Blog
-

विना विल सामान ला रहे लोगों से आयकर विभाग ने बसूला चार लाख जुर्माना
राज्य कर व आबकारी विभाग ने अम्ब तथा गगरेट में चेकिंग के दौरान पकड़े तीन मामलेऊना/ सुशील पंडित: राज्य कर व आबकारी विभाग ने अम्ब तथा गगरेट में चेकिंग के दौरान तीन विना विल सामान ला रहे लोगों को पकड़ा है और जुर्माने के रूप में करीब चार लाख रुपए वसूल किए गए हैं।उपायुक्त राज्य कर व आबकारी, जिला ऊना विनोद सिंह डोगरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभागीय नाकाबंदी गगरेट तथा अम्ब क्षेत्र में गत दिनों की गई विशेष चेकिंग के दौरान विभिन्न वाहनों का जीएसटी अधिनियम के अन्तर्गत निरीक्षण किया गया तथा तीन मामलों में बिना बिल के सामान पाए जाने पर उपरोक्त अधिनियम की उल्लंघना करने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई I जांच पड़ताल नाका गगरेट पर लेड ( Lead) तथा मोबाइल फ़ोन पकड़े गए , जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 2,18,880/- तथा 34,200/- रुपये का अर्थ दण्ड लगाया गया तथा मौके पर ही वसूल किया गया I विभागीय चेकिंग टीम में श्रीमती रश्मि देवी एएसटीइओ तथा जसवंत सिंह सहायक शामिल रहे Iएक अन्य मामले में अमरजीत सिंह एसीएसटीइ संजीव कुमार, एसीएसटीइ बलजीत सिंह,एसटीइओ निर्देश कुमार, तथा अंकुश चौहान,एएसटीइओ की टीम द्वारा अम्ब क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना बिल के सामान पकड़ा गया जिस पर कार्यवाही करते हुए1,52,500/- रुपये का अर्थ दण्ड लगाया गया तथा मौके पर ही वसूल किया गया Iउपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि विभाग प्रदेश के बाहर से लाए जाने वाले सामान पर कड़ी नज़र रखे हुए है I उन्होंने बताया कि जीएसटी अधिनियम की धारा 31 के तहत 200 रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुओं की बिक्री पर बिल जारी करना अनिवार्य है तथा 50,000/- से अधिक मूल्य के सामान परिवहन करने पर E-way विल अनिवार्य है I -

8 दिन की CBI कस्टडी में RG Kar Hospital के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता की एक विशेष अदालत ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रचार्य संदीप घोष को 2021 से संस्थान में हुए कथित वित्तीय घोटाले के मामले में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की आठ दिन की हिरासत में भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि घोष और उनके निजी सुरक्षाकर्मी अफसर अली खान तथा दो विक्रेताओं को अलीपुर में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने चारों आरोपियों को आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। सीबीआई के वकील ने आरोपियों की 10 दिन की हिरासत मांगी थी।
सीबीआई के वकील ने अदालत से कहा कि बड़े पैमाने पर साठगांठ हुई है, जिसकी जांच और पर्दाफाश करने की आवश्यकता है और इसलिए कथित घोटाले के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ करना जरूरी है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने घोष और तीन अन्य को सोमवार शाम गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार किए गए लोगों में घोष के निजी बाउंसर अफसर अली खान और दो विक्रेता बिप्लव सिंघा और सुमन हजारा शामिल हैं, जो अस्पताल में सामग्री की आपूर्ति करते थे। खान का नाम एक वीडियो वायरल होने के बाद आया, जिसमें वह सबसे शक्तिशाली लोगों से अपने अच्छे संबंध का दावा कर रहा था। अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ अख्तर अली ने 2021 से घोष के प्रचार्य के कार्यकाल के दौरान प्रतिष्ठान में कई मामलों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज करायी थी।
-

Jalandhar : CM House के पास निगम की बड़ी करवाई
Deep Nagar Road पर अवैध बिल्डिंग को कंटीली तारों से किया सील
जालंधर (अनिल वर्मा): कैंट के अधीन दीपनगर रोड पर आज नगर निगम की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया गया टीम की अगवाई एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा की गई उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस बिल्डिंग का रिहाईशी नक्शा पास था।
मगर मौके पर कारोबारी निर्माण किया जा रहा था इस संबंधी प्रॉपर्टी मलिक को नक्शे अनुसार काम करने के लिए कहा गया मगर उन्होंने फिर भी नशे के विपरीत कारोबारी निर्माण जारी रखा।
बिल्डिंग की जांच दौरान सामने आया कि यहां पर ग्राउंड फ्लोर पर 8 दुकानें इसी तरह फर्स्ट फ्लोर पर भी अन्य 8 दुकानें बनाने की योजना थी। इससे संबंधित निगम कमिश्नर गौतम जैन को पूरी रिपोर्ट भेजी गई इसके बाद उन्होंने उक्त बिल्डिंग को सील करने के आदेश जारी किए गए थे । आज इस बिल्डिंग को कंटिली तारों से सील कर दिया गया अगर इसके बावजूद भी प्रॉपर्टी मलिक निर्माण कार्य करता पाया गया तो बिल्डिंग को डिमोलिशन करने की करवाई की जाएगी। -

