Blog
-

Punjab News: Airport पर Indian Hockey Player Mandeep के पिता से स्टाफ ने की बदसलूकी, छीना फोन, देखें वीडियो
अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह कई घंटों तक फंस हुए है। मामले की जानकारी देते हुए जालंधर के रहने वाले मंदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह 8 बजे उनकी अमृतसर से मुंबई के लिए फ्लाइट थी। उन्होंने कहा कि वह एयरपोर्ट पर सुबह 7 बजे ही पहुंच गए थे। मंदीप के पिता रविंदर का कहना है कि उनकी एयरपोर्ट पर 1 बजे जरूरी मीटिंग थी, लेकिन अभी तक वह अमृतसर एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट स्टाफ की महिला ने पहले उन्हें कहा कि 9 बजे फ्लाइट है, उसके बाद दोबारा 10 बजे का कहा। कुछ देर बाद उन्हें स्टाफ की महिला ने 12.30 बजे का समय दिया, लेकिन अब स्टाफ की महिला द्वारा 1.15 बजे फ्लाइट का समय दिया गया। रविंदर सिंह ने कहा कि फ्लाइट के बार-बार लेट होने की बात के सबूत अपने पास रखने के लिए जब उन्होंने महिला स्टाफ की वीडियो बनाकर कहा गया कि उनकी 1 बजे जरूरी मीटिंग थी, ऐसे में उनकी मीटिंग के नुकसान की भरपाई कौन करेंगा तो मंदीप के पिता ने आरोप लगाए कि स्टाफ की महिला द्वारा उनसे मिसबिहेव किया गया। रविंदर सिंह का आरोप है कि स्टाफ की महिला द्वारा उनका फोन छीनने की कोशिश की गई। जिसके बाद स्टाफ की महिला ने पुलिस को बुला लिया। रविंदर सिंह ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस को बताया कि स्टाफ की महिला द्वारा उनसे मिसबिहेव किया गया, जिसके लिए आज मुबंई में उनकी अहम मीटिंग में ना पहुंचने के काफी नुकसान हुआ है। इसके लिए जब उन्होंने पुलिस को इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने के बारे में कहा और उन्होंने बताया कि वह भारतीय हॉकी टीम मंदीप सिंह के पिता है तो पुलिस कर्मी शांत हो गए। रविंदर सिंह का कहना है कि एयरपोर्ट स्टाफ आम व्यक्ति के साथ किस तरह का व्यवहार करती होंगी, इसका अंदाजा आप वीडियो के जरिए लगा सकते है। -

Punjab News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित दो आरोपी काबू, देखें वीडियो
लुधियानाः नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के तहत लुधियाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवारो दो युवकों को काबू कर उनसे भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। जिसके पास से 7200 नशीले कैप्सूल, 8600 नशीली गोलियां, 1650 टीके और 1 स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जल्द अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि मामले में और भी खुलासे किए जा सके। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है। आरोपी कहां से यह नशीला पदार्थ लेकर आए है इस संबंधी पता लगाया जाएगा।नशीले पदार्थों सहित दो आरोपी काबू, देखें वीडियो
-

Jalandhar News: हेरोइन सप्लाई करने जा रही महिला गिरफ्तार, केस दर्ज
जालंधरः नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने हेरोइन सप्लाई करने आई महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान कमलेश निवासी जमशेर खास के पास स्थित गांव लक्खन पाल निवासी के रूप में हुई है। डीएसपी इंद्रजीत सिंह सैनी ने बताया कि उन्हैं सूचना मिली था की एक महिला तस्तकर हैरोइन सप्लाई कर रही है। इस गुप्त सूचना के आधारा पर गांव समराय के पीएसपीसीएल के सब स्टेशन के पास महिला को काबू कर तलाशी ली तो उससे 504 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। महिला के खिलाफ पहले से हत्या व नशा तस्करी का केस दर्ज है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का पति भी पहले से नशा तस्करी करता था ओर उसी मामले में वह जेल में बंद है। पति के जेल जाने के बाद महिला ने भी ज्यादा पैसे कमाने के लालच में नशा तस्करी शुरू कर दी।
-

Jalandhar News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
जालंधर,ENS : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। इन हादसों में कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही हादसा अलावलपुर- आदमपुर मुख्य सड़क के नजदीक हुआ है। जहां घर से सैर करने निकले युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरजोत सिंह(22)पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव महमदपुर के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार हरजोत सुबह 5:15 बजे रोज की तरह सैर करने गया था। जब अलावलपुर-आदमपुर मुख्य सड़क पर चुंगी नाके के पास हादसा हो गया। हादसे के दौरान हरजोत के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद राहगीर पहले निजी और फिर सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने पिता अवतार सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता अवतार सिंह ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। हरजोत सिंह सबसे बड़ा था और 12वीं तक पढ़ा था।
घर के हालात सुधारने के लिए वो विदेश जाना चाहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि हरजोत रोज सैर करते हुए अलावलपुर-आदमपुर सड़क पर चुंगी नाका के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने जाता था। जवान बेटे की मोत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस घटना के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
-

