Blog

  • पंजाबः सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन पर पुलिस की दबिश

    लुधियानाः खन्ना नगर में मंगलवार की तड़के करीब 6 बजे भारी पुलिस बल ने खन्ना रेलवे स्टेशन पर दबिश दी। इसकी अगुआई एआईजी (एडमिन) पंजाब हरप्रीत सिंह कर रहे थे। इस औचक दौरे के दौरान पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान कुछ यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई। डीएसपी खन्ना राजेश शर्मा, एसएचओ सिटी हेमन्त मल्होत्रा और एएचओ सिटी 2 गुरमीत सिंह भी टीम में शामिल थे। इसके साथ ही एआईजी ने लाला सरकरू मल सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का भी मुयायना किया। उन्होंने वहां दी जारी सुरक्षा की समीक्षा की। इसके साथ ही वे दोराहा तरफ रवाना हो गए। वहां भी उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

    एआईजी हरप्रीत सिंह ने इसके बाद खन्ना में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व खास लोगों की सुरक्षा का नही जायजा लिया। उन्होंने चेक किया कि क्या उन्हें दिए गए सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं ? वे कुछ देर के लिए सिटी थाना में भी रुके। डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि डीजीपी के निर्देश में एआईजी हरप्रीत सिंह की अगुआई में यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा चेकिंग के दौरान खन्ना के एक शिवसेना नेता का सुरक्षाकर्मी ड्यूटी से गायब मिला। बताते हैं कि वह बिना विभाग को बताए छुट्टी पर गया था। इस दौरान वह अपना हथियार भी जमा करवा कर नहीं गया। डीएसपी राजेश शर्मा ने स्वीकार किया कि लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच की जा रही।

  • सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    काबुलः अफगानिस्तान के काबुल में मंगलवार (21 नवंबर) को 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप आज सुबह तड़के 3 बजकर 14 मिनट में आया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की मुताबिक भूकंप के केंद्र की गहराई जमीन के 73 किमी नीचे बताई जा रही है। बता दें कि फिलहाल भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अफगानिस्तान में हाल के समय में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी। इसमें करीब 2500 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया था। ये भूकंप पिछले महीने अक्टूबर के शुरुआती दिनों में आया था। इस दौरान लगभग 9 हजार लोग घायल भी हो गए थे।

    इसी महीने यानी 15 नवंबर को अफगानिस्तान के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी। हालांकि, कई लोग भूकंप के झटके को महसूस करने के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से घर से भागकर बाहर की ओर आ गए थे। बता दें कि भूकंप के वक्त हमें किसी खुले सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए। वहीं 11 नवंबर को भी पाकिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

  • आज का राशिफल, 21 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 21 नवंबर 2023

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज अक्षय नवमी का व्रत किया जायेगा। आज रात 8 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, वैसे शतभिषा एक पंचक नक्षत्र है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 


    मेष- मेष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं । मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे । दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा।

    वृष- वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिये दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

    मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिये कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

    कर्क- कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नये-नये आडीयाज़ आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है।

    सिंह- सिंह राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

    कन्या- कन्या राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरुर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

    तुला- तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा । लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

    धनु- धनु राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे।

    मकर- मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ- कुंभ राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।


    मीन- मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिये भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

  • सड़क सुरक्षा जानकारी एवं मार्ग दर्शिका तथा सड़क सुरक्षा चिन्ह व संकेतावली को किया लांच

    परिवहन विभाग द्वारा 20 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान


    दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार देगी 5 हजार रुपए- उपमुख्यमंत्री


    ऊना/ सुशील पंडित: सड़क दुर्घटनाओं के प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग अपनी जान गंवा देते हैं जिसकी मुख्य वजह मानवीय भूल के साथ साथ मानवीय लापरवाही भी है। इसलिए आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के वारे में जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 20 से 30 नवंबर 2023 तक चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य निकट भविष्य में सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाना है ताकि हिमाचल प्रदेश को दुर्घटना मुक्त राज्य बनाया जा सके। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा के गांव बाथू में सड़क सुरक्षा के बिषय में जागरूकता अभियान के शुभारंभ अवसर पर दी।


