लुधियाना। लुधियाना के गीता नगर इलाके से तेजधार हथियार की नोक पर प्रवासी युवक से की लूटपाट का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं पीड़ित प्रवासी युवक ने घटना बारे बताय़ा कि मैं नाइट शिफ्ट करके सुबह अपने घर जा रहा था, इसी दौरान एक बाइक पर तीन लूटेरे सवार होकर आये और मुझे पकड़ लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद मोबाइल फोन छीनकर भाग गये। मेरे सिर पर कई टांके लगे हैं। वारदात बारे पुलिस स्टेशन में सूचना दे दी है।
Blog
-

Punjab: छात्रा के Suicide केस में आया नया मोड़, अध्यापिका पर FIR दर्ज, देखे Video
2.5 वर्ष के बाद किताबो ने खोला बच्ची की मौत का राज
होशियारपुर: ढ़ाई बर्ष पूर्व 9वी कक्षा की छात्रा जैस्मिन कोर द्वारा आत्म हत्या की गई थी। इस मामले मे उस समय नया मोड़ आ गया, जब जैस्मिन की माता जगदीश कोर ने पुलिस को दोबारा शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसमे उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जैस्मिन को याद करते हुए उसकी किताबो को देख रही थी। इस दौरान जैस्मिन के हाथ का लिखा सुसाइड नोट मिला। जैस्मिन ने सुसाइड नोट मे स्कूल की अध्यापिका अमनदीप को दोषी बताया था।
थाना मेटियाना की थाना प्रभारी आशा रानी ने बताया कि जैस्मिन की मां ने उन्हें बयान दिया कि उनकी बेटी जो की माउंट कार्मल स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उसे स्कूल टीचर की टीचर अमनदीप कौर उर्फ़ अमन अपनी कोई गैर हरकत को छुपाने के लिए जैस्मीन पर बेहद अत्याचार करती थी।
जिससे तंग आ कर जेस्मिन ने साल 2022 में सुसाइड कर लिया था।लेकिन एक दिन जब वो अपनी बच्ची की किताबे और नोट बुक चेक कर रही थी, तो उस में जेस्मिन ने अपनी मौत के लिए अमनदीप मैडम को दोषी बताया। जिसके बाद शिकायत पर की जांच कर दोषी के खिलाफ धारा 305 तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी टीचर की तलाश मे छापेमारी कर रही है।
-

Punjab : पराली लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग
होशियारपुर: दसूहा के गांव भट्टी में पराली के गट्टू लादकर ले जा रही ट्राली में अचानक आग लग गई। टैक्टर चालक की सूझ बूझ से समय रहते ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर लिया। देखते ही देखते ट्राली में लदी पराली में भयानक आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। जिससे ट्राली भी पूरी तरह से जल गई। वहीं ट्राली से निकलती आग की तेज लपटों के कारण रास्ते के आसपास खेतों में जमा भूसे ने भी आग पकड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक द्वारा दसूहा में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को दी गई।
मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। राहगीरों ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण सड़क के ऊपर से गुजरती हुई हाईवोल्टेज तारों के संपर्क में आना है। लोगों ने बताया कि ट्राली में ज्यादा पराली होने के कारण वह बिजली की तारों के संपर्क में आ गई। जहां बिजली की तारों से हुई स्पार्किंग के कारण पराली के भूसे में आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्राली को आग की चपेट में ले लिया।
-

Punjab के Ravneet Singh Bittu को Modi Cabinet में मिला ये विभाग
पंजाब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ ली। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है।
वहीं, पंजाब के लुधियाना सीट से भाजपा टिकट पर चुनाव हारे रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक विभाग का केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया। जिसमें वह कैबिनेट मंत्री के साथ रहेंगे।
-

