Blog

  • अग्निपथ योजना मामलाः तीनों सेनाओं के प्रमुख से कल मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    अग्निपथ योजना मामलाः तीनों सेनाओं के प्रमुख से कल मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    नई दिल्लीः अग्निपथ योजना को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सशस्त्र बलों के लिए अग्निपथ योजना के लॉन्च होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।  

    14 जून को लॉन्च की थी अग्निपथ योजना 

    बता दें कि भारतीय सशस्त्र बल के लिए 14 जून को अग्निपथ योजना लॉन्च की है। देश में अग्निपथ योजना का बड़ा विरोध हो रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत विरोध की लपटें देखने को मिल रही हैं। इसी बीच सोमवार को इस योजना के विरोध में भारत बंद बुलाया गया था। कांग्रेस ने सड़क से लेकर राष्ट्रपति भवन तक अग्निपथ योजना का विरोध किया है।

    नोएडा और गुरुग्राम के यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना 

    दिल्ली में भारत बंद और केंद्र की अग्निपथ योजना तथा राहुल गांधी के खिलाफ ‘बदले की राजनीति’ के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन द्वारा लगाई पाबंदियों के कारण सोमवार को यातायात जाम देखने को मिला। नोएडा और गुरुग्राम के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि वे शहर में वाहन चलाते समय सड़क जाम की समस्या से जूझ रहे थे, जबकि राजधानी के अंदर विरोध का केंद्र बने ‘लुटियंस दिल्ली’ में जाम से आवाजाही पूरी तरह बाधित थी। कुछ संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान से मुख्य सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया, लेकिन शहर के बाजारों पर इसका प्रभाव नहीं दिखा और वहां सामान्य दिनों की तरह कारोबार जारी था।


    दिल्ली की सीमाओं पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

    दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की लंबी कतारों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जबकि कई यात्रियों ने भी ट्विटर के जरिये अपना दर्द साझा किया है। विरोध प्रदर्शन और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सीमा चौकियों पर वाहनों की जांच तेज कर दी थी। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। ‘लुटियंस दिल्ली’ में कई सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग की गई, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    यूपी गेट पर भारी यातायात थाः विनीता पांडे

    नोएडा एक्सटेंशन से आईटीओ में अपने कार्यालय तक हर रोज खुद वाहन चलाकर आने वालीं विनीता पांडे ने कहा, ‘‘यूपी गेट पर भारी यातायात था और मेरे दिल्ली में प्रवेश करने के बाद अक्षरधाम से भैरों मंदिर के बीच भारी जाम था। आज के विरोध और भारत बंद के आह्वान ने मेरे जैसे कई लोगों के संकट को बढ़ा दिया है।” केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद के आह्वान के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी भारी जाम लग गया। एक्सप्रेस-वे पर सरहौल सीमा के पास एक वाहनों का तांता दिखा, क्योंकि दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में प्रवेश करने से पहले हर वाहन की जांच कर रही थी।


     ‘शिवाजी ब्रिज’ रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका

    ‘ग्रिडलॉक’ सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुआ और व्यस्त घंटों के दौरान और भी खराब हो गया। राजधानी के अंदर अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना को वापस लेने की मांग जोर पकड़ रही थी, क्योंकि विभिन्न संगठन अपनी असहमति व्यक्त करने के लिए सड़क पर उतरे थे। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने योजना को वापस लेने की मांग को लेकर यहां कनॉट प्लेस के पास ‘शिवाजी ब्रिज’ रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका।

    पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया

    सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रेलवे की पटरी को साफ किया और करीब आधे घंटे के बाद ट्रेन की आवाजाही फिर से शुरू हुई। पुलिस ने कहा कि 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कनॉट प्लेस में एकत्र में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी एकत्र हुए और राहुल गांधी के खिलाफ ‘प्रतिशोध की राजनीति’ और अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया।

    देश के कुछ हिस्सों में भारत बंद को लेकर किए गए कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

    जंतर-मंतर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया। देश के कुछ हिस्सों में भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी थी। पुलिस ने कहा कि धन शोधन मामले में राहुल गांधी से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ कांग्रेस के विरोध को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भारत बंद का कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, पालिका बाजार और खान मार्केट समेत सभी व्यापारिक केंद्र खुले रहे।

  • दिल्ली के सेहत मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत खराब, एलएनजेपी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    दिल्ली के सेहत मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत खराब, एलएनजेपी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    नई दिल्ली: सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने ऑक्सीजन लेवल कम होने की शिकायत की थी।

