Blog

  • एन.यू.जे इंडिया व प्रेस क्लब ने मीडीया प्रभारी पुलिस जिला बददी को  दी विदाई

    एन.यू.जे इंडिया व प्रेस क्लब ने मीडीया प्रभारी पुलिस जिला बददी को  दी विदाई

    बददी/सचिन बैंसल:  पुलिस जिला बददी के मीडीया प्रभारी डी.एस.पी नवदीप सिंह जो कि अब प्रोमोट होकर एएसपी बने हैं को एक सादे व गरिमामय समारोह में प्रेस क्लब बददी ने विदाई देकर सम्मानित किया। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के प्रांत कार्यालय मोतिया प्लाजा बददी में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने की जबकि प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। डीएसपी बददी नवदीप सिंह लगभग दो वर्ष तक पुलिस जिला बददी के मीडीया प्रभारी रहे। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर ने बताया कि पत्रकारों के साथ उनका संवाद व व्यवहार बहुत ही अच्छा रहे जिसके कारण से हमने उनके सम्मान में यह छोटी सी विदाई पार्टी रखी। डीएसपी नवदीप अब प्रोमोट होकर कांगडा के साईबर क्राईम थाने के प्रभारी के रुप में गए हैं। नवनियुक्त एएसपी नवदीप सिंह ने प्रेस क्लब बददी द्वारा रखे गए विदाई समारोह में कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मीडीया की पैनी नजर से उनको बहुत कई अहम जानकारियां मिलती है और इससे चैक और बैलेंस का दबाव भी बढ़ता है। पुलिस हर जगह नहीं हो सकती है लेकिन एक पत्रकार पूरे शहर का हाल चंद मिनंटो में बता सकता है।

    उन्होने कहा कि बददी बरोटीवाला नालागढ़ पंजाब व हरियाणा से सटा एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां पर इतना कुछ पता चलता है कि जो कि हमारी पूर्व की डयूटी में पता नहीं होता। चाहे प्रवासियों के मसले हो या अंतरराज्जीय मुददे या उद्योग जगत अथवा क्राईम यहां पर हर समय पुलिस को चौकस रहने पड़ता है।

    जब घटनाएं होती है तो मीडीया के साथ भी जुडा रहना पड़ता है ताकि लोगों को सही व सटीक जानकारियां मिल सके। उन्होने कहा कि बददी का कार्यकाल उनकी यादों पर अमिट छाप छोड गया है और उनको यहां की तमाम औद्योगिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के अलावा मीडीया जगत से भी भरपूर सकारात्मक सहयोग मिला है। इसके बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने उनको शॉल देकर सम्मानित किया वहीं प्रांतीय पत्रकार संघ हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट (पंजी) के अध्यक्ष रणेश राणा, महामंत्री किशोर ठाकुर व सचिन बैंसल ने स्मृति चिन्ह देकर नवाजा। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होने विभिन्न घटनाओं व यादों को ताजा किया। इस अवसर पत्रकार राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र शर्मा, शांति गौतम, सुरेंद्र अत्री, अंकुश नेगी, सचिन बैंसल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • बीबीएन में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

    बीबीएन में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

    बददी/सचिन बैंसल :  बद्दी के  हाउसिंग बोर्ड दशहरा मैदान और बद्दी के वार्ड नबर एक के पार्क में दशहरा पर्व मनाया गया। यहां पर दोनों स्थानों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले  जलाए गए। नगर परिषद की ओर से हाऊसिंग बोर्ड कालोनी  के फेस तीन में दशहरा पर्व मनाया गया। यहा पर कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दूनके विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पुतलों को आग लगाई। यहां पर भव्य झाकियां भी निकाली गई। वहीं बद्दी के वार्ड एक और दो के लोगो  ने बद्दी के पार्क में दशहरा पर्व मनाया। यहां पर राम,लक्षमण, सीता और हनुमान की सुंदर झांकी निकाली गई। 
    पार्क के बाहर मुख्य मार्ग पर खाने पीने के स्टाल और खिलौनों की दुकाने सजी। छोटे बच्चों ने जम कर खिलौनों की खरीददारी की। समारोह में ऊंट की सवारी, शूटिंग और मिक्की और माऊस का छोटे बच्चों ने लुत्फ उठाया। देर सांय यहां पर समारोह के मुख्य अतिथि  कांग्रेस के प्रदेश सचिव मदन लाल चौधरी और अग्रवाल सभा के प्रधान राजेश जिंदल ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए।  नालागढ़ में रामलीला कमेटी की ओर से रावण का दहन किया जाएगा। यहां पर रामलीला शुरु हुई थी जिसमें रावण बध पुराने स्कूल मैदान में किया जाएगा।  उधर, हरिपुर स्थित सर्वधर्म मंदिर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां पर पंजाब और हरियाणा से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुचे और  गुरूद्वारा में मत्था टेक कर आर्शिवाद प्राप्त किया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बरोटीवाला थाने से टीम तैनात रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ट्रैफिक वनवे किया गया। 
  • संघ व्यक्तित्व एवं चारित्रिक निर्माण करने का कार्य करता है: सौरभ 

