Blog

  • फेमस 31 वर्षीय एक्ट्रेस की हुई मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज

    फेमस 31 वर्षीय एक्ट्रेस की हुई मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज

    मुबंईः एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो 31 साल की फेमस मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर की अचानक मौत हो गई है। एक्ट्रेस बीती रात अपने घर में मृत मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने अननेचुरल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक अपर्णा नायर की मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फेमस मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर अपने  घर में वीरवार की शाम करीब 7.30 बजे मृत पाई गईं। उस वक्त एक्ट्रेस की मां और बहन भी घर में ही मौजूद थीं।

    जब तक अपर्णा के साथ हादसे की बात परिवारवालों को पता चली तब तक एक्ट्रेस का निधन हो चुका था। लेकिन फिर भी परिवार के लोग एक्ट्रेस को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अपर्णा नायर के शव को अस्पताल में जांच के लिए ऱखा गया है। एक्ट्रेस की अचानक मौत किस वजह से हुई, इसका नहीं पता चल सका है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीर तौर पर जांच कर रही है।

    खबरों के अनुसार, 31 साल की अपर्णा नायर के परिवार में पति संजीत और दो बेटियां थ्रया और कृतिका हैं। एक्ट्रेस के अचानक यूं दुनिया से चले जाने से पूरा का पूरा परिवार सदमे में है। साथ ही साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अपर्णा नायर ने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट शोज और फिल्में दी हैं, जिसमें मेगाथीर्थम, मुधुगौव, अचयन्स, कोडथी समक्षम बालन वकील, कल्कि, चंदनमाझा और आत्मसखी शामिल हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती थीं, और अक्सर ही अपने काम और परिवार के साथ खुशी के मोमेंट्स शेयर करती रहती थीं।

  • पंजाबः इस इलाके में युवक ने कांग्रेस सरपंच के भतीजे को मारी गोलियां

    पंजाबः इस इलाके में युवक ने कांग्रेस सरपंच के भतीजे को मारी गोलियां

    अमृतसरः अजनाला से सटे गांव बल्लरवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांग्रेसी सरपंच के भतीजे को युवक ने गोलियां मारी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार आबादी बाबा गमचुक में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में देर रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवा कांग्रेसी सरपंच पुनन सिंह के भतीजे बलविंदर सिंह पर गोलियां चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए बलविंदर सिंह को अजनाला के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

  • एयलाइंस कंपनियों को झटका, महंगा हो सकता है हवाई सफर

    एयलाइंस कंपनियों को झटका, महंगा हो सकता है हवाई सफर

    नई दिल्ली : फेस्टिव सीजन से पहले एयरलाइंस कंपनी को बड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने  एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 14 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की है। इसके दाम दिसंबर 2022 के बाद से हाई लेवल पर पहुंच गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एटीएफ के दाम 1.12 लाख रुपए से ज्यादा हो गए हैं। पिछले दो महीने से अब तक 24 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में ATF की कीमतें बढ़ जाने से इसका असर हवाई सफर पर भी पड़ सकता है। त्योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा हो सकता है। ये लगातार तीसरा महीना है जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एटीएफ के दाम में इजाफा किया है। 

    देश की राजधानी दिल्ली में एटीएफ के दाम 20,295.2 रुपए प्रति किलोलीटर तक बढ़ गए हैं और इसके दाम 1.12 लाख रुपए से ज्यादा हो चुके हैं। दिल्ली में हवाई ईंधन या जेट फ्यूल के रेट बढ़कर 1,12,419.33 रुपए प्रति किलोलीटर तक जा चुके हैं। वहीं, कोलकाता में 121063.83 रुपए प्रति किलो लीटर, मुंबई में 105222.13 रुपए किलो लीटर है। इसके अलावा चेन्नई में 116581.77 रुपए प्रति किलो लीटर है। 1 अगस्त को जेट फ्यूल की कीमतों में 8.5 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में अगस्त में एटीएफ की कीमत 98,508.26 रुपए प्रत‍ि कि लोलीटर थी। वहीं कोलकाता में 1,07,383.08 रुपए प्रत‍िलीटर, मुंबई में 92,124.13 रुपए प्रत‍ि लीटर और चेन्‍नई में 1,02,391.64 रुपए प्रत‍ि लीटर थी। 

