Blog

  • नशे मुक्ति को लेकर खड्ड कॉलेज में  नुक्कड़ नाटक

    एनसीसी विंग ने  बताए नशे के दुष्परिणाम 

    ऊना/ सुशील पंडित : क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय खडु की राष्ट्रीय क्रेडिट कोर (एनसीसी आर्मी विंग) द्वारा “नशा मुक्ति ऊना अभियान” के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह नाटक प्रोफेसर लखबीर सैनी (एनसीसी केयरटेकर) के निर्देशन में संपन्न हुआ। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों का जिक्र करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

    नाटक में रुचि ने अहम भूमिका अदा की। निकिता शर्मा, कुलदीप, मोहित, शिवम, रिया, तमन्ना, सोनिया, कृष पटियाल, अखिल, पायल ने नाटक में विभिन्न किरदारों के रूप में अपने-अपनी भूमिका निभाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि नशे की एक अंगुली हमारे पूरे जीवन को तबाह कर देती है।

    एक व्यक्ति के नशे की चपेट में आने से पूरे परिवार जनों का जीना दुर्लभ हो जाता है। हमारा जीवन अनमोल है। अतः हमें सही मार्ग पर चलते हुए नशे के खिलाफ आवाज उठाकर जागरूकता लानी है। इस अवसर पर प्रोफेसर रविराज, डॉक्टर आरती, प्रोफेसर राकेश शर्मा, प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर राजेश, प्रोफेसर मनीराम सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • पंजाब : सिद्धू मूसेवाला के करीबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस पर फायरिंग करने वाले आरोपी काबू

    मोहाली: पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के करीबी म्यूजिक कंपोजर बंटी बैंस पर फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी विदेश में बैठे A-कैटेगरी गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाल और मंदीप धालीवाल के करीबी हैं। इन्होंने अपने आकाओं के कहने पर ही बंटी को निशाना बनाने के लिए रेस्टोरेंट पर फायरिंग की थी। मोहाली पुलिस के स्पेशल सेल ने दोनों आरोपियों से दो पिस्टल भी बरामद किए हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। आज पकड़े गए आरोपियों के एक अन्य साथी को पुलिस ने बीते सप्ताह पकड़ा था। पंजाब AGTF ने मोहाली के बलौंगी गांव से दविंदर बंबीहा गैंग के सहयोगी अमृतपाल सिंह उर्फ नन्नू को गिरफ्तार किया था। इस फायरिंग केस में वह भी संलिप्त था। उसकी निशानदेही पर पुलिस इन दोनों आरोपियों को हथियारों के साथ पकड़ा है।

  • लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 

    नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक सोमवार (11 मार्च) शाम को हुई थी। 

    दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और CEC मेंबर्स शामिल हुए। बैठक में राजस्थान और उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। CEC की पहली मीटिंग 7 मार्च को हुई थी। 8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई। इनमें से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, 6 छत्तीसगढ़ से और 4 तेलंगाना से थे।

  • चालानः दो वाहनों पर 11 हजार जुर्माना

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने सोमवार को अवैध खनन में लिप्त पाए गए दो वाहनों से जुर्माने के रूप में 11750 रूपए वसूले हैं। पुलिस ने अपनी रूटीन चालान कार्रवाई में 7 ऐसे लोगों को भी जुर्माना डाला जो खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे। इसके असावा ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 102 वाहनों के भी पुलिस ने चालान काटे हैं। उनमें से कुछ ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। उस भुगतान से सरकारी खाते में 20800 रूपए जमा हुए हैं।
  • अम्बः स्कूटर की टक्कर से महिला घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : अम्ब के आदर्श नगर निवासी कांता कपिल ने हीरानगर निवासी साहिल जसवाल पुत्र भूपिंदर जसवाल के खिलाफ अम्ब थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 9 मार्च को साहिल ने उसे स्कूटर की टक्कर से घायल कर दिया था। सोमवार पुलिस ने अम्ब थाने में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कांता का आरोप है कि शनिवार को वह जिस समय अपने घर जा रही थी तभी स्कूटर सवार साहिल ने उसे पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से कांता चोटिल भी हो गई थी।
  • पंजाबी युवक ने विदेश में किया नाम रोशन, देखें वीडियो