Atlas Cycle के पूर्व संचालक ने खुद को मारी गोली, Suicide note में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली। एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सलिल ने अपने घर में खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। मौके पर एसएफएल की टीम पहुंची गई है और जांच में जुट गई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।
वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सलिल कपूर ने दोपहर लुटियंस दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में अपने घर में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सलिल का शव उनके मैनेजर ने दोपहर एक बजे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित उनके घर के अंदर पूजा कक्ष के पास खून से लथपथ हालत में पाया।
-

Punjab : बारिश के पानी में फंसी 2 कारें, देखें वीडियो
कीरतपुर साहिब। कीरतपुर साहिब में हुई बारिश के बाद दो कारें और एक मोटरसाइकिल पानी में फंस गईं। जहां, आज दोपहर में हुई भारी बारिश के बाद कीरतपुर साहिब की भटोली और जिउवाल मोहल्ले की सभी गलियां, जिसमें चंगर इलाके से भारी मात्रा में बारिश का पानी आता है और फिर यह पानी एक साइफन के माध्यम से सतलुज नदी में मिल जाता है।
लेकिन अचानक वह पानी गलियों में जा पहुंचा। जिसके कारण गली में खड़ी दो कारें साइफन में फंस गईं। इसके अलावा लोगों में चर्चा है कि एक मोटरसाइकिल भी बह गई।
-

इस जिले में पानी पीने के बाद एक लड़की की मौत, नौ छात्राएं बीमार
नालंदा। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से एक लड़की की मौत हो गई और कम से कम नौ छात्राएं बीमार पड़ गईं। नालंदा जिला प्रशासन ने कहा कि जिस लड़की की मौत हुई है, वह स्कूल की छात्र नहीं थी और वह स्कूल में अपनी सहेलियों से मिलने आई थी।
नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मंगलवार को कहा, ‘‘स्कूल के अन्य छात्रों के अनुसार, स्कूल परिसर के अंदर लगे ‘आरओ सिस्टम’ से पानी पीने के बाद सोमवार को कुछ छात्राओं ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह लड़की स्कूल की छात्रा नहीं थी। बीमार नौ छात्रओं की हालत में सुधार हो रहा है।’’
डीएम ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि स्कूल में लगे ‘आरओ सिस्टम’ से पानी पीने के बाद छात्रएं बीमार हुई हैं। हमारे संज्ञन में यह भी आया है कि स्कूल के ‘आरओ सिस्टम’ का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा था। हमने पानी के नमूने वैज्ञानिक जांच के लिए भेजे हैं। जिला प्रशासन ने स्कूल के ‘वार्डन’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का भी आदेश दिया है और उसे ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
-

स्कूल में 3 नाबालिग लड़कों ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया
रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज थाना क्षेत्र में चार साल की एक बच्ची से उसके स्कूल में पढऩे वाले तीन नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि कथित घटना लौका गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार को हुई। बच्ची की मां ने सितारगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह रोज की तरह सुबह आठ बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आई थी, लेकिन लगभग तीन घंटे बाद बच्ची रोते हुए घर वापस आ गई और उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले तीन लड़कों ने स्कूल में उसकी पिटाई की, जिसके बाद से उसके निजी अंग में बहुत दर्द हो रहा है।
शिकायत के अनुसार, जब मां ने बच्ची से घटना के बारे में और पूछताछ की तो उसे पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है, जिसके बाद उसने तीनों नाबालिग लड़कों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। उसने बताया कि आरोपियों में शामिल एक लड़का विशेष समुदाय से संबंध रखता है।
पुलिस के अनुसार, बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल ने बताया कि घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
-

मां के साथ सो रही दो माह की बच्ची को उठा ले गया जंगली जानवर
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों के आतंक के बीच सुलतानपुर के मोतिगरपुर इलाके में छप्पर के नीचे अपनी मां के साथ सो रही दो माह की एक बच्ची को कोई जंगली जानवर उठा ले गया और सिर पर गहरे जख्म होने से उसकी मौत हो गई। प्रभागीय वन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मोतिगरपुर थाना क्षेत्र स्थित कोड़रिया पुरवे में किसी जंगली जानवर द्वारा एक बच्ची को उठा ले जाने की सूचना मिली है।
वन विभाग की टीम निगरानी के लिए लगाई जा रही है ताकि पता चल सके कि किस वन्यजीव ने हमला किया था। बच्ची के पिता मोनू ने बताया कि उनकी पत्नी मुस्कान सोमवार रात अपनी दो माह की बच्ची काजल के साथ छप्पर के नीचे सो रही थी और इसी दौरान कोई जंगली जानवर बच्ची को उठा ले गया। घर से कुछ दूरी पर बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक जानवर उसे छोड़कर भाग गया।
मोनू के मुताबिक बच्ची के सिर में गहरे जख्म हो गए थे। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू की है।
-

