Blog

  • Punjab News: पूर्व CM चन्नी ने लिया बड़ा एक्शन, कई चेहरों को पार्टी से किया बाहर, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व CM चन्नी ने लिया बड़ा एक्शन, कई चेहरों को पार्टी से किया बाहर, देखें वीडियो

    मोरिंडाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी में पहले से घमासान मचा हुआ है। जहां पूर्व सीएम व जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी के फैसले से नाराज चल रहे है और सासंद चन्नी गुट व पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विवाद को लेकर कांग्रेस हाईकमान में लगातार मीटिंग हो रही है। इसी बीच सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कई दिग्गजों को पार्टी से बाहर कर दिया है। मीडिया को जानकारी देते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि हाल ही में हुए चुनावों में कई लीडरों ने कांग्रेस में रहकर पार्टी विरोधी काम किया है।

    जिसमें रत्नगढ़ के रंजोत सिंह ज्योति और विक्रम बगा ने पार्टी में रहकर और अपने उम्मीदवारों को चुनाव में खड़ा करके विरोधी पार्टियों की मदद की है। ऐसे में आज कांग्रेस कमेटी ने फैसला किया है कि इन दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला जाए। जिसके चलते अब पार्टी ने दोनों को बाहर कर दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी नेे कहा कि अब दोनों नेताओं का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहाकि जिन लोगों ने विरोध किया है उन्हें भी पार्टी के भीतर नहीं आने दिया जाएगा।

  • जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से तबाही, 13 लोगों की मौत, कई लापता

    जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से तबाही, 13 लोगों की मौत, कई लापता

    जम्मूः जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में रविवार को मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत होने की सूचना है जबकि 7 लोग लापता है। प्रशासन अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा तबाही पुंछ में हुई। लगातार बारिश और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे रहे। नदियों और नालों के उफान पर आने तथा तटबंधों के टूटने से कई वाहन बह गए। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

    उधर, दिल्ली गए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपना दौरा बीच में ही समाप्त कर दोपहर में जम्मू लौटने का निर्णय लिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बारिश और बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली।

    अधिकारियों ने बताया कि सुरनकोट के लोअर मुराह गांव में मूसलाधार बारिश के कारण तड़के भूस्खलन की चपेट में एक मकान आ गया, जिससे आठ लोग मलबे में दब गए। बचाव दल को पांच लोगों के शव मिले, जबकि शेष की तलाश जारी है।

  • Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    होशियापुरः गढ़शंकर में नंगल रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक साइकिल सवार नंगल रोड से शहर की ओर जा रहा था, तभी रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में उसकी मौक पर ही मौत हो गई।

    मृतक साइकिल सवार की पहचान सगली राम के बेटे कश्मीरी लाल निवासी संतोख नगर, गढ़शंकर के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ज़ब्त कर लिया है और मृतक के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

  • जंतर-मंतर पर भीड़ बेकाबू, पुलिस का लाठीचार्ज, दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता, देखें वीडियो

    जंतर-मंतर पर भीड़ बेकाबू, पुलिस का लाठीचार्ज, दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के पहले पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दे रही है। जंतर-मंतर पर भारी भीड़ मौजूद है।

    लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था, लेकिन बैरिकेडिंग की वजह से दे हो रही है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। पुलिस का कहना है कि मार्च की परमिशन नहीं दी है।

    उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी हैं। पहली सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरी- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

     

  • Punjab News: DS व SSP की कोठी के पास बने मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे प्रवासियों के विरोध में नारे

    Punjab News: DS व SSP की कोठी के पास बने मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे प्रवासियों के विरोध में नारे

    बठिंडाः जिले में एसएसपी एवं डीसी की कोठी के पास बने मिनी सचिवालय की दीवारों पर अज्ञात लोगों ने प्रवासियों के विरोध में नारे लिख दिए। यह नारे चार नंबर गेट से लेकर आगे दीवारों तक चार जगहों पर लिखे हुए पाए गए थे। इस से पहले करीब एक साल पहले भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस दीवार पर खालिस्तान के नारे लिख दिए थे। जब इस बारे में प्रशासन को पता चला तो नारों पर कालिख पोत दी गई।

    सचिवालय के पास काम करने वाले लोगों ने बताया कि शरारती अंसरों ने आधी रात को प्रवासी लोगों के खिलाफ नारे लिख दिए थे। सचिवालय में लोगों के आने जाने की संख्या कम थी, जिस कारण प्रशासन को भी इस बारे में देरी से पता चला। लोग बताते हैं कि जब प्रशासन को जैसी ही पता चला तो उसी वक्त कर्मियों द्वारा नारों पर कालिख पोत दी गई।

