Blog

  • Jalandhar: इस इलाके में प्रवासी मजदूरों ने किया हमला, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में प्रवासी मजदूरों ने किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के ट्रांसपोर्ट नगर में दिन-दहाड़े प्रवासियों ने एक दफ्तर में हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया है। बताया जा रहा है कि 15-20 प्रवासी अपने साथ हथियार लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने मारपीट करते दफ्तर में तोड़फोड़ भी की। 

    घटना की सूचना मिलते ही सिख जत्थेबंदियां मौके पर पहुंची और जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया। सिख जत्थेबंदियों में से हरजिंदर सिंह ने बताया कि दफ्तर के बाहर चाय के खोखे के पास 15 से 20 प्रवासी एक व्यक्ति से मारपीट कर रहे थे। दफ्तर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने उन्हें जब रोकना चाहा तो प्रवासियों ने उनके दफ्तर में घुसकर हलमा कर दिया।

     इस दौरान उनके तीन साथी गंभीर जख्मी हो गए, एक को गंभीर चोटें आई है। प्रवासियों ने राड से हमला किया है। उन्होंने बताया कि चाय के खोखे पास अक्सर प्रवासी लोग शराब व नशा करके हंगामा करते है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Factory में लगी भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियां पहुंची मौके पर

    Factory में लगी भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियां पहुंची मौके पर

    नई दिल्ली : दिल्ली सहित पूरे देश में भीषण गर्मी के कारण आगजनी के मामले बहुत ज्यादा आ रहे हैं। हालांकि मध्य और उत्तर भारत में गर्मी और आगजनी का कहर जारी है। भीषण गर्मी के कारण जंगल भी सूख चुके हैं और जंगलों में भी आग लगने के मामले आ रहे है। ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आया है।

      राजधानी दिल्ली में रविवार को मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 35 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। फैक्ट्री से उठती लपटें और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली कर लिया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • Business: इस दिन खुलेंगे यह तीन IPO, निवेश का अच्छा मौका

    Business: इस दिन खुलेंगे यह तीन IPO, निवेश का अच्छा मौका

    बिजनेस: अगर आप भी शेयर मार्किट में जानकारी रखते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जीहां इस हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 3 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। इसमें DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड, एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड और स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड शामिल हैं।

    DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड इस IPO के जरिए टोटल ₹418.01 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹325 करोड़ के 16,009,852 नए शेयर इश्यू करेगी। वहीं, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹93.01 करोड़ के 4,582,000 शेयर बेचेंगे।

    रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 19 जून से 21 जून तक बोली लगा सकेंगे। 26 जून को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Punjab: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान, देखें Video

    Punjab: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान, देखें Video

    लुधियाना: केंद्रीय रेल एवं प्रोसेसिंग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों में डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार लुधियाना पहुंचे बिट्टू ने सर्किट हाउस में कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यदि अमृतपाल मुख्य धारा में वापस लौटना चाहते हैं, तो उन्हें उनके माता-पिता से मुलाकात करने में कोई परेशानी नहीं है। इससे पहले पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। 

    इसी तरह देश की अलग-अलग जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक रवैया जाहिर किया। हालांकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मामले में बिट्टू पर अपने पक्ष से पलटने संबंधी लगाए आरोपों पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

    इससे पहले उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव के दौरान लुधियाना में पार्टी की भारी जीत का दावा किया। इसके अलावा, बिट्टू ने रेलवे की ओर से पंजाब में चलाए जा रहे अलग-अलग प्रोजेक्टस के बारे में भी जानकारी दी। खास तौर पर उन्होंने मोहाली-राजपुरा-पटियाला रेल लिंक को लेकर जमीन एक्वायर करने हेतु मुख्यमंत्री से बात करने का दावा किया।

  • मारपीट का शिकार स्पेनिश जोड़े से मिले मंत्री कुलदीप धालीवाल, देखे वीडियो

    मारपीट का शिकार स्पेनिश जोड़े से मिले मंत्री कुलदीप धालीवाल, देखे वीडियो

    अमृतसर : हिमाचल के खजियार में पिछले दिनी मारपीट का शिकार हुए एक स्पेनिश जोड़े से एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार से बातचीत करते इलाज समेत हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

    वहीं उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले में जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है। वह जल्द ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले को गंभीरता से लेने की मांग करेंगे। 

    बता दें कि कुछ दिन पहले यह स्पेनिश जोड़ा हिमाचल प्रदेश के खजियार घूमने गया था, वहां पार्किंग ठेकेदार ने बहसबाजी करते अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की थी। इस दौरान जोड़ा गंभीर घायल हो गया था।

  • फ्रिज में मिला गोमांस, 11 मुस्लिम परिवारों के घर किए धवस्त, देखें वीडियो

    फ्रिज में मिला गोमांस, 11 मुस्लिम परिवारों के घर किए धवस्त, देखें वीडियो

    गोमांस के नमूने हैदराबाद भेजे, एक आरोपी गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश: आदिवासी बहुल मंडला में अवैध गोमांस व्यापार का मामला सामने आया है। जिसेक बाद प्रशासन ने कार्रवाई के तहत 11 मुस्लिम लोगों के घरों को ध्वस्त कर दिया। मंडला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने बताया कि कार्रवाई यह गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई। नैनपुर के भैसवाही इलाके में वध के लिए बड़ी संख्या में गायों को लाया गया है।

