Blog

  • पंजाबः आतंकी गोल्डी बराड़ पर अब सोशल मीडिया का एक्शन 

    पंजाबः आतंकी गोल्डी बराड़ पर अब सोशल मीडिया का एक्शन 

    चंडीगढ़ः भारत सरकार ने नए साल के पहले दिन कुख्‍यात गैंगस्‍टर गोल्डी बराड़ पर बड़ा एक्‍शन लेते हुए लारेंस बिश्नोई के फरार साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया था। वहीं मोस्ट वांटेड गोल्डी बराड़ पर अब सोशल मीडिया फेसबुक ने भी एक्शन ले लिया है। दरअसल, फेसबुक अनुसार गोल्डी का अकाउंट अब खुफिया एजेंसियों के अलर्ट पर हैं। फेसबुक से भी गोल्डी बराड़ के पेज हटाए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति फेसबुक पर अब आतंकी को सर्च करेगा तो तुरंत सुरक्षा एजेंसियों के पास उसका अलर्ट पहुंच जाएगा।

    गोल्डी बराड़ का नाम सर्च करते ही फेसबुक द्वारा अलर्ट किया जा रहा है कि-यह व्यक्ति कई खतरनाक एसोशिएट संगठनों के साथ जुड़ा है। इसलिए फेसबुक इसे सर्च करने की मंजूरी नहीं देता। उसके फेसबुक अकाउंट पर यह भी लिखा है कि यह व्यक्ति हेट आपराधिक एक्टिविटी का है। यदि कोई व्यक्ति हेट स्पीच जैसा कंटेंट पोस्ट करेगा तो उसका खाता भी तुरंत फेसबुक से हटा दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर आतंकियों के खिलाफ ये बड़ा एक्शन है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत आतंकी घोषित कर दिया। उसके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से कनेक्शन मिले हैं। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड है। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद सुर्खियों में आया था। अब केंद्र सरकार की कार्रवाई के बाद फिर गोल्डी चर्चा में है।

  • पंजाबः सड़क किनारे से युवती का श’व बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः ग्रीन लैंड स्कूल के पास गांव भोरा कट में देर रात सड़क किनारे एक 20 वर्षीय युवती का शव पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक युवती की पहचान सिम्पी निवासी सलेम टाबरी के तौर पर हुई है। पता चला है कि सिम्पी 1 दिन से लापता थी और परिवार के सदस्य उसकी तलाश में लगे थे। आस-पास के लोगों ने परिजनों को बताया कि एक युवती का शव सड़क किनारे पुलिस को मिला है। परिवार के सदस्य इस पर सिविल अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की।

    घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरे चैक करने में पुलिस जुट गई है ताकि पता चल सके कि असल में युवती को किसी अज्ञात वाहन ने फेट मारी है या किसी व्यक्ति ने उस पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि परिवार से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। इसी कारण वह घर से चली गई थी। सिम्पी दिमागी रूप से भी ठीक नहीं थी। युवती के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना हैकि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

  • आजादी के 75 साल बाद इन गांवों में पहुंची बिजली

    नई दिल्ली : देश को आजादी मिले हुए 75 साल हो गए है। लेकिन अभी भी दूर-दराज के कई ऐसे गांव है। जहां अबतक बिजली नहीं पहुंची है. जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में LoC के पास ऐसे ही दो गांवों में पहली बार बिजली पहुंचाई गई है  एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा जिला के केरन इलाके में कुंडियां और पतरू गांव में 75 साल में पहली बार बिजली पहुंची है यहां रहने वाले लोगों ने पहली बार बिजली का अनुभव महसूस किया है उन्होंने बताया कि समृद्ध सीमा योजना के तहत स्थापित किए गए 250-KV के  दो सब स्टेशनों का उद्घाटन कश्मीर मंडलायुक्त वीके भिदुरी ने किया है  

    गांव के लोगों ने LG मनोज सिन्हा का जताया आभार

    प्रवक्ता ने कहा इन गांवों में रहने वाले लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सुशासन के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसने देश से अलग-थलग पड़े समुदायों में ग्रिड कनेक्टिविटी पहुंचाई उन्होंने बताया, जैसी ही उनके घर बिजली की रोशनी से जगमगाए, वातावरण खुशी और उल्लास से भर गया, जो कई दशकों का लंबा इंतजार खत्म होने का प्रतीक था। 

  • पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेटशीट हुई जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2024 के लिए परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है, यानी की कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के पेपर देने वालें स्टूडेंट्स की परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया गया है। जो भी बच्चे इस साल बोर्ड के पेपर दे रहें हैं, वह स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।  

