Blog

  • घर से दंपति और नाबालिग बेटी का श’व बरामद होने से मचा हड़कंप

    रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक दंपति और उनकी 14 वर्षीय बेटी के शव घर पर फंदे से लटके हुए बरामद किये हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को आशंका है कि तीनों ने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने लखनलाल सेन (48), उनकी पत्नी रानू सेन (42) और बेटी पायल के शव बरामद किये हैं। 

    उन्होंने बताया कि तीनों के शव टिकरापारा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी में उनके घर के एक कमरे में पंखे के सहारे लटके हुए पाये गये। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसियों ने उनके घर से आ रही दुर्गंध के बारे में पुलिस को सूचित किया तब पुलिस दल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किये। 

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि तीनों ने दो-तीन दिन पहले फांसी लगा ली थी। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की सही जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि लखनलाल सेन एक स्टील व्यापारी के यहां वाहन चालक के तौर पर काम करता था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

  • ਜਲੰਧਰ STF ਪੁਲਿਸ ਨੇ 300 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੇ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਾਕੇਬੰਦੀਆਂ ਕਰਕੇ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਢੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸੇ ਦੇ ਚਲਦੇ ਐਸਟੀਐਫ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 2 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ 300 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਤੇ ਬਲੈਰੋ ਕਾਰ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਫਤਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਟੀਐਫ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਖੇਪ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੇਰਕਾ ਚੌਂਕ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਬਲੈਰੋ ਕਾਰ ਸਮੇਤ ਰੋਕਿਆ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਿੱਤੀ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ 300 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ।

    ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ ਐਸਟੀਐਫ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਦੋਨਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਦੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਦੋਵਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀਆਂ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबी व्यक्ति की विदेश में मौ’त

    मालेरकोटलाः पंजाबी व्यक्ति की इटली में मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक इटली के अरोमा 43 वर्षिय मोहम्मद अमजद अकरम का आकस्मिक निधन हो गया। वह मालेरकोटला के सेवानिवृत्त तहसीलदार मोहम्मद सिराज अहमद के पुत्र है। मामले की जानकारी देते हुए मोहम्मद सिराज अहमद ने कहा कि मोहम्मद अमजद अकरम को इटली में पीआर मिली हुई थी। 2015 में वह अपने परिवार के साथ इटली से मलेरकोटला लौट आए थे।

    उन्होंने बताया कि चार महीने पहले वह अकेले ही वापस इटली चले गये थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद किडनी फेल होने से उनकी मौत हो गई। मोहम्मद अमजद अकरम को इटली सपुर्दे खाक किया गया। परिजनों ने बताया कि परिवार ने 3 दिनों तक मृतक के निवास स्थान निशात कॉलोनी के पास इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालेरकोटला में शोक मनाया गया।

  • पंजाबः मंत्री अमन अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें! ख़त्म हो सकती है विधानसभा की सदस्यता, जानें मामला

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल ने 21 दिसंबर 2023 को सुनाम अदालत द्वारा सुनाई गई दो साल की कैद की सजा के मद्देनजर आज कैशनिट मंत्री अमन अरोड़ा को तत्काल अयोग्य घोषित करने की मांग की है। ऐसे में मंत्री अमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, अकाली दल विधायक दल द्वारा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को लिखे पत्र में अकाली नेता डॉ. सुखविंदर सुखी ने उन्हें बताया कि सुनाम की सब डिविजनल न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 21 दिसंबर 2023 को उन्हें धारा 148, 323, 452 (धारा 149 के साथ पढ़ें) के तहत 2 साल के कठोर कैद की सजा सुनाई थी। उन्होंने कहा कि यह मामला राजेंद्र दीपा बनाम अमन अरोड़ा का है। उन्होंने कहा कि अमन अरोड़ा को दो मामलों में दोषी ठहराया गया और 2 साल की कैद की सजा सुनाई गई।

    उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 2013 में लिली थॉमस बनाम यूनियन ऑफ इंडिया (नल लोक परहार बनाम यूनियन ऑफ इंडिया) के मामले में आदेश दिया था कि यदि किसी एमएलए, एमपी या एमएलसी को 2 साल या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसकी सदस्यता तुरन्त समाप्त कर दी जायेगी और उसे तुरन्त अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा। शिअद नेता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि एनजीओ के सचिव एसएन शुक्ला के माध्यम से याचिका में आरोप लगाया गया था कि 2013 में यह स्पष्ट किया गया था कि यदि उल्लंघनकर्ता को दंडित किया गया, तो उसे तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

    लेकिन क़ानून जारी करने में देरी के कारण नगर पालिका सचिवालय की अधिसूचना के बाद भी दोषी विधायक मौज करते रहते है। उन्होंने कहा कि इसके जरिये सभी उच्च न्यायालयों की रजिस्ट्री को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि सजा सुनाये जाने के 24 घंटे के भीतर विधानमंडल सचिवालय अधिसूचना जारी करेगा ताकि विधायक को अयोग्य घोषित किया जाए। उन्होंने स्पीकर से अपील करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में अमन अरोड़ा को तुरंत विधायक पद से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए और इस मामले में आवश्यक अधिसूचना जारी की जानी चाहिए।

