Blog

  • राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान 2022 का कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान 2022 का कार्यक्रम संपन्न

    डीहर के पंचायत भवन के प्रांगण में कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्थानीय उपभोक्ता एवं ग्रामीण 

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान के तहत जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की डीहर पंचायत में सोमवार को  पंचायत भवन में पंजाब नैशनल बैंक शाखा तलमेहडा द्वारा  राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें पंजाब नैशनल बैंक तलमेहडा  शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह की अध्यक्षता में  एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक के प्रति जागरूकता को लेकर था। वहीं इस मौके पर बैंक प्रबंधक जसपाल सिंह ने सभी उपभोक्ताओं को केंद्र व बैंक द्वारा दी जा रही स्कीमों के बारे में जागरूक किया। वहीं इस मौके पर उपभोक्ताओं को बैंक शाखा द्वारा कृषि ऋण ,समूह लोन, आवास ऋण, शिक्षा ऋण ,निजी ऋण, कार लोन ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा ,अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि ,पीपीएफ ,फिक्स डिपाजिट की नई स्कीमों के बारे में जागरूक किया। वहां पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं अतिथियों को शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह के द्वारा बैंक से संबंधित सभी जानकारी सार्वजनिक की गई। उन्होंने कहा कि बैंक आपका मित्र है ,बैंक आपकी बचत है।

    वहीं इस मौके पर क्षेत्र के लोगों की बैंक से संबंधित समस्याओं को सुना तथा उनका मौके पर निपटारा किया। इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक तलमेहडा के शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह, ग्राम पंचायत डीहर पंचायत सचिव सुभाष चंद, पंचायत सदस्य सुनीता देवी, प्रेमचंद ,रिटायर्ड एसडीओ ओमप्रकाश ,सोहनलाल, प्रकाश चंद, लख्मीचंद ,करतार चंद, सोहनलाल ,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • खाते में मिन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने की झंझट खत्‍म! 

    खाते में मिन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने की झंझट खत्‍म! 

    मुबंईः अगर आपको भी कभी खाते में म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन नहीं कर पाने पर पेनाल्‍टी देनी पड़ी है तो यह खबर आपको खुश कर देगी। जी हां, आने वाले समय में सब कुछ सही रहा तो अकाउंट में मिन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने से छुटकारा म‍िलने वाला है। अलग-अलग बैंकों की तरफ से मिन‍िमम बैलेंस की ल‍िमिट अलग-अलग होती है। केंद्र सरकारी की तरफ प‍िछले द‍िनों जन-धन खाते खोले गए। इस तरह के अकाउंट में म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन रखने की बाध्‍यता नहीं रहती।

    मिन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने पर हाल ही में वित्त राज्यमंत्री भगवंत कराड ने अहम बयान द‍िया है। उन्‍होंने कहा क‍ि बैंकों के निदेशक मंडल म‍िन‍िमम बैलेंस (न्‍यूनतम धनराश‍ि) नहीं रखने वालों के खातों पर जुर्माना खत्म करने का फैसला ले सकते हैं। कराड ने एक सवाल के जवाब में कहा था क‍ि बैंक पूरी तरह स्वतंत्र निकाय होते हैं। बैकों का निदेशक मंडल म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर लगने वाले जुर्माने को खत्म कर सककरने का फैसला ल‍िया जा सकता है।

    दरअसल, प‍िछले द‍िनों मीड‍िया की तरफ से वित्‍त राज्यमंत्री कराड से खाते के म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने से जुड़ा सवाल पूछा गया था। मीड‍िया ने सवाल क‍िया था क‍ि क्या केंद्र बैंकों को इस पर आदेश देने का विचार कर रहा है कि जिन खातों में जमा राशि न्यूनतम निर्धारित स्तर से नीचे चली जाती है, उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाए। इस पर उन्‍होंने यह न‍िर्णय बैंकों की तरफ से ल‍िये जाने की बात कही। अगर बैंकों की तरफ से यह फैसला ल‍िया जाता है तो इसका फायदा छोटे-बड़े सभी बैंकों के ग्राहकों को म‍िलेगा।

  • सरकार ने कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेज को लेकर जारी की नई गाइडलाइस

    सरकार ने कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेज को लेकर जारी की नई गाइडलाइस

    कर्नाटकः कोरोना के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी बेंगलुरु में कोविड की स्थिति को लेकर विशेष बैठक की। इस बैठक के बाद सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए बेंगलुरु और मंगलुरु में दो अस्पताल रेडी करने को कहा है। इन अस्पतालों में बेंगलुरु में बौरिंग अस्पताल और मंगलुरु में वेनलोक अस्पताल का नाम शामिल है। इसके अलावा सरकार की तरफ से लोगों के लिए भी कई नियम लागू कर दिए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी निर्देशों में बंद थिएटर में अगर कोई फिल्म देखने के लिए जा रहा है तो उसे वहां मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, स्कूल-कॉलेज में भी मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज में सेनेटाइजर की व्यवस्था होना और सभी लोगों के पूरी तरह से वैक्सीनेडेट होना अनिवार्य कर दिया गया है।

