Blog

  • बंगाणा के सुशील शर्मा लगातार तीसरी बार जालंधर भाजपा के अध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा की पंचायत मुच्छाली के गांव ठंडी खुई घड़ोह निवासी सुशील शर्मा जालंधर भाजपा शहरी के तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। जालंधर में शहरी जिला भाजपा के तहत चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले सुशील जालंधर भाजपा के पहले नेता हैं। इससे पहले किसी भी व्यक्ति को लगातार तीन बार यह जिम्मेदारी नहीं मिली है।
    41 वर्षीय सुशील की इस उपलब्धि से गाव में खुशी की लहर है। पिता जगदीश शर्मा व माता गुरप्यारी शर्मा के घर जन्मे सुशील बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे हैं। हिमाचली मूल के सुशील शर्मा 1995 से 2008 तक अखिल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य किया। विद्यार्थी परिषद में प्रदेश मंत्री जैसे मुख्य दायित्व पर रहे सुशील शर्मा जी भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री का भी दायित्व निभा चुके हैं। विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े होने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें जालंधर नगर निगम के वार्ड नंबर दो से अपना प्रत्याशी घोषित किया था।
    पार्षद का चुनाव जीतने के बाद उन्हें नगर निगम जालंधर के विपक्ष दल के उप नेता के रूप में चयनित किया था। सुशील शर्मा डबल एमए तथा एलएलबी हैं तथा उन्होंने राजनीति में भी एक अलग पहचान बनाई है। एडवोकेट सुशील कुमार शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2024 में भाजपा को फिर सत्ता में लाना है। जालंधर की कालिया कालोनी के रहने वाले 41 साल के सुशील शर्मा विद्यार्थी जीवन में ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे और 1995 से लेकर 2011 तक विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री, प्रदेश कार्यालय मंत्री, प्रदेश सह-मंत्री और प्रदेश मंत्री का दायित्व बखूबी निभाया। 2007 से 2011 तक वह विद्यार्थी परिषद के जालंधर विभाग प्रमुख रहे। 2011 में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निभाया।
  • पंजाबः आप पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी, अब ज्वाइंट सैकेटरी ने दिया इस्तीफा 

    अमृतसरः पंजाब में आप पार्टी में लगातार इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे लोपोके से आप पार्टी के नेता प्रीतम सिंह लोपोके ने पार्टी द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ देर बाद अब इस हलके से जिला यूथ ज्वाइंट सैकेटरी दविंदर सिहं लोपोके ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि पार्टी की नीतियों से दुखी होकर उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।

    इस मौके पर जानकारी देते हुए दविंदर सिंह औलख लोपोके ने बताया कि वह 2018 से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पार्टी की जीत के लिए दिन-रात मेहनत की। उनका आरोप है कि अब आप पार्टी ने उनका ही नहीं बल्कि हर वालंटियर का मजाक बना दिया है।’ जिसको लेकर वह जिला देहात अध्यक्ष से भी मिला, लेकिन उन्होंने भी कोई समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजासांसी विधानसभा क्षेत्र में भाई-भतीजावाद की राजनीति चल रही है। पुराने कार्यकर्ताओं को ज्यादा महत्व नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने पार्टी की नीतियों से दुखी होकर अपने पद से इस्तीफा दिया है।

  • IndiGo की फ्लाइट में महिला को परोसे गए सैंडविच में रेंगता मिला कीड़ा, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली: इंडिगो फ्लाइट में सफर कर रही महिला को परोसे गए सैंडविच में रेंगता हुआ कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद एक महिला यात्री ने सोशल मीडिया पर अपना दुःखद अनुभव साझा किया और भोजन की गुणवत्ता तथा सेवा मानकों में कथित गिरावट के लिए किफायती विमान सेवा कंपनी की आलोचना की। दिल्ली की हेल्थ प्रोफेशन और डायटीशियन खुशबू गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दिखाया गया है कि 29 दिसंबर की सुबह दिल्ली से मुंबई की इंडिगो उड़ान के दौरान खरीदे गए वेज सैंडविच में उन्हें एक जीवित कीड़ा मिला।