    पठानकोट : अगर कोई पंजाबी दुनिया के किसी भी कोने में जाता है तो वहां अपनी मेहनत और लगन से शादी कर लेता है और ऐसा ही कुछ अमेरिका में पठानकोट के एक युवक ने किया है जो घर से सपने लेकर अमेरिका गया था। लेकिन जब वहां जाकर उन्हें पता चला कि विदेशों में जिंदगी इतनी आसान नहीं है जितनी पंजाब में बैठकर लगती है। लेकिन इस युवक ने हिम्मत नहीं हारी और अपने सपनों को पूरा करने में जुट गया। जिसके लिए उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस युवक ने हार नहीं मानी। इस युवक ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की।

    उसने ट्रक भी चलाया और बकाया उसी मेहनत की बदौलत आज यह युवा दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइन यूनाइटेड एयरलाइंस में पायलट के रूप में अपनी सेवाएं देने जा रहा है। परिवार को इस बात पर गर्व है। इतना ही नहीं इस युवक ने अमेरिका में अपना लोहा मनवाया है, इसने अपने छोटे भाई के लिए ट्रांसपोर्ट बिजनेस भी खोला है। इस संबंध में जब इस युवक के माता-पिता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारा बेटा बहुत ही कम उम्र में घर छोड़कर चला गया था और उन्हें गर्व है कि वह विदेश में स्थानीय युवाओं से प्रतिस्पर्धा करके इस मुकाम पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हमारे बेटे ने हमारा, देश, सभी प्रांतों और हमारे शहर का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।

    वहीं जब दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करने वाले इस युवक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब वह घर से निकले थे तो अपने साथ कई सपने लेकर गए थे। लेकिन उन सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उनके पिता भारतीय वायु सेना में पायलट थे और उनका भी पायलट बनने का सपना था। जिसके बाद वह अमेरिका चले गए और वहां से संबंधित कोर्स करने के बारे में सोचा। लेकिन शिक्षा बहुत महंगी थी, इसलिए उन्होंने वहीं रहने का फैसला किया और अपनी शिक्षा पूरी की और आज उसका सपना पूरा हो गया है।

  • भिंडलाः रसोई में घुसकर मारपीट की

    ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा तहसील के भिंडला गांव में रविवार को हुई मारपीट में मामला दर्ज हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले बाली ठाकुर पुत्र फतेह सिंह ने अपने ही गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। ठाकुर का दावा है कि रविवार को जिस समय वह अपने घर की रसोई में मौजूद था तभी मनोहर लाल पुत्र फतेह सिंह ने उसके ऊपर हमला कर दिया। दोनों भाइयों में पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। बाली ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मारपीट में वह घायल हो गया है। बंगाणा थाने में मनोहर लाल के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • जालंधरः देश भर में लागू हुए CAA कानून को लेकर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश में ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) के नियम लागू हो गया हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है, जिसके जरिए गैर मुस्लिम प्रवासी समुदाय के लोग नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनोरजंन कालिया का बयान सामने आया है। पाकिस्तान के मुस्लिम लोगों पर CAA कानून लागू ना किए जाने को लेकर कहा कि पाकिस्तान जब बना था, तब टू नेशन थ्यूरी पर था। उन्होंने कहा कि वहां पर कोई प्रताड़ित मुस्लमान नहीं होता।

    कालिया ने कहा कि जो मुस्लिम प्रताड़ित हुए है उसी के चलते अब बंगलादेश बन गया है। उन्होंने कहा कि अब सवाल यह है कि वहां पर जो हिंदू लोग थे, जिनमें सिख, जैन, बौधिक आदि धर्म के शामिल है। उनके बुजुर्गों ने सोचा कि बंगलादेश भी अपना देश ही है। ऐसे में वह यही पर रहेंगे। कालिया ने कहा कि वहां पर उन्हें दूसरे या तीसरे दर्ज का सिटिजन पर शामिल किया जाता था। वहां पर जबरदस्ती बहू बेटियों को ले जाकर निकाह किया गया है। कालिया ने कहा कि यह अत्याचार हिंदुओं पर होता था ना कि मुस्लमानों पर होता था। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसेे में इन सभी प्रताड़ित हो रहे लोगों के लिए CAA कानून लागू किया है। कालिया ने कहा कि अगर वहां पर कोई मुस्लिम प्रताड़ित होता है और वह यहां आना चाहता है तो वह रेगुलर अप्लाई करें।