    संघ व्यक्तित्व एवं चारित्रिक निर्माण करने का कार्य करता है: सौरभ 

    रोटीवाला में मनाया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक का 98 वां स्थापना दिवस

    बददी/सचिन बैंसल: विजय दशमी के अवसर पर बरोटीवाला में आर.एस.एस द्वारा शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें बरोटीवाला खण्ड के पट्टा महलोग मण्डल, साई मण्डल, मानपूरा मण्डल, भुड मण्डल के सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन दून पब्लिक स्कूल में शस्त्र पूजन से किया गया ।
    नालागढ जिला संघचालक महेश कौशल तथा जिला प्रचारक सौरभ कुमार ने शस्त्र पूजन करने के उपरान्त स्वयंसेवकों को विजय दशमी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विजय दशमी का पर्व पर हमें अपने अंदर की सभी बुराईयों को, सभी कुंठाओं को, सभी प्रकार की निम्रताओं पर विजय पाकर आत्मविजयी बनने का पर्व है। सौरव ने कहा कि आज ही के दिन संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने सन 1925 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होने कहा कि संघ देश के स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व एवं चारित्रिक निर्माण करने का कार्य करता है तथा विगत 97 वर्षों से निरंतर देश निर्माण में संघ के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं । उन्होंने कहा कि 2025 में संघ स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है तथा आने वाले तीन वर्षों में संघ को प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है ।
    -3 किलोमीटर पैदल मार्च कर नगर में निकाला रूट मार्च–
    स्वयंसेवकों द्वारा दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला से पैदल मार्च शुरू किया गया तथा बरोटीवाला रोड, हरिपुर गेट से होकर बाजार से होते हुए वापिस पटवार घर से निकलकर इसी स्कूल में संपन्न हुआ। रूट मार्च के दौरान जगह जगह लोगों द्वारा स्वयंसेवकों का स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा करके अभिवादन भी किया गया ।
    इस अवसर पर जिला संघचालक महेश कुमार, नालागढ जिला प्रचारक सौरभ कुमार, बददी नगर प्रचारक अंकुर कुमार, बरोटीवाला खण्ड कार्यवाह राजन नेगी, सह खण्ड कार्यवाह संजीव कुमार, जिला शरीरिक प्रमुख विवेक कुमार, राजीव कुमार, शाखा कार्यवाह शिवालिक नगर डा. साहिल ठाकुर, पंकज ठाकुर, यश शास्त्री, दुष्यंत, अतुल, विक्रम, निर्जल जसरोटिया, चैन सिंह, पवन ठाकुर, रुप किशोर ठाकुर, कर्म सिंह, शुभम गुप्ता, महेश वर्मा, नरेश शास्त्री आदि अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
  • All Out बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन नौवें दिन में प्रवेश

