Blog

  • पंजाबः अगर आप भी खाते है गुड़ तो हो जाएं सावधान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में सेहत विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं सेहत विभाग की टीम ने गुड़ बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली घटिया चीनी बरामद की है। यह कार्रवाई सेहत विभाग की टीम ने गांव डडे फहते सिंह दुसड़का के पास से पास से घर में बनी दुकान से बरामद की है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने गांव वल्ला के सहयोग से इस खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस छापेमारी के दौरान सेहत विभाग की टीम ने 320 बोरी (160 क्विंटल) शक्क से आधार पर चीनी सील की है। इस दौरान मौके पर चीनी और शक्कर के सैंपल लिए गए है। उन्होंने कहा कि अगर सैंपल की रिपोर्ट फेल पाई जाती है तो चीनी को नष्ट करवा दिया जाएगा। इस मौके पर थाना हरियाणा के एसएचओ जसवन्त सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

    वहीं दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने बताया कि डडे फहते सिंह गांव के लोगों ने स्वास्थ्य टीम को सूचना दी कि उनके गांव के लखवीर सिंह के घर पर चीनी से भरा एक बड़ा ट्रक आया है और उसने घर में ही दुकान बनाई हुई है, जहां पर  चीनी को उतारा जा रहा है। इस दौरान वह सेहत विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और उनकी टीम ने शकी हालत में 360 बोरी चीनी को सील कर दिया गया। वहीं घर के मालिक लखवीर सिंह से पुलिस द्वार पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यूपी के रहने वाले अकरम नामक व्यक्ति को उन्होंने खेतों की जमीन चरागाह के लिए किराए पर दी हुई है, यह चीनी उसकी है।

    इस दौरान वह पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस टीम ने लखवीर सिंह से पूछताछ के दौरान मौके पर अकरम को बुलाया। जिसके बाद उसने स्वीकार किया कि यह चीनी गुड़ में डालने के लिए लाई गई थी और चीनी गोदाम में थोड़ी-थोड़ी करके ले जाते है। बताया गया है कि चीनी के गोदाम से सफोलेट नामक पाउडर और बड़ी मात्रा में रंग बरामद हुआ है। इस मौके पर डॉ. लखवीर सिंह ने कहा कि अब गन्ने में मिठास भर गई है और जनवरी का महीना खत्म होने को है और ये प्रवासी लोग अभी भी गुड़ में चीनी मिलाते हैं। और लोगों को घटिया रंग मिलाकर गुड़ को जहर के रूप में बेच रहे है। उन्होंने लोगों से गुड़ का सेवन सावधानी से करने की अपील की।

  • ਪੰਜਾਬ : ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ‘ਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ ਆਏ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮੋਬਾਇਲ ਹੋਏ ਚੋਰੀ, ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫੜੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਚੌਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਰੀ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਘੰਟਾ ਘਰ ਦੇ ਕੋਲ ਅਯੋਜਿਤ ਇੱਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਮੋਬਾਈਲ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ । ਹਾਲਾਂਕਿ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਹੀ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ  2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਮੋਬਾਇਲ ਬਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਮੋਬਾਇਲ ਨੰਬਰਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋੋਂ ਬਾਅਦ ਮੋਬਾਇਲ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਮੋਬਾਇਲ ਵਾਪਿਸ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਕਾਬ ਕੀਤੇ ਗਏ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਬੇਕਸੂਰ ਦੱਸਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆਇਆ। 

  • जालंधरः सुबह-सुबह शनिदेव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: गुरु संत नगर में सुबह सुबह मंदिर में चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पुजारी ने बताया कि चोर मंदिर से चांदी के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए है। यह घटना शनिदेव मंदिर में हुई है। वहीं परमजीत ने बताया कि वह रोजाना की तरह मंदिर आते है। इस दौरान देखा कि चोर गुंबंद की शीट को फाड़कर उसके जरिए आए और मंदिर से चांदी के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि उन्होंने कहा कि चोरी हुई नगदी के बारे में जांच की जा रही है।

    वहीं रमेश कुमार ने कहा कि 2 से 3 चांदी के बर्तन और नगदी लेकर चोर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मंदिर के पास स्थित मोहल्ला क्लीनिक में चोरी हुई थी। वहीं आज मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था। हालांकि पुलिस उस मामले को सुलझा नहीं पाई है कि आज एक बार चोरों ने मंदिर को निशाना बना लिया है। लोगों का आरोप है कि लगातार चोरी की वारदातों से इलाके में डर का माहौल है। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी पुलिस द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। उनका कहना है कि चोरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। लेकिन लोगों का आरोप है कि इलाके में पहली चोरी की वारदातें भी अभी ट्रेस नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि चोरों को काबू कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

