Blog

  • पंजाबः अकाली दल के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी दूसरी बार बने SGPC के प्रधान

    पंजाबः अकाली दल के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी दूसरी बार बने SGPC के प्रधान

    अमृतसरः एसजीपीसी चुनाव 2022 में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह धामी दूसरी बार प्रधान पद विजेता घोषित किए हैं। हरजिंदर सिंह धामी ने बीबी जागीर कौर को हराकर जीत प्राप्त की हैं। अब तक मिली जानकारी अनुसार हरजिंदर सिंह धामी को 104 वोट मिले हैं जबकि शिअद से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरी बीबी जागीर कौर को 42 वोट मिले हैं।

    चुनावों के नतीजे आने के बाद बीबी जगीर कौर ने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर धामी को जीतने पर बधाई दी है। हरजिंदर सिंह धामी दोबारा एसजीपीसी के प्रधान चुने गए हैं। इसके साथ ही सीनियर मीत प्रधान बलदेव सिंह कियामपुर, जुनियर मीत प्रधान अवतार सिंह रिया, जनरल सचिव गुरचरण ग्रेवाल को नियुक्त किया गया है।

  • जालंधरः ट्रेन पकड़ने की जल्दी में बाल-बाल बचा यात्री, देखें CCTV

    जालंधरः ट्रेन पकड़ने की जल्दी में बाल-बाल बचा यात्री, देखें CCTV

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के रेलवे स्टेशन से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आज सुबह अमृतसर से कटिहार एक्सप्रेस जाने वाली ट्रेन के नीचे आने से यात्री बाल-बाल बचा। दरअसल, आज सुबह अमृतसर से कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन के जालंधर पहुंचने पर उस समय बड़ी घटना होने से बची, जब ट्रेन पकड़ने की जल्दी में यात्री ने अपनी जान जोखिम में डाल दी और ट्रेन के नीचे फंस गया।

    गनीमत रही कि वहां पर तैनात जीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने सूझबूझ के साथ अपनी टीम की मदद से यात्री को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। वहीं इस घटना के दौरान स्टेशन मास्टर की ओर से यात्रियों को अपील की गई कि ट्रेन पकड़ने की जल्दी में वह अपनी जान जोखिम में ना डालें और रेलवे द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, स्कूल बस के नीचे आने से 17 साल के छात्र की मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, स्कूल बस के नीचे आने से 17 साल के छात्र की मौत

    कुछ समय पहले हुआ था पिता का देहांत

    बरनालाः जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जिले में स्कूल बस के नीचे आने से सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पाखो कलां के स्टूडेंट की मौत हो गई। स्टूडेंट नौवीं कक्षा में पढ़ता था। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक गांव भैनी फत्ता से सरकारी स्कूल के छात्रों को लेकर बस आई थी, लेकिन जैसे ही बस स्कूल के अंदर जाने लगी तो बस के नीचे आने से 17 साल के छात्र की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान जगदीप सिंह के रूप में हुई है और वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के पिता का कुछ समय पहले ही देहांत हुआ था। पुलिस थाना रुड़के कलां के मुख अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक की माता के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • सीएम भगवंत मान के भारी विरोध के चलते रोड शो हुआ रद्द

    सीएम भगवंत मान के भारी विरोध के चलते रोड शो हुआ रद्द

    नालागढ़: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में पंजाब के CM भगवंत मान का रोड शो रद हो गया है। उनकी जगह पर पंजाब सरकार में मंत्री अनमोल गगन मान रोड शो करेंगी। वहीं, मान के रोड शो से पहले हंगामा शुरू हो गया था। पूर्व फौजियों भगवंत मान के दौरे का विरोध कर रहे थे। भगवंत मान को यहां आम आदमी पार्टी का प्रचार करने आना था। पूर्व फौजी काले बिल्ले लगाकर आम आदमी पार्टी और सीएम भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

    उनका कहना था कि पंजाब सरकार ने जो चुनावों से पहले घोषणापत्र में वादे किए थे वह सब अधूरे थे। कोई भी वादा पूरा नही हुआ है सिर्फ पंजाब के लोगों को गुमराह किया गया जो अब हिमाचल को करने के लिए आ रहे है। बता दें कि पंजाब में गार्जियंस ऑफ गवर्नेंस (जीओजी) योजना को खत्म किए जाने को लेकर पूर्व सैनिकों ने भारी विरोध है।

