Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਅਪਾਹਜ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਕੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਹੋਇਆ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਤੋਂ ਇਨਸਾਨੀਅਤ ਨੂੰ ਸ਼ਰਮਸਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਪਿੰਡ ਬੋਪਾਰਾਏ ਦੇ ਵਸੀਕ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਆਪਣੀ ਵੀਲ ਚੇਅਰ ਤੇ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਲਈ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਤੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਤਦਿ ਪਿੱਛੋਂ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੇ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜ਼ਖਮੀ ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਅਪਾਹਿਜ ਹਨ ਟੱਕਰ ਇਨੀ  ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਸੀ ਕਿ ਵਹੀਲ ਚੇਅਰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਟੁੱਟ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਡਿੱਗ ਪਏ ਅਤੇ ਵੀਲ ਚੇਅਰ ਵੀ ਟੁੱਟ ਗਈ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਮੌਕੇ ਤੋ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।  ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਲੋਕਾ ਨੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਫੋਟੋ ਖਿੱਚ ਲਈ ਸੀ ਜੋ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • जालंधरः विवादों में आई PPR मार्केट की दुकानें, देखें Live

    जालंधर (ENS): अक्सर विवादों में रहने वाली PPR मार्किट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को गाड़ी में शराब और कबाब परोसने की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रहे है। इस मार्किट में कई बार शराब के नशे में लड़ाई झगडे भी हुए है। 

    आज शाम पुलिस ने एक थार गाड़ी के चालक को मार्किट में शराब की बोतल सहित राउंड उप किया है। पुलिस की इस करवाई से दुकानों के सामने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में भगदड़ मच गई। पुलिस गाड़ी और चालक को थाना 7 लेकर गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • SYL की बैठक के बाद CM मान और मनोहर लाल का आया बयान, देखे वीडियो

    चंडीगढ़ (ENS): चंडीगढ़ में एसवाईएल मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा सीएम मनोहर लाल मौजूद रहे। दोनों ने अपने अपने पक्ष रखे, जिसको हरियाणा सीएम मनोहर लाल की एसवाईएल मीटिंग के बाद प्रतिक्रिया सामने आई है।

    मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को अपनी सिंचाई ज़रूरतें पूरी करने के लिए 54 एम.ए.एफ. से अधिक पानी की ज़रूरत है। स्थिति इतनी गंभीर है कि पंजाब के पास केवल 14 एम.ए.एफ. पानी है, जो किसानों को दिया जा रहा है। ऐसे हालात में किसी अन्य राज्य को पानी की एक बूँद भी देने का सवाल ही पैदा नहीं होता और पंजाब एस.वाई.एल. का निर्माण का सख़्ती से विरोध करता है और पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नहीं है। 

    अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार पानी की उपलब्धता का फिर से मुल्यांकन करना ज़रूरी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के 76.5 प्रतिशत ब्लॉक (153 में से 117) में भूजल का स्तर बहुत नीचे जा चुका है, जहाँ पानी निकालने का पड़ाव 100 प्रतिशत को पार कर गया है, जब कि हरियाणा में केवल 61.5 प्रतिशत (143 में से 88) ब्लॉकों में पानी का स्तर नीचे गया है।  

    मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर की बजाय अब इस प्रोजैक्ट को यमुना-सतलुज लिंक (वाई.एस.एल.) के तौर पर विचारा जाना चाहिए। सतलुज नदी पहले ही सूख चुकी है, और इसमें से पानी की एक बूँद भी देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। भगवंत मान ने कहा कि इसके उलट गंगा और यमुना का पानी सतलुज नदी के द्वारा पंजाब को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष भी उठा चुके हैं।  

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चाहे यह राज्य हमेशा से ही राज्य के पानी पर अपने अधिकार का दावा करते आ रहे हैं, परन्तु जब पहाड़ी क्षेत्रों से आए अतिरिक्त पानी के कारण पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा था, तब इन राज्यों ने पंजाब का पानी लेने से इनकार कर दिया था। पंजाब ने पहाड़ी क्षेत्रों में ज़्यादा बरसात होने के कारण बाढ़ की मार झेली है, परन्तु हमारे पानी पर अपना हक जताने वाले इन राज्यों को इससे कोई लेना-देना नहीं। बाढ़ के कारण पंजाब का बहुत नुकसान हुआ है, परन्तु राज्य से पानी मांगने वाले इन राज्यों को इसकी कोई परवाह नहीं। 

