Blog

  • पंजाब : भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने किया थाने का घेराव, देखें वीडियो

    लुधियाना :  पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सोशल मीडिया ब्लॉगर भाना सिद्धू के पक्ष में बड़ी संख्या में लोग थाना डिवीजन नंबर 7 के बाहर पहुंचे और उनकी रिहाई की मांग की। इस मौके पर लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैवल एजेंटों से ठगे गए लाखों रुपये वापस करने वाले भाना सिद्धू को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि भाना सिद्धू को एक ट्रैवल एजेंट से 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उधर, भाना सिद्धू के समर्थकों ने भी थाना के बाहर डेरे लगा लिए हैं। उनके समर्थक लगातार थाने के बाहर भाना की गिरफ्तारी पर रोष जाहिर कर रहे हैं।

    इस मौके पर लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और राजनेता कथित तौर पर ट्रैवल एजेंटों से भारी रिश्वत लेते हैं, जिसके कारण ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है और जो व्यक्ति राज्य के गरीब लोगों के उत्पीड़न और उनके पैसे के खिलाफ आवाज उठाता है। उसे ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से वे लोग भी पहुंचे जिनके लाखों रुपये भाना सिद्धू ने लौटा दिए थे। 

  • शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक के बारे में पिता का आया बयान

    नई दिल्ली : पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक के बीच तलाक हो चुका है। इसकी पुष्टि सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने रविवार को की। उन्होंने कहा- इस्लाम की खुला प्रथा के तहत सानिया अपने पति से अलग हुई हैं। इमरान मिर्जा ने कहा- सानिया ने निजी जिंदगी हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखी है, लेकिन आज उनके लिए यह बताना जरूरी हो गया है कि कुछ महीने पहले ही उनका और शोएब का तलाक हो चुका है। वे शोएब को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं।

    Shoaib Malik gets married to Pakistani actor Sana Javed amid divorce  rumours with Sania Mirza | Mint

    दोनों देशों के खेल प्रेमियों के बीच इस जोड़ी को लेकर काफी दिलचस्पी रहती थी, लेकिन उनके तलाक से इसका अंत हो गया। सानिया मिर्जा ने बुधवार को लिखा था कि तलाक मुश्किल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाकर इंग्लिश में लिखा था, ‘शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, अपनी मुश्किलें खुद चुनें। जीवन आसान नहीं, ये हमेशा ही मुश्किल रहेगा लेकिन हम मुश्किल को चुन सकते हैं। ध्यान से चुनें।’

    मुस्लिम समुदाय में औरतों को भी तलाक का हक है। इस्लाम औरत को अपनी मर्ज़ी से तलाक लेने का इजाजत देता है। मौलाना मोहम्मद हामिद नोमानी कहते है इस्लाम में ‘खुला’ मतलब औरत के तलाक के हक के बारे में है।

     खुला : मौलाना कहते हैं खुला मतलब अलग होना है। अगर पति-पत्नी में रिश्ता निभाना मुश्किल हो जाए, तो पत्नी पति से अलग होने का प्रस्ताव रख सकती है। यह एक तरह से तलाक की साझा प्रक्रिया है, जिसमें पत्नी अपने दहेज के एवज में खुला मांगने के लिए पति को राजी करती है।

    तलाक-ए-तफवीज : एक शरिया कानून है। इसमें निकाह के दौरान ही बीवी को तलाक का हक दिया जाता है। इसका जिक्र निकाहनामे में होता है, साथ ही मौलाना को इस मामले की जानकारी होती है। अगर बीवी को लगता है कि शौहर के साथ वो खुश नहीं है, तो वो उस हक़ का प्रयोग कर तलाक ले सकती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਫੁੱਲਾਂ ਵਾਲੀ ਕਾਰ ਅਤੇ ਮੁੰਡੇ ਦੇ ਮੱਥੇ ਤੇ ਸੱਜਿਆ ਰਹਿ ਗਿਆ ਸਿਹਰਾ, ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਮੋਕਮਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹਾਈ ਵੋਲਟ ਡਰਾਮਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਦੋਂ ਇੱਕ 16 ਸਾਲ ਦੀ ਨਾਬਾਲਿਗ ਲੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਇੱਕ ਅਪਾਹਿਜ਼ ਲੜਕੇ ਨਾਲ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੀ ਖਬਰ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਨੂੰ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲਿਜਾ ਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਿਆਹ ਨੂੰ ਰੁਕਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਆਹ ਵਾਲੇ ਲੜਕੇ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਸ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਹੋ ਰਿਹਾ ਉਹ ਉਸ ਦੀ ਭਤੀਜੀ ਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਲੜਕਾ ਅਪਾਹਿਜ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੀ ਆਪਸੀ ਰਜ਼ਾਮੰਦੀ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਇਹ ਵਿਆਹ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਇਸ ਵਿਆਹ ਨੂੰ ਰਕਵਾ ਦਿੱਤਾ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਗਲਤੀ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਨਾਬਾਲਿਕ ਲੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਸਾਂ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਲੜਕੇ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਲੜਕਾ ਅਪਾਹਜ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਦਿਮਾਗ ਤੇ ਸੱਟ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਚੱਲ ਫਿਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਸਕਦਾ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਹ ਹੱਥ ਜੋੜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਗਲਤੀ ਜਰੂਰ ਮੰਨਦੇ ਹਨ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਤੇ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਮੁਹਕਮਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਬਾਲਿਕ ਲੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਉਸਦੇ ਹੀ ਮਾਮੇ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਰੇਡ ਕਰਕੇ ਇਸ ਵਿਆਹ ਨੂੰ ਰੁਕਵਾਇਆ ਹੈ।

