Blog

  • Health News : 18 की उम्र में ही बालों में दिखने लगी है सफेदी, ये नियम करें फालो नहीं पकेंगे बाल

    Health News : 18 की उम्र में ही बालों में दिखने लगी है सफेदी, ये नियम करें फालो नहीं पकेंगे बाल

    Health News : आजकल बहुत से कम उम्र के लोग बाल सफेद होने की समस्या से परेशान रहते हैं। वैसे तो बढ़ती उम्र के साथ बालों का पकना सामान्य है लेकिन जब कम उम्र में ही बाल सफ़ेद होने लगता है तो लोगों का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। ऐसे में बालों की सफेदी छुपाने के लिए लोग कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं। बता दें, इससे बाल काले तो हो जाते हैं लेकिन ये फास्ट फूड व केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स सेहत के लिए हानिकारक हैं। आयुर्वेद में ऐसे कई गुण बताए गए हैं जिनसे बाल नेचुरली काले होते हैं और बालों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन इन सब चीजों के साथ ही आपको बाल सफेद होने के कारण का पता लगाने का प्रयास करना चाहिए। तो चलिए आइये जानते है कि सफेद बालों को कैसे काला करें।

    हेल्दी डाइट लें
    एक्सपर्ट के मुताबिक खराब डाइट के कारण बाल से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर के जंक फूड का सेवन जितना हो सके उतना कम करें। इसी के साथ ही विटामिन बी12 और डी3 से भरपूर डाइट लें। विटामिन डी के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, दही, पनीर, टोफू, और मशरूम जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।

    नशीली चीजों से दूरी बनाएं
    हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बालों के साथ ही हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी जरूर होता है। इसलिए रात को समय पर सोएं और सुबह समय पर जागें साथ ही एक्टिव रहें, स्ट्रेस को मैनेज करें। सिगरेट और शराब जैसी नशीली चीजों से दूरी बनाएं।

    केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें
    आजकल मार्केटों कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। लेकिन बहुत इनमें कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं। जो हमारे हेयर पर को डैमेज कर सकते हैं। इसलिए माइड शैंपू का इस्तेमाल करें। अगर ऐसे में सही से हेयर केयर न की जाए तो बाल डैमेज हो सकते हैं. इसके बाद बालों की एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत होती है।

  • चलती Bus में ड्राइवर को आया Heart Attack, 30 यात्री थे सवार

    चलती Bus में ड्राइवर को आया Heart Attack, 30 यात्री थे सवार

    मुजफ्फरपुर : शनिवार को चलती बस के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत होने की खबर सामने आई है। ड्राइवर की पहचान मुन्ना नेपाली (60) निवासी पटना जिले के मीठापुर थाना क्षेत्र के तौर पर हुई है।ड्राइवर ने मौत से पहले किसी तरह 30 यात्रियों से भरी बस को सड़क किनारे रोका और थोड़ी देर में ही स्टेयरिंग पर गिर गया।

    इससे बस में सवार 30 यात्रियों की जान बच गई। कामाख्या ट्रेवल्स की बस किशनगंज से पटना आ रही थी। बस मुजफ्फरपुर से आगे निकली तो ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। बस के अन्य स्टाफ और यात्रियों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के कारण ड्राइवर की मौत हुई है।

    फिलहाल सभी यात्री दूसरी बस से अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Train की चपेट में आने से Sub Inspector की दर्दनाक मौत

    Train की चपेट में आने से Sub Inspector की दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली : राजस्थान के अलवर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान यादराम मीणा के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि यादराम मीणा सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे।

    अलवर-बांदीकुई रेल मार्ग पर दादर के पास आश्रम सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  सदर थाने के हेड कांस्टेबल झुझार ने बताया कि झालाटाला निवासी 56 वर्षीय यादराम मीना दिल्ली पुलिस में तैनात थे और वर्तमान में भूगोर बाइपास के समीप रामनगर कॉलोनी में रह रहे थे। बीती रात वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे।

    दादर के समीप उनकी ट्रेन से एक्सीडेंट की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।  पुलिस ने कहा कि इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज किए गए है। साथ ही मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक किसी तनाव में था या उसके साथ कोई घटना हुई है। घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को भी दी है।

  • Punjab: इस मामले में AAP विधायक का भाई गिरफ्तार!