    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 3000 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं तथा पुलिस विभाग से जुड़ी कानूनी जटिलताओं के चलते लोग दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से बचते हैं इसलिए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे तथा उसके खिलाफ पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा।


    उन्होंने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से सरकार द्वारा ई वाहनों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा तथा खरीदे वाहन को अगले 4 वर्ष की निश्चित अवधि के लिए सरकार 50 से 70 हजार रुपए (वाहन के आकार व क्षमता के अनुसार) तक के मासिक किराए पर लिया जाएगा तथा उनका उपयोग सरकार के विभिन्न विभागों में नकारा हो रहे वाहनों के स्थान पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रक ऑपरेटरों की मांग पर प्रदेश सरकार ने ट्रकों की देय राशि को आगामी 31 मार्च तक बिना ब्याज व जुर्माना के लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार ने सभी प्रकार के वाहनों के टैक्स में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है तथा पूर्व निर्धारित दरों पर ही सभी प्रकार के वाहनों का टैक्स वसूल किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा एआरटीओ तथा पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल द्वारा किए जाने वाले चालानो को मौके पर ही भुगतने के लिए अधिकृत कर दिया है ताकि लोगों को चालान भुगतने के लिए कोर्ट के चक्कर न काटने पड़े।


    उपमुख्यमंत्री ने इससे पूर्व वाहन धारकों व चालकों के लिए सड़क सुरक्षा चिन्ह व संकेतवली तथा सड़क सुरक्षा जानकारी एवं मार्गदर्शिका संकेतवली नामक दो पुस्तकों के अलावा विभिन्न सड़क सुरक्षा विषयों पर आधारित चार प्रकार की विवरण पुस्तिका और सात पंफलेटस, 2022 के दुर्घटना ब्यूरो की एक पुस्तिका तथा नेक व्यक्ति व स्वर्णिम घंटा बिषय पर आधारित बन बोर्ड का विमोचन भी किया।
    10 दिवसीय अभियान के दौरान किया जाएगा लोगों को जागरूक


    उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर को मदिरा व अन्य मादक पदार्थों का सेवन करके गाड़ी न चलाने हेतू जागरूक किया जाएगा। 21 नवम्बर को बस चालकों व परिचालकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।


    22 नवम्बर को नए चालकों को तथा 23 नवम्बर को स्कूल बसों में कार्यरत चालकों व परिचालकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। 24 नवम्बर को जनरल एनफोर्समेंट एक्टिविटि व 25 नवम्बर को सड़क सुरक्षा चिन्हों की जानकारी और उनके अर्थ के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


    26 नवम्बर को सीट बेल्ट व हेल्मेंट की अनिवार्यता व गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। 27 नवम्बर को पुलिस विभाग द्वारा बसों व मालवाहक गाडियों में ओवर लोडिंग के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगा। 28 नवम्बर को नेक व्यक्ति (गुड समारटीयन) व स्वर्णिम घंटा (गोल्डन हावर) के बारे में जागरूकता अभियान चलाएगा।


    29 नवम्बर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों व कालेजों के छात्रों को स्थानीय थाना प्रभारियों की देखरेख में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। 30 नवम्बर को ओवर स्पीडिंग, मोटर वाहन अधिनियम व नियमों के उल्लंघन के बारे में व किशोरों द्वारा ड्राईविंग न करने के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


    इस विशेष अभियान के दौरान जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी स्तर पर और अपने-अपने जिलों में पुलिस, लोकनिर्माण विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य विभागों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियां करेगा। इसके अतिरिक्त सभी जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अपने जिलों के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के अनुदेशकों व उनके प्रशिक्षुओं को भी जागरूक करेंगे साथ ही मोटर वाहन डीलर्स को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा।