    सोशल मीडिया पर खुशबू  नामक महिला ने असंतोष व्यक्त करते हुए आपबीती सुनाई और यात्री सुरक्षा तथा कल्याण के प्रति एयरलाइन की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया। उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, “यह जानने के बावजूद कि सैंडविच की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी… फ्लाइट अटेंडेंट ने अन्य यात्रियों को सैंडविच परोसना जारी रखा। वहां बच्चे, बुजुर्ग और अन्य यात्री थे… अगर किसी को संक्रमण हो गया होता तो?” उन्होंने दावा किया कि इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट को कीड़ा मिलने की सूचना देने के बावजूद उसकी प्रतिक्रिया ऐसी थी जैसे कोई बड़ी बात नहीं है। गुप्ता के अनुसार, फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान में खाद्य सुरक्षा के व्यापक मुद्दे को अनदेखा करते हुए केवल इतना कहा, “हम इसकी जगह कोई दूसरी चीज दे देंगे।” फ्लाइट अटेंडेंट ने गुप्ता को आश्वासन दिया कि मामला संबंधित विभाग के ध्यान में लाया जाएगा।

    इस बीच, एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि चालक दल ने संबंधित विशिष्ट सैंडविच की सेवा तुरंत बंद कर दी है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “हम दिल्ली से मुंबई की उड़ान 6ई 6107 पर अपने अनुभव के संबंध में हमारे एक ग्राहक द्वारा उठाई गई चिंता से अवगत हैं। हम बोर्ड पर खाद्य और पेय सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता पर जोर देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, जांच करने पर, हमारे दल ने संबंधित विशिष्ट सैंडविच की सेवा तुरंत बंद कर दी थी। मामले की फिलहाल गहन जांच की जा रही है और उचित सुधारात्मक कदम उठाए जाने को सुनिश्चित करने के लिए हम अपने कैटरर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा, यात्री को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं।

  • ऑटो चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार,देखें वीडियो

    हरियाणा : पंचकूला शहर में एक बार फिर एक दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो चालक ने ऑटो के अंदर एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर बच्ची को लहूलुहान हालत में जंगल में फेंक कर भाग गया। जिसके बाद बच्ची अपने घर पहुंची और पिता को सारी आप बीती सुनाई। उसके बाद उसका पिता दिव्यांग इंसाफ मांगने के लिए चौकी थानों के चक्कर काटता रहा पर किसी पुलिसकर्मी ने उसकी एक न सुनी। जिसके बाद दिव्यांग पिता अपनी बच्ची के साथ रात 1बजे महिला थाना पहुंचा। जहां पर उसकी मदद की गई। पंचकूला के महिला थाना की एसएचओ नेहा संधू ने उसी समय रात को 2 बजे महिला थाना में पहुची। जांच अधिकारी निर्दोष को उसी समय बुलाकर बच्ची का मेडिकल कराया गया और रातों-रात आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया। आरोपी की पहचान 23 साल के मुस्तकीम जो की सेक्टर 16 के गांव वुडनपर का निवासी है।

    दिव्यांग पिता ने बताया कि उसकी 2 बेटियां हैं। एक ही उम्र 12 साल है और दूसरी की उम्र 5 साल है। जो कि अपने बुआ के घर से सेक्टर 21 के गांव महेशपुर से अपने घर वापस आ रही थी कि रास्ते में औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो चालक ने उनको घर छोड़ने के लिए कहा, पर दोनों बहनों ने मना कर दिया। जिसके बाद जबरदस्ती ऑटो पर बिठाकर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और चाकू से मारने की धमकी भी दी और पेट्रोल पंप के पास जंगलों के पास बच्ची को फेंक कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित के पिता ने कहा कि महिला थाने पंचकूला गए जहां पर हम मुंशी से मिले और मुंशी ने तुरंत वहां की एसएचओ नेहा संधू को फोन किया और मौके पर नेहा संधू महिला थाना पहुंची। वहां पर जांच अधिकारी निर्दोष को बुलाया और वहां से टीम ने तुरंत बच्ची का मेडिकल करवाने के लिए सेक्टर 6 भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए तुरंत बुधनपुर रवाना हो गए और सुबह करीब 6 बजे आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर लिया।

  • पंजाबः इस इलाके में चीता दिखने से दहशत का माहौल, पुलिस-वन विभाग ने शुरू की तलाश