  • खुशखबरीः Amritsar के लिए इस दिन से सीधी उड़ान शुरू करेगी Malaysia Airlines

    खुशखबरीः Amritsar के लिए इस दिन से सीधी उड़ान शुरू करेगी Malaysia Airlines

    अमृतसरः मलयेशिया एयरलाइन ने आठ नवंबर 2023 से कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए फ्लाइट शुरू करने का एलान किया है। इसके शुरू होने पर आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, हांगकांग समेत कई अन्य दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की हवाई यात्रा करना आसान हो जाएगा। फ्लाई अमृतसर इनीशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला और विकास मंच के सचिव योगेश कामरा ने कहा कि यह उड़ान श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू होने पर इन देशों में बसे पंजाबियों के लिए सुविधाजनक होगा। उन्होंने बताया कि कुआलालंपुर से अमृतसर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने वाली मलेशिया एयरलाइन मलेशिया की तीसरी एयरलाइन होगी। 

    मौजूदा समय में बैटिक एयर सप्ताह में तीन दिन, जबकि एयर एशिया एक्स-3, सितंबर से इस रूट पर हफ्ते में चार दिन इन उड़ानों का संचालन करेगी। उन्होंने बताया कि मलेशिया एयरलाइन की वेबसाइट पर उपलब्ध समय सूची के मुताबिक एयरलाइन हर बुधवार और शनिवार वाले दिन संचालन करेगी। उन्होंने बताया कि यह फ्लाइट कुआलालंपुर से शाम 6:50 बजे उड़ान भरकर रात 10:10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अमृतसर से फिर रात 11:25 बजे रवाना होकर अगली सुबह 7:30 मलयेशिया (कुआलालंपुर) पहुंचेगी। 

    इस नई उड़ान के एलान पर खुशी व्यक्त करते हुए गुमलाटा और कामरा ने कहा कि फ्लाइट अमृतसर इनीशिएटिव की तरफ से लगातार इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मलयेशिया एयरलाइन कुआलालंपुर के जरिये सिर्फ दो से तीन घंटों में यात्री मेलबोर्न, सिडनी, पर्थ, एडीलेज, ओकलैंड, बैंकाक, फुकेट, हांगकांग, मनीला समेत कई अन्य शहरों को जोड़ेगी। विदेश में बसे पंजाबी भाईचारे के पास अब दिल्ली एयरपोर्ट के जरिये जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

  • कनाडा में एक और पंजाबी युवक की मौत 

    कनाडा में एक और पंजाबी युवक की मौत 

    चार बहनों का था इकलौता भाई

    लुधियानाः कनाडा से एक और दुखद खबर सामने आई है। जहां एक और पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह टोनी (24) के रूप में हुई है। मृतक रायकोट के सिलोवनी गांव का रहने वाला था और चार बहनों का इकलौता भाई था। जानकारी के अनुसार मृतक युवक रोजी रोटी के लिए परदेस गया था। मृतक की मौत की खबर मिलते ही रायकोट में शोक की लहर फैल गई। परिवार ने पंजाब सरकार और विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव गांव लाने में मदद की जाए।

  • मां की ममता ने मौत को हराया, जाने मामला

    मां की ममता ने मौत को हराया, जाने मामला

    फरीदाबाद : मां अपने बच्चों को लिए कुछ भी कर सकती है, यह साबित कर दिखाया है बिहार की एक महिला ने। सेक्टर 86 स्थित निजी अस्पताल में 5 साल के बच्चे का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। बच्चे ने मां को किडनी देकर उसे नया जीवन दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चा और उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ है।  इस सफल ट्रांसप्लांट को अस्पताल नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार तथा यूरोलाजिस्ट डॉ. सौरभ जोशी, डॉ. वरुण कटारिया की टीम ने अंजाम दिया। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित अस्पताल में उसके 5 साल के बेटे का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। बच्चे की मां ने अपने किडनी देकर उसे नया जीवन दिया। ऑपरेशन के बाद बच्चा और उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।
    इस सफल ट्रांसप्लांट को अस्पताल नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. जितेंद्र कुमार व यूरोलाजिस्ट डॉ. सौरभ जोशी, डॉ. वरुण कटियार की टीम ने अंजाम दिया। बिहार निवासी 5 वर्षीय ऋषभ काफी समय से क्रोनिक किडनी रोग और हाइपरटेंशन से पीड़ित था। वह डायलिसिस के लिए एकॉर्ड अस्पताल आता था। यहां बच्चे को बेहतर डायलिसिस के लिए एक अलग माहौल दिया गया। नर्सिंग स्टाफ के साथ वह लूडो और अन्य गेम खेलते हुए डायलिसिस करवा लेता था। अच्छी गुणवत्ता का जीवन देने का एक मात्र तरीका था किडनी ट्रांसप्लांट। यूरोलाजिस्ट डॉ. सौरभ जोशी ने कहा कि बच्चे की मां ने अपने बच्चे को किडनी देने की इच्छा जताई। मां को डोनेशन के लिए फिट पाया गया। स्वास्थ्य विभाग कि समिति की सहमति के बाद 5 साल के बच्चे का सफल ट्रांसप्लांट हुआ है।

