति गरमा गई है। वहीं आज दिल्ली कांग्रेस हाईकमान ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हो रही है।

    इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग, चरणजीत चन्नी और प्रताप सिंह बाजवा के अलावा कई और वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है। पिछले डेढ़ घंटे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मीटिंग चली। मीटिंग खत्म होने के बाद अभी तक किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बात नहीं की है।

    बता दें कि कांग्रेस के दिल्ली दरबार ने पंजाब के कई सीनियर नेताओं को दिल्ली बुलाया गया था। पहले यह मीटिंग 23 जनवरी को होने वाली थी, लेकिन आज मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विपक्ष के नेता धीर प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विजय इंदर सिंगला और अंबिका सोनी शामिल हुए। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल भी इस मीटिंग में मौजूद रहे।

     

     

  • सुलह में विकास की नई शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    सुलह में विकास की नई शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 76.41 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नए तहसील कार्यालय सुलह का लोकार्पण भी किया।

    मुख्यमंत्री ने हमीरपुरदृ सुजानपुरदृ थुरलदृ मरांडा मार्ग पर मौल खड्ड पर 12.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो लेन पुल और मलाग से मलाहा लिंक रोड पर मौल खड्ड पर 3.57 करोड़ रुपये से निर्मित पुल का लोकार्पण किया।

    उन्होंने धीरा में 10.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन, 5.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन धीरा, खरूल में 16 लाख रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन, भोडा में 15 लाख रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन, 25 लाख रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन कोना, 89 लाख रुपये की लागत से बने पशु चिकित्सालय भवन सुलह, मूंधी में 49 लाख रुपये की लागत से बने पशु औषधालय भवन तथा 50 लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च विद्यालय भट्टु समूला में अतिरिक्त आवासीय सुविधा का उद्घाटन किया।

    इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने तहसील पालमपुर में पेयजल आपूर्ति योजना झरेत राजहूं और पेयजल आपूर्ति योजना परौर खरोत के जल वितरण प्रणाली के 5.45 करोड़ रुपये के सुधार कार्य तथा भावरना और भेडू महादेव ब्लॉक के कुछ हिस्सों और घलून (मलनून) के लिए परौर एवं अन्य गांवों के लिए 31.69 करोड़ रुपये की लागत की जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया।

    उन्होंने 2.87 करोड़ रुपये की लागत से गल्लू भोडा से शिवनगर मार्ग पर मोल खड्ड पर निर्मित होने वाले पुल तथा तहसील धीरा में चौधरी तारा चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गग्गल के दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त परिसर की आधारशिला भी रखी।

  • रेलवे फाटक पर ट्रेन ने ट्रक को मारी टक्कर, वाहन चालकों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    रेलवे फाटक पर ट्रेन ने ट्रक को मारी टक्कर, वाहन चालकों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Train Accident News: झारखंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां जसीडीह में एक ट्रेन ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे फाटक के पास खड़े कई वाहन को अपने चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद आसपास खड़े वाहन चालकों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस रेल हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे ट्रेन की ट्रक से टक्कर हो गई। रेलवे क्रॉसिंग पर गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद रेल सेवा बाधित रही। फिलहाल मौके पर राहत काम चल रहा है।

    टक्कर के बाद आसपास मची अफरा-तफरी
    टक्कर के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। ट्रक की चपेट में दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं। राहत की बात यह रही कि मोटरसाइकिल सवार मौके से किसी तरह भाग गए। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन की रफ्तार कुछ और अधिक होती, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

    मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जसीडीह और मधुपुर के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक अधिक होने से ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था। इसके बावजूद ट्रेन डाउन लाइन पर आ गई और रेलवे फाटक पर ट्रक से टकरा गई।

    गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन हुई हादसा की शिकार
    जसीडीह और मधुपुर के बीच गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर की चपेट में दो मोटरसाइकिल सवार भी आ गए, लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम होने से उनकी जान बच गई। हादसे के बाद से रेल सेवा बाधित रही।

    गेटमैन का बयान आया सामने
    घटना बारे जानकारी देते गेटमैन पंकज कुमार ने बताया कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था। इसके बावजूद डाउन लाइन पर गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस आ गई और फाटक पर ट्रक से टकरा गई। जिससे ये हादसा हो गया।

  • Punjab News: ऑपरेशन प्रहार मामले में 100 से अधिक अपराधी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ऑपरेशन प्रहार मामले में 100 से अधिक अपराधी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर पाबंदी लगाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार पूरी तेज़ी और सख्ती के साथ जारी है। इस मुहिम के तहत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर खुद मौके पर जाकर रंजीत एवेन्यू इलाके में चेकिंग की और सुरक्षा इंतज़ामात का जायज़ा लिया। मीडिया से बातचीत में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार 72 घंटे के लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा है और अमृतसर पुलिस को इस दौरान बड़ी सफलता मिली है।

    उन्होंने कहा कि अब तक औसतन हर दिन करीब 100 अपराधी तत्व, गैंगस्टर और उन्हें लॉजिस्टिक सहायता देने वाले लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, पिछले ढाई दिनों में पाँच अहम आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसके साथ ही छह देसी पिस्तौल, छह मैगज़ीन, 25 मोबाइल फोन, थोड़ी मात्रा में हीरोइन और अन्य आपराधिक सामान बरामद किया गया है।

    उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक अमृतसर में 92 FIR दर्ज की गई हैं, 10 रिवॉल्वर, दो राइफलें, 253 मैगज़ीन और 453 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा करीब 18 लाख 75 हज़ार रुपए की हवाला रकम भी ज़ब्त की गई है। कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के माध्यम से गैंगस्टरों और ऑर्गनाइज़्ड क्राइम से जुड़े लोगों पर कानून का सख़्त शिकंजा कस रहा है और इसका असर ज़मीनी स्तर पर साफ़ दिख रहा है।