    SYL की बैठक में हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें पिछली बैठक से आगे बढ़ना होगा, SYL का निर्माण सबसे पहला विषय है। मौजूदा चैनल 66 साल से भी पुराना है। पानी के नेचुरल फ्लों के आर्टिफिशियल चैनल का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अनुबंध के अनुसार अपने हिस्से का पानी नहीं मिल पा रहा है। पीने के पानी की आवश्यकता राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ कई इलाकों में है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚਲਿਆ ਗੋਲੀਆਂ, ਇਕ ਜਖਮੀ ,ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਕਸਬਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਵਿਖੇ  ਦੋ ਗੁੱਟਾਂ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੀ ਮਿਲ ਗਰਾਊਂਡ ਵਿਚ ਖੜ੍ਹੇ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸ਼ੈਲੀ ਪੁੱਤਰ ਜਗਦੀਸ਼ ਰਾਜ ਵਾਸੀ ਧਾਰੀਵਾਲ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ । ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਆਸਪਾਸ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਵੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜਪ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਅਤੇ ਸ਼ੈਲੀ ਸ਼ਾਮ ਕਰੀਬ ਪੰਜ ਵਜੇ ਮਿੱਲ ਗਰਾਊਂਡ ਧਾਰੀਵਾਲ ਵਿੱਚ ਖੜ੍ਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੂੰਹ ਬੰਨ੍ਹ ਕੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਆਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਉਂਦਿਆਂ ਹੀ ਸ਼ੈਲੀ ਨੂੰ ਉਸਦਾ ਨਾਂ ਪੁੱਛਿਆ ਅਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਕੱਡ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਗੋਲੀਆ ਸ਼ੈਲੀ ਦੇ ਪੱਟ, ਪੇਟ ਅਤੇ ਛਾਤੀ ਤੇ ਲਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਦੋਂ ਉਸਨੇ ਪੱਥਰ ਚੁੱਕ ਕੇ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪਿਸਤੌਲ ਉਸਤੇ ਤਾਨ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋਸਤਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਉਸਨੇ ਜ਼ਖਮੀ ਸ਼ੈਲੀ ਨੂੰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਇਕ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ।

    ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਡੀਐਸਪੀ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਖੁੰਡਾ ਦੇ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੀਨਪੁਰ ਦੇ ਬੰਟੀ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ।  ਦੋਵਾਂ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ । ਜ਼ਖਮੀ ਸ਼ੈਲੀ ਬੰਟੀ ਦੇ ਗਰੁੱਪ ਦਾ ਮੈਂਬਰ ਹੈ ਅਤੇ ਕਰਨ ਗਰੁੱਪ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਉਸ ‘ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਇਆ  ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ 4 ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ‘ਚੋਂ ਤਿੰਨ ਗੋਲੀਆਂ ਸ਼ੈਲੀ ਨੂੰ ਲੱਗੀਆਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੀਨਪੁਰ ਵਿੱਚ ਬੁੱਧਵਾਰ ਰਾਤ ਨੂੰ ਵੀ ਹਵਾਈ ਫਾਇਰਿੰਗ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ ਸ਼ਾਇਦ ਇਹ ਘਟਨਾ ਇਸੇ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • थानाकलांः पशुपालन विभाग ने बकरियों की जांच की

    ऊना/सुशील पंडित : पशुपालन विभाग मंडी की एक टीम ने वीरवार को थानाकलां में घुमंतू और स्थानीय किसानों की भेड़ बकरियों और गाय भैंसों के स्वास्थ की जांच की। डॉ. दीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जांच दल ने इलाके में घुमंतू भेड़ बकरी पालकों माधो राम थानाखास के 350, पुरषोत्तम कुमार छप्परोह के 200, बाल किशन चुकाहन के 150 राज कुमार ढोलू के 350 व स्थानीय पशु पालक रोशन लाल थानाकलां के 40 बकरिओं की जांच कर बीमार पशुओं का इलाज भी किया। मौके पर पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन ऊना के उपनिदेशक डॉ. विनय शर्मा, स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ राजेश जंगा देवेंद्र कुमार, लाल सिंह नरेंद्र कुमार के अलावा स्थानीय पशु चिकित्सालय थाना कलां के अर्जुन सिंह, सुनील कुमार, चरण दास, अनीश कुमार व उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बंगाणा के बलबीर सिंह, वीरेंद्र कुमार ,राज कुमार, नंद लाल और  अंकुश  कुमार ने भी जांच में सहयोग किया।
  • अवैध खनन करने वालों पर 25000 जुर्माना लगाया

