Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਦੀਵਾਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੇ 80 ਭਾਰਤੀ ਮਛੁਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਰਿਹਾਅ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਦੀਵਾਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 80 ਭਾਰਤੀ ਮਛੁਆਰੇ ਨੂੰ ਰਿਹਾਅ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਭਾਰਤੀ ਮਛੁਆਰੇ ਨੂੰ ਅੱਲਾਮਾ ਇਕਬਾਲ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸ ਟਰੇਨ ‘ਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਭਾਰਤ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਭਾਰਤੀ ਮਛੁਆਰੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਲਾਹੌਰ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਨ੍ਹਾਂ 80 ਮਛੁਆਰੇ ਨੂੰ ਵਾਹਗਾ ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਭਾਰਤੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਅਟਾਰੀ-ਵਾਹਗਾ ਬਾਰਡਰ ਰਾਹੀਂ ਆਪਣੇ ਵਤਨ ਪਰਤੇ ਭਾਰਤੀ ਮਛੁਆਰੇ। ਇਨ੍ਹਾਂ 80 ਭਾਰਤੀ ਮਛੁਆਰੇ ਨੂੰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੇ ਰਿਹਾਅ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

    ਇਹ ਮਛੁਆਰੇ ਗੁਜਰਾਤ ਦੇ ਸਮੁੰਦਰ ‘ਚ ਮੱਛੀਆਂ ਫੜਦੇ ਹੋਏ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਕਰ ਗਏ ਸਨ। ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਕੋਸਟ ਗਾਰਡ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਇਕ ਮਛੁਆਰੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਮੁੰਦਰ ਵਿਚ ਤੂਫਾਨ ਕਾਰਨ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 12 ਵਿਅਕਤੀ ਸਨ। ਉਸ ਨੂੰ 3 ਸਾਲ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿਚ ਰਹਿਣਾ ਪਿਆ। ਹੁਣ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦੇਸ਼ ਪਰਤਣ ਦੇ ਯੋਗ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਮੇਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ 184 ਹੋਰ ਬੰਦ ਹਨ।

  • पंजाबः मिठाई का डिब्बा समझकर खोला तो डॉक्टर के उड़े होश

    फरीदकोटः पंजाब में अपराध, हत्या और सामूहिक हिंसा लगातार बढ़ रही है। हाल ही में पंजाब के फरीदकोट जिले में फिरौती मांगने का सिलसिला सामने आया है। इस बार दिवाली के मौके पर गैंगस्टरों ने फिरौती मांगने का नया तरीका अपनाया है। जहां एक प्राइवेट डॉक्टर से रंगदारी मांगने का तरीका आरोपियों का बिल्कुल अलग था।

    दरअसल, दो लोग मोटरसाइकिल पर आए, जिनके चेहरे ढके हुए थे और जिनके पास मिठाई थी। इस बीच, वे मिठाई का डिब्बा देने के बहाने डॉक्टर के पास जाते हैं और डिब्बे में एक धमकी भरा पत्र छोड़ जाते हैं जिसमें वे फिरौती की मांग की गई।  इस डिब्बे को खोलते ही डॉक्टर के होश उड़ गए। जिसके बाद डॉक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

    डॉक्टर से फिरौती मांगने वालों के चेहरे वहां लगेे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इस दौरान 2 लोग बाहर मोटरसाइकिल पर खड़े नजर आते हैं, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ है और इसके बाद वो डॉक्टर के पास जाते हैं। उसे पास के एक व्यक्ति से मिलने के लिए कहा जाता है और मिठाई का एक डिब्बा दिया जाता है। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से कुछ लोगों को रास्ते में ही पकड़ लिया है। 

  • रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, भगदड़ में 1 की मौ’त, 4 बेहोश