    अगर स्कूल-कॉलेज में कोई भी वैक्सीनेडेट नहीं पाया जाता है तो इस पर कार्रवाई की जा सकती है। यही नहीं, नए साल के अवसर पर रेस्टॉरेंट में भी मास्क पहनने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा बार में बार टेंडर का मास्क पहनना अनिवार्य और पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना भी जरूरी कर दिया गया है।

    सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, बेंगलुरु में एम जी रोड पर होने वाले जश्न के दौरान भी मास्क पहनने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर में नए साल के मौके पर जश्न के लिए रात 1 बजे तक की ही इजाजत दी गई है। कोरोना को लेकर कर्नाटक के बेलागावी विधानसभा सत्र के दौरान हुई बैठक में नई गाइडलाइन तय की गईं। स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और राजस्व मंत्री आर अशोक ने इन नई शर्तों के बारे में बताया और कहा कि शाम तक इससे जुड़े सभी आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

  • पीजी में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

    पीजी में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के मुरथल रोड पर स्थित एक पीजी में युवती की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार युवती देर रात अपने दोस्त के साथ पीजी में आई थी। युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और युवती की पहचान करने में जुट गई है।

    वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। सोनीपत पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवती कहां की रहने वाली है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

  • पंजाबः New Year को लेकर पुलिस ने जारी की नई Guidelines

    पंजाबः New Year को लेकर पुलिस ने जारी की नई Guidelines

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने नए साल के जश्न के को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के तहत पुलिस ने लोगों से जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने की अपील की है। इस दौरान पुलिस का कहना है कि उल्लंघन करने वाले लोगों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और सड़कों पर स्टंट नहीं करने का अनुरोध करने के साथ-साथ पार्टी का आयोजन करने के लिए अनुमति लेने की अपील भी की है। देखें लिस्टः-

    • न्यू ईयर पर हुल्लड़-बाजी और लॉ एंड ऑर्डर को तोड़ने पर सिटी पुलिस में फ्री मसाज 2 दिन या 1 रात के लिए मिल सकती है। 
    • यदि आप शराब पीकर पकड़े गए तो 2 दिन और 2 रात फ्री थान में में रहने का प्रबंध किया गया है। 
    • रैश ड्राइविंग करने वालों पर भी पुलिस नज़र रखेगी। इस दौरान संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग भी साथ में की जाएगी। रैश ड्राइविंग
    • करने वालों को पकड़कर पुलिस थाना सदर में लाएगी। 
    • यदि आप पार्टी के दौरान किसी के साथ छेड़छाड़ करते पाए गए तो पंजाब पुलिस छेड़खाड़ के मामले में बख्शेगी नहीं।
    • अगर आपके नए साल के जश्न को खराब करने की कोशिश करता है तो आप 112 और 181 पर कॉल करके शिकायत दे सकते है। 
  • 2 वर्करों को नौकरी से निकालना पड़ा महंगा, मालिक समेत 3 की कर दी हत्या

    2 वर्करों को नौकरी से निकालना पड़ा महंगा, मालिक समेत 3 की कर दी हत्या

    अमरोलीः गुजरात में बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नौकरी से निकाले जाने पर फैक्ट्री वर्करों ने मालिक समेत 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। अमरोली पुलिस थाने के तहत वेदांता इंडस्ट्रीज के मालिक और 2 अन्य को उसके वर्करों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मालिक का वर्करों के साथ विवाद था, जिसके चलते वर्करों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद वर्करों ने मालिक और 2 अन्य लोगों की हत्या कर दी। डीसीपी सूरत ने बताया कि 1 नाबालिग समेत 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    सूरत पुलिस ने बताया कि वर्करों ने कारखाने के मालिक और उसके बेटे की हत्या कर दी। यह वारदात सूरत के एक लूम कारखाने की है। यह घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि कारखाने के मालिक, उनके बेटे और एक रिश्तेदार की रविवार को हत्या कर दी गई।
    फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने तीनों को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

  • सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 15 किलो IED की  बरामद

    सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 15 किलो IED की बरामद

    जम्मूः पुलिस ने उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में एक आईईडी- इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। आगे की जांच चल रही है। साथ ही पुलिस ने 300-400 ग्राम आरडीएक्स भी बरामद किया है।
    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को उधमपुर में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस जैसी सामग्री और हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया, जिसके बारे में माना जाता है कि यह पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 