MODI सरकार 3.0 में मंत्री पदों का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला कौनसा विभाग
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीसरे कार्यकाल की पहली बैठक खत्म हो गई है। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और एचडी कुमारस्वामी समेत सभी केद्रीय मंत्री उपस्थित रहे। कबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज पीएमओ में कर्मचारियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ ली। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है।
पढ़ें इनको मिले ये मंत्रालय
- अमित शाह को एक बार फिर गृह मंत्री बने
- एस जयशंकर को मिला विदेश मंत्रालय
- राजनाथ सिंह फिर बने रक्षा मंत्री
- नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
- अश्वनी वैष्णव को रेल मंत्रालय
- अजय टम्टा परिवहन के राज्य मंत्री
- सूचना प्रसारण मंत्रालय अश्विनी वैष्णव को दिया गया
- निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री
- शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
- धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने
- चिराग पासवान होंगे खेल मंत्री
- राम मोहन नायडू को उड्डयन मंत्रालय दिया गया
- जीतन राम माँझी को लघु उद्योग मंत्री
- सीआर पाटिल जनशक्ति मंत्री बने
- सर्बानंद सोनोवाल जहाजरानी मंत्री बने
- गजेन्द्र सिंह शेखावत को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय
- किरण रिजिजू पार्लियामेंट्री अफेयर मिनिस्ट्री
- ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्री बने
- हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
- रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक विभाग दिया गया
-

हिमाचल सामाजिक संस्था का वार्षिक अधिवेशन नौणी विश्वविद्यालय सोलन में सम्पन्न
ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ पंजीकृत का वार्षिक अधिवेशन नौणी विश्वविद्यालय सोलन में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। देश के विभिन्न भागों से 22 हिमाचली संस्थाओं के 110 प्रतिनिधियों ने इस अधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन की मेजबानी नौणी आदर्श ग्राम पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली व् नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश्वर चंदेल द्वारा की गई। संघ के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट राकेश शर्मा ने ऊना में जारी वक्तव्य में बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में कृषि कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे सभी प्रतिनिधियों को किसानों की आय को दोगुना चौगुना करने के गुर सिखाये गए। प्रथम सत्र में निदेशक विस्तार शिक्षा निदेशालय इंद्र देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर देश की सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष रूप से विश्व विद्यालय के विभिन्न अनुसन्धान केंद्रों में ले जाकर उन्हें विभिन्न विभागों के वैज्ञानिकों द्वारा फलों, सब्जियों व् अन्य पौधों के संरक्षण व् दोहन के बारे में बताया गया। दुसरे दिन के समापन अधिवेशन में मुख्य अतिथि अधिष्ठाता मनीष शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। वैज्ञानिकों में डाक्टर नवीन शर्मा प्रमोद शर्मा व् डाक्टर गुप्ता ने भी प्रोजेक्टर द्वारा व् प्रत्यक्ष रूप में फल दार पौधों के रख रखाव व् संरक्षण पर रौशनी डाली इस अवसर पर संघ के राष्टीय अध्यक्ष के एम लाल ने कहा कि अधिवेशन में शामिल संस्थाओं के सभी प्रतिनिधि हिमाचल में कृषक भी हैं व् इस कार्यशाला से सभी लाभान्वित हुए हैं।
उन्होंने पहाड़ी भाषा को संबिधान कि आठवीं सूची में दर्ज करवाने, चंडीगढ़ से हिमाचल का हिस्सा दिलवाने और शानन विधुत गृह का रख रखाव प्रदेश सरकार को देने का भी प्रस्ताव रखा। दो दिन चले इस अधिवेशन में देश भर से आई हुई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने विचारों से सभी को अवगत करवाया। सभी ने एक मत से यह प्रस्ताव पास किया कि प्रदेश में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाये ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ां सुरक्षित रह सकें। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया कि अगर कोई किसान किसी भी समस्या से जूझ रहा है तो वह उनकी साईट पर जाकर उनसे उचित सलाह लेकर अपनी आय दोगुनी कर सकता है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के किसानो को आत्म निर्भर बनाने, किसानो की आय दोगुनी करने, प्रदेश से नशों के समूल नाश, देहज प्रथा के उन्मूलन, पहाड़ी भाषा को सं्िरवधान की आठवीं सूची में दर्ज करने, आवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने, प्रदेश में जल्द से जल्द बुनियादी सुविधाएं देने, गाँवों की बाबडिय़ों, कुओं और तालाबों को सहेजने, शानन विधुतगृह के केस पर सरकार द्वारा नजर रखने, हिमाचली रेजिमेंट बनाने, संघ के प्रतिनिधियों को सरकार की स्थाई कमेटियों में नामित करने इत्यादि प्रस्ताव पास किये गए। इस अवसर पर नागपुर, देहरादून, करनाल, पटियाला, नंगल, अमृतसर, दिल्ली, चंडीगढ़,पालमपुर,धर्मशाला,ऊना,खरड़,सुंदरनगर,डैहर,काठगढ़, बिलासपुर व् अन्य राज्यों से संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। -