Punjab News : बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो
नगदी और मोबाइल लूटकर हुए फरार
लुधियाना : आए दिन लूट के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से आया है। जहां बीती रात एक व्यक्ति से लूट हुई है। पीड़ित की पहचान सुखदेव राज के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अपनी फैक्ट्री पर जा रहे बुजुर्ग एक्टिवा सवार से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की। लुटेरे उसकी एक्टिवा भी छीनना चाहते थे। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद लुटेरे सिर्फ करीब 10 हजार की नकदी और मोबाइल ही ले जा सके। बुजुर्ग ने जब लुटेरों का विरोध किया तो उस लोगों ने उसके घुटने और सिर पर तेजधार हथियार से वार किया। खून से लथपथ बुजुर्ग व्यक्ति को उसके परिजनों सिविल अस्पताल लेकर आए।
Punjab News : बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी पर तेजधार हथियारों से किया हमला#Punjab #News pic.twitter.com/PzJP7P754i
— Encounter India (@Encounter_India) October 25, 2024गुरपाल नगर निवासी होजरी कारोबारी सुखदेव के बेटे रवि वर्मा ने बताया कि उनकी हरगोबिंद नगर में जैकेट्स की फैक्ट्री है। जहां गत रात उसके पिता सुखदेव नाईट शिफ्ट लगवाने के लिए एक्टिवा पर जा रहे थे। इसी दौरान शेर पुर नजदीक ओसवाल पुल के नजदीक शिव चौक के पास 2 बाइक सवार होकर आए 4 लोगों ने पीछे से आकर उन्हें घेर लिया। जिसके लुटेरों ने उनसे नगदी व मोबाइल फोन छीन लिया। जैसे ही सुखदेव ने एक लुटेरे को दबोचा तो उसके साथियों ने उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले के दौरान उसके हाथ व घुटने पर गंभीर चोटें आई। जिसे सिविल अस्पताल में लाया गया। डाक्टरों ने बताया कि सुखदेव राज के पैर की हड्डी टूट गई है। जिसके बाद परिजन उसे सीएमसी अस्पताल में लेकर गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे उससे करीब 10 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट कर ले गए है। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना थाना डिवीजन 6 की पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।
-

Jalandhar News: Dhillon Brothers सुसाइड मामले में DNA मिचमैस, मानवदीप ने किया चौकाने वाला खुलासा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में चौकाने वाला खुलासा है। इस केस में शिकायतकर्ता मानवदीप सिंह उप्पल ने कपूरथला पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 13 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस ने चार्जशीट फाइल नहीं की। शिकायकर्ता के आरोप है कि थाना-1 के सीसीटीवी 24 जुलाई 2023 को खराब हो गए थे, घटनाक्रम 16 अगस्त का था। डीजीपी की सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि थाने में कोई अपमान नहीं हुआ था। 16 अगस्त को मेडिकल में मानवजीत के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे दो सितंबर, 2023 को मिले जशन के शव की शिनाख्त कड़े और बूट से हुई थी जहां से जशन का कथित शव मिला, वहां 19 अगस्त को मानवजीत ढिल्लों का मोबाइल कुछ सेकंड के लिए ऑन हुआ था।
एसएचओ नवदीप सिंह और दोनों भाइयों की लोकेशन में फर्क निकला। केवल थाने के विवाद के दौरान मानवजीत से मिले थे। 16 अगस्त, 2023 को मानवदीप उप्पल की भगवंत सिंह भंता (गवाह) से रात 8 बजे 15 सेकंड की बातचीत हुई थी तो इतने कम समय में इतनी लंबी बात कैसे बता सकता है। उन्होंने मीडिया को बीते साल 2 सितंबर को सुल्तानपुर लोधी मंड क्षेत्र के बूंदों गांव (तलवंडी चौधरी) से मिले जशन के कथित शव की डीएनए रिपोर्ट मीडिया को दिखाई और बताया कि डीएनए मिसमैच है। मानवजीत ढिल्लों का आज तक शव तक नहीं मिला है। सवाल यह है कि शव जशन का नहीं था तो किसका था। उधर, कपूरथला के एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सरबजीत राय ने कहा कि हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक जांच पूरी करके रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए हैं।
इसलिए वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। मीडिया से बात करते हुए मानवदीप उप्पल ने कहा कि मैंने दूर से देखा कि मानवजीत ने छलांग लगाई थी, न कि जशन ने। मुझे फैमिली ओर दोस्तों ने जैसा बताया, मैंने उसी तरह से स्टेटमेंट दी थी। साल बाद भी चार्जशीट फाइल नहीं की गई। वे हाईकोर्ट चले गए थे। अब पता चला कि डीएनए मिसमैच है। उसे जो कहानी बताई गई थी, वो उलट निकली। दोनों भाई डिप्रेशन की दवा ले रहे थे। मगर पुलिस 13 महीने से केस लटका रही है। अगर पुलिस वाले आरोपी हैं तो चार्जशीट फाइल करे और बेकसूर हैं तो केस खत्म कर दे। जिक्रयोग है कि बीते साल 14 अगस्त को परमिंदर कौर ने ससुराल फैमिली के खिलाफ शिकायत दी थी।
आरोप था कि शिकायतकर्ता के पक्ष में आए मानवजीत सिंह ढिल्लों कथित तौर पर लेडी कांस्टेबल जगजीत कौर से गलत तरीके से पेश आए थे। एसएचओ नवदीप सिंह ने मानव पर अमन शांति भंग करने की कार्यवाही कर दी थी। मेडिकल के बाद मानव को बेल मिल गई थी। मामले में 19 अगस्त को नया मोड़ आया, जब कहा गया कि मानवजीत और उसके भाई जशनबीर ने पुलिस से तंग आकर दरिया में छलांग लगा दी। दो सितंबर को जशन का कथित शव मिलने के बाद इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, मुंशी बलविंदर और सिपाही जगजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। नवदीप को डिसमिस कर दिया गया था।
-