    पुलिस ने एक बयान में कहा, आईईडी जैसी सामग्री, जिसका वजन करीब 15 किलोग्राम है, 300-400 ग्राम आरडीएक्स, 7.6 एमएम के सात कारतूस, पांच डेटोनेटर, एक कोडेड शीट, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एलईटी का एक लेटर पैड पेज। जिला उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में भी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। बसंतगढ़ थाने में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (अधिनियम) और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। 

  • महंगाई का झटकाः मदर डेयरी ने दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    महंगाई का झटकाः मदर डेयरी ने दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    5 बार दूध की कीमतों में हुआ इजाफा

    नई दिल्लीः आम लोगों पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। मदर डेयरी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मंगलवार से मदर डेयरी का दूध दो रुपये महंगा हो जाएगा। मदर डेयरी ने कहा है कि गाय के दूध और टोकन वाले दूध कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

    मदर डेयरी ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर के बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मदर डेयरी दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की सप्लाई करता है।

    मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपये बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 53 रुपये कर दी है। डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये बढ़ाकर 47 रुपये कर दी गई है। मदर डेयरी ने गाय के दूध और टोकन (बल्क वेंडेड) दूध के की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

    मदर डेयरी ने पिछले महीने यानी नवंबर में ही दूध की कीमतों में इजाफा किया था। कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में फुल क्रीम दूध की कीमत में 1 रुपये लीटर और भैंस के दूध में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। बता दें कि इस साल अभी तक मदर डेयरी ने 5 बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है।

  • पंजाबः स्कूलों के खिलाफ सीएम मान ने लिया एक्शन, लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    पंजाबः स्कूलों के खिलाफ सीएम मान ने लिया एक्शन, लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    चंडीगढ़: पंजाब  में सीएम भगवंत मान लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। वहीं आज मान सरकार ने मनमानी फीस वसूल रहे स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया है। दरसअसल, कुछ अभिवावकों ने स्कूल द्वारा मनमानी से स्कूल से अधिक फीस वसूलने की शिकायत की थी। जिसके चलते आज मान सरकार ने दो स्कूलों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें 3-3 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।

    गौरतलब है कि हाल ही में शिक्षा मंत्री ने कहा था जो भी प्राइवेट स्कूल मनमर्जी से नाजायज फीसें वसूलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी जिसके चलते शिकायतें मिलने के बाद अचानक स्कूलों में चैकिंग की गई। इसके अलावा अन्यों स्कूलों के खिलाफ भी जो शिकायतें मिली हैं उसके रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जो भी स्कूल फंड के नाम पर या अन्य वजह से ज्यादा फीस वसूलता है तो उसकी जानकारी शिक्षा मंत्री को दें। 

  • पूर्व पीएम की पत्नी ने 14 साल छोटे लड़के से करवाया निकाह

    पूर्व पीएम की पत्नी ने 14 साल छोटे लड़के से करवाया निकाह

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अमेरिका में बसे पाकिस्तानी अभिनेता और व्यंग्यकार मिर्जा बिलाल से निकाह कर लिया है। ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम ने 2014 में खान से निकाह किया था और 2015 में यह शादी टूट गई थी। 49 वर्षीय रेहम ने ट्विटर पर ऐलान किया कि उन्होंने अमेरिका के सियेटल शहर में एक सादे समारोह में बिलाल से निकाह किया।

    उन्होंने ट्विटर पर बिलाल के साथ अपने निकाह की तस्वीरें भी साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों को हाथों में हाथ डाले और अपनी शादी की अंगूठियां दिखाते हुए देखा जा सकता है। रेहम और बिलाल दोनों का ही यह तीसरा निकाह है।
    एक पोर्टल के अनुसार बिलाल पहले मॉडल थे और ‘द 4 मैन शो’, ‘दिल पे मत ले यार’ और ‘नेशनल एलियन ब्रॉडकास्ट’ जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। रेहम ने पहली शादी इजाज रेहमान से की थी जो एक मनोचिकित्सक थे। उन्होंने 1993 में निकाह किया और 2005 में तलाक ले लिया।

    जियो न्यूज की खबर के अनुसार उन्होंने दूसरा निकाह इमरान खान के साथ किया जो केवल 10 महीने चला। उन्होंने 2014 में निकाह किया था और 2015 में अलग हो गए। खान से तलाक के बाद और बुशरा बीबी से उनकी तीसरी शादी के बाद रेहम ने पूर्व क्रिकेटर पर बेवफा होने का आरोप लगाया था। बाद में  रेहम ने 2018 में अपनी आत्मकथा ‘रेहम खान’ प्रकाशित की थी जो उनकी इमरान खान के साथ शादीशुदा जिंदगी के इर्दगिर्द लिखी गयी है। इसमें पूर्व क्रिकेटर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था।