    कोटकपूराः गांव बीड़ सिखांवाला के रिहायशी क्षेत्र में चीता दिखाई देने के बाद से दशहत का माहौल बन गया है। चीते की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। जिसके बाद घटना की सूचना वन विभाग व पुलिस की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर ने वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची और उन्होंने सर्च अभियान शुरू कर दिया।

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को गांव के लोगों को चीता जैसा एक जानवर दिखाई दिया जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। चीते के होने की आशंका के बाद पुलिस व वन विभाग को सूचित किया गया। जिसके बाद आज दोपहर करीब 12 बजे डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल की अगुवाई में पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच का काम शुरू किया गया। जानवर के पैरों के निशान जांचने के बाद उसके चीता होने की ही प्रबल संभावना लग रही है जिसके बाद पुलिस व वन विभाग ने क्षेत्र में सर्च शुरू कर दी है।

    डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि पुलिस ने संबंधित विभाग को साथ लेकर सर्च शुरू कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि वह रात से समय पैदल व दो पहिया वाहन पर निकलने से गुरेज करें। वन गार्ड गुरप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें गांव के सरपंच से चीते की तस्वीर कैद होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनकी टीम द्वारा पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच से चीता होने की संभावना लग रही है और विभाग द्वारा उसे रेस्कयू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भी लोगों को चौकस रहने की अपील की है।

    ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव जंगली क्षेत्र से सटा हुआ है जिसके कारण अक्सर ही जंगली सूअरों समेत अन्य जानवर आ जाते है और उनकी फसलों का भी नुक्सान होता है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से भी जंगली जानवरों से उनके बचाव के लिए ठोस कदम उठाने और उन्हें पहल के आधार पर हथियारों के लाइसेंस देने की मांग रखी है।

  • जालंधर में खुला पंजाब का पहला FTV BAR CLUB, देखें तस्वीरे

    New Year की पार्टी से होगी क्लब की प्री लॉन्चिंग : नारंग ब्रदर्स 

    जालंधर, ENS: महानगर में पंजाब के पहले  इंटरनेशनल क्लब की प्री लॉन्चिंग कल नए साल के दिन की जा रही है। जिसकी जानकारी  देते हुए क्लब के संचालक नारंग ब्रदर्स ने बताया कि जालंधर दोआबा की एक मेट्रो सिटी बन चूका है। जिसमे कई तरह के व्यवसाय फल फूल रहे है। इसीलिए वह शहर वासियो को एक इंटरनेशनल नाईट क्लबिंग का अनुभव करवाने के लिए पेरिस के मशहूर फैशन टीवी ग्रुप के ftv bar club को महानगर में लेकर आए है। 

    वैसे तो महानगर में कई नाईट क्लब है , लेकिन शहर के आउटर पर एक नाईट क्लब की कमी थी , जिसे नारंग ब्रदर्स की सोच ने पूरा कर दिया। यह क्लब जी.टी रोड परागपुर नारंग सुक्वेर में खोला गया है। प्रेस वार्ता के दौरान पारस नारंग , हेमंत नारंग और धैर्य नारंग ने बताया कि क्लब की लॉन्चिंग जनवरी के पहले हफ्ते की जाएगी , जिसमे  फैशन टीवी ग्रुप के सदस्य हिस्सा लेंगे। लेकिन नए साल के मद्देनजर कल एक पार्टी रखकर क्लब की प्री लॉचिंग की जा रही है। इस पार्टी में शहर वासी सेलिब्रिटी DJ की धुनों पर थिरकेगे और साथ ही मशहूर RJ और एंकर द्वारा लोगो का मनोरंजन भी किया जायेगा।

    नारंग ब्रदर्स को पिछले 3 सालो से फ़ूड इंडस्ट्री का अनुभव भी है। इस क्लब में नए साल की पार्टी के लिए शहर वासियो का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। तभी तो पार्टी की बुकिंग लगभग फुल होने वाली है।

    धैर्य नारंग ने बताया कि यह शहर में सबसे उत्साहित, इंस्टाग्राम-योग्य स्थानों में से एक साबित होगा। जो वस्त्र, फैशन और निश्चित रूप से उच्च जीवन से प्रेरित है। हीरे का लोगो एलईडी में लकड़ी की दीवारों को सजाता है और रात के कामुक आकर्षण में मंद रोशनी की धुन, इस क्लब को जालंधर में सबसे अच्छे बार लाउंज स्थानों में से एक बनाती है। भव्य भोजन क्षेत्र में लोग सेलिब्रिटी शेफ द्वारा पकाए गए  व्यंजनो का भी लुफ्त उठाएगे।