जिला स्तरीय पीपलू मेले का होगा भव्य आयोजन
17 से 19 जून तक मनाया जाएगा मेलाकुटलैहड़ के नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक, प्रबंधों की समीक्षा कीऊना /सुशील पंडित: ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में मनाए जाने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पीपलू मेले का आयोजन 17 से 19 जून तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर कुटलैहड़ के नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली तथा तैयारियों को लेकर प्रबंधों की समीक्षा की।सीएम को देंगे आमंत्रणविवेक शर्मा ने मेले के भव्य आयोजन पर बल देते हुए सभी से इसमें सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मेले के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीपलू मेले का लम्बा इतिहास है। इससे लोगों की आस्था जुड़ी है। पुरातन परम्पराओं को सहेजने के साथ ही इसके आयोजन में नयापन जोड़ने, नयी गतिविधियां आयोजित करने और इसे भव्य स्वरूप देने के प्रयास होंगे। विवेक शर्मा ने मेले में कुटलैहड़ क्षेत्र की विशिष्टता को प्रदर्शित करती थीम के साथ विशेष गतिविधियां आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए लीक से हट कर सोचें। उन्होंने मेले में जनता की सुविधा का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए।मेले के आयोजन के लिए कमेटियां गठितजिला स्तरीय पीपलू मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं। ये कमेटियां आयोजन से जुड़ीविभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा देखेंगी।मेले में विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम-खेलकूद प्रतियोगिता होंगे आकर्षणपशु मेले का भी होगा आयोजनमेले में लोगों के मनोरंजन के लिए तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा मेले में विविध खेलकूद प्रतियोगिताएं आयाजित की जाएंगी। मुख्य आकर्षण छिंज के अलावा कबड्डी, रस्साकसी और बॉलीवॉल का आयोजन किया जाएगा।इसमें पशु मेले का भी आयोजन किया जाएगा। मेले की बहुरंगी स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार अमित कुमार ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।बैठक में जिला और उपमंडल स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि,कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, कांग्रेस पाकांग्रेसर्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। -

मोदी सरकार तीसरी बार बनने और नड्डा को केंद्रीय मंत्री बनने पर बंगाणा में बांटे लड्डू
मोदी सरकार का वीजन,2047 तक भारत बनायेंगे आत्मनिर्भर:राजेंद्र मलांगड़ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ की अध्यक्षता में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र में मोदी सरकार पार्ट थ्री बनने पर एवं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंधित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भारत सरकार में मंत्री बनाने पर लड्डू बांट कर खुशी मनाई और केंद्र सरकार को बधाई दी। राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर मोदी सरकार पर विश्वास जताते हुए लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत देकर इतिहास रचा है।
वही हिमाचल से संबंध रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भारत सरकार में मंत्री पद देकर हिमाचल की जनता का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मोदी सरकार का पहले भी फायदा हुआ था और आगे भी मोदी सरकार और विशेष कर जगत प्रकाश नड्डा के भारत सरकार में मंत्री बनने का भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से लगातार पांचवी बार लोकसभा से संसद बने भाई अनुराग सिंह ठाकुर हमेशा हमीरपुर लोकसभा के सात कुटलैहड़ पर विशेष आशीर्वाद रखते है।
राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि जिस प्रकार देश में भाजपा का भाग प्रतिशत मतदान में बढ़ रहा है उससे मोदी सरकार की लोकप्रियता भी देश में बढ़ रही है। मलांगड़ ने कहा कि बीते दस वर्षो में मोदी सरकार की सैंकड़ों योजनाओं ने देश की जनता को सीधा लाभ मिला है। और दर्जनों कल्याण कारी योजनाएं आज गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को राहत प्रदान कर रही है। हिमाचल प्रदेश के निवासी जगत प्रकाश नड्डा जब केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। तो उन्होंने हमीरपुर लोकसभा के साथ साथ हिमाचल के लिए बड़ी सौगात दी थी।
बही बंगाणा चौंक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार और जगत प्रकाश नड्डा को केंद्र सरकार में मंत्री बनने की खुशी में पटाखे फोड़े। और लड्डू बांटकर मोदी सरकार के नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,उपप्रधान अरुण मनकोटिया ,अभय राणा, सुभाष शास्त्री, बीडीसी सदस्य एवम कुटलैहड़ भाजपा उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, मोनू ठाकुर, विजय मलांगड़, रिशु वन्याल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। -