नगर निगम के कार्य प्रणाली की खुली पोल, Jalandhar हुआ जल के अंदर, देखें वीडियो
जालंधर। महानगर में कुछ घंटे हुई बारिश के बाद सारे शहर में जगह-जगह पानी भर गयाl वहीं, कुछ घंटों से हो रही रुक-रुककर हो रही बारिश से अब नगर निगम की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई है। नगर निगम ने नालों की सफाई कराने का दावा किया था, लेकिन इस बारिश के कारण शहर के कई नाले जाम हो गए हैं।
सेंट्रल टाउन हो या दोमोरिया पुल या इकहरी पुली हो या कोई शहर का अन्य पॉश इलाका हर तरफ पानी ही अपनी नजर आ रहा हैl वहीं, नालियां जाम होने से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। हालांकि पानी लोगों के दरवाजे तक पहुंच चुका है, आलम यह था कि जालंधर के सेंट्रल टाउन सहित अन्य कई हिस्सों में दोपहिया वाहन पूरी तरह पानी में डूब जा रहे हैंl
कई वाहन तैरते हुए नजर आ रहे थे l जो निगम प्रशासन के उन दावों की पोल खोल रहा था जिसमें शहर की सफाई व सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त की बात का दावे कर रहे थे l शहर की सभी सड़कों पर पानी भर जाने से पैदल राहगीरों को जहां दिक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं कई जगह ट्रैफिक जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।
-

Jalandhar : RS Global के संचालक Sukhchain Singh Rahi का रिमांड जारी
पीड़िता ने दर्ज करवाए धारा 164 के तहत ब्यान
जालंधर (ens): ट्रैवल एजैंट आर एस ग्लोबल के संचालक सुखचैन सिंह राही को कल कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया था । आज रिमांड दौरान पुलिस के हाथ इस मामले संबधी कई सुराग लगे हैं। थाना नई बारादरी की पुलिस ने इस मामले में होटल प्राईम रंगीलिया के उस कमरे में भी दबिश दी।
जहां पीड़ित लड़की के साथ रेप किया गया था। पुलिस ने इस केस को मजबूत करने के लिए होटल की सीसीटीवी फुटेज सहित राही की फोर्चूनर कार को भी जब्त किया है। उधर आज पीड़िता के कोर्ट में धारा 164 के तहत ब्यान कलमबद्ध कर लिए गए हैं।
मिली जानकारी अनुसार इस हाईप्रोफाईल मामले में शहर के कई अन्य ट्रैवल एजैंट भी एक्टिव हो चुके हैं और पीड़िता पर राजीनामें का दबाव बना रहे हैं सूत्रों ने यहां तक बताया कि लड़की को विदेश में सैटल करने के लिए भी आफर दिए जा रहे हैं मगर इस दबाव के बीच पीड़ित लड़की ने धारा 164 के तहत ब्यान दर्ज करवा कर यह साबित कर दिया कि वह किसी लालच में नहीं आएगी तथा हर हाल में इसांफ के लिए लड़ेगी।
यह है पूरा मामला
गढ़ा रोड पर स्थित किंगडम कंस्लटैंसी पर काम करने वाली एक लड़की ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रैवल एजैंट सुखचैन सिंह राही की वीडियो देखी और उसके रंजीत नगर स्थित आर.एस. ग्लोबल पर पहुंच गई जहां स्टाफ ने उसे संचालक सुखचैन सिंह राही के साथ मुलाकात करवाई। सुखचैन सिंह राही ने कथित अपनी गंदी नीयत के चलते अपनी ही क्लाईंट लड़की को पर्सनल मैसेज भेज होटल प्राईम रंगीलिया में सेमीनार का बहाना बना कर बुलाया जहां कोई सेमीनार नहीं था और लड़की को कमरे में बुला कर उसे नशीली कोल्ड्रिंक पिलाई और उससे ब्लातकार किया।
होश में आने के बाद लड़की ने सुसाईड करने की कोशिश की मगर गनीमत उसे सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया जहां ठीक होने के बाद उसके आरोपी सुखचैन सिंह राही के खिलाफ थाना नई बारादरी में अपने ब्यान कलमबद्द करवाए। ( जैसा पीड़ित लड़की ने पुलिस को अपने ब्यान दिए )