  • जालंधरः लूट और चोरी की वारदातों में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग मामलों में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आकाश शर्मा निवासी लावां मोहल्ला, सन्नी उर्फ चिट्टा निवासी धन्नोवाली, शक्ति शर्मा निवासी मंदिर वाली गली दकोहा और दीपक शर्मा निवासी मंदिर वाली गली दकोहा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने बताया कि थाना 1 के प्रभारी सुखबीर सिंह के एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर गुलाब देवी रोड़ पर तैनात थे। जहां उन्होंने आकाश को बिना नंबरी बाइक के साथ काबू किया। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अपने 2 अन्य साथियों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

    इसी तरह थाना रामामंडी के प्रभारी रविंदर कुमार की टीम के चौंकी इंचार्ज मदन सिंह ने चोर गिरोह के 3 साथियों को काबू करके उनके कब्जे से 2 बाइक बरामद किए है। जिसमें पुलिस ने सन्नी, शक्ति और दीपक शर्मा को काबू किया है। ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बढ़ रही वारदातों पर नकेल कसने के लिए उन्होंने अलग अलग टीमों का गठन किया है। जिसके चलते क्राइम की वारदात पर नकेल कसी जाए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਭਰ ਠੰਡ ਵਿੱਚ ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਪਾਰਕ ਪਾਰਕ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਹਨ ਕਿ ਜੋ ਮੁਲਾਜਮ ਪਿਛਲੇ 15 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਠੇਕੇ ਉੱਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਓਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਤੋਂ ਠੇਕਾ ਭਰਤੀ ਬੰਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਆਊਟ ਸੋਰਸ ਭਰਤੀ ਵੀ ਬੰਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਓਹਨਾ ਨਾਲ ਬੈਠ ਕੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦੇਵੇ ਅਤੇ ਓਹਨਾ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸੁਣ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਪੁਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਆਉਂਦੇ ਸਮੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः केंद्रिय मंत्री को छोड़कर रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, मचा हड़कंप

    फगवाड़ाः अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को आज अमृसर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जहां लोगों में भारी उत्साह देखा गया, वहीं भाजपा और आप पार्टी में क्रेडिट वार छिड़ गई। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन में केंद्रिय मंत्री सोमप्रकाश सफर कर रहे थे। जालंधर में फूलों से स्वागत किया गया। जालंधर से रवाना होने के बाद जब ट्रेन फगवाड़ा पहुंची तो केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश खुद बैठे हुए थे। जब फगवाड़ा स्टेशन पर उतरकर वह मंच पर आए।

    इस दौरान वह लोगों को संबोधन कर रहे थे , तभी वंदे भारत फगवाड़ा पर ही केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को छोड़कर आगे के लिए रवाना हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री तुरंत अपनी गाड़ी में सवार होकर ट्रेन को पकड़ने के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी गोराया स्टेशन पर रोकी गई। केंद्रीय मंत्री को 27 मिनट गोराया रेलवे स्टेशन पर पहुँचने में लगे । जहां 1 मिनट के लिए वंदे भारत ट्रेन  रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। जहां से केंद्रीय मंत्री दोबारा से ट्रेन में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।

  • पंजाब : पूर्व MLA को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, देखें वीडियो

    पठानकोट : पंजाब सरकार की ओर से अवैध माइनिंग के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है, इसी कड़ी के तहत कल पंजाब पुलिस और माइनिंग विभाग की ओर से सन्युक्त कारवाई करते हुए भोआ विधानसभा के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर अदालत के बाहर जोगिंदरपाल के समर्थकों को काफी भीड़ देखने को मिली जो कि जोगिंदरपाल के हक में नारे लगा रहे थे व पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जता रहे थे।

    पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को माननीय अदालत में पेश किया गया। जिसके संबंधी जानकारी देते हुए उनके वकील नरेंद्र कुमार ने बताया कि थाना तारागढ़ पुलिस की ओर से उन पर अवैध माइनिंग और पुलिस के साथ बदसलुकी करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।माननीय अदालत ने पेशी के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायक हिरासत में भेज दिया गया है।