Blog

  • खालिस्तानी आतंकी पन्नू की मौत को लेकर हुआ खुलासा 

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू की मौत को लेकर हुआ खुलासा 

    कैलिफोर्नियाः सोशल मीडिया पर बीते दिन खालिस्तानी आतंकी और सिख्स फॉर जस्टिस का मुखिया गुरपतवंत सिंह की अमेरिका में मौत होने की खबर काफी वायरल हुई। लेकिन पन्नू की मौत को लेकर खुलासा हुआ है कि वह मरा नहीं, जिंदा है। उसकी मरने की खबर महज अफवाह है। इस संबंध में कैलिफोर्निया में द खालसा टुडे एडिटर इन चीफ और सीईओ सुक्खी चहल ने बताया कि पन्नू की मौत नहीं हुई है। उसकी मौत की खबर महज अफवाह है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उसकी मौत की अफवाह को न फैलाएं। सुक्खी चहल ने मीडिया से भी अपील की है कि गलत सूचना न प्रसारित करें। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।

    बता दें कि सुक्खी चहल मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। वह कैलिफोर्निया में रहते हैं। अमेरिका में वह अलगाववादियों का मुखर रूप से विरोध करते हैं। खालिस्तानी अलगाववादियों ने उन्हें कई बार धमकी दी है। लेकिन वह इसकी परवाह किये बिना भारत का झंडा बुलंद किए हुए हैं।वहीं गुरपतवंत सिंह पन्नू की बात करें तो वह खालिस्तानी अलगाववाद को बढ़ावा दे रहा है। खालिस्तानी आतंकी निज्जर की मौत के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था। इसके बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर खबर चली कि पन्नू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 

  • पंजाबः विजिलेंस ने सरकारी वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

    पंजाबः विजिलेंस ने सरकारी वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

    अमृतसर: जिले में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सरकारी वकील के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की है। इस दौरान विजिलेंस ने मशहूर वकील गौतम मजीठिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने यह कार्रवाई एक वीडियो के आधार पर की है, जिसमें गौतम मजीठिया पैसे लेते साफ नजर आ रहे हैं। विजिलेंस अधिकारियों द्वारा सांझी की गई जानकारी के अनुसार, न्यू अमृतसर में प्रताप एवेन्यू निवासी जतिंदर सिंह की जमीन नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहित की गई थी। कोर्ट ने सिटी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को पैसे के साथ 20 प्रतिशत अधिक मुआवजा भी देने को कहा था। कोर्ट के आदेशानुसार जतिंदर सिंह ने गौतम मजीठिया से संपर्क किया।

    इस दौरान गौतम मजीठिया ने जतिंदर सिंह से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांग की थी। जिसके बाद गौतम मजीठिया ने 7 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर भी ले लिए। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग जितिंदर सिंह ने की थी। जतिंदर सिंह ने इस वीडियो के साथ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत भेजी है। विजिलेंस विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें पाया गया कि गौतम मजीठिया सरकार से वेतन लेकर सरकारी कर्तव्य निभाते हैं। जिसके बाद विजिलेंस ने गौतम मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया काबू कर लिया है।

    विजिलेंस अमृतसर रेंज के एसएसपी विरिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और फिलहाल गौतम मजीठिया फरार हैं। हालांकि दूसरी ओर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के लोक अभियोजक गौतम मजीठिया ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता जितिंदर सिंह को मुआवजे की बढ़ी हुई राशि जारी करने के बदले में 7 लाख रुपये रिश्वत के रूप में मिले। बताया जा रहा है कि गौतम मजीठिया आप नेता सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया के करीबी सहयोगी हैं।

  • होशियारपुर: 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में कानूनगो गिरफ्तार

    होशियारपुर: 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में कानूनगो गिरफ्तार

    होशियारपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू मुहिम के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के तहसील कार्यालय दसूहा में तैनात कानूनगो मनजीत सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कानूनगो को होशियारपुर जिले के गांव उच्ची बस्सी के निवासी रामपाल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्त्ता ने 21 जून, 2023 को भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त कानूनगो मनजीत सिंह ने जमीन का इंतकाल करने के एवज में 10,000 रुपए रिश्वत मांगी थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद आज थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में उक्त कानूनगो को शिकायतकर्त्ता से 10,000 रुपए रिश्वत मांगने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। कानूनगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में केस दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • जालंधरः लूट के आरोप में 2 भाइयों ने एक युवक को किया काबू, जांच में हुआ खुलासा