  • पंजाब : सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद

    मलोट: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला श्री मुक्तसर साहिब आयोध्या में आयोजित होने वाले श्रीराम लला प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। ताकि स्कूल स्टाफ और शिक्षक इस ऐतिहासिक समारोह को लाइव देख सकें। जिला अध्यक्ष विक्की नरूला, मलोट ब्लाक अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा, गिद्दड़बाहा ब्लॉक अध्यक्ष राजवंत सिंह गिल, लंबी ब्लाक अध्यक्ष गुरा सिंह ने बताया कि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने जीवन में यह समय देखने का अवसर मिला है। सरकार को 22 जनवरी को राम दीवाली अवकाश घोषित करना चाहिए।

    22 जनवरी को जब भगवान श्री राम की राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी तो भारत समेत पूरी दुनिया में दीवाली के रूप में मनाई जाएगी। जहां भी राम भक्त, सनातनी हिंदू समाज या भारत माता से प्रेम करने वाले लोग बैठे होंगे, वे सभी दीपमाला करेंगे, कीर्तन करेंगे और टीवी चैनलों पर विभिन्न चैनलों पर मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण देखेंगे। भारत में हर शहर और हर गांव में लोग उस दिन दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखने के लिए मंदिरों या सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र हो रहे हैं।

    सरकार को यह बताना चाहिए कि अगर स्कूल, कॉलेज और कार्यालय खुले रहेंगे तो पांच सौ साल के संघर्ष के बाद मनाई जाने वाली यह दीवाली कैसे मनाई जा सकती है। पंजाब सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार की तरह 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए।

  • पंजाब : चोरों ने पार्लर की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना :  गोपाल चौक इलाके में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद अब पार्लर को निशाना बनाया गया। चोर पार्लर से लाखों रुपये का इनवर्टर, मेकअप का सामान और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पार्लर के मालिक ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ताले तोड़कर महंगी क्रीम, इनवर्टर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि यह सामान उसने बड़ी मेहनत से इकट्ठा किया था।

    कुछ दिन पहले बाजार स्थित एक किराना दुकान पर भी छापा मारा गया था। चोर अंदर से करीब 25 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गये। गौरतलब है कि बीती रात चोरों ने पार्लर दुकान को निशाना बनाया और कई दुकानों के ताले तोड़ने की भी कोशिश की। हालांकि पार्लर के अलावा अन्य दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की गई है। जिसके सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए है। उक्त मामले में पुलिस का कहना है कि वह सीसीटीवी वीडियो की तलाश कर रही है। पीड़ित ने बताया कि करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

  • पंजाब : चोरों ने शादी समारोह में दिया वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप

    लुधियाना : फिरोजपुर रोड़ पर स्थित एक मैरिज पैलेस शादी समारोह के दौरान चोरों ने शगुनों वाला बैग चोरी कर लिया। पता चलने पर आयोजकों की तरफ से इधर-उधर तलाश की गई, लेकिन तब तक चोर फरार हो गए। बाद में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आयोजन डाक्टर नरेंदर सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए बयान में डाक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी के संबंध में रिजोर्ट में शादी की पार्टी रखी थी। जिसमें उनके रिश्तेदार व दोस्त शामिल हुए थे।

    इस दौरान उन्होंने आए हुए मेहमानों की तरफ से दिए गए शगुनों के लिफाफे वाला बैग अपनी पत्नी जो कि फैमली के लिए लगाए सोफों पर बैठी थी, उसको पकड़ा दिया। जिसने बैग को अपने पास सोफे पर रख लिया। लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने बैग मांगा तो उसके पास बैग नहीं था। काफी तलाश की लेकिन बैग कहीं पर भी नहीं मिला । थाना दाखा की पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • 7 दुकानों में आग लगने से सिलेंडर हुए ब्लास्ट, मची अफरातफरी, देखें वीडियो 