    आम आदमी पार्टी का रोड शो नालागढ़ के चौंकीवाला से शुरू होगा और पुराना बस स्टैंड से आम आदमी पार्टी नालागढ़ के चुनाव कार्यालय तक निकलेगा। भगवंत मान आम आदमी पार्टी की जन कल्याण नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और नालागढ़ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल चौहान के लिए प्रचार करेंगे। धर्मपाल चौहान ने बताया कि आम आदमी पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है जो कि नालागढ़ मे हो रहा है।

    आम आदमी पार्टी द्वारा यह तो स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर सीएम मान का रोड शो रद क्यों हुआ है। माना जा रहा है कि पार्टी का जगह-जगह विरोध होना ही रोड शो कैंसिल होने का मुख्य कारण है। बीती 3 नवंबर को भी सोलन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में विरोध और मारपीट जैसे मामले सामने आए थे। पार्टी के मीडिया प्रभारी अमित रावत ने बताया कि सीएम मान की जगह अब रोड शो मंत्री अनमोल गगन मान करेंगी।

  • पंजाबः संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, मौके से इंजेक्शन और एयर गन बरामद

    पंजाबः संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, मौके से इंजेक्शन और एयर गन बरामद

    बटालाः फेजपुरा रोड नजदीक सेलर के पास संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान जुगराज सिंह(31) पुत्र सरवन सिंह निवासी कोटला मलिया अमृतसर के तौर पर हुई है। रंजीत सिंह उर्फ राणा ने बताया कि जुगराज उसकी मौसी का बेटा है। जुगराज इंटरव्यू देने के लिए दिल्ली गया हुआ था और देर रात बटाला वापस आया था। वह ड्राइवर था, जोकि ट्रक चलाता था। वह दिल्ली इसलिए गया था क्योंकि उसने विदेश जाना था।

    मंगलवार रात उसे जुगराज का फोन भी आया और वह उसे घर बुला रहा था। बुधवार सुबह सूचना मिली की जुगराज का शव बरामद हुआ है। मृतक जुगराज शादीशुदा है और उसका एक 8 वर्ष का बेटा भी है। मृतक पांच बहनों का अकेला भाई था। मृतक जुगराज सिंह के पास से एक इंजेक्शन मिला है। आशंका जताई जा रही है कि इंजेक्शन लगाने से ही उसकी मौत हुई है। वहीं शव के पास से बैग भी मिला है, जिसमें से एयर गन बरामद की गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार, एसएचओ सिविल लाइन कुलवंत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    फिलहाल मृतक युवक के शव को बटाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और मामले में जांच जारी है। डीएसपी सिटी ललित कुमार ने कहा कि मृतक के शव के पास इंजेक्शन और एक एयर गन बैग बरामद हुआ है। यह जांच का विषय है। अभी उन्हें कुछ पता नहीं है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नौजवान की मौत का कारण का पता चलेगा।

  • पंजाबः बिजली मंत्री हरभजन सिंह अस्पताल में हुए भर्ती, जाने मामला 

    पंजाबः बिजली मंत्री हरभजन सिंह अस्पताल में हुए भर्ती, जाने मामला 

    अमृतसरः पंजाब में सर्दियों की आहट से पहले डेंगू ने दस्तक दे दी है। वहीं गुरु नगरी अमृतसर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। हरभजन सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में मंत्री हरभजन सिंह का ईलाज चल रहा है। बता दें कि राज्य में अब तक डेंगू के कुल 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि पांच मौतें हो चुकी है।

    हालांकि इस साल रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या पिछले साल के 23 हजार से अधिक मामलों की तुलना में बहुत कम है। विशेषज्ञों के अनुसार असली चुनौती नवंबर में होगी जब डेंगू मच्छरों का प्रजनन काल अपने चरम पर होगा। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन दिनों औसतन हर दिन डेंगू के लगभग 200 नए मामले सामने आ रहे हैं।

  • पंजाबः स्कूल वैन और बस की टक्कर, कई बच्चे घायल

    पंजाबः स्कूल वैन और बस की टक्कर, कई बच्चे घायल

    फरीदकोटः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। फरीदकोट के गांव खारा के पास स्कूल वैन ओर बस की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में स्कूल वेन पलट गयी। इस घटना के दौरान कुछ बच्चों को काफी चोटें आई। जिन्हें सिविल हस्प्ताल कोटकपुरा में दाखिल करवाया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल वैन अलग-अलग गांवो से बच्चो को लेकर कोटकपूरा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान स्कूल वैन जब खारा गांव के पास पहुंची तो प्राइवेट बस के साथ उसकी टक्कर हो गई। बता दें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

