Blog

  • जलग्रा टब्बा, भटोली, डंगोली और लम्लेहडी में पोषण माह जागरूकत शिविर आयोजित

    जलग्रा टब्बा, भटोली, डंगोली और लम्लेहडी में पोषण माह जागरूकत शिविर आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत ग्राम पंचायत जलग्रा टब्बा, भटोली, डंगोली और लम्लेहडी में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयाजित किए गए। पर्यवेक्षक वृत्त रक्कड़ से आशा देवी, भटोली से संतोष कुमारी, बरनोह से सुमन लता तथा लोअर अर्नियाला से वीना रानी की अध्यक्षता में ये जानगरूकता शिविर आयोजित हुए।

    पर्यवेक्षकों ने बताया कि इस बार पोषण माह पांच थीम पर आधारित है जिसमें एनीमिया, वृद्धि निगरानी, उपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी और बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी शामिल है। शिविर में पोषण अभियान के पांच सूत्र – सुनहरे 1000 दिन, एनीमिया प्रबंधन, डायरिया रोकथाम स्वच्छता, और पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई।

    संबंधित पर्यवेक्षकों ने बताया कि कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जन प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने लोगो को बेटी बचायो बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरूक किया |

    इन शिविरों में बताया गया की समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है।  गर्भवती, धात्री एवं नवजात  शिशुओं  को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके  उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने सभी को निरोग रहने के लिए योग के महत्व के बारे में  अवगत करवाया।

    शिविरों में गर्भवती महिलायों की गोदभराई की गयी ताकि लोगो को जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर संबधित ग्राम पंचायत प्रधान, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, आयुर्वेदिक डॉक्टर, महिला मंडल के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Punjab : कपड़ा रंगाई फैक्ट्री के निकलने वाले प्रदूषित पानी से ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो

    Punjab : कपड़ा रंगाई फैक्ट्री के निकलने वाले प्रदूषित पानी से ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के जमालपुर गांव में स्थित एक कपड़ा रंगाई फैक्ट्री के प्रदूषित निकलने वाले पानी से गांव के लोगों को काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया फैक्ट्री से निकलने वाले पानी सीधे जमीन में डाला जाता था जिससे बीमारी फैलना का डर बना रहता है। यह फैक्ट्री एक साल से चल रही है और वे लगातार इसकी शिकायत पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कर रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन हटा दिया गया था लेकिन फैक्ट्री मालिक ने अब जनरेटर से फैक्ट्री चलाना शुरू कर दिया है।

    जिससे क्षेत्र के लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, इस फैक्ट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर आज लुधियाना के एडीसी से मिले और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। हालांकि एडीसी ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि पहले भी कार्रवाई की गई थी और अब पूरी फैक्ट्री का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। वे स्वयं मौका देखकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab : दो पहिया वाहन चोर गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab : दो पहिया वाहन चोर गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर : कमिशनरेट पुलिस ने सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आए लोगो के दो पहिया वाहन चुराने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हैप्पी , कुलविंदर , मनप्रीत, खुशप्रीत के रूप मे हुई है।

    जानकारी देते हुए डीसीपी हरप्रीत सिंह मुंडेर ने बताया कि उक्त गिरोह के सदस्य नशे के आदी है। जिसकी पुर्ति के लिए आरोपी लोगों के वाहन, मोबाइल फोन और कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से 29 के करीब मोटरसाइकिल और एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab : Bike और Auto में हुई भीषण टक्कर, छात्र घायल, देखें वीडियो

    Punjab : Bike और Auto में हुई भीषण टक्कर, छात्र घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के अजनाला अमृतसर मुख्य मार्ग पर स्थित उगर औलख गांव में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। जहां, दसवीं कक्षा के तीन छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर जब स्कूल से घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान आटो से टक्कर हो गई। जिसके बाद तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराय़ा गया। जहां दो छात्रों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया, जबकि तीसरे स्कूली बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस पिछले कई सालों से लगातार बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक कर रही है कि नाबालिग स्कूली बच्चों को मोटरसाइकिल नहीं देनी चाहिए, जिसके कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और बच्चों को काफी नुकसान भी होता है। माता-पिता अपने बच्चों के प्रति जागरूक नहीं हैं और लगातार कानून की अवहेलना करते हुए अपने बच्चों को मोटरसाइकिल दे रहे हैं, जहां आए दिन दो-दो, तीन-तीन बच्चे मोटरसाइकिल पर बैठकर स्कूल जाते हैं, इसका ताजा उदाहरण है जिसका एक उदाहरण आपके सामने है कि ये सड़क हादसा अजनाला के गांव औलख के पास हुआ है।