    इन दौरान शिक्षा विभाग 139 कॉलेजों व 1978 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतू विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा जैसे सड़क सुरक्षा पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, व स्लोगन रॉईटिंग प्रतियोगिता आदि।


    अभियान के दौरान स्वास्थय विभाग ट्रॉमाकेयर, (ज्तंनउं ब्तम) एमरजैसी रिसपांस की ट्रैनिंग डॉक्टर, पैरामैडिक व स्टॉफ नर्सों को दी जाएगी ताकि वह सड़क दुर्घटना पीडितों को समय रहते अच्छा उपचार दे सकें। यह कार्यशाला सी० एम० ओ० द्वारा जिला स्तर पर की जाएगी।


    लोक निर्माण विभाग द्वारा खंण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियर, आर्कीटेक्ट व सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदारों को सड़क निर्माण हेतू जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यमों से भी सड़क सुरक्षा बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।


    उन्होंने बताया कि सभी जिला उपायुक्त 28 नवंबर को सड़क दुर्घटनाओं व सड़क सुरक्षा जागरूकता की समीक्षा बैठक करेंगे तथा अपने अपने जिलों में सड़क दुघर्टनाओं के कारणों व रोकथाम के लिए इंजिनियरिंग, एनफोर्समेंट व अन्य विकल्पों पर चर्चा करने के उपरांत आवश्यक सुझावों को परिवहन विभाग के सड़क प्रकोष्ठ को भेजेंगे।


    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, पवन ठाकुर व सतीश बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कांग्रेस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, हरोली ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ग्राम पंचायत बाथू की प्रधान सुरेखा राना, हरोली ब्लॉक औधोगिक संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल, मैहतपुर औधोगिक संघ के अध्यक्ष सी एस कपूर, हिमाचल दवा उत्पादक संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा उधोग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (सड़क सुरक्षा) नरेश ठाकुर व उपनिदेशक ओंकार सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा सहित अनेक अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित थे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਹੌਜ਼ਰੀ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਨਣ DMC ਪਹੁੰਚੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ, ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਜ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅਗਵਾ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਚ ਗੋਲੀਆਂ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਕੱਪੜਾ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਨਣ ਲਈ  ਡੀਐਮਸੀ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਪੁਜੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਬਾਦਲ ਨੇ ਸੂਬੇ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ ਵੀ ਚੁਕੇ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਨਾਂਅ ਦੀ ਕੋਈ ਚੀਜ਼ ਨਹੀਂ ਹੈ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਦਾ ਮਾੜਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਗੈਂਗਸਟਰ ਫੈਸਲਾ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਕਿਸ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕੀ ਕਰਨਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਕਿੰਨੀ ਫਰੋਤੀ ਮੰਗਣੀ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਲੁਧਿਆਣੇ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਟੇਜਾਂ ਤੇ ਭੰਗੜੇ ਪਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਲੁਧਿਆਣੇ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਪੂਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਸ਼ਰਮਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਵਪਾਰੀ ਦੂਜੇ ਸੂਬਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਿਵੇਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਸੋਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕੋਈ  ਫਿਕਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਮਗਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਡੀਜੇਪੀ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਮੁਖੀ ਹੋਣ ਦੇ ਨਾਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਫਿਕਰ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਹੁਣ ਛੋਟੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰਾਂ ਤੇ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਜਿਹੇ ਸਮੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ।