  • पंजाबः मूसेवाला की फोटो लगा फैक्टरी में बन रहे चिप्स के पैकेट को लेकर हुआ विवाद, जाने मामला

    पंजाबः मूसेवाला की फोटो लगा फैक्टरी में बन रहे चिप्स के पैकेट को लेकर हुआ विवाद, जाने मामला

    सरदूलगढ़ः सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कुछ लोग पैसे कमाने के लिए सिद्धू के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में झंडा कलां रोड़ स्थित गर्ग फूड इंडस्ट्री से सामने आया है, जो खाने-पीने का सामान बनाती है। फैकट्री के मालिक की ओर से फैक्टरी में बनने वाले चिप्स के रैपर पर मूसेवाला की फोटो और नाम का इस्तेमाल बिना परिवार की इजाजत के किया जा रहा था।

    इस संबंध में मूसेवाला के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि उनकी इजाजत के बिना खाद्य पदार्थ बनाने वाली एक फर्म की ओर से सिद्धू मूसेवाला का नाम और फोटो इस्तेमाल की जा रही है। मूसेवाला के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे हरपाल सिंह और कुलदीप ने कहा कि मूसेवाला के नाम का इस्तेमाल कर उक्त फैक्टरी मालिक मुनाफा कमा रहा है, जिसका आज उन्हें पता चला है। इस कारण पुलिस लेकर पहुंचे हैं।

    फैक्टरी मालिक मनीष कुमार ने बिना परिवार की इजाजत के सिद्धू मूसेवाला की फोटो व नाम इस्तेमाल करने पर परिवार से माफी मांगी है। इस मौके एएसआई जगराज सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से फैक्ट्री मालिक ने माफी मांग ली है और मामला शांत हो गया है।

  • जालंधरः हाईवे पर सरिए से लदे ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 4 घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः हाईवे पर सरिए से लदे ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 4 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः बढ़ती ठंड और वातावरण में पराली के धुएं से हो रहे स्मॉग के कारण एक्सीडेंट के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं देर रात स्मॉग के कारण आगे कुछ दिखाई न देने से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी आगे सरिया ले जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में सरिए स्कॉर्पियों गाड़ी को चीरते हुए उसमें जा घुसे।

    इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें हादसे के बाद पहले सिविल अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए दयानंद मेडिकल कालेज (DMC) लुधियाना के लिए रेफर कर दिया गया है। अभी तक तक घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह कहां के रहने वाले थे।

    मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-19एस-0020 जालंधर की तरफ से आ रही थी। जैसे ही कमालपुर गेट श्री हनुमंता स्कूल के पास पहुंची तो आगे सरिए से लदे ट्रक के पीछे जा टकराई। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि हादसा स्मॉग का कारण आगे कुछ दिखाई नहीं देने के कारण हुआ। ट्रक से सरिए भी काफी बाहर थे।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों को डीएमसी में भेजा गया है, लेकिन अभी तक जानकारी जुटाई जा रही है कि घायल कहां के रहने वाले थे। बता दें कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है यह दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र है। अकसर यहां पर हादसे होते हैं। यहां पर कुछ दिन पहले भी एक कार हादसे का शिकार हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार भी अभी मौके पर ही खड़ी हुई है।

  • पंजाबः सड़क हादसे में बाल-बाल बचे आप विधायक

    पंजाबः सड़क हादसे में बाल-बाल बचे आप विधायक

    लुधियानाः फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। शहर के बद्दोवाल इलाके में सेखाें की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में विधायक का बचाव हाे गया है। जानकारी के अनुसार बद्दोवाल के पास सेखाें की सरकारी कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। इससे वाहन  थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है।

    इसके बाद अन्य कार से विधायक सेखों चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक पहुंच गए। बताया जा रहा है कि धुंध से विजिबिलिटी कम होने से आगे वाली गाड़ी ने ब्रेक लगा दी थी जिससे ही यह हादसा हाे गया।  गाड़ी के ड्राइवर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस कर्मचारी भी पहुंच गए।