  • Social Media पर विरोध होने के बाद  Kanhaiya Mittal ने लिया U Turn, देखे वीडियो

    Social Media पर विरोध होने के बाद Kanhaiya Mittal ने लिया U Turn, देखे वीडियो

    लुधियाना: मशहूर गायक कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया था। इस बयान का विरोध होने के बाद आखिरकार कन्हैया मित्तल अपने ही बयान से पलट गए हैं। उन्होंने कांग्रेस जॉइन करने का फैसला वापस ले लिया है। कन्हैया मित्तल ने मंगलवार की दोपहर बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव होकर लोगों से माफी मांगी और कहा कि वह सनातनियों को सुनेंगे और सनातनियों को चुनेंगे। कन्हैया मित्तल ने 8 सितंबर को भाजपा से निराश होकर कांग्रेस जॉइन करने का फैसला लिया था। जिसके बाद पंजाब, हरियाणा समेत यूपी, एमपी, राजस्थान में लोगों में कन्हैया मित्तल खिलाफ गुस्से की लहर पैदा हो गई थी। लेकिन अब उन्होंने यू टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दो दिनों में महसूस किया है कि सभी सनातनियों और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे बहुत प्यार करता है। कांग्रेस में शामिल होने के अपने शब्द वापस लेता हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कोई भी सनातनी विश्वास खो दे। मित्तल ने आगे कहा कि हम सब राम के थे, राम के हैं और राम के ही रहेंगे और मैं दोबारा आपसे माफी मांगता हूं। मैं एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहता हूं।
  • Punjab : कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू से की मुलाकात, मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र

    Punjab : कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू से की मुलाकात, मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र

    लुधियाना। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला-बल्लढ़वाल सीमा क्षेत्र को अमृतसर साहिब से रेल मार्ग द्वारा पूरे भारत से जोड़ने का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र को पूरे भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ने की अपील की है।

    धालीवाल ने रमदास/आर.डी.एस. रेलवे स्टेशन का नाम श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर के पहले मुख्य ग्रंथि बाबा बुड्ढा साहिब जी के नाम पर रखने की भी मांग उठाई है, जिन्हें लोगों द्वारा बहुत सम्मानित किया जाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से रमदास स्टेशन के पुर्ननिर्माण की अपील करते हुए कहा है कि अमृतसर जिले के रमदास/आर.डी.एस. रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय पक्का प्लेटफार्म बनाने, रेलगाड़ियों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए आश्रय/शेड, रोशनी, पंखे जैसी सार्वजनिक सुविधाओं के साथ पीने के पानी की सुविधा आदि का प्रबंधन करना अत्यंत आवश्यक है।

    धालीवाल ने इस स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही को 4 जोड़ी से बढ़ाकर कम से कम 6 जोड़ी करने की मांग की है, ताकि अमृतसर जिले के अधिकतर लोगों की महत्वपूर्ण मांग को पूरा किया जा सके। इसके अलावा, वेरका से अमृतसर या उससे आगे चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई है।

    केंद्रीय मंत्री को लिखे अपने पत्र में धालीवाल ने जोर देकर कहा है कि पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में स्थित रामदास/आर.डी.एस. रेलवे स्टेशन का निर्माण भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले हुआ था। हालांकि, इस रेलवे स्टेशन पर कोई प्लेटफार्म नहीं है। इस कस्बे के साथ-साथ करतारपुर साहिब कॉरिडोर यानी अमृतसर से डेरा बाबा नानक और रामदास रेलवे स्टेशन तक केवल एक ही रेल संपर्क है।

    अजनाला-बल्लढ़वाल कनेक्टिविटी के बारे में धालीवाल ने कहा कि यह क्षेत्र एक सीमावर्ती क्षेत्र है और अलग-थलग होने के कारण बहुत पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में सड़कों की कनेक्टिविटी खराब है और वर्तमान में कोई रेल संपर्क नहीं है। धालीवाल ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग अपनी दैनिक आवश्यकताओं और अन्य सरकारी कार्यों के लिए अमृतसर शहर पर निर्भर हैं और उन्हें इन जरूरतों के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Punjab : इस तारीख से फ्री रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा, देखें वीडियो

    Punjab : इस तारीख से फ्री रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा, देखें वीडियो