  •  पूजन के लिए हिमाचल पहुंचा श्रीराम जन्म भूमि का अक्षत कलश

    बददी पहुंचने पर अक्षत क्लश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

    बददी/ सचिन बैंसल: अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में रामजी के राज्याभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत अक्षत कलश आज हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बददी पहुंचा। राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण के निमित्त देश भर में अक्षत कलश देश के कोनों कोनों मेें पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विहिप के संागठनिक नेटवर्क के जरिए अक्षत पूजन कलश नालागढ़ जिला में भेजा है। इसके तहत इस अक्षत कलश को जिले के हर घर तक पहुंचाने की योजना रखी गई है। प्रत्येक परिवार तक पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। हर गांव व हर मोहल्ल में इस कार्यक्रम को भव्य रुप से आयोजित किया जाएगा। विहिप के प्रांत संस्कृति प्रमुख प्रेम प्रकाश शर्मा व बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान रामभक्त 22 जनवरी को सुबह 11 से 1 बजे के बीच अपने अपने स्थानों पर अनुष्ठान करेंगे व शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम करेंगे। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाएगा और प्रभु श्रीराम का गुणगान करेंगे। अपने आसपास गली मोहल्ले व सभी मंदिरों में अयोध्या जैसा आंनद उत्सव मनाने की तैयारी है। प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन के पहले उनका प्रसाद उन 62 करोड रामभक्तों तक पहुंचाने की तैयारी है जिन्होंने राम मंदिर के लिए किसी न किसी प्रकार से अपना सहयोग दिया था। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद (वि.हि.प) के 45 सांगठनिक प्रान्तों के विशेष पदाधिकारी चार नवंबर तक अयोध्या पहुंच गए थे और पांच नवंबर को वे अयोध्या से भगवान राम के प्रसाद के रूप में एक अक्षत कलश लेकर अपने प्रान्तों को रवाना हुए थे। उसी क्रम में आज 15 दिन बाद इस टीम ने हिमाचल में प्रवेश किया है। इस अक्षत प्रसाद को प्रांत से विभाग, विभाग से प्रखंड और अंतत: राम भक्तों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके माध्यम से देश के पांच लाख गांवों तक पहुं चकर सबको राम मंदिर के उद्घाटन के दिन पूजा-पाठ के जरिए उद्घाटन कार्यक्रम से जोडऩा है।  अक्षत कलश कार्यक्रम में शामिल विहिप कार्यकर्ताओं के पास उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भी होंगे। इसे क्षेत्र के गणमान्य लोगों को देकर उद्घाटन कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। चूंकि, उद्घाटन के दिन अयोध्या में भारी संख्या में लोगों के पहुँचने का अनुमान है, राम मंदिर ट्रस्ट और विहिप ने लोगों से अपील की है कि वे अयोध्या पहुंचने की बजाय अपने स्थानीय मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में ही सहभागिता करें।

    यह रहे उपस्थित-
    इस अवसर पर जिला संघचालक महेश कौशल, नगर कार्यवाह राहुल कुमार, सुंधाशु शर्मा, नगर परिषद के वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता, हिंदू जागरण मंच के ऋषि भारद्वाज, कुलवीर सिंह जमवाल, भारतीय मजदूर संघ जिला सह सचिव हरबंस, नगर संयोजक बजरंग दल कर्ण, जिला अध्यक्ष बीएचपी रोहित बातिश, अंकुर शर्मा,  हंसराज भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष लघु उद्योग संघ सत्तपाल जस्सल, बजरंग दल के संयोजक राजेश शर्मा, राम निवास गुप्ता, मनजीत सिंह, दीपक कुमार वर्मा, हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा श्रीकांत शर्मा, हिमुडा के अध्यक्ष मनु शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य बीजेपी कृष्ण कुमार कौशल, गौसेवा के नवीन कुमार सहित कई राम भक्त उपस्थित रहे।

  • जालंधर, अमृतसर के सीपी सहित कई जिलों के एसएसपी के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    DIG सवपन शर्मा बने जालंधर के सीपी

    जालंधर, ENS: पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जा रही है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर, लुधियाना, अमृतसर के सीपी सहित कई जिलों के एसएसपी के तबादले हुए है।  जिनमें जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल, अमृतसर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नरों के साथ-साथ कई पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया हैं, जिनमें आई.पी.एस. बी. चंद्रशेखर, प्रवीन कुमार सिन्हा, नीरजा वोरूवुरु, नौनिहाल सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, निलभ किशोर, शिव कुमार, जसकरण सिंह व अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