  • घने कोहरे ने बरपाया कहर, टकराए कई वाहन, 10 की मौ’त, 57 घायल

    नई दिल्ली : सर्दी बढ़ते ही कोहरे ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तुर्की में घने कोहरे ने ऐसा कहर बरपाया है कि जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस मौसम में तुर्की के अधिकांश इलाके सघन कोहरे के आगोश में हैं और वाहन चालकों को सड़क पर दृश्यता कम होने से भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर दृश्यता कम होने की वजह से एक के बाद एक करके धड़ाधड़ 7 वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 लोगों की मौत हो गई। कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दर्जनों लोग घायल हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी है।  घटना उत्तर पश्चिमी तुर्की में बृहस्पितवार को हुई। यहां एक मोटर-वे पर सात वाहनों की एक के बाद एक हुई टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। मरने वालों का आंकड़ा अबी और बढ़ सकता है। 

    अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना इस्तांबुल से लगभग 150 किलोमीटर दूर साकार्या प्रांत में उत्तरी मरमारा राजमार्ग पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। साकार्या के गर्वनर यासर कराडेनिज ने कहा कि यह संभवत: तब हुआ जब कम दृश्यता के कारण एक वाहन ने एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। दुर्घटना में कम से कम तीन इंटरसिटी बसें शामिल थीं।  अधिकारियों का मानना है कि कुछ यात्रियों की मौ’त उस वक्त हुई, जब वे दूसरे वाहन की चपेट में आ गए। गवर्नर ने कहा कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है। पुलिस और आपातकालीन कर्मियों को घटनास्थल पर मलबा हटाते देखा गया। 

  • पंजाब : बेड के बॉक्स में मिला बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का शक, देखें CCTV

    लुधियाना : पुलिस ने देर रात 4 वर्षीय एक बच्ची का शव घर में रखे बैड बॉक्स से बरामद हुआ। डाबा इलाके में रहने वाला युवक बच्ची को बहाने से कमरे ले गया था। दोपहर 2 बजे से बच्ची का कहीं कुछ सुराग नहीं लगा, तो उसकी तलाश शुरू हुई। शक है कि बच्ची से रेप करके उसकी हत्या की गई है। बच्ची का कत्ल गला घोंट कर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने धारा 302 में केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पूरा मामला खुलेगा।

    जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले सोनू नाम का युवक इलाके में अपने भाई अशोक के पास रहने आया था। सोनू का भाई मोहल्ले में अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरने का काम करता है। बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया तो बच्ची का शव देर रात अशोक के घर के बॉक्स बैड से बरामद हुआ।

    चीज दिलवाने के बहाने बच्ची को ले गया

    जानकारी अनुसार आरोपी सोनू बीते दिन बच्ची की उसकी नानी की चाय की दुकान से खेलने और चीज दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया। सीसीटीवी में भी वह बच्ची को ले जाता दिखाई दिया। बच्ची की उंगली पकड़ कर वह उसे कमरे में ले गया। दोपहर तक जब बच्ची न दिखी तो परिवार के सदस्यों ने शोर मचा कर उसकी तालाश शुरू की।

    फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल देर रात पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

    बातचीत करते हुए ADCP जसकिरनजीत तेजा ने कहा कि घटना स्थल से किसी तरह का कोई हथियार तो बरामद नहीं हुआ। बच्ची के शव की हालत से लग रहा है कि उसका गला घोंटा गया है। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई है। फिलहाल IPC धारा 302 के तहत अभी FIR दर्ज की गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद रिपोर्ट मुताबिक धारा में बढ़ोतरी का जाएगी। पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारी देर रात आरोपी की तालाश में जुटे है। सोने के भाई अशोक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

  • कोहरे के कारण यात्री हुए परेशान, कई ट्रेनें, फ्लाइट सेवाओं पर पड़ा असर

    नई दिल्लीः दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भी कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण आज भी कई ट्रेन और फ्लाइट सेवाओं पर असर पड़ा है। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से कई ट्रैन में सफर करने वाले यात्रीयों को काफी दिक्तों का सामना करन पड़ रहा है। 

    वहीं, दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी की सूचना है। एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि आईजीआई हवाईअड्डे पर कोहरे की स्थिति में आज काफी सुधार हुआ। आज सुबह घने कोहरे में सबसे कम दृश्यता 150 मीटर रही और रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) 400 मीटर से 800 मीटर के बीच है।

    बता दें कि घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से रेलगाड़ियों का परिचालन गुरुवार को भी प्रभावित हुआ और दिल्ली आने वाली 22 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही थी। घने कोहरे को देखते हुए परामर्श जारी किया गया है, जिसके तहत वाहन चालकों को ‘फॉग लाइट’ का उपयोग करने और यात्रियों को उड़ान, रेल और राज्य परिवहन की बसों के समय के बारे में जानकारी रखने की सलाह दी गई है। 

