ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਸ੍ਰੀ ਦੁਰਗਾ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਪਾਵਨ ਅਵਸਰ ਤੇ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਦੇ ਪ੍ਸਿੱਧ ਮੰਦਰ ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੁਰਗਾ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਬਰੀ ਹੀ ਸਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਮੰਦਰ ਦੇ ਮਹੰਤ 108 ਸ੍ਰੀ ਰਾਜਗਿਰੀ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ ਅਗਿਆਤਵਾਸ ਦੋਰਾਨ ਪਾਡਵਾਂ ਨੇ ਵੀ ਮਾਂ ਸਕਤੀ ਦੀ ਪੂਜਾ ਅਰਚਨਾ ਕੀਤੀ ਸੀ ਇਸ ਲਈ ਇਸ ਮੰਦਰ ਦੀ ਮਾਂ ਦੇ ਭਗਤਾਂ ਦੀ ਕਿ੍ਰਪਾ ਹੈ , ਮਹੰਤ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਨਰਾਤਿਆਂ ਦੇ ਮੋਕੇ ਤੇ ਇਸ ਮੰਦਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਬੜੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਮਾਂ ਦੇ ਦਰਵਾਰ ਵਿੱਚ ਆਉਦੇ ਹਨ, ਹਰ ਸਾਲ ਇਥੇ ਨਰਾਤਿਆਂ ਦਾ ਮੇਲਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਨਿੰਆ ਪੂਜਣ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਅਟੁੱਟ ਲੰਗਰ ਵੀ ਵਰਤਾਇਆ ਗਿਆ।
Blog
-

पंजाबः 70 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में ASI गिरफ्तार
लुधियाना: शिमलापुरी थाने की पुलिस ने बसंत पार्क चौकी के एएसआई जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर 70 हजार रुपये की रिश्वत लेकर हेरोइन तस्कर को छोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिश्वत देकर फरार हुए तस्कर और उसके साथी को 13 ग्राम हेरोइन और एक बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले एएसआई ने रिश्वत लेकर उसे छोड़ दिया था। नामजद आरोपियों में एएसआई जरनैल सिंह का नाम शामिल है।
जबकि गिरफ्तार तस्करों में अमृतपाल सिंह उर्फ चीनू निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर गली नंबर 2, बरोटा रोड और परविंदर सिंह उर्फ विक्की धवन निवासी गर्ग कॉलोनी, गुरु गोबिंद सिंह नगर शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि कुछ दिन पहले बसंत चौकी के इंचार्ज जरनैल सिंह ने अमृतपाल सिंह को उसके घर के बाहर हेरोइन बेचते हुए गिरफ्तार किया था।
उस समय उसके पास से एक ग्राम हेरोइन मिली थी। चौकी इंचार्ज ने उसे छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में 70 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। इस दौरान बताया जा रहा है कि एएसआई फॉर्च्यूनर कार में रिश्वत लेने आया था। गिरफ्तारी के बाद जरनैल सिंह की तबीयत भी खराब हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
-

जांलधरः इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब सरकार द्वारा बीते दिन पुलिस अधिकारियों के तबादलें के बाद आज जालंधर में पुलिस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए। जिनमें से इंस्पेक्टर, एएसआई, एसआई सहित हैड कांस्टेबल भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। देखें लिस्ट