    जालंधर कमिश्नरेट की कमान स्वपन शर्मा को, अमृतसर की कमान गुरप्रीत सिंह भुल्लर को और लुधियाना की कमान कुलदीप चाहल को सौंपी गई है। इसके इलावा होशियारपुर, पठानकोट, संगरूर , मलेरकोटला , मोगा , बठिंडा और रोपड़ के एसएसपी स्तर के तबादले किए गए है।   देखें लिस्ट

  • उगते सूरज को अर्घ देकर संपन्न किया छठ पूजा का व्रत

    छठी मैया से की सुख समृद्वि की कामना


    बददी/ सचिन बैंसल: छठ पूजा  के अंतिम दिन  व्रतधारियों ने पानी में खड़े होकर उगते  सूर्य को अर्घ्य देकर इस पूजा का सपंन्न किया।  पूर्वांचल के लोगों ने छठी माईया की अराधना कर सुख समृद्धि की कामना की।  बद्दी से बालद खड्‌ड, सरसा खड़्ड, चिकनी खड्‌ड व अन्य खड्‌डो व नालों में सुबह के समय छठी मईया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय उठा।  सूर्य को अर्ध्य देने के बाद 36 घंटे से चला आ रहा यह उपवास खोला गया।  


    बीबीएन में दो लाख से अधिक लोग पूर्वांचल क्षेत्र के रहते है। सभी लोग इस पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे थे।  सभी प्रकार के खाद्य वस्तुओं से सूर्य देवता और छठी माईया की अराधना की गई। इन लोगों का मानना है कि जिन लोगों के पास संतान नहीं होती है अगर व छठी मईया का विधिपूर्वक सच्चे मन से उपवास कर लेता है तो उसकी झोली माता भर देती है। मन्नत पूरी होने के बाद लोग उपवास करते है। बद्दी के मुन्ना सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ इस उपवास को किया। वहीं लव कौशल ने भी अपनी पत्नी के साथ छठी मईया का पूजा की।  बद्दी के वार्ड दो में रहने वाले विकास नंदन ने नंगे पांव घर से दीप जला कर घाट तक गए और छठी मईया की आराधना की।


    पूर्वांचल जन कल्याण समिति के प्रवक्ता परमहंस दिवेदी, पिंटू सिहं, सत्या पांडे  ने बताया कि  रविवार की रात्रि को  सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें तनु प्रियंका, आशु तोष यादव, आकाश बाबा, धीरज पांडे, रामाशीष बागी, अंकिता मिश्रा व गोलू ने छठी मईया के भजन सुनाए और  ठंड के बावजूद भी रात भर लोग जमा रहे और भजनों का आनंद लेते रहे।

  • विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलने पहुंचे बददी, देखें वीडियो

    भटियात क्षेत्र के लोगों ने किया जोरदार स्वागत


     बद्दी से जल्द ही चलेगी भटियात क्षेत्र को बस सेवा – कुलदीप सिंह पठानिया


    बद्दी में कार्यरत भटियात विधानसभा क्षेत्र के कर्मियों, कामगारों के साथ संवाद आयोजित


    बददी/ सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सोमवार को बद्दी पहुंचे जहां उनका मुख्य संसदीय सचिव व दुन विधायक चौधरी रामकुमार व कांग्रेस समर्थकों और कुलदीप सिंह पठानिया के विधानसभा क्षेत्र भटियात क्षेत्र के कामगारों ने भव्य स्वागत किया। भटियात क्षेत्र के कामगारो द्वारा कुलदीप सिंह पठानिया चौधरी रामकुमार को टोपी पर शॉल देकर सम्मानित किया गया। कुलदीप सिंह पठानिया ने  कहा कि हिमाचल में बेहतर रोज़गार सृजन, आर्थिक संसाधनों और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सभी राजनीतिक दलों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। 
    कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां संसाधन सीमित हैं। प्रदेश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तथा रोज़गार एवं स्वरोज़गार के क्षेत्र में व्यापक सम्भावनाओं के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
    उन्होंने कहा कि चम्बा ज़िला के भटियात विधानसभा क्षेत्र से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र एवं परवाणू तक प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा शीघ्र आरम्भ की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में मामला उच्च स्तर पर विचाराधीन है और औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश के अन्य ज़िलों से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ तक आवश्यकतानुसार बस सेवा आरम्भ करने की सम्भावनाएं तलाशनें के निर्देश दिए।  