  • जालंधर ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिस की बस की ट्रक से हुई टक्कर, 11 कर्मचारी घायल, देखें वीडियो

    श्रीमुक्तसर साहिबः पंजाब में पड़ रहा घना कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। यह कोहरा दर्दनाक सड़क हादसों की वजह बन रहा है। इसी कड़ी ने घने कोहरे के कारण पंजाब के मुक्तसर साहिब में बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं।

    दरअसल, मुक्तसर के कोटकपूरा रोड गांव चढ़ेवान में घनी धुंध में पुलिसकर्मचारियों की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 11 पुलिसकर्मचारी घायल हो गए। घायल तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर है।

    सभी घायलों का उपचार मुक्तसर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बस में 21 पुलिसकर्मचारी सवार थे। बाकी सवारों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस कर्मचारी बस में जालंधर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। घटना शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास की है।

    हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी भागीरथ सिंह मीना अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे जिन्होंने सवारी का प्रबंध कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पुलिस बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि घनी धुंध दृश्यता करीबन 15 मीटर तक थी।

  • पंजाबः कमरे से व्यक्ति का श+व बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः गोपाल नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 7 दिन पहले लौटे प्रवासी व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रामकरन के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है उन्हें कर्जदार परेशान करते थे। इसी टेंशन में सुसाइड कर लिया। साथ ही वह लंबे समय से शराब पीने का आदी था। मरने से पहले युवक ने आखरी बार पिता को फोन कर पूछा था कि पापा आज सब्जी क्या बनाऊं। देर शाम जब पिता कमरे आया तो उसे बेटे का शव पंखे से लटकता मिला। 

    जानकारी देते हुए मृतक रामकरन के भाई छोटक ने कहा कि उसका भाई शादीशुदा था। उसके 1 बेटी और 2 बेटे हैं। गांव में वह प्रेस चलाने का काम करता था। परिवार के सभी सदस्य काम पर गए थे। रामकरन के पिता रामशीश से फोन पर बातचीत हुई। पिता ने उसे बताया कि बेटी रेखा की शादी में जो बाइक दहेज में दिया था, उसकी किश्तें मांगने वाले तंग परेशान कर रहे है। इससे परेशान होकर वह शराब पीने लगा था। इसके बाद उसने पिता से पूछा कि सब्जी में क्या बनाऊं। पिता ने उससे कहा कि जो दिल करे बना लो। देर रात जब पिता कमरे पहुंचा तो रामकरन ने दरवाजा बंद किया था। उसे फोन किया तो फोन पर घंटी जाती रही लेकिन किसी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला।

    पिता रामशीश ने तुरंत शोर मचाया। वह रोता हुआ लोगों से मदद मांगने गया। पुलिस और मकान मालिक की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा तो बेटे का शव फंदे से लटकता मिला। पिता रामाशीश मुताबिक कुछ लोग उसके बेटे को किश्तों के लिए भी तंग परेशान करते थे। फिलहाल चौकी शेरपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद रामकरन का संस्कार करवा दिया जाएगा।

  • जालंधरः मनीष करियाना स्टोर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना सदर चौकी फ़तेहपुर के अधीन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रतापपुरा गेट स्थित मनीष करियाना स्टोर में भयानक आग लगने की सूचना मिली है। दुकान के मालिक मनीष ने बताया कि यहां पहले भी 2 से 3 बार चोरी हो चुकी है, जिसकी सूचना समय-समय पर पुलिस को दी गई। 

    उन्होंने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में भीषण आग लगी हुई है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान की छत गिर गई और लोहे के गार्डर दोहरे हो गये। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला। इस हादसे में 12 से 15 लाख के नुकसान होने की सूचना है। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया है। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।

  • पंजाबः मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, दुर्लभ बीमारी की मरीज का हुआ सफल ऑपरेशन

    अमृतसरः सरकारी मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने इतिहास रचा दिया। दरअसल, ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम से ग्रस्त विश्व की 24वीं मरीज रिपोर्ट हुई है। पंजाब में पहली बार महिला मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। विश्व भर में अब तक इस बीमारी से ग्रस्त केवल 23 मरीज रिपोर्ट हुए हैं, 24वीं मरीज अमृतसर से संबंधित है और अमृतसर में उसे उपचार मिला है। खास बात यह है कि यह रोग महिलाओं को ही होता है और अमृतसर में भी 48 वर्षीय महिला इससे पीड़ित पाई गई। महिला का उपचार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत निश्शुल्क हुआ है। मेडिकल कॉलेज स्थित हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर डा. परमिंदर सिंह मंगेड़ा व उनकी टीम ने तीन घंटे की सर्जरी के बाद महिला की जान बचाई। डा. परमिंदर सिंह के अनुसार ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम का शिकार करोड़ों में एक महिला होती है।