Jalandhar News: नाबालिग की Kidnapping को लेकर पिता ने लगाए आरोप, देखे Live
जालंधर (ens): बस्तियात क्षेत्र मे पड़ते जनक नगर से नाबालिग बच्ची के गुम होने पर पीड़ित पिता ने मीडिया के रूबरू होते हुए अपना दुःख प्रकट किया है। रमेश कुमार वासी राम लीला ग्राउंड के नजदीक 120 फुटी रोड ने बताया कि वह लेबर का काम करता है। उसके दो लड़के और एक लड़की है। 21 october से उसकी 16 साल की लड़की घर से चली गई।
जिसकी शिकायत उसने थाना 5 की पुलिस को दे दी। 22 october की सुबह रमेश को उसकी लड़की का किसी अंजान नंबर से फोन आया कि वह जालंधर मे ही है लेकिन उसे पता नहीं कि वह कहा है। जब उसने दुबारा उस नंबर पर कॉल की तो फोन बंद था। जिसके बाद रमेश ने खुद ही इलाके के cctv खंगालने शुरू कर दिए। इस दौरान उसे एक फुटेज मिली जिसमे उसकी लड़की 3 लड़को के साथ जाती दिखाई दे रही है। फुटेज मिलते ही रमेश ने पुलिस से सम्पर्क साधा लेकिन अभी तक उसकी बेटी के गुम होने पर पुलिस का कोई संज्ञान सामने आता नहीं दिखाई दे रहा है। रमेश ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को किसी ने किडनैप किया है और पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। -

Jalandhar News: जमाई ने ससुराल पर किया हमला, हुआ हंगामा, देखें LIVE
जालंधर, ENS। शहर के माडल हाउस से एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने दमाद पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला बारे महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर को आया। जिसके बाद घर में घुसकर तोड़-फोड़ किया। जिसके बाद अपने बच्चे को साथ ले जाने का मांग करने लगा।
मेरी बेटी की पांच से पहले उसके साथ मेरी बेटी की शादी हुई थी। जो काफी नशा करता है। जो बार-बार घर आकर तंग करता है। इस मामले बारे संबंधी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले बारे कार्रवाई कर रही है।
-

BREAKING : जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, पोर्टर की मौत, 4 जवान घायल
BREAKING : कश्मीर घाटी में गुलमर्ग के पास आतंकियों ने गुरुवार को सेना के वाहन को निशाना बनाया। इस हमले में सेना के 5 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आतंकियों के खात्मे के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने बूटापाथरी गुलमर्ग की नागिन पोस्ट के पास घुसपैठ की कोशिश की थी। इसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। यह घटना पुलवामा जिले के बटगुंड त्राल इलाके में आतंकवादियों द्वारा एक मजदूर को गोली मारकर घायल करने के कुछ ही घंटों बाद हुई है।
जानकारी के अनुसार आतंकियों ने बूटापथरी में सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया है। एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास बूटा पथरी इलाके के नागिन ढोक के पास 18 आरआर के वाहनों पर एक एकदम से हमला किया गया। इसमें सेना के जवान तथा एक पोर्टर की मौत हो गई है। सेना ने इसकी पुष्टि की। घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है। अतिरिक्त टीमों को मौके पर लगाया गया है।
-

Jalandhar News: इस इलाके में पटाखे के गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी
जालंधर, ENS: शहर के थाना रामामंडी के अंतर्गत आते किशनपुरा मंदिर वाली गली रिहायशी इलाके में बने पटाखों के गोदाम में आग लग गई। जिसके बाद से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि पटाखे के गोदाम में आग लगने से आस-पास धुआं ही धुआं हो गया, जिस कारण राहगीरों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आग लगने के बाद आस पास के लोगों ने घरों से पाने की बालटियां लेकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार दुकान में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी, जिसके बाद आग ने दुकान में बने पटाखों के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे काफी नुक्सान हो गया है। यह जानकारी इलाका वासियों ने दी है।