    All Out बनाने वाली कंपनी का क्रमिक अनशन नौवें दिन में प्रवेश

    कामगार पंकज मिश्रा की हालत बिगड़ी

    बददी/सचिन बैंसल: ऑल आउट बनाने वाली ब्रिलेन कंपनी के कामगारों की क्रमिक भूख हड़ताल नौवें दिन में प्रवेश कर गई है। बुधवार को अमित कुमार, सुलोचना देवी और राजेंद्र कुमार अनशन पर बैठे। उधर, हड़ताल में शामिल कामगार पंकज मिश्रा पिछले चार दिन से अस्पातल में भर्ती है। उसे तीन यूनिट खून चढा दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि अधिक तनाव में होने के कारण उसकी तबियत बिगड़ती जा रही है। कामगार संदीप, पंकज, नरेश कुमार, शिव ओमकार, संतोष, शेलेंद्र, प्रेमपाल और रामपाल ठाकुर ने बताया कि कामगार एक माह से अधिक दिनों से हड़ताल पर है लेकिन उनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार प्रतिकूल मौसम में कामगारों कंपनी के आगे बैठने  से उनकी हालत बिगड़ रही है और श्रम कार्यालय और कंपनी संचालक उनकी मांग को नहीं मान रहे है। उन्होंने बताया कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
  • पंजाब: 2 किलो अफीम, 20 किलो पोस्त, और 70 हजार रुपए ड्रग मनी सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब: 2 किलो अफीम, 20 किलो पोस्त, और 70 हजार रुपए ड्रग मनी सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। एसएसपी सवरणदीप सिंह के दिशानिर्देशों पर थाना फिलौर की पुलिस ने 3 नशा तस्करों को नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत बाहिया ने बताया कि थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार की टीम ने गांव अकलपुर से सुरजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र जसविंदर सिंह को 2 किलो अफीम, 20 किलो चूरा पोस्त और 2 ग्राम हैरोईन सहित काबू किया है।

    पूछताछ के दौरान आरोपी जीता ने बताया कि वह अफीम की सप्लाई राजास्थान के तस्करों से मंगवाता है, जो उसे आज ही सप्लाई देकर गए हैं। आरोपी जीता की सूचना पर देहात पुलिस ने अतर्राजीय अफीम सप्लायर बीरू लाल पुत्र लालू राम वासी सिंहपुर चितौड़गढ़, पंकज पुत्र गोपाल वासी तहराड़ी मध्यप्रदेश को 70 हजार रुपए की ड्रग मनी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने तोनों आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर: विवादों में घिरा ताजपुर चर्च, प्रार्थना दौरान एक व्यक्ति लापता

    जालंधर: विवादों में घिरा ताजपुर चर्च, प्रार्थना दौरान एक व्यक्ति लापता

    जालंधर (वरुण)।: अक्सर विवादों में रहने वाला ताजपुर चर्च एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। जहां बीते दिनों चार साल की बच्ची की मौत की खबर से यह विवादों में आया था, वहीं आज 50 वर्षीय एक शख्स के लापता होने के बाद यह चर्च एक बार फिर विवादों में फंस गया है। हालांकि उन्होंने चर्च प्रबंधन से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जहां इस मामले में पुलिस प्रशासन भी ढीली होती नजर आई। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से जालंधर ताजपुर चर्च में अपने दामाद आशीष और बेटी के साथ इलाज कराने आए मुन्ना लाल रविवार को चर्च से लापता हो गए। मुन्ना लाल के दामाद आशीष ने बताया कि रविवार को जब चर्च में प्रार्थना हो रही थी तो वह बाथरूम के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे। उन्होंने कहा कि पहले तो उन्होंने चर्च के आसपास उनकी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले।

    अगले दिन जब दोबारा उनकी तलाश करने चर्च गया तो वहां के प्रबंधन ने उसे धक्का दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। जिसके बाद उसने लांबडा थाने में जाकर अपने ससुर मुन्ना लाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मुन्ना लाल के बेटे यशपाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन का कहना है कि आज दशहरे के कारण वे व्यस्त हैं और कल कैमरों की तलाशी ली जाएगी। जिस कारण मुन्ना लाल का परिवार मायूस होकर थाने से लौट गया।

  • खेल शिक्षक और उसके साथी को हेरोइन समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

    खेल शिक्षक और उसके साथी को हेरोइन समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

    तलवंडी साबो:  तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र में कल यहां विधायक बलजिंदर कौर के गांव में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गयी। वहीं तलवंडी साबो पुलिस ने सरकारी स्कूल के खेल शिक्षक को एक साथी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल और हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षक से हेरोइन की बरामदगी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। नाकाबंदी के दौरान तलवंडी साबो पुलिस की हिरासत में मुंह छुपा रहे इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने 3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    लेकिन इस मामले की खास बात यह है कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों में एक आरोपी हरियाणा के तलवंडी साबो के नठेहा गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल शिक्षक (डीपी) का काम करता है। पुलिस ने उन्हें तब पकड़ा जब वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर तलवंडी साबो आ रहे थे, विभिन्न नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली और 3 ग्राम हेरोइन बरामद की तलवंडी साबो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तलवंडी साबो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, बच्चे के डीएसपी तलवंडी साबो ने कहा कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कथित आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि वे इसे कहां से ला रहे थे।