    Punjab: इस मामले में AAP विधायक का भाई गिरफ्तार!

    मोहाली : अमरगढ़ से आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के बाद भाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरे के बाद अब उनके भाई बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है।

    बता दें कि जसवन्त सिंह गज्जन माजरे के भाई तारा हेल्थ कॉरपोरेशन के एमडी हैं। सूत्रों के अनुसार 40.92 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी घोटाले में फरार चल रहा था। वहीं मोहाली कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड हासिल किया है।

  • Punjab News: Cylinder देने से मना करने पर हमलावारों ने तेजधार हथियार से Delivery Boy पर किया हमला, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Cylinder देने से मना करने पर हमलावारों ने तेजधार हथियार से Delivery Boy पर किया हमला, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में गैस सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, डिलीवरी ब्वॉय रमेश कुमार द्वारा सिलेंडर देने से मना करना उस समय महंगा पड़ गया जब सिलेंडर मना करने पर कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में डिलीवरी ब्वॉय बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। बताया जा रहा है कि बीती रात डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। मौत के बाद भडके परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषियों को काबू करने के लिए तालाश शुरू कर दी है।

    बता दें कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कुछ लोग एक गैस सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय की सरेआम मारपीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रमेश कुमार को घायल अवस्था में 2 अक्टूबर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था और बीती रात उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई सबूध चौधरी ने बताया कि उसके उसकी भाभी की 2 साल पहले मौत हो गई थी। पीड़ित ने कहा कि भाई की 4 बच्चियां हैं जिनमें एक अपाहिज है। पीड़ित ने कहा कि सबसे बडी बेटी की अगले महीने शादी थी।

    मृतक रमेश के भाई ने बताया कि उसका भाई गैस एजेंसी पर काफी समय से काम करता था और गैस सिलेंडर की डिलीवरी देता था। कुछ लोगों ने उसे जबरन सिलेंडर देने को कहा तो उसके भाई के मना करने पर भडके हत्यारों ने उसके भाई पर लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई का कहना है कि हत्यारे उसके साथ ही काम करते थे। जिनमें सलीम, बिट्टू, नसीब, महेंदर समेत 10 से 12 लोग घटना में शामिल थे। मोहल्ले के नेता हरबंस सिंह सलूजा ने कहा कि शहर में गुंडागर्दी की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने पुलिस से कारवाई की मांग की। वहीं थाने थाना भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियों की धरपकड शुरू कर दी है। सीसीटीवी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

  • Punjab News : मांगे न मानने पर SKM यूनियन ने प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News : मांगे न मानने पर SKM यूनियन ने प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियाना : कर्नल इसड़ू भवन में किसान संगठन एसकेएम पंजाब चैप्टर की एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें 31 किसान संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। पत्रकार वार्ता करते हुए किसानों ने कहा कि मंडियो में धान की खरीद न होने के कारण किसानों को मुश्किलों का सामने करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि धान की खरीद से पहले सरकार की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण अब किसान परेशान हो रहे हैं।

    जिसके चलते मंडियों में आढ़तिए, सेलर मालिक और मजदूर भी हड़ताल पर है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा कि अगर उनकी समस्याएं हल नहीं हुईं तो 7 अक्टूबर को 31 जत्थेबंदियां जिनकी आज मीटिंग हुई है, उनका एक-एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास पर जाकर उनसे सवाल पूछेगा और मांग करेगा कि उनकी समस्यायों का हल किया जाए।

    अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन पंजाब की मंडियों में केंद्र और पंजाब सरकार के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। लक्खोवाल ने कहा कि 1 अक्टूबर से मंडियों में सरकारी खरीद शुरू हो गई है लेकिन किसानों का एक भी दाना सरकारी खरीद पर लिया गया है।

  • Indigo Airline का सर्वर हुआ डाउन, यात्री परेशान, टिकट बुकिंग और चेक-इन समेत कई सेवाएं बाधित