Jalandhar: Shabnam Makeover Academy में लगी आग, देखें Video
जालंधर, ENS: शहर के लद्देवाली चौक के नजदीक शबनम मेकओवर अकादमी में आग लग गई। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शबनम मेकओवर अकादमी के ऊपर वाले हिस्से में आग लगी थी। जिसको देखते ही देखते आग इतनी फैल गई की ऊपर से लेकर नीचे तक आग फैल गई। आग लगने से अकादमी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे लाखों का नुकसान भी हुआ है। वहीं मौके पर मौजूद सैलून और घर की मालकिन ने बताया कि घर में लगे इन्वर्टर में धमाका होने से पूरे घर में आग लग गई।
जानकारी देती हुए बताय़ा कि वह अपने स्टाफ के साथ नीचे काम कर रही थी। इसी दौरान इन्वर्टर में जोरदार धमाका हो गया। इसके बाद सभी लोग तुरंत बाहर निकले तो देखा कि आग लगी हुई। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड विभाग और पुलिस को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है की नुक्सान का उचित मुआवजा दिया जाए।
वहीं, सूचना पाकर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र सहोता ने बताया कि कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
-

40 घंटे के बाद भी नहीं बुझी फॉयल पेपर कंपनी की आग
आग से करोड़ों को नुकसान।अभी तक 50 से ज्यादा फायर टेंडरों से आग पर फैंका जा चुका पानीबद्दी/ सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में एक फॉयल पेपर प्रिंट करने वाली कंपनी अरिहंत पैकवेल आग में लगी आग 40 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं बुझी है। इस कंपनी के साथ एक दवा कंपनी भी इसी परिसर में है। दोनों कंपनियां इस आग बुरी तरह से प्रभावित हुई है। आग से कंपनी की मशीनें, तैयार व कच्चा माल जल कर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से करोड़ों में नुकसान हुआ है। रात के समय कंपनी बंद थी जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
रविवार सुबह तीन बजे कंपनी के सुरक्षा कर्मी ने कंपनी में धुआं उठते देखा। देखते ही देखते आग की लपटे आनेी शुरू हो गई। सुरक्षा कर्मी ने कपनी के संचालकों को सूचना दी। वहीं फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। सुबह 3 बज तक 23 मिनट पर दमकल विभाग को सूचना मिली। और सूचना मिलते ही बद्दी से तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग बहुत फैल चुकी थी। बद्दी के अलावा नालागढ़ के दो व टीवीएस कंपनी से एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचा। आग पर पानी डाल कर बुझाया गया। सुबह 8 बजे आग पर कंट्रोल कर लिया था लेकिन पूरी तरह से नहीं बुझी थी।
कल सुबह 3 बजे से अब तक 50 से अधिक फायर टेंडरों से पानी उसके ऊपर फैंक दिया है लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। कंपनी में रखा गत्ता, प्लास्टिक, केमिकल में रूक रूक कर आग लग रही है। जो यहां पर दवा कंपनी व फॉयल पेपर पेकवेल कंपनी के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है। लिडिंग फायरमैन मस्तराम ने बताया कि यहा पर दवा कंपनी के साथ ही फॉयल पेपर प्रिंट करने की कंपनी थी। 5 घंटे में आग को काबू तो कर लिया था लेकिन अभी भी तीसरी मंजिल में आग बीच बीच में आग सुलग रही थी। रविवार शाम को उनके फायर टेंडर वापस आ गए थे लेकिन सुबह दोबारा आग भड़कने पर फायर टेंडर भेजे गए है।