    ईडी ने जैन को 30 मई को किया था गिरफ्तार 

    ईडी ने जैन को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत 30 मई को गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। जैन को गिरफ्तार किये जाने के बाद उनके जिम्मे वाले सभी विभाग दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आवंटित कर दिए गए थे।

    अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका की खारिज

    गौर हो कि शनिवार को अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका शनिवार को खारिज कर दी थी। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने जैन को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी चिकित्सा स्थिति दिखाने वाले दस्तावेजों के अभाव में आरोपी को केवल इस आधार पर जमानत पर नहीं छोड़ा जा सकता कि वह ‘स्लीप एपनिया’ से पीड़ित हैं।

    जैन के वकील की दलील: आरोपी ‘स्लीप एपनिया’ से है पीड़ित 

    अदालत ने सत्येंद्र जैन के अधिवक्ता की इस दलील को भी खारिज कर दिया कि आरोपी ‘स्लीप एपनिया’ से पीड़ित है, जो ‘काफी गंभीर’ है। जैन के अधिवक्ता ने दावा किया था कि सहायक की अनुपस्थिति में मशीन हटने या मरीज द्वारा हटाये जाने पर मरीज की अचानक मौत हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि मशीन के चालू रहने के लिये बिजली का ‘बैक अप’ जरूरी है, जो जेल में नहीं है। अधिवक्ता ने यह भी कहा था कि कोविड-19 के दौरान आरोपी सत्येंद्र जैन को गंभीर निमोनिया हुआ था और वह किसी तरह बचे थे।

  • स्कूली बच्चों को बाल श्रम उन्मूलन पर किया जागरूक

    स्कूली बच्चों को बाल श्रम उन्मूलन पर किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मावा कोहलां व घनारी में जिला बाल संरक्षण ईकाई ऊना द्वारा बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह के तहत बच्चों को जागरूक किया गया। इस जागरूकता शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में 430 बच्चों ने भाग लिया।

    जागरूकता शिविर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी ऊना कमलदीप सिंह ने बच्चों को बाल श्रम प्रतिबंध एवं नियम संशोधन अधिनियम 2016 बारे जागरूक किया। इसके अतिरिक्त बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण के तहत 24 घंटे निः शुल्क आपातकालीन मोबाईल सेवा 1098 बारे भी जानकारी मुहैया करवाई गई। उन्होेंने जागरूकता शिविर में दिए गए संदेश को बच्चों व अध्यापकों को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की ताकि इन बुराइयों से समाज को बचाया जा सके।

    इस अवसर पर रावमापा मावा कोहलां के प्रधानाचार्य अरूण कुमार, रावमापा घनारी के प्रधानाचार्य शमीर सिंह, संरक्षण अधिकारी अभिमन्यू कपूर, कानूनी परिवीक्षा अधिकारी चंचल सिंह सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

  • कामरेड जगतराम शर्मा के निवास स्थान पर प्रतिभा सिंह ने की शिरकत

    कामरेड जगतराम शर्मा के निवास स्थान पर प्रतिभा सिंह ने की शिरकत

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा व पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह ने जिला ऊना में हुए सम्मेलन के बाद देहलां निवासी इंटक के वरिष्ठ नेता कामरेड जगतराम शर्मा के निवास स्थान पर शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से लंबे अर्से से जुड़े रहने के चलते कामरेड जगतराम शर्मा के गहरे संबध रहे हैं जिसके चलते रविवार को कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने के बाद सांसद प्रतिभा सिंह ने कामरेड जगतराम शर्मा की पोत्री की शादी में शिरकत की और पूरे परिवार को बधाई दी। 

    इस दौरान इंटक प्रदेशाध्यक्ष इंटक के बाबा हरदीप सिंह, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर,एनएफएल इंटक वर्कर युनियन प्रधान रामलाल,बाबा इंद्र महासचिव गणपति गौतम,अशवनी कुमार,विकास सिंह विकी, अनीश कुमार, प्रेम चंद, धर्मपाल सिंह, किशन देव, भाटिया, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा मौजूद रहे।

  • दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का एडीसी ने किया शुभारंभ

    दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का एडीसी ने किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एमसी पार्क ऊना में दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में उपलब्ध सौर ऊर्जा को लोकप्रिय बनाने, बढ़ावा देने तथा दोहन करने को तत्पर है। इस दिशा में सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। सौर ऊर्जा का दोहन मुख्य रूप से ग्रिड से जुड़े छत पर लगने वाले छोटे-छोटे सौर ऊर्जा प्लांट व जमीन पर स्थापित होने वाली परियोजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है। एडीसी ने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने से लोगों के बिजली बिलों में कटौती भी होगी।

    उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए प्रति किलोवाट 10 वर्गमीटर जगह की आवश्यकता होती है। ग्रिड से जुडा सौर ऊर्जा प्लांट तभी काम करता है जब धूप और बिजली दोनों हो, बिजली न हाने पर प्लांट काम नहीं करता। सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए सबसे पहले स्थानीय सहायक अभियंता से विद्युत बोर्ड से अनापति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। एनओसी प्राप्त करने के बाद हिमऊर्जा की बेवसाइट पर पंजीकृत फर्मों से सम्पर्क करके अथवा हिम ऊर्जा कार्यालय में प्लांट बुक कर सकते हैं।

    भारत तथा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी रूफटॉप ग्रिड संचालित सोलर पावर प्लांट योजना पर एक से तीन किलोवाट क्षमता तक घरेलू उपयोग के लिए सोलर रूफटॉप पावर प्लांट लगाने पर 40 प्रतिशत केंद्रीय अनुदान, 3 किलोवाट से 10 किलो वाट क्षमता तक 20 प्रतिशत केंद्रीय अुनदान का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त 10 किलोवाट क्षमता तक 6 हज़ार रूपये प्रति किलोवाट राज्य सरकार के अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान भी है। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों को स्थापित कर अपनी बिजली जरूरतों की पूर्ति उपरांत शेष उत्पादित ऊर्जा को राज्य विद्युत बोर्ड निगम लिमिटेड के ग्रिड में पहुचाएं तथा अतिरिक्त आय कमा सकते हैं।

    इसके अलावा एडीसी ने कहा कि घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लागवाने से घरों में बिजली के बिलों में कमी आएगी वहीं पर्यावरण स्वच्छ बनाने में भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ऊना सोहन सिंह, गुलशन सिंह, विक्रम सिंह, बलराज, विवेक ग्रोवर सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • रथ मैदान ढालपुर कुल्लू में 24 जून को लगेगा रोजगार मेला

    रथ मैदान ढालपुर कुल्लू में 24 जून को लगेगा रोजगार मेला

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून को रथ मैदान ढालपुर जिला कुल्लू में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर तथा स्नातक पास अभ्यार्थियों को नौकरियां प्रदान की जाएंगी।

    अनीता गौतम ने बताया कि 18 से 37 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यार्थी इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र व इच्छुक अभ्यार्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ व सभी दस्तावेज़ों की एक-एक छायाप्रति के साथ रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दुरभाष नंबर 01902-222522 व 7807236019 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस ने किया खुलासाः कोरोला कार सवार मनप्रीत मनु ने की थी मूसेवाला पर फायरिंग,  देखें हथियार की तस्वीरें

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस ने किया खुलासाः कोरोला कार सवार मनप्रीत मनु ने की थी मूसेवाला पर फायरिंग, देखें हथियार की तस्वीरें

    नई दिल्ली:  पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली स्पेशल सेल पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ़्तार 2 मुख्य शूटरों सहित 3 लोगों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं, जिनमें 8 ग्रेनेड, 3 पिस्तौल और लगभग 50 गोलियां शामिल हैं।

    इसकी जानकारी देते हुए सीनियर अधिकारी एच.जी.एस. धालीवाल ने बताया कि हमने 6 शूटरों की पहचान की है। इसमें 2 मोड्यूल शामिल थे जिनका सीधा संपर्क गोल्डी बराड़ से है। मनप्रीत मन्नू ने सिद्धू मूसेवाला पर पहले गोली चलाई और बाद में 6 लोगों ने इन पर गोली चलाई। स्पेशल सेल की टीम ने इनको 19 को गिरफ़्तार किया है।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के साथ 8 हाई एक्सप्लोसिव ग्रेनेड मिले हैं। यह ग्रेनेड लॉन्चर AK-47 पर भी लगाया जा सकता है। 9 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर एक असॉल्ट राइफल 20 राउंड के साथ मिला है। इसके अतिरिक्त 3 पिस्तौल और 36 राऊंड गोला बारूद मिले हैं।

  • जालंधर-अमृतसर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में परिवार के 5 लोगों की मौत, मरने वालों में 6 और 8 महीने के बच्चे भी शामिल

    जालंधर-अमृतसर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में परिवार के 5 लोगों की मौत, मरने वालों में 6 और 8 महीने के बच्चे भी शामिल