    एसपी सकलेचा ने बताया कि एक दल वहां पहुंचा और हमें आरोपियों के ठिकाने के पीछे बंधी 150 गायें मिली। सभी 11 आरोपियों के घरों में रेफ्रिजरेटर से गाय का मांस बरामद किया गया। हमें जानवरों की चर्बी, खाल और हड्डियां भी मिलीं, जिन्हें एक कमरे में रखा गया था।

    एसपी ने ये भी बताया कि स्थानीय सरकारी पशु चिकित्सक ने पुष्टि की है कि जब्त मांस गोमांस है। हमने डीएनए विश्लेषण के लिए नमूने हैदराबाद भी भेजे हैं। 11 आरोपियों के घर ढहा दिए गए क्योंकि वह सरकारी जमीन पर थे। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष 10 की तलाश जारी है। सकलेचा ने कहा कि 150 गायों को गोशाला भेजा गया है।

  • 3 बहनों के इकलौते भाई को पिता ने दी खौफनाक सजा

    3 बहनों के इकलौते भाई को पिता ने दी खौफनाक सजा

    हरियाणा : टोहाना के उपमंडल के गांव कंहड़ी में देर रात पिता ने अपने बेटे की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सचिन (16) पुत्र दलवीर के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक की मां माया के बयान पर उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    जानकारी अनुसार सचिन अपने पिता दलवीर के साथ कमरे में सोया हुआ था। देर रात्रि उसके पिता ने सचिन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसकी माता व अन्य परिजन सचिन को अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि गांव कंहड़ी में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी है जिसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया है। 

  • CM आवास योजना के तहत मुस्लिम महिला को मिला फ्लैट, विरोध

    CM आवास योजना के तहत मुस्लिम महिला को मिला फ्लैट, विरोध

    गुजरात: गुजरात के वडोदरा शहर में एक महिला को सरकारी योजना के तहत फ्लैट आवंटित हुआ, लेकिन वहां के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। गुजरात के वडोदरा में धर्म के आधार पर भेदभाव करने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां उद्यमशीलता एवं कौशल विकास मंत्रालय में काम कर रही मुस्लिम महिला (44) को वडोदरा नगर निगम की निम्न आय ग्रुप वाले हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में फ्लैट अलॉट किया गया था। 

    उन्होंने हरनी इलाके में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 2017 में मिला था। वह अपने नाबालिग बेटे के साथ वहां शिफ्ट होने वाली थी, तभी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के 33 निवासियों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत दी और मुस्लिम महिला के परिसर में रहने पर आपत्ति जताई है। शिकायत करने वाले लोगों ने कहा कि मुस्लिम महिला के रहने से उन्हें खतरा होगा।

    वडोदरा नगर निगम के उपायुक्त अर्पित सागर और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर नीलेश कुमार परवार ने मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिया है। उधर, मुस्लिम महिला का कहना है कि उसका 2020 में सबसे पहले विरोध किया था, जब फ्लैट के निवासियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में चिट्ठी लिखी। उन्होंने मांग की कि अलॉटमेंट को अवैध घोषित कर दिया जाए। हालांकि हरनी पुलिस थाना ने सभी पक्षों का बयान रिकॉर्ड किया और मामले को बंद कर दिया। हालांकि इस वर्ष 10 जून से फिर से मुस्लिम महिला का विरोध शुरू हो गया।

  • Punjab: सिविल लाइन थाने के पास Police ने की चैकिंग, देखें Video

    Punjab: सिविल लाइन थाने के पास Police ने की चैकिंग, देखें Video

    बठिंडा : पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली गई। डीएसपी सिटी 2 ने बताया कि पंजाब पुलिस की तरफ से चलाए गए पूरे पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम के तहत आज बठिंडा सिविल लाइन इलाके में नशा तस्करों के 8 घरों की चैकिंग की गई। 

    इसमें संदेह के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा 5-6 वाहन भी जब्त किए गए है। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी अभियान चलता रहेगा।

  • जंगल में लगी भीषण आग बुझने का नाम नहीं ले रही

    जंगल में लगी भीषण आग बुझने का नाम नहीं ले रही

    हिमाचल प्रदेश : हिमाचल के सोलन के जंगल में लगी भीषण आग पिछले तीन दिन से लगातार जारी है। उठ रहे धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आग बुझान की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह मुश्किल है। भीषण गर्मी ने हिमाचल प्रदेश की ठंडे वातावरण को भी नहीं बख्शा।

    प्रशासन की ओर से लगातार आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे है, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल है। आग से काफी पेड़-पौधे जलने से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। वहीं फायर टेंडर भी अपने काम पर लगे हैं, लेकिन इसे काबू में ला पाना मुश्किल हो रहा है।