    कुलदीप सिंह पठानिया ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों एवं कामगारों के व्हाट्सऐप ग्रुप में स्वास्थ्य एवं जल शक्ति विभाग सहित अन्य अधिकारियों के मोबाईल नम्बर जोड़ने के निर्देश दिए ताकि कामगारों की समस्याओं का शीघ्र निदान हो सके।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उद्योग और रोज़गार एक दूसरे के पूरक हैं तथा औद्योगिक क्षेत्रों में दक्षता के अनुसार हिमाचल के युवाओं को 70 प्रतिशत रोज़गार सुनिश्चित करना उद्योग जगत का उत्तरदायित्व है।
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रही है। रोज़गार सृजन के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुखाश्रय योजना से जहां बेसहारा को सहारा मिला है वहीं आपदा के प्रभावितों के लिए राहत पैकेज में क्रांतिकारी संशोधनों से ज़ख्मों पर मरहम लगा है।

    उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में कार्यरत कर्मचारियों और कामगारों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार सतत् क्रियाशील हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान सदैव प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रहेगी।  

    मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने दून विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक ऐसा ऑनलाईन पोर्टल आरम्भ किया जाना चाहिए जो प्रदेश के सभी रोज़गार और उप रोज़गार कार्यलयों से जुड़ा हो। इस पोर्टल पर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध रोज़गार की जानकारी होनी चाहिए ताकि युवाओं को बेहतर रोज़गार त्वरित उपलब्ध हो सके। उन्होंने हिमाचल के बीबीएन में कार्यरत युवाओं की सुविधा के लिए प्रत्येक ज़िले से बस सेवा आरम्भ करने की मांग की।
    उन्होंने कहा कि वह दून विधानसभा क्षेत्रों के उद्योगों में कार्यरत सभी की समस्याओं के निदान के लिए प्रतिबद्ध हैं।  

    इस अवसर पर भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंलुडा के प्रधान अनूप तथा खण्ड कांग्रेस समिति दून के अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

    नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, नगर परिषद बद्दी के पार्षद, नगर पंचायत चुआड़ी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र चारख, भटियात विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज प्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावल, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित जैन, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में कार्यरत भटियात विधानसभा क्षेत्र के कर्मियों के संघ के अध्यक्ष शेर सिंह, अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के कामगार एवं कर्मी उपस्थित थे।  

  • महाविद्यालय बंगाणा में निर्वाचन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्टता महाविद्यालय बंगाणा में निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा निर्वाचन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलेक्टरल लिटरेसी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। इस अवसर पर इलेक्टरल लिटरेसी क्लब के कार्यकारिणी सदस्यों हेम लता और निखिल ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि जिसमें 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को वोट डालने के प्रति जागरूक किया गया ताकि वे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर कॉलेज के चुनावी साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी बलविंदर राणा राजेंद्र कुमार ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है यहां हर नागरिकों को मतदान के बारे में ज्ञान होना और उन्हें जागरूक करना अति आवश्यक है।निर्वाचक साक्षरता क्लब भावी एवं नये मतदाता को सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर देता है। निर्वाचक साक्षरता के लिये क्लब एक जीवंत हब के रूप में कार्य करता है और इससे युवा और भावी मतदाताओं में निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी की पहल होता है। इसके तहत विद्यार्थियों में क्षमता विकास के साथ उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के सभी प्रश्नों की जानकारी भी दी जाती है। और यही विद्यार्थी अपने-अपने एरिया में लोगों को मतदान के बारे में उसके महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा और प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन राजनीति विज्ञान विभाग के उपप्रधान इंदू, सचिव परीक्षा, आदि मौजूद रहे।