चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर, बरनाला और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में महिलाओं के लिए 3 मेगा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए गए। जिसमें कुल 1223 महिलाओं को रोजगार के लिए चुना गया। इस संबंध में पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इन मेगा प्लेसमेंट कैंपों में 2829 महिलाओं ने भाग लिया था। शिविरों में 41 नियोक्ताओं ने भाग लिया और 1223 उम्मीदवारों को नौकरी के लिए चुना गया। इन शिविरों में, माइक्रोसॉफ्ट और IBS ने डिजिटल कौशल विकास के लिए 100 से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया है। उनका कहना है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ सके।
Blog
-

Jalandhar: Civil Hospital में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज हो रहे परेशान, देखें वीडियो
जालंधर,ENS – पंजाब में सरकारी अस्पतालों में डाॅक्टरों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते तीसरे दिन भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 8 से 11 बजे तक ओपीडी में डॉक्टर तो बैठे थे, लेकिन किसी भी मरीज की कोई भी नई पर्ची 11 बजे तक नहीं बनाई गई। जिस कारण मरीजों को परेशानी का सामने करना पड़ा। डॉक्टर सिर्फ वार्ड में भर्ती मरीजों को ही देख रहे है।
वहीं सुबह 7 बजे से ही पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को लाइनें लगने लगी, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। जिसके चलते ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लग गईं। वहीं डाॅक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों के परेशानी आ रही है। जानकारी के अनुसार कुछ मरीज ऐसे थे जो आस-पास से आए थे, वे घर लौट गए। लेकिन कुछ मरीज दूर से आए थे, उन्हें मजबूरन 11 बजने का इंतजार करना पड़ा।
-

2 सगे भाइयों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने मामला
नई दिल्ली – वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत आंध्रा आश्रम में दो सगे भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। आश्रम के कमरे में दोनों सगे भाइयों के शव फंदे से लटकते मिले। मृतकों की पहचान पी. लक्ष्मी नारायण(34)और विनोद लोक(22) के तौर पर हुई है। कई घंटे से कमरे का दरवाजा न खुलने की वजह से बदबू आने लगी जिसके बाद इसकी सूचना आश्रम के मैनेजर ने निकटतम थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जैसे ही दरवाजे को खोला दोनों शव फंदे से लटकते दिखाई दिए।
इस दौरान मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन की तरफ से इस मामले में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार वाराणसी के भेलूपुर अंतर्गत मानसरोवर क्षेत्र स्थित आंध्रा आश्रम में आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी के रहने वाले दो सगे भाइयों ने फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी। आश्रम के मैनेजर ने बताया कि दोनों पर्यटक 28 अगस्त से आश्रम में रुके थे। वे काशी के धार्मिक स्थलों पर दर्शन पूजन के उद्देश्य से रुके थे और पूरी तरह से सामान्य थे।
उनके हाव भाव से ऐसी कोई भी स्थिति नहीं लग रही थी कि वह किसी भी तनाव में है। गत दिवस कमरे का दरवाजा नहीं खुला, दोपहर के समय सफाई के लिए पहुंचे सफाईकर्मी को बदबू आने लगी। जिसके बाद मैनेजर द्वारा इसकी सूचना निकटतम थाना भेलूपुर को दी गई। मौके पर पहुंच कर जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो दोनों फंदे पर लटकते मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
-

Punjab: Akali नेता Pratap Singh कैरो श्री अकाल तख्त साहिब में हुए पेश, देखें वीडियो
अमृतसरः अकाली दल नेता आदेश प्रताप सिंह श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। जहां उन्होंने सिंह साहिबानों के सामने अपना स्पष्टीकरण पेश किया। इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब को नमन किया और सरबत के भले के लिए अरदास की। जानकारी के मुताबिक पांच सिंह साहिबानों की ओर से 30 अगस्त को श्री अकाल तख्त साहिब में सुखबीर बादल सहित 2007 से 2017 तक के तत्कालीन मंत्रियों को तलब किया जा रहा है। अकाली दल के पूर्व मंत्री और दूसरे गुट के मंत्री और विधायक भी इस मामले को लेकर अकाल तख्त साहिब पहुंचे थे और जत्थेदारों को अपना स्पष्टीकरण दिया।
-

Jalandhar: E-Rikshaw लूट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
जालंधरः सेंट्रल टाउन में नकाबपोश द्वारा ई-रिक्शा चालक से लूट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसर एक आरोपी रस्ते मोहल्ला का व दूसरा बांगिया मोहल्ला का रहने वाला है।
बीते रविवार सेंट्रल टाउन इलाके में नकाबपोशों ने ई-रिक्शा चालक पर हमला कर उससे नकदी लेकर फरार हो गए थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरों मे कैद हो गई। सीसीटीवी फूटेज में सामने आया था कि 2 लुटेरे आटो चालक को घेरकर उससे मारपीट करते हैं। जब पीड़ित ने इसका विरोध करने की कोशिश की तो लुटेरों ने उसपर दातर से हमला कर दिया। इसके बाद लुटेरे उसकी जेब से नकदी लेकर फरार हो गए।
-