    कुल्लू : जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक में भीषण आग लगने से सात दुकानें जल कर राख हो गई है। जिसमें 40 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका है। आग शनिवार रात करीब 12:40 लगी। अग्निकांड से शहर में अफरा तफरी का माहौल बना  रहा और स्थानीय लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। विभाग को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे समय लगा। 

    तीन गैस सिलिंडर के ब्लास्ट होने से आग ज्यादा फैल गई।  जबकि एक सिलिंडर को  दमकल विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला।  एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि आग से तीन सब्जी की दुकानें, एक न्यूज एजेंसी सहित सात दुकानें जलकर राख हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

  • सड़क हादसा :  खाई में गिरी गाड़ी, 3 की मौ’त

    सड़क हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, 3 की मौ’त

    नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक गाड़ी के फिसलकर खाई में गिर जाने की वजह से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हवाई के पास हुआ। वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। उस गाड़ी में 3 लोग सवार थे। एसपी राइके कामसी ने बताया कि यह घटना हवाई-चिंगवंती रोड पर हवाई से लगभग 5 किमी दूर हुई। मृतकों की पहचान दिलीप डेका (26), पुनित बसोतिया (31) और नागंद्र शाह (50) के रूप में की गई है, ये सभी तिनसुकिया के एक गैरेज के कर्मचारी थे।

    एसपी ने कहा कि वे कुछ मरम्मत कार्य के लिए हवाई में थे। उन्होंने बताया कि जिस वाहन पर वे यात्रा कर रहे थे वह सड़क से फिसल गया और गहरी खाई में गिर गया। कथित तौर पर शव कार के अंदर फंस गए थे, लेकिन बाद में नामसाई पुलिस और एनडीआरएफ टीम की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह दुर्घटना की सूचना मिली, लेकिन शव और वाहन नहीं निकाला जा सका था। एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस ने शवों और वाहन को निकालने के लिए एनडीआरएफ टीम की मदद ली। उन्होंने कहा कि शवों को अंतिम संस्कार के लिए मृतकों के परिवारों को सौंप दिया गया है।

  • सीएम ने कल पूरे दिन की छुट्टी का किया ऐलान, देखें वीडियो

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अयोध्या राम मंदिर पहुंचे हैं।

    राम मंदिर में सुंदर पाठ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 22 जनवरी को हिमाचल में पूरे दिन की छुट्टी रहेगी। जाखू में हनुमान जी के साथ श्रीराम की मूर्ति लगेगी। प्रदेश के लोगों से कल प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घरों में दिये जलाने का भी आह्वान किया।

  • पंजाब: नशे में हमलावरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसर :  हमलावरों द्वारा किराना स्टोर को लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर नशे में थे। नजदीक अजनाला में एक ग्रोसरी स्टोर में 30-35 लोगों ने शराब पीकर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान में तोड़ फोड़ की ओर स्टोर मालिक को भी परिवार सहित घायल कर दिया। पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है वहीं 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पीड़ित नवतेज सिंह ने बताया कि शाम के करीब 8 बजे उसकी पत्नी दुकान पर बैठी थी वहीं वो अपने रिश्तेदार के साथ अपने घर के अंदर मौजूद था। तभी बाहर से शोर आना शुरू हो गया। उसने बाहर देखा तो तकरीबन 30 से 35 लोग शराब पीकर बेसबॉल, डंडे और दातार आदि पकड़ कर उसके स्टोर की तरफ बढ़ रहे थे।

    उन्होंने पहले उसके घर में खड़े वाहनों को बुरी तरह से तोड़ा फिर स्टोर की तरफ बढ़ गए। पीड़ित ने अपनी पत्नी को आवाज लगाई और उसे दरवाजे बंद करने लिए कहा। पत्नी ने स्टोर का दरवाजा बंद कर लिया। फिर निंदी मसीह ने आवाज लगाई की नवतेज सिंह की दुकान लूट लो तो सारे आरोपी दुकान में घुस गए और दुकान लूट ली। उन्होंने गल्ले में पड़े करीब 3500 रुपए निकाल लिए और उसकी पत्नी के गले में पड़ी सोने की चेन को भी खींच लिया। उसके बाद आरोपी शोर मचाते हुए बाहर निकल गए और बाहर जाकर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। जिससे उनके घर और दुकान के शीशे टूट गए और उनका काफी नुकसान हो गया। थाना अजनाला पुलिस की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।