    लुधियाना। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन ने अपनी जायज मांगों को लेकर 17 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री रखने का एलान किया है। कर्मचारियों ने सहकार ग्लोबल लिमिटेड कंपनी के लाडोवाल से अपनी मांगों को सुनिश्चित करने, श्रम कानूनों का पालन कराने और कर्मचारियों के शोषण को रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि टोल प्लाजा कंपनी कर्मचारियों का शोषण और उत्पीड़न कर रही है। कर्मचारियों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अधिकांश कर्मचारियों को भविष्य निधि में कटौती नहीं की जा रही है। कर्मचारियों को ईएसआई, कल्याण सुविधाओं में कटौती नहीं की जा रही है।

    टोल प्लाजा कंपनी कर्मचारियों को रोस्टर में रखने के बजाय निजी सुरक्षा एजेंसी के साथ अवैध तरीके से अनुबंध कर शोषण किया जा रहा है। कंपनी नेशनल हाईवे अथॉरिटी और टोल कंपनी के बीच समझौते के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रही है ध्यान नहीं दिया तो हमें संघर्ष का रास्ता चुनने को मजबूर होना पड़ेगा। अगर 7 दिनों के अंदर कंपनी सही श्रम कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं करती है तो टोल प्लाजा को अनिश्चित काल के लिए फ्री कर दिया जाएगा।

    इस मौके बलजिंदर सिंह जोनी, कुलवीर सिंह, जर्मन सिंह, मनमीत सिंह, संजीत सिंह, कुलजीत सिंह, रोहित कुमार, संगीता भरतवाज, सिमरनप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, रजनीश कौर, सुखविंदर सिंह होंगे कुमार, गुरप्रीत तुरा, साहिब, सुखप्रीत गगनदीप, भूपिंदर सिंह, रामपाल, रामू आदि मौजूद थे।

  • Punjab: Triple Murder मामले में आरोपियों का 7 दिन का रिमांड हुआ हासिल

    Punjab: Triple Murder मामले में आरोपियों का 7 दिन का रिमांड हुआ हासिल

    फिरोजपुर – ट्रिपल हत्याकांड में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा  प्रिंस, रविंदर सिंह उर्फ रवी उर्फ सुखू, सुखचैन सिंह, अक्षय उर्फ बगीचा, और राजबीर सिंह उर्फ दलेर सिंह सभी निवासी बस्ती बाग वाली, फिरोजपुर को गिरफ्तार किया था।

    पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। जिनके खिलाफ हत्या, हत्या का इरादा, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा को भी दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है।

     पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों का मेडिकल करवाया गया। जिसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपियों का 7 दिन का रिमांड हासिल हुआ है।

  • Chandigarh फायरिंग मामले में Goldy Brar के 3 गुर्गे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Chandigarh फायरिंग मामले में Goldy Brar के 3 गुर्गे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : कनाडा में बैठा गोल्डी बराड़ अक्सर पंजाब में लोगों से फिरौती मांगने के मामले सामने आते रहते है। इसी बीच पंजाब पुलिस ने भी गोल्डी बराड़ के खिलाफ अपना अभियान शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ में हुई फायरिंग में अमृतसर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    डीसीपी हरप्रीत सिंह मुंडेर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले मे गोल्डी बराड़ के दो गुर्गों को चंडीगढ़ पुलिस को सौंपा जा चूका है। अब इस मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान धर्मप्रीत, मंग्गा पुत्र वीर सिंह निवासी फरीदकोट, अवतार सिंह उर्फ सुक्खा के तौर पर हुई है। पुलिस ने देवा निवासी हरियाणा को भी इस मामले में नामजद कर लिया है।

    इस दौरान पुलिस ने कहा कि गोल्डी बराड़ के नाम पर गैंगस्टर शब्द का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए, क्योंकि गैंगस्टर शब्द से युवा पीढ़ी निश्चित रूप से प्रभावित होती है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल की जा सके।

  • Haryana Elections Update: AAP पार्टी के बाद BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी

    Haryana Elections Update: AAP पार्टी के बाद BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी

    हरियाणा – विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। बता दें कि पिछली बार हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इस तरह अब भाजपा ने प्रदेश की 88 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं।

    इस सूची में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है। विनेश ने छह सितंबर को खिलाड़ी बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी। वहीं भाजपा ने राई से कृष्णा गहलावत और पटौदी से बिमला चौधरी को मैदान में उतारा है। योगेश बैरागी की सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट से होगी।