-

Parineeti और Raghav Chadha की होने वाली है रोका सेरेमनी!
मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा हाल ही में मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे। इसके बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स छाए हुए हैं। इसके बाद आप सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति और राघव को बधाई देने वाला ट्वीट किया तो फैंस में कयासों का दौर शुरू हो गया कि क्या एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन की पहले ही सगाई हो चुकी है?
परिणीति और राघव चड्ढा का जल्द होने वाला है रोका
वहीं ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चोपड़ा परिवार के एक क्लोज फ्रेंड ने खुलासा किया है कि परिणीति और राघव अपनी यूनियन के लिए कमिटेड हैं लेकिन फाइनल सेरेमनी होना अभी बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने ये भी खुलासा किया कि परिणीति और राघव का रोका फंक्शन भी बहुत जल्द होने वाला है।
परिणीति और राघव के रोके की डेट निकाल रही फैमिली
रिपोर्ट के मुताबिक चोपड़ा फैमिली के क्लोज फ्रेंड ने ये भी कहा, “रोका जरूर हो रहा है लेकिन परिवार जल्द ही कोई तारीख निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वे ऐसी तारीख की तलाश कर रहे हैं जो इस महीने या अगले महीने की शुरुआत में हो सकती है।” सूत्र ने यह भी कहा कि इस तारीख को कब तय किया जाएगा, इसकी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है। लेकिन चोपड़ा और चड्ढा दोनों आगे की प्लानिंग में बिजी हैं।
राघव से सगाई की खबर पर शर्मा गईं परिणीति
इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें परिणीति को एयरपोर्ट पर देखा गया था और राघव के साथ उनकी सगाई के बारे में उनसे पैप्स ने सवाल भी किया था। एक्ट्रेस से पूछा गया था, “मैम वो जो न्यूज आ रही है, वो सच है क्या?” पैप्स के इस सीधे सवाल को सुनकर परिणीति ब्लश करती हुई और मुस्कुराती नजर आई। हालांकि लेकिन न तो उन्होंने इस सवाल का खंडन किया और न ही इसकी कंफर्मेशन की।
-

बड़ी ख़बरः जालंधर और कपूरथला में अमृतपाल सिंह को लेकर हाई अलर्ट जारी
जालंधर, वरुण/हर्ष: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के जालंधर और कपूरथला को हाई अलर्ट किया गया है। दोनों शहरों में पुलिस की भारी तैनाती की गई है। हर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। दरअसल पंजाब पुलिस को यह खुफिया जानकारी मिली है कि अमृतपाल सिंह होशियापुर से जालंधर या कपूरथला पहुंच सकता है। इसी जानकारी के आधार पर इन दोनों मे शहरों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। मालूम हो कि अमृतपाल 18 मार्च से फरार है। उसी रोज से उसके पीछे पुलिस उसके पीछे पड़ी है। लेकिन अभी तक वो पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम कई बार उसे पकड़ने के बेहद करीब पहुंच गई। लेकिन वो फिर भाग निकला।
एक दिन पहले होशियारपुर में होने की मिली थी सूचना
एक दिन पहले उसके होशियारपुर में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मन्नरैया गांव में छापेमारी कर उसकी तलाश की। लेकिन वो पुलिस नाका तोड़ते हुए भाग निकला था। पुलिस मन्नरैया के आस-पास स्थित 50 गांवों में तलाशी अभियान चल रही है। लेकिन अभी तक अमृतपाल को पकड़ने में विफल रही है। पुलिस सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार को भी खोज रही है। 9168 नंबर वाली इस स्विफ्ट कार से अमृतपाल सिंह के भागने की चर्चा है।
वीडियो जारी कर सिखों को एकजुट होने की अपील
इधर, खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह ने बुधवार को एक नया वीडियो संदेश जारी किया जिसमें उसने अकाल तख्त के जत्थेदार से अनुरोध किया कि वह बैसाखी (13 अप्रैल) पर पंजाब को बचाने के लिए सरबद खालसा (सिखों की मण्डली) बुलाएं। उसने कहा कि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस पर हमला बोलते हुए अमृतपाल सिंह ने सिख युवकों की गिरफ्तारी की जमकर आलोचना की।
वीडियो में बोला अमृतपाल सिंहः कोई मेरा बाल बांका नहीं कर सकता
वीडियो में, अमृतपाल सिंह ने कहा कि वह 18 मार्च को पुलिस से बचने में कामयाब रहा और वह सुरक्षित है। कोई मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकता। उसने सरेंडर करने की भी इच्छा जताई। पुलिस उसके अमृतसर में अकाल तख्त या तख्त दमदमा साहिब में आत्मसमर्पण करने की उम्मीद कर रही है। दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले मंगलवार की रात होशियारपुर कस्बे के पास एक गांव में अमृतपाल सिंह और उसके आका पापलप्रीत सिंह ने एक बार फिर पंजाब पुलिस को चकमा दे दिया।
-

पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल के Live वीडियो के बाद परिवार घर से हुए गायब!
अमृतसरः अमृतपाल सिंह 18 मार्च के बाद बीते दिन सोशल मीडिया पर लाइव हुआ था। जिसमें उसने बताया था कि वह गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस उसका बाल भी बांका नहीं कर सकी। वहीं इस वीडियो के बाद अब बड़ी ख़बर सामने आई है कि अमृतपाल सिंह के लाइव वीडियो के बाद बुधवार से उसका परिवार लापता हो गया है। यानि अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में रह रहा उसका परिवार घर खाली कर कहीं चला गया है। गांव जल्लूपुर खेड़ा में अमृतपाल के घर पर माता-पिता और पत्नी कोई भी घर पर मौजूद नहीं है।
बताया जा रहा है कि वे माता-पिता और पत्नी सभी पुलिस की निगरानी में हैं, लेकिन कहां है, इसके बारे में पुलिस कुछ भी जानकारी साझा नहीं कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अमृतपाल सिंह के श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंच सरेंडर करने की सूचना फैल गई थी। यही समय था, जब अमृतपाल के माता-पिता व पत्नी को आखिरी बार उनके आसपास के लोगों ने देखा था। अमृतपाल के सरेंडर करने की सूचना के बाद अमृतपाल के माता-पिता और पत्नी सभी घर से श्री अकाल तख्त साहिब के लिए निकल गए थे।
उनकी इच्छा अमृतपाल को देखने की थी, लेकिन इसके बाद से ही अमृतपाल के माता-पिता व पत्नी घर नहीं लौटे हैं। गौरतलब है कि 18 मार्च के बाद से ही अमृतपाल का घर व पारिवारिक सदस्यों को पुलिस निगरानी में रखा गया है। अगर कोई घर से बाहर जाता है तो पुलिस उनका पीछा करती है। बुधवार भी जब परिवार घर से निकला तो पुलिस साथ ही निकली, लेकिन न रात और न ही सुबह परिवार वापस घर लौटा है।
-

पंजाबः खालिस्तान समर्थकों ने सीएम भगवंत मान की बेटी को दी धमकी
चंडीगढ़: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह की हरकत की वजह 13 दिनों में पंजाब पुलिस अमृृतपाल तक पहुंच नहीं पाई है तो दूसरी तरफ खालिस्तानी समर्थक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। खालिस्तान समर्थक भारत सरकार का विरोध करते-करते अब अपनों के जान के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। इस मामले में नई खबर यह है कि अब उन्होंने अपने भारत विरोधी हितों को साधने के लिए राजनेताओं के परिजनों को भी धमकी देने पर उतारू हो गए हैं।
ऐसे ही एक मामले में पटियाला की एक अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि पंजाब के सीएम मान की बेटी सीरत कौर मान को खालिस्तान समर्थकों का फोन आया। फोन करने वालों ने सीएम की बेटी से गाली गलौज की और धमकी दी है। यहां पर इस बात का जिक्र कर दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ग्रेवाल अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने अधिवक्ता हरमीत बराड़ की फेसबुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में पूछा है कि क्या बच्चों को धमकाने और गाली देने से खालिस्तान बन जाएगा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फेसबक पोस्ट में बताया गया है कि सीएम भगवंत मान की बेटी को खालिस्तान समर्थकों से फोन काॅल आए। वे अमेरिका में सीएम मान के बच्चों का घेराव करने और उन्हें परेशान करने की योजना बना रहे थे। अधिवक्ता हरमीत बराड़ ने लिखा है कि क्या आप बच्चों को डरा धमकाकर और गालियां देकर खालिस्तान हासिल करने जा रहे हैं? ऐसे लोग सिख धर्म पर एक धब्बा हैं। पोस्ट को सभी से साझा करते हुए शेयर करते हुए इंदरप्रीत ने घटना की पुष्टि की और लिखा, धन्यवाद, मैं वास्तव में इसकी सराहना करती हूं।
मीडिया रिपोर्ट में हरमीत बराड़ के हवाले से ये भी बताया गया है कि मैंने इंदरप्रीत से फोन पर बात की और उन्होंने मुझे बताया कि सीरत को अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों से धमकी भरे फोन कॉल्स आए। वे लोग फोन पर बेहद अपमानजनक तरीके से पेश आए। अमेरिका के एक गुरुद्वारे में कुछ प्रस्ताव भी पारित किया गया है, जिसमें खालिस्तान समर्थकों से पंजाब की स्थिति को लेकर दोनों बच्चों का घेराव करने के लिए कहा गया है।
-

जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौत, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः रामनगर फाटक पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रेन ने नीचे आने से महिला की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा जीआरपी पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस के एएसआई ललित कुमार ने बताया कि मृतक महिला गांधी कैंप की रहने वाली है। मृतका की पहचान आशा रानी निवासी गांधी कैंप के रूप में हुई है। महिला ट्रेन के नीचे कैसे आई इसका अभी कारणों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी पुलिस ने डेड बॉडी को क़ब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टन के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतका के परिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।
-

देश में बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर, एक ही दिन में बढ़े 50% मरीज़
देश में बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर, एक ही दिन में बढ़े 50% मरीज़
भारत में कोरोनावायरस एक बार फिर तेज़ी से फैलने लगा है । बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में 3016 नए मरीज़ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। चिंता की बात यह है कि एक ही दिन में संक्रमित पाए जाने वाले मरीज़ों की संख्या में 50% का इजाफा दर्ज किया गया है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हजार 509 हो चुकी है। एक दिन में 6 कोविड मरीजों की मृत्यु हुई है। नए आंकड़ों को मिलाकर देखा जाए तो अब देश में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 4 करोड़ 41 लाख 69 हजार 941 पर पहुंच गया है। अब तक 5 लाख 30 हजार 862 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
देश की राजधानी नई दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा
करने के लिए दिल्ली सरकार आज यानि बृहस्पतिवार को एक एहम बैठक करने जा रही है। अधिकारियों ने इस विषय में जानकारी दी है और बताया कि यह बैठक स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा बुलाई गई है। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक और अन्य हितधारक शामिल होंगे । -

आज का राशिफल, 30 March 2023
आज का राशिफल, 30 March 2023
मेष: आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है. वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा. जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना ज़्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं. रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी. आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा. अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं. आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं
वृष: दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी. आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं. आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो. आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी. तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे. पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं. जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं.
मिथुन: आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा. आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए. चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है. अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें. रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा. आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी. कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा. आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है.
कर्क: दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे. आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे. सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके. अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें. व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं. आज खाली वक्त्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है. जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी.
सिंह: सोचने से पहले दो बार सोचें. अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है. जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे. कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है. लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे. रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे. आपकी क़ामयाबी में महिलाएँ अहम किरदार अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों. वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है. जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है.
कन्या: आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है. लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है. आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी. आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धिलाएँ. कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी
से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा. करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा. लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं. आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा. आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे.तुला: आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है. अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें. पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें. आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी. अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं. आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं.बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी.
वृश्चिक: अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें. आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने ख़याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में में आगे कई बाधाएँ खड़ी कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें. आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे. ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है. आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे. खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंदनहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया. आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं. यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है.
धनु: तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें. आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे. वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं. उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे. आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है. अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें. कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा. आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए. ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है. आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है.
मकर: लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है. इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा करें. जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है. आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें. प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे. ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए. अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं. यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी. जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी.
कुंभ: मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है. याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है. दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी. परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है. प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से बेहतरीन दिन है प्यार का मज़ा चखते रहें. अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे. आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है. कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता. लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है.
मीन: मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है. आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों. आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें. अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके
दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है. अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें. लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे. अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी. आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे.