Vande Bharat Train पर पत्थरबाजी, टूटे शीशे
नई दिल्ली – टाटा से पटना को चलने वाली वंदे भारत ट्रायल ट्रेन पर मंगलवार को गया में पत्थरबाजी हुई है। पत्थरबाजी के चलते ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। पत्थर इंजन से सटे दूसरे कोच के सीट नंबर 4 की खिड़की पर लगा, जिससे खिड़की का कांच टूट गया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं लगी।
घटना धनबाद रेल मंडल के बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच हुई है। रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि टाटा से चलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन होते हुए वंदे भारत ट्रेन गया की तरफ आ रही थी।
इसी बीच बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच किमी संख्या 455 के समीप कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। पत्थरबाजी की घटना में इंजन से सटे दूसरे कोच की सीट संख्या 4 की खिड़की का शीशा टूट गया।
-

Punjab : नगर निगम और परिषद चुनाव को लेकर High Court ने सरकार को लगाई फटकार
चंडीगढ़ः नगर निगम और परिषद के चुनाव में हो रही देरी के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में अदालत ने सरकार को फटकार लगाई। इस दौरान कार्यकाल खत्म होने के बाद भी चुनाव क्यों नहीं हो रहे संबंधी पूछा गया। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर तय की है। मामले में सरकार (स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव) को जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। मालेरकोटला निवासी बेअंत सिंह की तरफ से अदालत में केस दायर किया गया है।
बेअंत सिंह ने अपनी याचिका में बताया कि पंजाब की 42 म्यूनिसिपल काउंसिल का कार्यकाल खत्म हुए कई महीनों का समय बीत चुका है। लेकिन सरकार चुनाव नहीं करवा रही। इस वजह से सभी इलाकों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभी काउंसिल का कार्यकाल दिसंबर 2023 में पूरा हो गया था। अगस्त 2023 में स्थानीय निकाय विभाग ने म्यूनिसिपल काउंसिल के चुनाव करवाने के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिसके मुताबिक एक नवंबर 2023 तक चुनाव करवाने थे। लेकिन नहीं करवाए गए।
याची ने बताया कि उसकी तरफ से सरकार को चुनाव करवाने के लिए 5 जुलाई को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था। लेकिन उसे सरकार की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। एक अन्य याचिका में कोर्ट को बताया कि अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगमों के कार्यकाल खत्म होने भी चुनाव नहीं करवाए गए हैं। ऐसा कर सरकार जमीनी स्तर पर लोगों के अधिकारों का हनन कर ही है।
-

Punjab : Double Murder मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडा – तलवंडी साबो में डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।तलवंडी साबो के डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव जीवन सिंह वाला में दो पक्षों में एक कुत्ते को विवाद हुआ था। इस विवाद में बाप-बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को नामजद कर लिया है और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
मामला दर्ज करने के बाद अलग-अलग टीमें बनाकर 4 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। बता दें कि पालतू कुत्ते को लेकर तेजधार हथियारों से देर रात आधा दर्जन के करीब नशे के आदी बदमाशों ने बेटे को गेट पर बुला कर काट डाला। बचाव के लिए आए पिता की भी हत्या कर दी। जिसके बाद घर में मौजूद मां पर भी हमला कर घायल कर दिया। मृतक बाप-बेटे की पहचान तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह निवासी मंदर सिंह (55) और अमरीक सिंह (32) के तौर पर हुई है।
गांव के दो नशेड़ी युवक मंदर सिंह के घर के बाहर पहुंचे और बेटे अमरीक सिंह को बाहर आने के लिए कहा। तीनों के बीच बहस हुई तो नशेड़ियों के साथ-साथ उनके साथियों ने तेजधार हथियारों के साथ अमरीक सिंह पर हमला कर दिया। ये देख बेटे को बचाने के लिए मंदर सिंह बाहर आया, लेकिन नशेड़ियों ने उन्हें भी काट दिया। घटना को देख मंदर सिंह की पत्नी दर्शन कौर भी बाहर आई, लेकिन आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया।
-

Punjab: Flyover पर आई बड़ी दरार, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर का सबसे व्यस्त मेन फ्लाइओवर पर बड़ी दरार देखने को मिला है। दरार इतनी बड़ी है की कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दरार में से फ्लाईओवर के नीचे वाली सड़क भी देखी जा सकती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह फ्लाईओवर कितना खतरनाक हो सकता है।
दारर देख वहीं से गुजर रहे लोगों के मन में भी डर का माहौल पाया जा रहा है। वहीं राहगीरों ने प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए है। लोगों को कहना है कि फ्लाईओवर में घटिय़ा मटीरियल का इस्तेमाल कर प्रशासन लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। अगर कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
एक राहगीर ने बताया कि वह रोजाना इसी फ्लाईओवर से गुजरते हैं। आज दरार आने से उनके मन में काफी भय है। वह सोच रहे है कि आगे से इस फ्लाईओवर से ना गुजरा जाए। वहीं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते राहगीरों ने दारर के पास बैरिकेड्स लगा दिया है।
-

Jalandhar: Cyber ठग ने बैंककर्मी बनकर ठगे लाखों रुपये
जालंधरः साइबर क्राइम की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामल जालंधर कैंट से सामने आया है जहां पर साइबर ठग ने बैंककर्मी बनकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को झांसे में लेकर उसके बैंक के एक लाख रुपए ठग लिए। इस घटना की शिकायत पिडित व्यक्ति ने थाना कैंट की पुलिस को दी और पुलिस ने जांच के बाद पटना के रहने वाले करन कुमार और अजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जतिंदर सिंह ने बताया कि उसे साइबर ठग ने कस्टमर केयर बनकर काल की और बातों में लेकर एक लिंक भेजा। उसने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया और कुछ समय के बाद उसके खाते में से एक लाख रुपए कटने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया। वह बैंक में गया तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है।