  • पंजाब: काउंटर इंटेलिजेंस ने 10 पिस्तौलों की खेप सहित एक कैदी व उसके साथी को किया गिरफ्तार

    पंजाब: काउंटर इंटेलिजेंस ने 10 पिस्तौलों की खेप सहित एक कैदी व उसके साथी को किया गिरफ्तार

    अमृतसर: अमृतसर में पंजाब के खुफिया विभाग काउंटर इंटेलिजेंस ने आज एक सीक्रेट ऑपरेशन के दौरान सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के रास्ते आई 10 पिस्तौलों की खेप सहित एक कैदी व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। काउंटर इंटेलिजेंस ने सूचना के आधार पर जेल से जसकरण सिंह को गिरफ्तार किया जिसकी जांच के बाद उसके साथी रतन बीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथियार रिकवर किए फिलहाल दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया है। वहीं रिकवर किए गए हथियार अमरीका के बने हुए हैं।

  • सीएम जयराम 7 को करेंगे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण करेंगे 

    सीएम जयराम 7 को करेंगे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण करेंगे 

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 7 अक्तूबर को अपने ऊना प्रवास के दौरान हरोली विस क्षेत्र के तहत सलोह में भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (ट्रिपल आईटी) के नए कैंपस का लोकार्पण करने जा रहे हैं। जिला ऊना के लिए राष्ट्रीय स्तर का यह संस्थान बहुत बड़ा महत्व रखता है, जो देश के बडे़-बड़े इंजीनियर तैयार करेगा। ट्रिपल आईटी कैंपस में 750 विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रहने की सुविधा उपलब्ध है। इनके लिए तीन हॉस्टल बनाए गए हैं तथा प्रत्येक हॉस्टल में 250-250 विद्यार्थियों के ठहरने की क्षमता है।
    संस्थान से विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंयूनिकेशन इंजीनियरिंग तथा इंफरमेशन टैक्नॉलोजी में बीटेक की डिग्री हासिल कर पाएंगे। साथ ही ट्रिपल आईटी से पीएचडी की डिग्री भी हासिल की जा सकेगी। संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं और उपकरण हैं, जिनका प्रयोग यहां के विद्यार्थी शिक्षा के लिए कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए यहां पर 3 करोड़ की लागत से ग्राउंड भी तैयार किया जा रहा है। नवनिर्मित परिसर में एकैडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, तीन हॉस्टल और निदेशक आवास बना है। 
    128 करोड़ रुपए की लागत से बने ट्रिपल आईटी के नए परिसर के लिए 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार ने दी है, जबकि 35 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार तथा 7.5-7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड व हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की है। 
    एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में ट्रिपल आईटी जैसा बड़ा संस्थान बनना गौरव का विषय है। इस संस्थान की फंडिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2017 को ट्रिपल आईटी के भवन की बिलासपुर में एम्स के कार्यक्रम के दौरान आधारशिला रखी थी और रिकॉर्ड समय में संस्थान का नया परिसर बन कर तैयार हो गया है। कोरोना महामारी के चलते निर्माण कार्य में दिक्कत भी आई, लेकिन अब इसका निर्माण कार्य तीव्र गति से चला और अब इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया जा रहा है। 
  • प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह 5 अक्तूबर को पुरान बस अड्डा ऊना में

    प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह 5 अक्तूबर को पुरान बस अड्डा ऊना में

    ऊना/सुशील पंडित:प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष के तहत ऊना विधानसभा के पुराना बस अड्डा में आयोजित होने वाले  समारोह की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह के सुचारु एवं सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और समय रहते सभी तैयारियां मुकम्मल करने को कहा। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान 296.35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
    इनमें सलोह में 128 करोड़ से निर्मित ट्रिप्पल आईटी जबकि ऊना में 36.29 लाख से निर्मित नैशनल करियर सैन्टर और 33.88 करोड़ से निर्मित लघु सचिवालय के भवन मुख्य रुप से शामिल हैं। इसके अलावा आईटीआई ऊना के अतिरिक्त भवन, आईटीआई मैहतपुर, सर्किट हाउस ऊना, बसदेहड़ा के अस्पताल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय भवन सहित करोड़ों रुपये से निर्मित अन्य कई परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। डीसी ने बताया कि समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी जिनके माध्यम से हिमाचल प्रदेश की विकासस यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।