    जालंधरः लूट के आरोप में 2 भाइयों ने एक युवक को किया काबू, जांच में हुआ खुलासा

    जालंधर,ENS: थाना पांच के अंतर्गत आते कोट सदीक नहर के पास में बुधवार देर रात दो भाइयों ने एक युवक को लूट करने के आरोप लगा उसे पकड पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पकडे गए युवक बूटा पिंड निवासी गोली ने बताया कि उसने उसे लूट की मंशा से नहीं रोका था। उनका किसी के साथ टाइम पढ़ा था और वह किसी के साथ लड़ाई पर आया था। उन्हें लगा जिनके साथ उनका टाइम पढ़ा है वह यही युवक है। बस्ती शेख निवासी मनविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने भाई प्रिंस के साथ सुल्तानपुर से अपने घर वापिस बस्ती से आ रहा था।

    वो जब कोर्ट सदीक नहर के पास पहुंचे तो वहां 20 से 25 युवक हथियार लेकर खड़े थे। मनविंदर सिंह आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने लूट करने की मंशा उन्हें रोका तो उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली। इस दौरान सभी लुटेरे भाग गए और एक युवक को भागते समय दोनों भाइयों ने पकड़ लिया। दोनों भाइयों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर नहीं होती तो वे लूट का शिकार हो सकते थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनकी जान को ख़तरा भी हो सकता था। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना 5 की पीसीआर टीम युवक को अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई। 

    किसी पक्ष से साथ झगड़े को लेकर उसका पढ़ा था टाईमः युवक 

    पीसीआर की टीम जब युवक को अपने साथ नहीं ले जा रही थी तो उसने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के साथ लड़ाई पर आया हुआ था। उसकी लड़ाई बस्ती शेख किसी व्यक्ति के साथ हुई थी। जिसने उनके साथ कोट सदीक नहर पर टाइम डाला था। मौके पर युवक जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। उस पर ना ही कोई नंबर पलेट थी ना ही कोई नंबर लगा था।

  • नदी में नहाने गए 6 बच्चों में 2 की डूबने से हुई मौत, देखें वीडियो

    नदी में नहाने गए 6 बच्चों में 2 की डूबने से हुई मौत, देखें वीडियो

    पंचूकला/रविः सकेतड़ी के महादेवपुरा कलोनी के पास बरसाती नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मनीमाजरा के शास्त्री नगर के रहने वाले 6 बच्चे सकेतड़ी गांव में नहाने के लिए गए थे। जिन 6 में से 2 बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान दीपक (16) और 17 वर्षीय के रूप में हुई है। नहाने के दौरान जब दोनों बच्चे डूब गए तो चारों बच्ंचो ने आस-पास के लोगों को घटना की सूचना दी कि हमारे दो दोस्त डूब गए है। तब लोगों ने सकेतड़ी चौंकी में सूचित किया।

     

    घटना की सूचना मिलते ही चौंकी इंचार्ज सकेतड़ी हरविंदर सिंह, मनसा देवी एसएचओ सुशील कुमार, एसीपी सुरिंदर यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर एनडीआरफ की टीम को भी बुलाया गया। जिसने दोनों बच्चों के शव नदी में से निकाले और सेक्टर 6 के अस्पताल में रखवा दिए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः प्रसिद्ध उद्योगपति के बेटे का अपहरण

    पंजाबः प्रसिद्ध उद्योगपति के बेटे का अपहरण

    अमृतसरः रंजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते केएफसी रेस्टोरेंट के बाहर देर रात 4 अज्ञात युवकों ने अमृतसर के प्रसिद्ध उद्योगपति भाई चतर सिंह जीवन सिंह के मालिक प्रभजीत सिंह के बेटे का गन पॉइंट पर अपहरण कर लिया गया। बता दें कि प्रसिद्ध उद्योगपति भाई चतर सिंह गुरबाणी की प्रिंटिंग करने वाली फर्म के मालिक है। पीड़ित प्रभजीत सिंह ने बताया कि वह शहर के एक प्रमुख उद्योगपति हैं और कुछ गर्म भावनाओं के कारण उन पर कई बार हमले हो चुके हैं, जिसके संबंध में हमने कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन हद तो तब हो गई जब हम 13 साल के थे।