    बलविंदर कौर नामक यह महिला जब मेडिकल कॉलेज से संबंधित गुरुनानक देव अस्पताल में आई थी तब उसे सांस लेने में तकलीफ थी। वह निमोनिया से भी पीड़ित थी। धड़कनें तेज हो रही थीं। मेडिसिन विभाग के डाक्टरों ने उपचार शुरू किया, पर मर्ज समझ नहीं आया। ऐसे में उसे हृदय रोग विभाग में स्थानांतरित किया गया। यहां ईको कार्डियोग्राफी जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला एएसडी (एंट्रल सेप्टल डिफेक्ट) व माइक्रोमैक्स माइट्रल सिनोनिम्स रोग से ग्रस्त है। उसके हृदय में जन्म से छेद था। डॉ. मंगेड़ा के अनुसार ये दोनों बीमारियां इस बात का प्रमाण थीं कि महिला ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम का शिकार है।

    डा. मंगेड़ा ने इस बीमारी पर शोध कर रहे देश विदेश के डाक्टरों के शोध पत्र पढ़े थे। इन शोध पत्रों एवं अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ महिला का आपरेशन शुरू किया। आपरेशन में परकोटेनियस तकनीक का प्रयोग किया गया। पैर के रास्ते से एंजियोग्राफी की गई। इसके बाद डॉक्टर हृदय की माइट्रल वाल्व तक पहुंचे। इसे बैलून से खोलकर हृदय का छेद डिवाइस से बंद किया गया। आपरेशन की प्रक्रिया तीन घंटे तक चली। डा. परमिंदर ने दावा कि कि पंजाब में यह पहला केस है और पहली ही बार यह सर्जरी की गई है। डा. मंगेड़ा के अनुसार यह बीमारी जन्मजात होती है। उदाहरण के तौर पर जब दिल में छेद होता है तो माइट्रल वाल्व सिकुड़ जाता है।

    उपचार न करवाने पर यह ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम तक पहुंच जाता हैं। इसमें हृदय काम करना बहुत कम कर देता है। निजी अस्पतालों में इस आपरेशन पर साढ़े तीन से चार लाख का खर्च आता है, पर इस महिला का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निश्शुल्क हुआ है। इससे पूर्व महिला ने पीजीआइ चंडीगढ़ के चार बार चक्कर लगाए। वहां के डाक्टरों ने चार वर्ष बाद का समय दिया था। डा. परमिंदर के अनुसार ल्यूटेम्बेचर सिंड्रोम यह दुनिया का 24वां मामला है। 1916 इस सिंड्रोम से पीड़ित मरीज को फ्रांस ल्यूटम बाकर नामक वैज्ञानिक ने डायग्नोस किया था। उन्हीं के नाम पर इस सिंड्रोम का नाम ल्यूटेम्बेचर रखा गया है। तब इस बीमारी का उपचार नहीं था, लिहाजा मरीज की मौत हो गई। 1992 में यूके के डॉक्टर रियूज ने पहली बार इस रोग का शिकार मरीज का सफल ऑपरेशन किया था।

  • पंजाबः नामदेव में बदमाशों ने घर ईंट-पत्थर से किया हमला, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः नामदेव कालोनी से बड़ी खबस सामने आई है। जहां देर रात कुछ बदमाशों ने एक घर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि इस दौरान हमलावारों ने परिजनों के साथ मारपीट भी की है। हादसे में कुछ 5 लोग घायल हो गए।जानकारी देते हुए घायल सागर ने कहा कि वह बाबा नामदेव कालोनी में रहता है। वह काम से वापस आया था। ट्राली से वह शटरिंग का माल उतार रहा था। हमलावरों ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा।

    परिवार के सदस्यों ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी धक्के देकर घर में कैद कर दिया। कुल 5 से 7 लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक आंख फूट गई तो दूसरे की टांग पर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर इलाके में चिट्‌टा बेचते हैं। उन्हें कई बार कहा है कि वह घर के नजदीक ना घुमा करे। देर रात भी हमलावरों के एक साथी से उसने यह पूछा था कि क्या हाल चाल है, इधर क्या कर रहे हो। इतने में उसने उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया।