    ऐसे में केंद्र सरकार जांच में उसे साइलम खुद देगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह एक महिला को साइलम दिया भी जा चुका है। कालिया ने कहा कि 1947 में जो लोग रहे थें। उस दौरान काफी लोग वहां पर ही फंस गए थे। ऐसे में केंद्र का कहना है कि इस कानून के तहत जो लोग भारत आना चाहते है वह भारत आ सकते है। कालिया ने कहा कि उस दौरान 10 लाख से अधिक लोगों मारे गए थे। हालांकि उस समय कुछ लोग भारत आ गए थे, लेकिन कुछ हिंदू धर्म के लोग वहां पर रह गए थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का लाहौर हिंदू मिजोरिटी एरिया था, जबकि दिल्ली मुस्लिम मिजोरिटी एरिया था। उस दौरान नेशन थ्यूरी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान अलग देश बन गए। जिसमें भारत आने की हिंदू धर्म के लोगों यह ऑप्शन दी गई थी, लेकिन उस समय कुछ हिंदू वहीं रह गए थे, जिन्हें अब इस नियम के तहत दोबारा न्यौता दिया गया है। 

  • स्थानीय पंचायतों के साथ ही कुटलैहड़ में पर्यटन को मिलेगा लाभ : कंवर

    लठियानी-मन्दली पुल के शिलान्यास से क्षेत्रवासी गदगद, केंद्र सरकार व अनुराग ठाकुर सहित वीरेंद्र का जताया आभार

    ऊना/ सुशील पंडित : लठियानी-मन्दली पुल का शिलान्यास होने से कुटलैहड़ के लोगों का लंबा इंतजार आखिर खत्म हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पुल का विधिवत शिलान्यास कर दिया है। इस पुल के शिलान्यास से कुटलैहड़ की जनता गदगद है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर सहित पूर्व मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर का विशेष आभार व्यक्त किया है।

    इस पुल का शिलान्यास होने पर स्थानीय लोगों द्वारा आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वीरेंद्र कंवर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान कंवर ने इस पुल को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि लगभग 871 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल कुटलैहड़ में पर्यटन को पंख देगा। साथ ही उन्होंने 51 करोड़ से बनने वाले तिउडी-पंडोगा पुल के शिलान्यास के लिए भी केंद्र सरकार का आभार जताया।

    इस आभार कार्यक्रम में स्थानीय पंचायतों के प्रधान सुनीता देवी, रायपुर मैदान से अनिता देवी, उपप्रधान टीहरा सुखदेव, दोबड़, परोइयाँ व बोहरू पंचायत के प्रधान, महिलामण्डल की प्रधान उर्मिला देवी, बीडीसी सदस्य त्रिशला देवी, सूबेदार मेजर रतन सिंह, राम कृष्ण, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे व समस्त जनता ने केंद्र सरकार व वीरेंद्र कंवर का आभार जताया।
  • पंजाब : पुलिस स्टेशन की कुछ ही दूरी पर 2 पक्षों में चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    बटाला : शहर का माहौल आज उस समय तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस स्टेशन की शहरी सीमा से कुछ दूरी पर पुरानी राजनीतिक दुश्मनी के कारण 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। वहीं दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। उधर एक पक्ष के 2 युवक घायल हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि ये दोनों युवक अपनी कार में जा रहे थे तभी रास्ते में रोक कर उन पर हमला किया गया।

    इस दौरान एक युवक की बाजू और दूसरे युवक की कलाई धारदार हथियार से हमला किया और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। वहीं दूसरी ओर घायल हालत में पूर्व पार्षद जीतेंद्र कल्याण और उनके भाई अपने परिवार और अन्य साथियों के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने थाने में हंगामा भी किया। इस दौरान जितेंद्र कल्याण ने आरोप लगाया कि उनका राजनीतिक विरोधी पक्ष, जिनसे जीत हासिल कर पार्षद बने है। वह उन पर रंजिश रखते है। उन्होंने कहा कि उन पर पहले भी हमले हो चुके हैं और आज भी उस परिवार ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज की और दोबारा उन पर हमला किया।

    जिससे वे दोनों घायल हो गए और उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। इधर नगर थाना प्रभारी खुशबू शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और मुकद्दमें को लेकर विवाद दर्ज किया गया है कि इन दोनों में पहले भी झगड़ा हुआ था। वहीं आज के मामले में मौके पर जाकर जांच कर रहे हैं, वहीं दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।