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की समय सारिणी जारी

    कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होगी और 5 मार्च 2024 को समाप्त होगी। 
    वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। 
    कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7, 11, 12, 13 और 14 मार्च, 2024 तक कराइ जाएंगी। 
    कक्षा 8वीं की परीक्षा 7, 11, 12, 15, 16, 18, 20, 21 और 27 मार्च, 2024 तक होगी।
    इस परीक्षाओं को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

    ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा का टाइम टेबल

    सबसे पहले आपको PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा। 
    होमपेज पर दिख रहे PSEB बोर्ड परीक्षा 2024 डेट शीट लिंक पर टैप करना होगा।
    इसके बाद एक PDF File खुल कर सामने आएगी, जिसमें आपको परीक्षार्थियों के परीक्षा की डेट को खोजना होगा।
    तारीखें मिलने के बाद आप उस फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। चाहे तो अपनी सहूलियत के लिए उसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं। 
    इससे अधिक जानकारी के लिए आप PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

  • ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी

    मथुरा: पूरे देश में ठंड ने अपना कहर जारी रखा हुआ है। इसी के चलते मथुरा में ठंड की वजह से स्कूल बंद हो गए हैं। 4 और 5 जनवरी को नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने ये आदेश जारी किया है। मथुरा जिले में भी ठंड की वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मथुरा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुँच गया है। अभी स्कूलों को 5 जनवरी तक के लिए बंद किया गया है। हालांकि स्कूल तभी खोले जाएंगे जब मौसम सामान्य होगा। अगर ठंड और कोहरे का असर बढ़ता है तो फिर से स्कूलों की छुट्टी आगे की तारीखों के लिए बढ़ाई जा सकती है।

    जिला अधिकारी ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ और मौसम की वजह से यह फैसला लिया गया है। जिसके चलते मथुरा के सभी बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. यह अवकाश फिलहाल 4-5 जनवरी के लिए लिया गया है। यदि आगे भी मौसम इसी प्रकार रहा तो छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है।

  • ED के एक्शन से AAP में खलबली, इस नेता को गिरफ्तारी का डर!

    नई दिल्ली : शराब घोटाला केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका से आम आदमी पार्टी डरी हुई है। पिछले 9 घंटे से आम आदमी पार्टी के नेता अलग-अलग आशांकाएं जता रहे हैं। पहले आधी रात को सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट करके अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जताई फिर अब से थोड़ी देर पहले केजरीवाल के घर को पुलिस द्वारा घेरने की बात कही। लेकिन अभी की ताज़ा स्थिति ये है कि अब केजरीवाल के सरकारी आवास के दोनों गेट खोल दिए गए हैं। 6 फ्लैग स्टाफ रोड में अरविंद केजरीवाल रहते हैं, वहां पर पर मूवमेंट में किसी तरह की रोक नहीं है।

    AAP ने रास्ते और घर बंद करने का लगाया था आरोप

    आम आदमी पार्टी ने कहा था कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर को पुलिस ने चारों तरफ से बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। AAP का दावा था कि सीएम के स्टाफ को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है लेकिन पार्टी के दावों से अलग सीएम हाउस जाने वाले दोनों रास्तों को खोल दिया गया है। आदमी पार्टी ने आशंका जताई है कि आज ईडी अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

     बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 3 समन दे चुकी है लेकिन केजरीवाल एक बार भी हाजिर नहीं हुए हैं। ईडी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने घोटाले के 338 करोड़ रुपये गोवा चुनाव में खर्च किए हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी को आम आदमी पार्टी की लीडरशिप से सवाल पूछने को कहा है।

    केजरीवाल ने ED को चिट्ठी में क्या लिखा? अब केजरीवाल ईडी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि ED का व्यवहार मनमाना और गैर पारदर्शी है। केजरीवाल ने पूछा है कि उनको समन भेजकर बुलाने की वजह क्या है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा है कि समन का उद्देश्य जांच है या मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करना है। जरीवाल ने ईडी के सामने पेश ना होने की वजह भी अपनी चिट्ठी में बताई है। उनका कहना है कि वो दिल्ली में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर व्यस्त हैं, साथ ही 26 जनवरी की तैयारी में लगे हुए हैं। केजरीवाल ने ईडी से कहा है कि वो अपने सवालों की लिस्ट भेज दें, वो जवाब दे देंगे।   

    दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल बुधवार को ED के सामने पेश नहीं हुए। ED ने उन्हें तीसरी बार समन भेज कर 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले ED ने 2 नवंबर और 21 दिसंबर को केजरीवाल को पेश होने को कहा था। हालांकि केजरीवाल ने इन दोनों समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताते हुए ED के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था। 21 दिसंबर का समन मिलने के बाद केजरीवाल 10 दिन के विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर चले गए थे। आम आदमी पार्टी के नेताओं  का कहना है कि ईडी का ये एक्शन लोकसभा चुनाव से केजरीवाल को दूर रखने के लिए हो रहा है।

  • ठंड और कोहरे का कहर : 9 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी, बारिश की संभावना

    नई दिल्ली : हरियाणा-पंजाब में नए साल के बाद ठंड का कहर और बढ़ गया है। जिसको देखते मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है यहां अभी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने वाली है वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है बात करें पंजाब की यहां के 7 जिले बुधवार को जम्मू और धर्मशाला से भी ठंडे रहे हरियाणा के यमुमानगर, सिरसा, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, कुरुक्षेत्र अंबाला में आज कोहरा छाया रहने वाला है इसके अलावा हिसार, जींद और करनाल में शीतलहर के साथ-साथ कोहरा भी छाया रहेगा

    बाकि के जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिन हरियाणा में ठंड के लिहाज से भारी रहने वाले हैं जिसकी वजह से कुछ जिलों में पारा जमने की स्थिति बन सकती है 7 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे ठंड से आंशिक राहत मिल सकती है इसके बाद 8 और 9 जनवरी को मौसम में बदलाव होगा जिससे तापमान में बदलाव आएगा और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की भी संभावना है इसके अलावा प्रदेश में घने कोहरे के दौरान विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रहने वाली है

  • आज का राशिफल, 04 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 04 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगी | आज कालाष्टमी है। साथ ही आज शाम 5 बजकर 33 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि:

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम हासिल करेंगे। आज आय का कोई नया स्रोत खुलने का भी योग बन रहा है। निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि आज की परिस्थितियां आपके अनुकूल है। मौज मस्ती के समय अपने व्यक्तिगत कार्यों को बिल्कुल ही नजरअंदाज ना कर दें। आज किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए।

    वृष राशि:

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज बिजनेस से जुड़े संपर्कों को मजबूत करें और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देंगे। आज नौकरी में बदलाव संबंधी संभावनाएं बनेंगी। आज दिन भर मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु उसके परिणाम भी सुखद हासिल होंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे, जिससे आप बहुत ही खुश और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। युवा वर्ग का अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र रहना सफलता देगा।

    मिथुन राशि:  

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कारोबारी व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे आपकी कार्यप्रणाली में गति आएगी। इस राशि की महिलाएं अपने कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज किसी समस्या से घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढे, तो परिस्थितियां जल्दी ही अनुकूल हो जाएगी। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है।

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बढ़ते खर्चों की वजह से सोच-विचार करेंगे। आज भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय ना लें। किसी के साथ भी वैचारिक अनबन चल रही हो, तो उसे दूर करने में आपका प्रयास सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी।

    सिंह राशि:  

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अपने स्रोतों का इस्तेमाल करके जल्दी ही किसी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। लोगों के साथ बातचीत होगी, जिससे नई जानकारी मिल सकती है। इन बातों की मदद से आप अपनी समस्याएं दूर कर पाएंगे। मित्र या कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस में लाभ कराएगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ाने में जल्दबाजी न करें। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि:

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। बिजनेस के कार्यों में सुधार होगा। मार्केटिंग के कामों में फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अधिक कार्यभार की वजह से घर पहुंचने में देर हो सकती है। कम समय में अनेक कामों को अंजाम तक पहुंचाने की आवश्यकता है। किसी व्यक्ति के साथ बात करते समय अपने विचार या निर्णय का दबाव न बनाएं। अच्छा होगा सामने वाले व्यक्ति को भी समझे।

    तुला राशि:

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपनी समस्याओं को छोड़कर नई शुरुआत करने की कोशिश करें। किसी बड़े व्यक्ति का साथ मिलेगा जिन बातों को आप अभी तक समस्या समझ रहे हैं, वे केवल नकारात्मक विचारों की वजह से है। बेहतर होगा कि छोटी:मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्र रहे। बच्चों को अपनी पढ़ाई से संबंधित किसी सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है।

    वृश्चिक राशि:

    आज का दिन आपके लिए ठीक:ठाक रहने वाला है। नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सुकून पाने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ समय व्यतीत करना और आपसी विचार विमर्श करना उचित रहेगा। कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेगी, परंतु जरूरत अनुसार काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में अच्छी डील होने वाली है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे।

    धनु राशि:  

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपकी योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात सुखद अनुभूति देगी। व्यवसाय में नई-नई उपलब्धियां सामने आएंगी। कोई रुका हुआ सरकारी कार्य आज हल हो सकता है। ऑफिस में नये काम की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    मकर राशि:

    आज का दिन आपके लिए ठीक:ठाक रहने वाला है। आज आपको दिनचर्या में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। दोपहर बाद आपकी फाइनेंस संबंधी कोई समस्या भी हल होती नजर आ रही है। काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। अपने व्यक्तिगत जीवन को अन्य लोगों के नजरिए से परखने की गलती न करें। आपकी योजना के अनुसार बातें घट रही हैं, इस कारण प्रसन्नता बनी रहेगी।

    कुंभ राशि:

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखना जरूरी है। युवा वर्ग अपने किसी लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सानिध्य बना रहेगा। लवमेट से मिलने का मौका मिलेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। आज शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

    मीन राशि:

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। पिछले कुछ समय से अस्त:व्यस्त बनी हुई दिनचर्या मे कुछ सुधार आएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। आप अपने काम के साथ अन्य लोगों की मदद करेंगे। जीवन में आपको जो सफलता अभी तक प्राप्त हुई हैं, उनकी वजह से स्थिरता मिलेगी। भविष्य की चिंता न करते हुए व्यक्तिगत जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश करें।

    • ਪੰਜਾਬ : ਟਰੱਕ ਚਾਲਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ 7 ਜਨਵਰੀ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟਮ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

      ਬਠਿੰਡਾ : ਬੇਸ਼ਕ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕਾਨੂੰਨ ਰੱਦ ਹੋਣ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੜਤਾਲ ਨੂੰ ਮੁਲਤਵੀ  ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਤੇਲ ਡਿੱਪੂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜੇ ਹੋ ਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਡਰਾਈਵਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । 

      ਟਰੱਕ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਕਾਨੂੰਨ ਰੱਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਸ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਪੱਤਰ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਸਾਡੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਕੋਲ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਇੱਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਬੈਠਕ ਵੀ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਗੱਲਰ ਤੱਕ ਜਰੂਰ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਅੱਜ ਵੱਖ ਵੱਖ ਡਰਾਈਵਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਆ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਟਰੱਕ ਯੂਨੀਅਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੈਂਟਰ ਯੂਨੀਅਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤੇਲ ਟੈਂਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਛੋਟਾ ਹਾਥੀ ਯੂਨੀਅਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਸ ਯੂਨੀਅਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਰਹੀਆਂ । 


      ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ 6 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਤਮਾਮ ਡਰਾਈਵਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਬੈਠਕ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਉਸ ਬੈਠਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 7 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਫੈਸਲਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਾਸ ਕੀਤੇ ਗਏ ਬਿਲਾਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਤੇ ਕਿਸ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਰਣਨੀਤੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਹ ਅਲਟੀਮੇਟਮ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੱਖੋ ਵੱਖ ਡਰਾਈਵਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਵਿੱਚ ਟਰੱਕ ਯੂਨੀਅਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    • पंजाब : हेल्थ विभाग ने सर्फ फैक्ट्री में की रेड , देखे वीडियो 

      700 लीटर देसी घी और रिफाइंड ऑयल बरामद 

      संगरूर : हेल्थ विभाग की टीम ने भवानीगढ़ में एक सर्फ फैक्ट्री पर रेड की है।इस दौरान डीएचओ संगरूर ने जब फैक्ट्री चालकों से फूड लाइसेंस मांगा , तो वह  दिखा नहीं पाए।  डीएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि फैक्टरी में अलग-अलग ब्रांड के नाम से घी तैयार किया जा रहा था। जिसकी क्वांटिटी करीब 700 लीटर देसी घी की आकि जा रही है। सर्फ फैक्ट्री में देसी घी नहीं बन सकता। देसी घी बनाने के लिए फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य है। 

      सेहत विभाग ने सर्फ़ फैक्ट्री में बन रहे देसी घी के कमरे को सील कर दिया। हालांकि विभाग की ओर से पूरी फैक्ट्री को सील नहीं किया गया।  टीम ने सैंपल भरकर अगली प्रक्रिया शुरू कर दी है।