  • पंजाबः पंचायत भंग करने के मामले में मजीठिया ने किया बड़ा खुलासा, जारी किया पत्र, देखें वीडियो

    पंजाबः पंचायत भंग करने के मामले में मजीठिया ने किया बड़ा खुलासा, जारी किया पत्र, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने आप सरकार का घेराव किया है। इस दौरान उन्होंने पंचायत भंग करने के मामले में आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि अब बिल्ली थैले से बाहर आ गई है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान और पंचायत मंत्री लालजीत भुल्लर इस फैसले को लागू करने के लिए जिम्मेदार हैं, जो उनके कार्यकाल से 6 महीने पहले पंचायतों को भंग करने के लिए लिया गया था। इस मामले से जुड़ी फाइल पर पंचायती राज और वित्तीय एवं विकास कमिश्नर को धक्के से हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था।

    मजीठिया ने आरोप लगाए है कि ये हस्ताक्षर मुख्यमंत्री ने उसी दिन ही किये थे और कमिश्नर से 2 दिन के अन्दर हस्ताक्षर करवाये गये थे। मजीठिया ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि AAP सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करके उन्हें बलि का बकरा बनाया है। इस मामले में असली दोषी पंचायती राज मंत्री और मुख्यमंत्री हैं। जिन्होंने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद इस फैसले को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि सभी पक्ष देखने के बाद यह साफ हो गया है कि लालजीत सिंह भुल्लर और सीएम भगवंत मान इस तानाशाही फैसले के कारण लोकतंत्र को कमज़ोर करने के दोषी हैं। मजीठिया ने आरोप लगाए है कि जोकि केवल राजनीतिक लाभ के लिए पंचायतों के धन का दुरुपयोग करने के लिए किया गया। इस दौरान मजीठिया ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की अपील की है।

    इस दौरान मजीठिया ने सरकारी फाइल का नोटेशन दिखाते हुए कहा कि 3 अगस्त को अधीक्षक ने पंचायतों के विघटन की फाइल आगे बढ़ा दी और उसी दिन निदेशक पंचायत गुरप्रीत सिंह खैरा और दूसरे दिन प्रधान सचिव डीके तिवारी ने हस्ताक्षर कर दिये। मजीठिया ने कहा कि अधिकारियों ने अपनी नोटिंग में लिखा है कि पंचायतों को समय से पहले भंग नहीं किया जा सकता, उनका कार्यकाल जनवरी 2024 तक है। मजीठिया ने आरोप लगाए है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से धक्के से काम करवाया। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को पंचायत मंत्री लालजीत भुल्लर और उसी दिन मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर किये।

    मजीठिया ने कहा कि वह भी मंत्री रह चुके हैं, एक दिन में कोई काम नहीं होता। सरकार ने मैन्युअल तरीके से फाइल आगे बढ़ाई। मजीठिया ने पंचायत मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने हाई कोर्ट में फैसले को सही करने की कोशिश की लेकिन हाई कोर्ट का रवैया देखने के बाद उसने फैसला पलट दिया। मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री ने अपनी गलती का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा है।

    वहीं कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंचायत मंत्री लालजीत भुल्लर के लिए कितनी शर्म की बात है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही आधिकारिक टिप्पणी के अनुसार पंचायतों के विघटन को मंजूरी दे दी। फिर आईएएस अधिकारियों को बलि का बकरा बना दिया। पंजाब की ब्यूरोक्रेसी से आग्रह है कि वे उनके असंवैधानिक मंसूबों का हिस्सा न बनें। उनमें आपका बचाव करने का साहस नहीं है और अंत में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

  • पंजाबः यात्री से 15.74 लाख का सोना बरामद

    पंजाबः यात्री से 15.74 लाख का सोना बरामद

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने यात्री से सोना बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए कस्टम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दुबई से आए एक यात्री से 15 लाख 74 हजार रुपये कीमत का सोना पकड़ा है। कस्टम अधिकारियों ने उक्त सोने को कब्जे में लेने के बाद आरोपी यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत कार्रवाई की जा रही है। कस्टम के एआईयू के प्रवक्ता मुताबिक स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी56 गुरुवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची।

    इस फ्लाइट के जरिए भारत आए यात्रियों के सामान की चेकिंग शुरू हुई। इस दौरान एक यात्री के चेहरे पर लगातार आ रहे बदलावों को देखते हुए अधिकारियों ने उसे उसके सामान के साथ अन्य यात्रियों से अलग कर लिया। इसके बाद उसके सामान की स्कैनिंग की गई तो अधिकारियों को कुछ नहीं मिला। फिर इस यात्री की व्यक्तिगत जांच की गई। तब उसके अंडर गारमेंट्स के भीतर एक कैप्सूल बरामद किया गया जिसका कुल भार 385 ग्राम था। जांच में उसमें से 265 ग्राम सोना पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 15 लाख 74 हजार और 630 रुपये आंकी गई है।