  • आज का राशिफल, 29 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 29 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Panchang : आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 8 बजे तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर कल की सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढ़िया मौके मिलने वाले हैं।

    वृष राशि:

     आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त:दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा।

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी। आज घर के कामों को करने के बाद महिलायें बच्चों के लिए समय निकलेंगी। आज माता-पिता का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क राशि: 

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।

    सिंह राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर- उधर व सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे।

    कन्या राशि:

     आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। आज घरके साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में पको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे।

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपके परिवारिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि:

     आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में अच्छा सुधार आयेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि:

     आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मौज मस्ती के मूड में भी रहेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आज आप जरूरतमंद को भोजन देने किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कॉन्फिडेंस काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर, किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आप मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। लवमेट से मनपसंद उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मीन राशि:

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से आय बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • ਪੰਜਾਬ :16 ਦਿਨ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਛੱਪੜ ਚੋਂ ਹੋਈ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਤਲ ਦੇ ਲਾਏ ਆਰੋਪ, ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਜਾਂਚ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਪਿੰਡ ਮਹਦੀਪੁਰ ਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਬਿੱਟੂ ਪੁੱਤਰ ਕੁਰਸ਼ੀਦ ਮਸੀਹ ਜੋ ਪਿੱਛਲੇ 16 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਘਰੋਂ ਲਾਪਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਪਿੰਡ ਦੇ ਛੱਪੜ ਵਿਚੋਂ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ 4 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਉਪਰ ਬਿੱਟੂ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਨ ਦੇ ਕਥਿਤ ਤੋਰ ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਹਨ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬਿੱਟੂ ਦੇ ਭਰਾ ਮੁਖਤਾਰ ਮਸੀਹ­ ਤੇ ਲੜਕੇ ਸਾਜਨ ਮਸੀਹ ਅਤੇ  ਭਾਬੀ ਤੋਸ਼ੀ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਕੁੱਝ ਵਿੱਅਕਤੀਆਂ ਉਪਰ ਕਥਿਤ ਤੋਰ ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੀ 11 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ  ਬਿੱਟੂ ਆਪਣੇ ਘਰੋਂ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ’ਚ ਪਿੰਡ ਦੇ ਰੰਧਾਵਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਘਰ ਵਿਆਹ‘ਚ ਜਾਗੋ ਸਮੇਂ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ।  ਉਹ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਘਰ ਨਹੀਂ ਪਰਤਿਆ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਲੱਭਣ ਦੀ ਪੂਰੀ ਕੋਸ਼ੀਸ਼ ਕੀਤੀ। ਪਰ ਉਸ ਦਾ ਕੁੱਝ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗਿਆ । ਬੀਤੀ ਸ਼ਾਮ ਕੁੱਝ ਵਿੱਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਦਾ ਬਿੱਟੂ ਛੱਪੜ’ਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਜੱਦ ਉਨਾਂ ਨੇ ਜਾ ਕੇ ਵੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਲਾਸ਼  ਛੱਪੜ’ਚ ਤੇਰ ਰਹੀ ਸੀ | ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਉਕਤ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਗਤਾਰ ਮਸੀਹ ਦਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਰੰਧਾਵਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵਿੱਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਵਿਰੁਧ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ|

    ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਅਤੇ ਐਸ ਐਚ ਓ ਅਮੋਲਕਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੋਕੇ ਤੇ ਪਹੰਚ ਗਏ ਅਤੇ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਅਮੋਲਕਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਮਹਦੀਪੁਰ ਦੇ ਛੱਪੜ’ਚ ਲਾਸ਼ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਮਿਲੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤਫਤੀਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜੋ ਵੀ ਮੁਢਲੀ ਤਫਤੀਸ਼’ਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਸਲ ਹੋਵੇਗੀ । ਉਸ ਅਨੁਸਾਰ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੋਲਡਨ ਗੇਟ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵਲੋਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ 

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਗੋਲਡਨ ਗੇਟ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡਿਆ ਤੇ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਟਰੈਫਿਕ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਤੇ ਵੱਧ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਹਰ ਐਂਟਰੀ ਪੁਆਇੰਟ ਦੇ ਉੱਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ।  ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਗੋਲਡਨ ਗੇਟ ਦੇ ਬਾਹਰ ਇੱਕ  ਆਟੋ ਚਾਲਕ ਦੇ ਨਾਲ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ।

    ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਖੁਦ ਆਟੋ ਚਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਬਣਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਹ ਕਹਿਣ ਦਾ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਉਸ ਨਾਲ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਇਸ ਗੱਲ ਤੋਂ ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆ ਗਏ ਕਿ ਆਟੋ ਚਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਟੋ ਚਾਲਕ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਖੂਬ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਝਗੜਾ ਕਿਸ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਆਟੋ ਚਾਲਕ ਦੀ ਕਿ ਗ਼ਲਤੀ ਸੀ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਚ ਹਾਲੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕੋਈ ਜਵਾਬ ਸਾਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਇਆ ਹੈ।