    नई दिल्ली : गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन से भगदड़ की घटना सामने आई है। यहां दिवाली के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ थी। लोग ट्रेन के जरिए अपने-अपने घर जा रहे थे और इसी दौरान बिहार जा रही एक ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो उसमें चढ़ने के वक्त यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान तीन से 4 लोग बेहोश हो गए सूरत रेलवे स्टेशन पर एम्बुलेंस द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया उपचार के दौरान एक घायल शख्स की मौत हो गई सूरत की सांसद और केंद्र सरकार में रेलवे राज्य मंत्री दर्शना जरदोष घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची और घायलों से मुलाकात की पुलिस अधीक्षक सरजो कुमारी ने कहा कि यात्री सुबह सूरत रेलवे स्टेशन से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग बेहोश हो गए

    उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी, जिसके कारण कुछ यात्रियों को घबराहट और चक्कर आने की समस्या हुईयात्रियों में से एक को दिल संबंधित समस्या होने लगी और प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर दिया। अधिकारियों ने पीड़ित की पहचान अंकित वीरेंद्र सिंह के रूप में की है एसएमआईएमईआर अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर जयेश पटेल ने कहा एक आदमी भीड़ के कारण गिर गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया पोस्टमार्टम में मौत का सही कारण पता चलेगा 2 अन्य यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ हुई और उनका इलाज चल रहा है सूरत में हीरा और कपड़ा उद्योगों में लगे कई श्रमिक छठ पूजा के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृहनगर जाते हैं

  • तेज अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल

    नई दिल्ली :  मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के ओटीए पांच नंबर गेट के समीप शनिवार को एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पलट गई, बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल बच्चे और शिक्षिका को स्कूल बस से बाहर निकाला गया बताया जा रहा है कि बोधगया की ओर से सभी बच्चे को लेकर स्कूल जा रही थी तभी ओवरटेक करने के क्रम में सामने से दूसरी बड़ी गाड़ी आ गई और उससे बचाने के दौरान यह हादसा हो गया वहीं 14 बच्चों के घायल होने की सूचना है इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच में जुट गई बस के पलटने से बस का शीशा टूटने से कई बच्चों के सिर में चोटें आई है।

    सभी घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिको कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है घायल छात्र दक्ष ने बताया कि वह बस से स्कूल जा रहा था तभी अचानक यह घटना हो गई है आज शनिवार को स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का फाइनल था उसके बाद कल से दीपावली की छुट्टी होने वाली थी कहा कि बस की खिड़की का शीशा टूटने से उसके सिर में चोट आई है अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सभी घायल बच्चों का इलाज चल रहा है अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह और डॉ. केके सिंह के देखरेख में इलाज चल रहा है डॉ. केके सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं

  • पंजाबः त्यौहारी सीजन को लेकर पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    लुधियानाः त्यौहारी सीजन के दौरान एलिवेटेड रोड को लेकर ट्रेफिक पुलिस द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। जारी किए गए अलर्ट में फिरोजपुर रोड पर बन रहे एलिवेटेड रोड को फेज के तहत जनता के लिए खोला जा रहा है। दरअसल, एलिवेटेड रोड पर भाई वाला चौक से दुर्गा माता मंदिर तक का हिस्सा आज 3 बजे शुरू होने जा रहा है। इससे शहर वासियों को जाम से राहत मिलेगी। सकी पुष्टि लुधियाना ट्रैफिक पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए की है।

    इससे पहले 24 अगस्त को वेरका चौक से DC ऑफिस तक पुल का हिस्सा शुरू किया गया था। इसके तहत भाईवाला चौक से जगराओं पुल तक जाने के लिए 30 किलोमीटर की स्पीड फिक्स कर दी गई है। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेकगी। फिरोजपुर रोड से जगराओं ब्रिज तक का सफर चंद मिनटों में पूरा हो जाएगा।बता दें कि अक्टूबर 2017 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी। इस प्रोजेक्ट को 756 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। काम अपनी तय डेडलाइन से काफी देरी से चल रहा है, जबकि अब तक इस प्रोजेक्ट पर काम करते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी को करीब 72 महीने से अधिक का समय हो चुका है।