  • पंजाबः पीड़ित ने प्रेमिका के घर वालों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः पीड़ित ने प्रेमिका के घर वालों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    कहा- मुंह काला करके सिर मुंडवाया, जूतों का हार पहनाया, सिर पर किया पेशाब 

    लुधियानाः जिले के कस्बा माछीवाड़ा में हैरानी जनक मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि उसकी प्रेमिका के घर वालों ने उसका मुंह काला करके उसे गंजा कर दिया गया। इस दौरान वह गले में जूतों का हार पहन खुद माछीवाड़ा थाने में शिकायत देने पहुंचा। पीड़ित व्यक्ति की पहचान रवि निवासी धूरी के रूप में हुई है। पीड़ित का आरोप है कि उससे एक लाख रुपए मांगे गए। पैसे नहीं देने पर कथित आरोपियों ने उसका मुंह काला करके उसका सिर मुंडवा दिया। उसके गले में जूतों का हार पहना कर सिर पर पेशाब किया। रवि ने बताया कि उसका अफेयर माछीवाड़ा की एक विवाहिता से चल रहा है। पिछले ढाई वर्ष से वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं। महिला 6 बच्चों की मां है। वह भी उससे प्यार करती है। वह 2 दिन इक्ट्‌ठे अहमदगढ़ रहे थे। महिला अपनी बेटी को ननिहाल से लेने के लिए अहमदगढ़ गई थी।

    कुछ मोहल्ले वालों ने उन्हें चाय-पानी पीते हुए किसी दुकान पर पकड़ लिया। उन्हीं लोगों ने महिला के ससुराल और मायके वालों को फोन करके मौके पर बुलाया। प्रेमिका के ससुराली गांव की प्रधान छिंदर कौर की जिम्मेदारी पर उसे माछीवाड़ा साहिब में 22 अगस्त को लेकर आए। करीब 9 दिन उन लोगों ने उसे अपने पास रखा। रवि ने बताया कि पहली बार गलती से उससे महिला के फोन पर मिस कॉल चली गई। मिस कॉल के बाद अचानक से महिला से उसकी बातचीत होने लगी। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ गईं, लेकिन परिवारों को इस बारे में पता लग गया। आरोपियों ने प्रेमी-प्रेमिका का एक-दूसरे के हाथों से मुंह काला करवाया। बेइज्जत किया। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी जसविंदर ने कहा कि मामले उनके ध्यान में है। पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई जरूर की जाएगी।

  • इस मामले में पूर्व सासंद को उम्रकैद की हुई सजा

    इस मामले में पूर्व सासंद को उम्रकैद की हुई सजा

    पटनाः आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन्हें 1995 में हुए डबल मर्डर केस में यह सजा दी गई है। पिछले दिनों ही शीर्ष अदालत ने उन्हें इस केस में दोषी करार दिया था और सजा को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हत्याकांड में मारे गए दोनों लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का आदेश भी प्रभुनाथ सिंह और बिहार सरकार को दिया है। इसके अलावा इस घटना में जख्मी हुए एक शख्स को भी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का आदेश दिया गया है।

    पूर्व सांसद को मिली यह सजा इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्हें निचली अदालत ने बरी कर दिया था और फिर हाई कोर्ट ने भी उसे सही करार दिया था। छपरा के मसरख में राजेंद्र राय और दारोगा राय नाम के दो लोगों की हत्याएं 1995 में हुई थी। इस मामले में आरोप था कि प्रभुनाथ सिंह ने उनके कहे मुताबिक वोट न डालने पर इन लोगों की हत्या करा दी थी। बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से तीन बार जेडीयू और एक बार आरजेडी के टिकट पर सांसद रह चुके प्रभुनाथ सिंह पर 1995 में मसरख के एक मतदान केंद्र के पास तब 47 साल के दारोगा राय और 18 साल के राजेंद्र राय की हत्या का आरोप था।

    आरोप था कि दोनों ने प्रभुनाथ सिंह समर्थित कैंडिडेट को वोट नहीं दिया इसलिए उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई द्वारा गवाहों को धमकाने की शिकायत के बाद इस केस को छपरा से पटना ट्रांसफर कर दिया गया जहां इसका ट्रायल हुआ। 2008 में पटना की अदालत ने सबूतों के अभाव में प्रभुनाथ सिंह को बरी कर दिया। 2012 में पटना हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को सही ठहरा दिया। इसके बाद मृतक राजेंद्र राय के भाई ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत से उन्हें बड़ी सफलता मिली और प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दिया गया।