    पीड़िता का अपहरण कर लिया गया था और हम भाग्यशाली थे कि जब अपहरणकर्ता की कार बंद थी, तो वे पीड़िता को छोड़कर भाग गए, इस मामले में रंजीत एवेन्यू में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस स्टेशन। हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं। इस संबंध में एसएचयू रंजीत एवेन्यू अमनजोत कौर ने कहा कि हमें शिकायत मिली थी कि भाई चतर सिंह जीवन सिंह फर्म के मालिक प्रभजीत सिंह के बेटे को अपहरण करने की कोशिश की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एडीसीपी विर्क व एसीपी वरिंदर सिंह खोसा मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

  • इस हाईवे पर सूफी गायक कंवर ग्रेवाल की कार में बैठ गए लुटेरे

    इस हाईवे पर सूफी गायक कंवर ग्रेवाल की कार में बैठ गए लुटेरे

    चंडीगढ़ः फगवाड़ा-गोराया के बीच हाईवे पर गोराया के पास सूफी गायक कंवर ग्रेवाल की गाड़ी में 5 लुटेरे बैठ गए। लेकिन जब उन्होंने गाड़ी में कंवर ग्रेवाल को देखा तो कहने लगे कि हमें नीचे उतार दो। यह घटना हाल ही में उस समय हुई जब कंवर ग्रेवाल अमृतसर से अपने घर जा रहे थे। उन्होंने एक कार्यक्रम में खुद यह किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वह रात करीब 12 बजे अमृतसर से निकले और अकेले कार चला रहे थे। करीब 1.30 पर वह गोराया से निकल रहे थे कि अचानक फगवाड़ा-गोराया के बीच पांच युवकों ने उनकी गाड़ी को हाथ दिया।

    उन्होंने गाड़ी रोक दी। पांचों गाड़ी में बैठ गए। एक आगे उनके साथ वाली सीट पर बैठ गया। उस समय कार में धार्मिक शब्द चल रहे थे। जब कंवर ग्रेवाल ने उतरने की वजह पूछी तो बोले- वह तो लुटेरे हैं वारदात करने के लिए निकले हैं। आप हमें उतार दो और जाओ। इसके बाद कंवर ग्रेवाल ने उन्हें 500 रुपए दिए और कहा कि दूध पी लेना। यह किस्सा खुद कंवर ग्रेवाल ने एक अपने एक कार्यक्रम के दौरान सुनाया। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि वह अमृतसर से वापस जा रहे थे। इसी दौरान यह घटनाक्रम हुआ।

    कंवर ग्रेवाल ने कहा कि जब गाड़ी में श्लोक सुनते हुए चल रहे थे तो अचानक फगवाड़ा-गोराया के बीच पांच युवकों ने उसकी गाड़ी को हाथ दिया। उन्होंने गाड़ी रोक ली। पांचों लोग गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी में बैठने के बाद उन्होंने उसे पहचान लिया कि यह तो कंवर ग्रेवाल है। इसके बाद उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा। कंवर ने कहा कि इतनी जल्दी क्या हो गया अभी तो आप गाड़ी में बैठे हैं। इस पर एक ने कहा कि वह लुटेरे हैं। कंवर ने बताया कि मैंने लुटेरों से कहा कि इससे अच्छा मौका तो आपको फिर मिलेगा ही नहीं। मारो गोली मुझे, गोली मार कर लूट लो। लेकिन वह उन्हें देखक कर पूरी तरह से शर्मसार हो गए। उन्होंने कहा कि मरना-जीना सब ऊपर वाले के हाथ में हैं। यदि उनकी मौत उनके हाथों लिखी होती तो वह उन्हें मार देते।

  • इस इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच चली गोलियां, देखें वीडियों

    इस इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच चली गोलियां, देखें वीडियों

    नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस ने एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोली मारकर बदमाश को घायल कर दिया। जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्पेशल सेल और इस कुख्यात अपराधी के बीच रोहिणी के सेक्टर 20-30 के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस कुख्यात का नाम कामिल बताया जा रहा है जो कि एक कॉन्ट्रेक्ट किलर भी है। आरोपी के खिलाफ 12 से ज्यादा मामले दर्ज थे। कामिल के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। हाल ही में हुए जामा मस्जिद फायरिंग मामले में एक शख्स की मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