    अवैध खनन करने वालों पर 25000 जुर्माना लगाया

    ऊऩा/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने बुधवार को अवैध खनन में संलिप्त दो वाहनों का चालान करते हुए उनसे 25112 रुपए जुर्माना वसूला है। इसके अलावा 83 अन्य लोगों के भी चालान हुए हैं जो बुधवार को यातायात के नियमों को तोड़ते हुए पाए गए। साथ ही 6 लोगों से भी 600 रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान कर रहे थे।
  • चलेट चौक के रेहड़ी वाले पर मामला दर्ज

    चलेट चौक के रेहड़ी वाले पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : चलेट चौक पर सड़क रोककर रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट थाने के अंतर्गत दौलतपुर चौकी के कर्मचारी जब गश्त पर थे तब चलेट चौक के पास बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति खेम करण पुत्र मेवा राम ने अपनी रेहड़ी सड़क के बीचो बीच लगा रखी थी। रेहड़ी के कारण आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
  • टक्काः खनन माफिया पर कार्रवाई, पोकलेन जब्त

    टक्काः खनन माफिया पर कार्रवाई, पोकलेन जब्त

    ऊना/सुशील पंडित : टक्का गांव में विभाग ने खनन माफिया पर कार्रवाई करते हुए उसकी पोकलेन मशीन और दो टिप्पर जब्त कर लिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से टक्का खड से रेत और बजरी चोरी हो रहे थे। खनन माफिया प्राकृतिक संसाधनों को अवैध रूप से चोरी कर रहा था। सहायक खनन निरीक्षक गुरदयाल सिंह स्वयं इस विषय के शिकायतकर्ता हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि बुधवार को गुरु पैट्रोल पंप के पास टक्का खड में बजरा और रेत से भरा एक टिप्पर, एक पोकलेन और दो अन्य टिप्पर मौजूद थे। इन वाहनों का उपयोग अवैध खनन में किया जा रहा था। गुरदयाल सिंह ने बताया कि ये सारे वाहन टक्का गांव के ही रहने वाले श्याम लाल के हैं। सदर थाने में श्याम लाल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • बंगाणाः महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया

    बंगाणाः महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया

    ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा तहसील के दुलेड़ी ब्राह्मणा गांव की एक महिला ने अपने गांव के ही कुछ लोगों पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में लिखा है कि 25 दिसंबर शाम करीब 6 बजे जब वह लकड़ी लेकर घर जा रही थी तब गांव के ही रहने वाले रमेश चंद पुत्र मनसा राम ने उसे अपमानित किया और छेड़छाड़ की। उसने बताया है कि जब उसने शोर मचाया तो तीन लोग और पहुंच गए जिन्होंने उसकी सहायता करने की बजाय उसी के विरुद्ध जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। बंगाणा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 509, 511, 506, 34 और अनुसूचित जातिएवं जनजाति अधिनियम की धारा 3 (1) (आर) (एस) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • जालंधर: मॉडलिंग का काम करती 23 वर्षीय लड़की से शिमला में दुष्कर्म

    शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पंजाब की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला थाना बीसीएस में एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर की रहने वाली युवती को पंजाब का ही आरोपी शूटिंग के बहाने शिमला लाया था। इस दौरान वह दोनो शिमला के एक होटल में रूके थे। युवती ने आरोप लगाया है कि होटल में आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। वह एबीसी निवासी लाडो वाली रोड़ जालंधर की रहने वाली बताई जा रही है।

    वहीं आरोपी की पहचान जगतार सिंह संधू लुधियान के निवासी के तौर पर हुई है।बताया जा रहा है कि युवती का मॉडलिंग का काम करती थी। आरोपी युवती को इस बहाने से शिमला लाया कि शिमला में कुछ शूटस होने है। शिमला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाने की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम ने होटल का दौरा भी किया है और पूछताछ की जा रही है।