    जालंधर: पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। जालंधर-अमृतसर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के 5 लोगों मौत हो गई है। हालांकि यह घटना सुबह 7 बजे के करीब की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर हाईवे पर गांव हमीरा में होंडा सिटी कार किनारे खड़े कैंटर से टकराने से हादसा हुआ है। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

    एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत

    इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में से 6 और 8 महीने के दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार अमृतसर श्री हरमंदिर साहिब से माथा टेककर वापिस  लौट रहे थे। हादसा हमीरा हाईवे पर जगतजीत इंडस्ट्री हमीरा नजदीक एक ढाबे के सामने हुआ, जहां ट्रैफिक के कारण ड्राइवर ने अपनी कार को बाईं और मोड़ दिया और सड़क के सामने खड़े एक कैंटर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    कैंटर चालक मौके से फरार

    वहां पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कार अमृतसर से आ रही थी। कार रंजीत सिंह का बेटा तजिंदर सिंह (27) चला रहा था। इस संबंधित सुभानपुर पुलिस प्रमुख हरजीत सिंह ने कहा कि कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कैंटर अमृतसर का है।पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • जालंधर पुलिस ने की नशे के खिलाफ कार्रवाई, Firangi Restaurant में चार लोगों को किया गिरफ्तार

    जालंधर पुलिस ने की नशे के खिलाफ कार्रवाई, Firangi Restaurant में चार लोगों को किया गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। शहर में पुलिस कमीशनर गुरशरन सिंह संधू की हिदायतों अनुसार जिले में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई गई। इस मुहिम के तहत चुनमुन माल में रेड करके पुलिस को भारी सफलता हाथ लगी है। चुनमुन माल में स्थित फरंगी रेस्टोरेंट में पुलिस ने रेड की।

    पुलिस ने इस रेस्टोरेंट में चार लोगों को हुक्के सहित काबू किया है। पुलिस ने फरंगी रेस्टोरेंट के मैनेजर रितेश सहगल निवासी मोहल्ला शिवराजगढ को क़ाबू किया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में हुकका पिलाने वाले विनय संधू, प्रिंस निवासी संसारपुर, रविंद्र पुत्र गेंदा को क़ाबू किया है। जिनके ख़िलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

  • फगवाड़ा में दो गुटों के बीच गैंगवारः तोड़े गाड़ियों के शीशे, दो घरों में भी की तोड़फोड़

    फगवाड़ा में दो गुटों के बीच गैंगवारः तोड़े गाड़ियों के शीशे, दो घरों में भी की तोड़फोड़

    फगवाड़ा: पंजाब में क्राइम का ग्राफ दिन भर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन सूबे में गैंगवार के मामले सामने आ रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला फगवाड़ा से सामने आया है। जहां दो गुटों के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। फगवाड़ा के सबसे घनी आबादी वाले ड्ढल मोहल्ले (अर्जुन पुरा) में मोहल्ले घरों के बाहर खड़ी 12 कारों और एक स्कूल बस के शीशे तोड़ डाले। इसके अलावा दो घरों में भी तोड़फोड़ की।


    मिली जानकारी के मुताबिक गोल गुटों में कोई पुरानी रंजिश थी। इसके चलते किसी बात तो लेकर दोनों गुटों में गर्मागर्मी हो गई। इसके बाद यह गर्मागर्मी गैंगवार में बदल गई। हालांकि यह गैंगवार ड्ढल मोहल्ले में नहीं हुई बल्कि कहीं बाहर हुई लेकिन अराजक तत्वों ने ड्ढल मोहल्ले में घुसकर तेजधार हथियारों तलवारों और दातरों से घरों से बाहर खड़े वाहनों के शीशे तोड़ डाले।

    मोहल्ला वासियों ने कहा कि घटना अलसुबह करीब तीन बजे की है। सुबह सब लोग सोए हुए थे अचानक मोहल्ले में शोर मचना शुरु हो गया। जब लोगों अपने घरों की छतों पर आकर देखा तो कुछ अराजक तत्व गाड़ियों को तोड़ रहे थे। अराजक तत्वों वे दो घरों पर भी हमला कियाष इनके दरवाजे व सामान तोड़ डाला। जब तक मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए तो अराजक तत्व मौके से भाग गए। लोगों ने कहा कि उन्होंने हमलावरों को पहचान लिया है वह पलाही रोड की तरफ के बताए जा रहे हैं।

    इसी बीच पता चला है कि पुलिस ने भी तीन लोगों को राउंड अप किया है। अलसुबह वारदात कसी सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि सभी अराजक तत्वों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।