    हमलावर ने अपने बाकी साथियों की मदद से पहले डों और दात्त के साथ उनसे जमकर मारपीट की। उसके बाद उन्होंने घर पर ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने छत्त से आकर उनकी जान बचाई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना टिब्बा की पुलिस ने हमलावारों का एक साथी थाना काबू कर लिया है, जबकि बाकी के युवक अभी भी फरार चल रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी कुलविंदर सिंह ने कहा कि हमलावरों ने गली में ईंटें चलाई है। हमला करने वाले लोग भी मैडिकल करवाकर गए है। कानून मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः हमलावर ने IT कमिशनर के पिता पर रॉड से किया हमला 

    लुधियानाः थाना माडल टाउन के अधीन आते इलाके में कलकत्ता के इनकम टैक्स कमिश्नर के पिता पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान जोगिंद्र सिंह बिंद्रा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हमला उनके पड़ोसी ने किया है। पीड़ित के अनुसार हमलावार बिंद्रा का 40 साल पहले एक स्टूडेंट रहा है और अभी कुछ समय पहले ही वह विदेश से वापस आया है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। थाना माडल टाउन की पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

    जानकारी देते हुए घायल जोगिंद्र सिंह बिंद्रा ने कहा कि हमलावर का नाम कुलबीर सिंह है। वह पहले कालेज में पढ़ाते थे। करीब 40 साल पहले कुलबीर उनके पास पढ़ता था। विदेश से वापस आने के बाद वह किसी न किसी बहाने से उनके साथ झगड़ा करता है। बिंद्रा के मुताबिक कुलबीर ने उस पर लोहे की राड से हमला किया है। धक्का देकर बदमाश ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उनकी पगड़ी तक उतर गई।

    कुलबीर ने उसके हाथ पर राड मारी। घायल अवस्था में वह पत्नी सहित सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उनका मेडिकल करके हाथ में टांके लगा दिए हैं। जोगिंद्र मुताबिक उनका एक बेटा कलकत्ता में इनकम टैक्स कमिश्नर है और दूसरा बेटा बठिंडा में चीफ इंजीनियर है। उन्होंने अपने बेटों को भी घटना की जानकारी दी है।

    जोगिंद्र ने कहा कि कुछ महीने पहले भी कुलबीर ने उनके घर आकर वाहनों की तोड़फोड़ की थी। उस मामले में भी उन्होंने थाना में शिकायत लिखवाई थी। जिसके बाद अब कुलबीर उनसे रंजिश रखने लगा है। उधर, थाना माडल टाउन की पुलिस मुताबिक आरोपी कुलबीर को आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण फिलहाल हिरासत में रखा है।

  • जालंधरः नाबालिग से गैंगरेप मामले में हुआ खुलासा

    जालंधर, ENS: महानगर में कुछ दिन पहले नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिगों को काबू कर सुधार घर में भेज दिया था। वहीं इस मामले में नया खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में 2 नहीं 3 लोग शामिल थे। जिनमें से 2 ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था और तीसरे ने वीडियों बनाया था। इस मामले में पुलिस ने अब तीसरे आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने तीसरे आरोपी के नाम की जानकारी नहीं दी है। 

    हालांकि इस मामले को लेकर काबू किए आरोपियों से पूछताछ में वह वीडियो बनाने वाले शख्स का नहीं बता रहे है। उनका कहना है कि उन्हें भी नहीं पता है कि वीडियो किसने बनाया है। वहीं पीड़ित युवती के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा था कि आरोपियों ने उक्त वारदात को थाना-1 के एरिया में पड़ते राम जानकी नगर में अंजाम दिया था। पिता ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी घर से बुआ के घर पर खाना देने के लिए गई थी। जब वह खाना देकर वापस लौट रही थी तो रास्ते में दोनों नाबालिगों ने उससे छेड़छाड़ की। बेटी ने विरोध किया तो वह उसे घसीटकर एक घर की दूसरी मंजिल पर ले गए। जहां दोनों ने युवकों ने बारी-बारी बेटी से रेप किया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

    इसे लेकर थाना-1 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत के तुरंत उक्त नाबालिगों के खिलाफ IPC की धारा 376-D, पॉक्सो एक्ट और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के कुछ देर बाद ही दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। एसएचओ ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि उक्त वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा बनाया गया था। जिसके बारे में ना तो पीड़िता को पता है और ना ही इस बारे में आरोपियों को कुछ पता है। इसलिए पुलिस इसे लेकर टेक्निकल एंगल पर जांच कर रही है।