    Indigo Airline का सर्वर हुआ डाउन, यात्री परेशान, टिकट बुकिंग और चेक-इन समेत कई सेवाएं बाधित

    नई दिल्लीः भारत की सबसे बड़ी घरेलू इंडिगो एयरलाइन के यात्री शनिवार को एयरपोर्ट पर चेक-इन और बैगेज ड्रॉप के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, इंडिगो एयरलाइन के नेटवर्क-वाइड सिस्टम में खराबी आने से सर्वर डाउन हो गया है, जिसके चलते एयरलाइन की सेवाएं बाधित हो गई हैं। लोग एयरलाइन के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग और चेक-इन नहीं कर पा रहे हैं। एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स की उड़ान और ग्राउंड सर्विसेस भी प्रभावित हुई हैं। इसके चलते देशभर के एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

    वहीं इस मामले को लेकर इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा, “हम वर्तमान में अपने नेटवर्क पर अस्थायी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं, जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण से यात्रियों को चेक-इन और एयरपोर्ट पर लंबी कतारों जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।”

    एयरलाइन ने यह भी कहा, “हमारी एयरपोर्ट टीम पूरी तरह से यात्रियों की सहायता के लिए तत्पर है और हम यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। भरोसा रखें, हम जल्द से जल्द स्थिरता और सामान्य सेवाएं बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। असुविधा के लिए हमें खेद है और आपकी समझदारी और धैर्य की सराहना करते हैं।” इस घोषणा से यह स्पष्ट है कि एयरलाइन ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है, लेकिन यात्रियों को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है।

     

  • Punjab Excise विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की कार का हुआ भीषण Accident

    Punjab Excise विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की कार का हुआ भीषण Accident

    चंडीगढ़ः पंजाब एक्साइज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नरेश दुबे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नरेश दुबे की सरकारी एसयूवी का दूसरी कार के साथ पंचकुला में एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान दुबे को कोई जानी नुकसान पहुंचा है।

    जबकि दूसरी कार में सवार कुछ लोगों को चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सैक्टर 7 में स्थित डिप्टी मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के आवास के पास हुआ है।

  • Punjab : चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चोरी की एक्टिवा और मोटरसाइकिल बरामद

     अमृतसर : पंजाब में लूट, हत्या और नशे के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे है। अमृतसर थाना कैंट की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस छावनी के अंतर्गत कोट खालसा क्षेत्र में एक एक्टिवा चोरी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि विनोद शर्मा और अर्जुन सैनी निवासी पठानकोट के तौर पर हुई है।

    अर्जुन सैनी के खिलाफ पठानकोट में 7 मुकद्दमें दर्ज है। अर्जुन सैनी पठानकोट में वाहन चोरी करता था। जिसके वह अमृतसर में रहने लग गया और चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। थाना प्रभारी ने बताया  कि आरोपी से चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली है। इसके इलावा 2 चोरी और एक्टिवा बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान और वाहन बरामद होने की संभावना है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपी नशे के आदि है। यह तीनों की 20-22 की उम्र है। कारण यह आरोपी वाहन चोरी करके सस्ते दामों में बेच देते थे। उन्होंने बताया कि जो इनसे वाहन खरीदते थे, उन पर भी कार्रवाही होगी।

  • विवादों में फंसा फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर अभिनेता, FIR हुई दर्ज

    विवादों में फंसा फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर अभिनेता, FIR हुई दर्ज

    मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नागार्जुन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसमें उन पर अवैध रूप से ज़मीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है। नागार्जुन अक्किनेनी के खिलाफ हैदराबाद के माधापुर पुलिस थाने में अवैध भूमि अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई है।

    ये शिकायत एनजीओ जनम कोसम मनसाक्षी फाउंडेशन के अध्यक्ष कासिरेड्डी भास्कर रेड्डी द्वारा की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नागार्जुन ने अवैध तरीके से एन कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया, जिसे अगस्त में ध्वस्त किया गया था और जिसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये थी। विवादित भूमि कथित तौर पर थम्मिडीकुंटा झील के फुल टैंक लेवल और बफर जोन के अंतर्गत आती है।