    इसके साथ ही जब पुलिस का इस अपराधी से आमना-सामना हुआ, तो इसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके पास से पुलिस ने टर्की से बनी हुई Zigana पिस्टल भी बरामद की है। बता दें कि ये वही Zigana पिस्टल है, जिससे गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की गई थी। इसका इस्तेमाल सिर्फ इसलिए होता है, क्योंकि इस पर एडजस्टेबल साइट लगा सकते हैं। ये जल्दी गर्म नहीं होती।

  • आज का राशिफल, 6 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 6 जुलाई 2023

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 25 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 5 मिनट पर शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

    मेष राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी खास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार का माहौल शांत बना रहेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के फोल्लोवेर्स में इजाफा होगा। लवमेट कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में और मिठास घुलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। 

    वृष राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, इसलिए आज आप फ्रेंड्स के साथ ग्रुप स्टडी कर सकते हैं। आपको अपना स्वभाव नार्मल रखने की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है।  बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करने की जरूरत है। किसी पर ज्यादा भरोसा करके उससे अपनी निजी बातें शेयर न करें।  

    मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। पिता की सहायता से आपको कार्य करने में सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने के लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज ख़त्म होगी। किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। ऑफिस के काम को जल्दी ख़त्म करके घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    कर्क राशि: आज आपका दिन बेहतर गुजरेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। किसी घर के मामले में आज आपको थोड़ा समझदारी से फैसला करने की जरूरत है। परिवारवालों की राय लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।  लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घरवालों से कर सकते हैं।  छात्रों के लिए आज का दिन हार्ड वर्क करने वाला रहेगा।  आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। 

    सिंह राशि: आज आपका दिन आनंद से भरपूर रहने वाला है। नया ऑफिस ज्वाइन किए लोगों की स्टाफ के साथ अच्छी बोन्डिंग बनेगी। सिंगिंग के शौक़ीन लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। सोशल वर्कर्स आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर पाएंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स किसी टारगेट को समय से पहले पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।  दांपत्य जीवन में उत्साह बना रहेगा।  

    कन्या राशि: आज आपको अधिक धन खर्च करने पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपकी पारिवारिक खुशियां किसी के आने से दोगुनी होंगी। आपकी कोई EMI पूरी हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। आपकी कार्य कुशलता की सब तारीफ करेंगे।  आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।  प्लास्टिक का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। माताएं आज अपने बच्चों की पसंदीदा डिश बनाएंगी।  

    तुला राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है।  दांपत्य रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। आपको रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी आपको स्पेशल फील करा सकते हैं। आपको फिजूल खर्च से बचना चाहिए। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको हार्दिक ख़ुशी मिलेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। 

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहने वाला है। किसी को दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले उस पर सोच विचार कर लेना चाहिए।  आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। ट्रान्सफर में आ रही रुकावट आज ख़त्म होगी। सेल्स का काम कर रहे लोगों का टारगेट पूरा होगा, ऑफिस की जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे।  

    धनु राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर का प्रमोशन होने की सम्भावना है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं। विद्यार्थी कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे। रिसेप्शन की जॉब कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। आपके दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। अभिनय से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े प्लेटफार्म पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। 

    मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप काम में ज्यादा उलझ सकते हैं। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन शानदार रहेगा। बाजार में सामान खरीदते समय अपनी पर्स का ध्यान रखें | आप किसी बड़े की सलाह से अपने कारोबार को एक नई दिशा दे पाएंगे। लवमेट को कुछ उपहार दे सकते हैं।  विद्यार्थी अपने सीनियर्स से किसी प्रैक्टिकल में मदद लेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बनाएंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। फ्रीलांसर का काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। वाहन खरीदने का विचार अपने परिवार के साथ बनाएंगे। 

