लुधियानाः पंजाब में ठगी ट्रैवल एजेंटों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला फिरोज गांधी मार्केट स्थित वेस्ट वे वीजा इमिग्रेशन ऑफिस से सामने आया है। जहां वीजा इमिग्रेशन के मालिक और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फर्जी लाइसेंस बनाकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि आरोपी विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुके है। जिसकी पुलिस को कई शिकायतें भी मिली थी। आरोपियों के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज है। इस मामलों की जांच असिस्टेंट एसीपी सिविल लाइंस जतिन बंसल को सौंपी गई थी। ACP सिविल लाइन जतिन बंसल ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार वेस्ट वे इमिग्रेशन का मालिक है और धनवंत सिंह ऑफिस में मैनेजर है। पुलिस को उनके खिलाफ शिकायत मिली थी और जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने न सिर्फ लोगों से पैसे ठगे हैं बल्कि उनके पास जाली लाइसेंस भी है।
वे जाली लाइसेंस के जरिए इमिग्रेशन ऑफिस चला रहे थे। वहीं अब वेस्ट वे वीजा के मालिक मनीष कुमार और मैनेजर धनवंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी के लिए सजा), 467 (मूल्यवान सुरक्षा, वसीयत आदि की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली के तौर पर इस्तेमाल करना) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज की गई है।
पहली एफआईआर अर्जुन नगर, करबरा चौक निवासी रवि कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह और उसका परिवार विदेश जाना चाहते थे, जिसके नाम पर आरोपियों ने उनसे 21 लाख रुपए ले लिए। लेकिन पैसे मिलने के बाद आरोपी प्रक्रिया को टालते रहे। आरोपियों ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए।
इसी तरह जालसाजों ने गिल रोड स्थित दशमेश नगर की पवनदीप कौर से 10 लाख रुपए ठग लिए। महिला और उसका पति विदेश जाना चाहते थे, जिसके लिए आरोपियों ने उनसे पैसे तो ले लिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा।
तीसरी पीड़िता जिसकी शिकायत पर तीसरी एफआईआर दर्ज की गई है, वह होशियारपुर की किरणप्रीत कौर है। महिला ने बताया कि वह और उसका पति अमेरिका जाना चाहते थे। इसके लिए आरोपियों ने उनसे 8.50 लाख रुपये लिए, लेकिन पैसे लेने के बाद वादा पूरा नहीं किया।
चौथी एफआईआर संगरूर की सुखवीर कौर की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसने आरोपियों के हाथों 10 लाख रुपए गंवा दिए। महिला और उसका पति यूनाइटेड किंगडम जाना चाहते थे। एसीपी सिविल लाइंस जतिन बंसल ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार वेस्ट वे इमिग्रेशन का मालिक है और धनवंत सिंह ऑफिस का मैनेजर है। पुलिस को इनके खिलाफ शिकायत मिली थी और जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने न सिर्फ लोगों से पैसे ठगे हैं बल्कि उनके पास फर्जी लाइसेंस भी है। वे फर्जी लाइसेंस के जरिए इमिग्रेशन ऑफिस चला रहे थे।




सरकार के आदेशों के मुताबिक फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य को हटा दिया गया है। उन्हें हम IG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई। वह एडमिनिस्ट्रेशन के भी IG होंगे। इसके अलावा पानीपत के SP अजीत सिंह शेखावत को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर लोकेंद्र सिंह पानीपत के नए एसपी होंगे।
भिवानी के एसपी वरूण सिंगला को हटाकर नरेंद्र बिजारणिया को नया SP लगाया गया है। वरूण सिंगला अब कुरूक्षेत्र के नए एसपी होंगे। कुरूक्षेत्र में तैनात एसपी जशनदीप सिंह को केंद्रीय डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया गया है। कैथल की एसपी उपासना को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर राकेश कालिया नए SP होंगे। इसके अलावा ओपी नरवाल को फरीदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है।


चौधरी रामकुमार ने कहा आज पूरे देश भर में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है जो कि बड़े गर्व की बात है।कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्रों को उन्होंने पुरस्कार भी दिए। प्रेस क्लब बद्दी बरोटी लवाला के अध्यक्ष सचिन बैंसल ने भी प्रेस क्लब बद्दी के कार्यालय में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया ।इस मौके पर उनके साथ सभी प्रेस क्लब बद्दी के सदस्य मौजूद रहे। इनर व्हील क्लब नालागढ़ रॉयल्स ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेलीदयोड़ में स्वतंत्रता दिवस मनाया ।
इसके बाद भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता पर एक छोटी प्रश्नोत्तरी आयोजित की गईं जिसमें देश की समृद्ध विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में छात्रों के ज्ञान का परीक्षण किया गया। मुख्य शिक्षक जसपाल खटाना, शिव ओम, रामपाल, सुखविंदर, परमजीत कौर श्रुति रानू , क्लब की अध्यक्ष स्वाति भारतीया, पंकज वशिष्ठ, इंदु ठाकुर, निशा शर्मा, रूबी बंसल, वीनू मित्तल, भानु गौतम, वंदना पराशर, आशिमा जैन, और श्रुति सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।
बाघेरी स्थित अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से चलाए जा रहे सिलाई एवं कंप्यूटर सेंटर पंडियाना में पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया है । इस अवसर पर कंपनी केयूनिट हेड अमित दुबे ने केक काटकर सभी को बधाई दी तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 20 प्रशिक्षु लड़कियों को सिलाई सीखने की सामग्री भी वितरित की गई।इस अवसर पर कंपनी के एचआर हेड हेमंत शर्मा, रमेश यादव, देवेंद्र राणा, केंद्र के संचालक सतवीर सिंह, हरप्रीत कौर, पवन कुमार, निशा रानी, रणबीर कौर सहित अन्य लोग उपस्थित भी थे।

