  • सर्जरी के दौरान इस 29 वर्षीय स्टार की हुई मौ’त

    मुबंई: हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई स्टार्स को अपना फैट कम करने के लिए सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि कई बार ऑपरेशन सफल होते हैं, लेकिन अक्सर कुछ सर्जरी फेल होने की वजह से लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ता है। ऐसा ही कुछ ब्राजीलियाई इन्फ्लुएंसर और रियलिटी टीवी स्टार लुआना एंड्रेड के साथ हुआ, जिनकी 29 साल की उम्र में लिपोसक्शन सर्जरी फेल होने के चलते निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एंड्राडे की सोमवार को साओ पाउलो के साओ लुइज अस्पताल में सर्जरी हुई, जहां उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था।

    सर्जरी के दौरान हुई ये तकलीफ

    सर्जरी के दौरान लुआना एंड्रेड को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई और कार्डियक अरेस्ट हुआ, हालांकि मेडिकल टीम ने तुरंत सही इलाज देते हुए उन्हें होश में लाने में सफल रहे। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि सर्जरी रोक दी गई और एंड्रेड का टेस्ट किया गया। टेस्ट में पाया गया कि उन्हें बड़े पैमाने पर थ्रोम्बोसिस है, एक ऐसी स्थिति जहां नसों में रक्त के थक्के बन जाते हैं। उन्हें आईसीयू में ले जाया गया और दवा और हेमोडायनामिक ट्रिटमेंट दिया गया। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों की कई कोशिशों के बावजूद, वह बच नहीं सकीं।

    डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह

    मिली जानकारी के मुताबिक मौत का कारण पल्मोनरी एम्बोलिज्म था। जिसमें ब्लडस्ट्रीम (एम्बोलस) के जरिए आया रक्त का थक्का इकट्ठा होने से फेफड़े की धमनी ब्लॉक हो जाती है। इंस्टाग्राम पर 558,000 फॉलोअर्स के साथ एंड्रेड एक लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार थीं। ग्लोबो 1 की रिपोर्ट के अनुसार, वह अपने ब्वॉयफ्रेंड जोआओ हदाद के साथ ब्राजीलियाई रियलिटी शो पावर कपल के छठे सीजन में भी दिखाई दीं। दो साल से एंड्रेड को डेट कर रहे उनके ब्वॉयफ्रेंड जोआओ हदाद ने इंस्टाग्राम पर अपनी एंड्रेड के निधन पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी।

    ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर किया अपना दर्द

    हदाद ने पेरिस में हाथ पकड़े उनकी एक शाम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं टूट चुका हूं और अपने सबसे बुरे सपने को जी रहा हूं। मेरा एक हिस्सा चला गया है। यह मेरे दिल में बहुत अफसोस और बहुत दर्द के साथ है कि मैं अपनी लुआना, मेरी राजकुमारी, मेरी खूबसूरत साथी को अलविदा कहता हूं… आज, ऊपरवाले के प्लान को समझना मुश्किल है, और मुझे नहीं पता कि आप मेरे जीवन में और आपकी उपस्थिति से प्यार करने वाले कई लोगों के जीवन में आपकी कमी को कब और क्या मैं कभी महसूस कर पाऊंगा।’

  • चाकू की नोक पर एक लाख की लूट

    पालकवाह मे बाईक चालक को रोककर छीने पैसै, पुलिस जांच मे जुटी


    ऊना/सुशील पंडित: बीते कल मुनीष कुमार निवासी चन्दपुर ने हरोली थाना मे रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह ऊना की एक कंपनी मे काम करता है । 14 नबम्बर को इसकी शादी होना तय हुई है उस के लिए इसने ऊना से 50 हजार रूपये निकाले तथा 50 हजार एक रिश्तेदार से लिए । एक लाख रूपय इसने अपने पास एक बैग मे रखे थे जो इसका पीछा एक गाडी शायद कर रही थी। जब यह गांव पालकवाह के पास पहुंचा तो उक्त गाडी से छः व्यक्ति एक दम उतर कर इसके सामने आ गये व इसकी बाईक रोक कर उसपर झपट पडे  व इसके एक लाख रूपय लेकर फरार हो गये । यह डर कर घर चला गया व फिर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई ।

    पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज करके कैमरो की मदद से गाडी का पता कर लिया है व पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश मे निकल चुकी है । पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफतार कर लेगी । थाना प्रभारी ने आम जनता से निवेदन किया है कि त्यौहारों के समय मार्किट मे ज्यादा भीड़ रहती है व एटीएम पर ज्यादा भीड रहती है जिसका फायदा अपराधी उठाते है । इस वारदात में भी अभी तक यही पाया जा रहा है कि शिकायतकर्ता की एटीएम के पास से ही रेकी की जा रही थी ।

  • 2 बसों की भीषण टक्कर, 5 की मौ’त, 60 लोग जख्मी

    2 बसों की भीषण टक्कर, 5 की मौ’त, 60 लोग जख्मी

    नई दिल्ली : तमिलनाडु में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। शनिवार की तड़के सुबह तिरुपत्तूर जिले में चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ जहां परिवहन निगम की एक बस और एक ओमनी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गयी इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है जबकि करीब 60 लोगों के जख्मी होने की जानकारी है जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुबह यह हादसा हुआ है

    घटना को लेकर बताया जा रहा है कि परिवहन निगम की एक बस और एक ओमनी बस की आमने-सामने टक्कर हुई है एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम की बस बेंगलुरु से चेन्नई जा रही थी वानीयंबाडी के पास चेट्टियाप्पनूर में अचानक यह बस एक प्राइवेट ओमनी बस से टकरा गयी शनिवार की सुबह करीब 4 बजे हुए इस हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी मृतकों में दोनों बसों के चालक भी शामिल हैं

  • पंजाबः 2 बाइकों की टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौ’त

    लुधियाना: दिवाली से पहले दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पायल-दोराहा रोड पर गांव शाहपुर के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जगवंत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव रोहणो कलां थाना सदर खन्ना जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाते हुए मृतक के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि वह अपने साले के लड़के गुरमुख सिंह को मिलने के लिए गांव आया था, जहां उसका लड़का जगवंत सिंह भी आ गया। वापसी के समय वह अपने साले के लड़के के मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव रोहणो कलां के लिए चल पड़ा, जबकि उसका बेटा जगवंत सिंह अपने मोटरसाइकिल पर वापिस जा रहा था।

    जब उसका लड़का जगवंत सिंह गांव शाहपुर स्थित भट्ठे पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल के चालक ने उसके बेटे को बड़ी लापरवाही से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि उसका बेटा मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गया और सिर व माथे पर चोट लगने के कारण  गंभीर रूप से घायल हो गया।  घायल जगवंत सिंह को तुरंत दोराहा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे अपोलो अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया। बाद में लुधियाना पहुंचने पर डॉक्टर ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया।  इस घटना को लेकर पायल पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पुलिस ने 2 करोड़ के नकली नोट किए बरामद

    नई दिल्ली :  जोधपुर में पुलिस 2 करोड रुपए की नकली करेंसी पकड़ी गई है। पकड़े गए नोट 500 की शक्ल में है और एक ही सीरीज के बताए जा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने एक शक्स को इस मामले में पकड़ा है। साथ ही 1 कार व भारी मात्रा में नकली नोट को जब्त किए हैं। जोधपुर के शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक कार से लगभग 2 करोड़ रुपए की नकली करेंसी मिली है। इस संबंध में पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

    शुरुआती जांच में यह सभी नॉट फेक करेंसी के रूप में पाए गए हैं, जो एक ही सीरीज के हैं। सूचना पर कार से करीब 2 करोड़ का कैश जब्त किया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और एक युवक को पकड़ा है। युवक नागौर जिले का निवासी बताया गया है। कार व कैश के साथ मिले आरोपी हनवंत से पूछताछ की जा रही है ।