    मीन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा> जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश ख़त्म होगी। आपको माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा विद्यार्थी अपने पुराने टॉपिक को सीनियर्स से क्लियर कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहने वाला है। राजीनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा।  लवमेट से आपको कुछ स्पेशल मिलेगा। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਅਜਿਹਾ ਪਿੰਡ ਜਿੱਥੇ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ‘ਚ ਪਾ ਕੇ ਝੀਲ ਦੇ ਡੂੰਗੇ ਪਾਣੀ ਚੋਂ ਲੋਕ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਆਂਦੇ ਜਾਂਦੇ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਅਜਿਹਾ ਪਿੰਡ ਜਿੱਥੇ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ‘ਚ ਪਾ ਕੇ ਝੀਲ ਦੇ ਡੂੰਗੇ ਪਾਣੀ ਚੋਂ ਲੋਕ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਆਂਦੇ ਜਾਂਦੇ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਨੀਮ ਪਹਾੜੀ ਏਰੀਆ ਧਾਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਮਰੋੜ ਜਿਸਨੂੰ ਮਿੰਨੀ ਗੋਵਾ ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਵਿਕਸਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਵਿੱਚ ਪੈਂਦੀ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਦੀ ਝੀਲ ਵਿਚ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਬੇੜੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ਵਿੱਚ ਪਾਕੇ ਝੀਲ ਦੇ ਡੂੰਗੇ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਇਧਰ ਤੋਂ ਉੱਧਰ ਆਪਣੇ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਆਂਦੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਹਰ ਸਮੇਂ ਇਕ ਵੱਡੇ ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਨੌਬਤ ਬਣੀ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦਸ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚਮਰੋੜ ਜਿਸਨੂੰ ਮਿੰਨੀ ਗੋਵਾ ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਵਿਕਸਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਦੀ ਝੀਲ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ 10 ਤੋਂ 15 ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਕੰਮਾਂ ਦੇ ਚਲਦੇ ਬੇੜੀ ਤੇ ਰੋਜਾਨਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਆਂਦੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦ ਵੀ ਅਸੀਂ ਝੀਲ ਦੇ ਡੂੰਗੇ ਪਾਣੀ ਨੂੰ ਬੇੜੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਸਮੇਂ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਦਾ ਡਰ ਬਣਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਜਦ ਇਸ ਦਾ ਕਾਰਨ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਮਜਬੂਰੀ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਅਸੀ ਪਠਾਨਕੋਟ ਜਾਂਦੇ ਹਾਂ ਤਾਂ ਉਹ ਰਸਤਾ ਤਕਰੀਬਨ 35 ਤੋਂ 40 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੂਰ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਜਦ ਕਿ ਇਸ ਤਰਫ ਤੋਂ ਸਾਨੂੰ 3 ਤੋਂ 4 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਤੱਕ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਆਜ਼ਾਦ ਹੋ ਚੁਕਾ ਮਗਰ ਅੱਜ ਵੀ ਜਦ ਅਸੀਂ ਬੇੜੀ ਵਿਚ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ਵਿਚ ਪਾਕੇ ਝੀਲ ਨੂੰ ਪਾਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਲਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਹੁਣ ਵੀ ਗੁਲਾਮ ਹਾਂ।

    ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦ ਵੀ ਚੁਣਾਵ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਲੀਡਰ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਵਾਧੇ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਅਸੀਂ ਵਿਕਾਸ ਦੀਆ ਨ੍ਹੇਰੀਆਂ ਲਿਆ ਦੇਵਾਂਗੇ ਮਗਰ ਜਿੱਤਣ ਤੋਂ ਬਾਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਾਧੇ ਹਵਾ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਝੀਲ ਤੇ ਪੁਲ ਜਲਦ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਤਾਂਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਜਦ ਇਸ ਬਾਰੇ ਸਾਡੀ ਧਾਰ ਵਿਚ ਪੈਂਦੇ ਬੀ ਡੀ ਪੀ ਓ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਨੇ ਇਸ ਝੀਲ ਵਿੱਚ ਚਲ ਰਹੀ ਬੇੜੀ ਬਾਰੇ ਜਾਣਨ ਲਈ ਪੁਜੇ ਤਾਂ ਓਥੇ ਕੋਈ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜਾ ਮੁਲਾਜਿਮ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ ਦਫਤਰ ਵਿਚ ਕੰਪਿਊਟਰ ਓਪਰੇਟਰ ਬੈਠੇ ਸੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਨਹੀਂ ਪਤਾ।