  • बेअदबी और बहिबल कलां केस: 11 बजे SIT के सामने पेश होंगे सुखबीर सिंह बादल

    बेअदबी और बहिबल कलां केस: 11 बजे SIT के सामने पेश होंगे सुखबीर सिंह बादल

    चंडीगढ़ः शिअद के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सोमवार सुबह 11 बजे सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश होंगे। एसआईटी उन्हें 2015 के बेअदबी और बहिबल कलां गोलीकांड मामलों की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

    पुलिस ने सेक्टर-32 में बैरिकेडिंग कर दी है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचने लगे हैं। एसआईटी ने हाल ही में सुखबीर सिंह बादल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। यह एसआईटी 2015 के बेअदबी मामलों और बहिबल कलां गोलीकांड की जांच कर रही है।

    सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के हालिया बयान के बाद एसआईटी ने इस मामले में पूछताछ की प्रक्रिया तेज की है। जांच टीम का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी हरजीत सिंह कर रहे हैं।

  • Punjab News: सावन महीने की हुई शुरुआत, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर, देखें वीडियो

    Punjab News: सावन महीने की हुई शुरुआत, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर, देखें वीडियो

    रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न, भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

    अमृतसरः मजीठा रोड स्थित श्री गोपाल मंदिर में सावन महीने के पहले सोमवार के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। बड़ी संख्या में आए भक्तों ने भगवान शिव के शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करते हुए सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए अरदास की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और पहले सोमवार का विशेष महत्व है। इस मौके पर महामृत्युंजय जाप, सावन महात्मा की कथा और विशेष पूजा-अर्चना भी करवाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। मंदिर के पंडित राम निवास ने बताया कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान शिव ने लोक-कल्याण के लिए अपने कंठ में धारण किया था। इसलिए इस महीने रुद्राभिषेक, जल अभिषेक और यज्ञ-पूजन करने से भक्तों की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि समुद्र मंथन के बाद देवताओं द्वारा दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से भगवान शिव का अभिषेक किया गया था, जिससे रुद्राभिषेक की परंपरा शुरू हुई। इस दौरान श्री गोपाल मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तुल्ली ने बताया कि सावन महीने के दौरान मंदिर में चार विशेष रुद्राभिषेक कराए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मंदिर समिति से संपर्क कर इन धार्मिक आयोजनों में भाग लें और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • Jalandhar News: सड़क हादसे में घायल युवती के मसीहा बनें केंद्रिय पासवान, रुकवाया काफिला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सड़क हादसे में घायल युवती के मसीहा बनें केंद्रिय पासवान, रुकवाया काफिला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने और अरदास करने के बाद वह जालंधर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें रास्ते में एक सड़क हादसा दिखाई दिया, जिसमें एक युवती घायल हो गई थी। घायल युवती को देखकर चिराग पासवान ने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली और बिना देरी किए युवती को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। उनके स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने घायल युवती को सावधानी से वाहन में बैठाया और समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
    उन्होंने अपनी यात्रा आगे बढ़ाने से पहले यह सुनिश्चित किया कि उसे तुरंत चिकित्सा सहायता मिले। यह घटना जालंधर से करीब 10-15 किलोमीटर पहले डेरा सचखंड बल्लां के पास हुई। इस पूरी घटना का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री खुद मौके के हालात का जायजा लेते हैं। घायल युवती को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के निर्देश देते हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि राजनीति से अलग हटकर जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना एक सराहनीय पहल है। लोग चिराग पासवान के इस व्यवहार की प्रशंसा करते हुए इसे संवेदनशील और जिम्मेदार कदम बता रहे हैं। वायरल वीडियो पर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग उनके फैसले की सराहना कर रहे हैं।      
  • Spain vs Argentina: फेरान टोरेस के गोल से स्पेन ने रचा इतिहास, बना फुटबॉल विश्व चैंपियन

    Spain vs Argentina: फेरान टोरेस के गोल से स्पेन ने रचा इतिहास, बना फुटबॉल विश्व चैंपियन

    ईस्ट रदरफोर्डः फुटबॉल विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में फेरान टोरेस के निर्णायक गोल ने स्पेन को दूसरा विश्व कप खिताब दिलाया, जबकि लियोनेल मेस्सी का लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।

    पूरे टूर्नामेंट में शानदार रक्षण करने वाली स्पेनिश टीम ने फाइनल में भी अर्जेंटीना को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन अतिरिक्त समय में स्थानापन्न खिलाड़ी फेरान ने शानदार शॉट लगाकर स्पेन को बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्तिनेज इस प्रयास को रोक नहीं सके।

    टोरेस 75वें मिनट में मैदान पर उतरे और अतिरिक्त समय में निको विलियम्स के हेडर से मिले पास को गोल में बदल दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि ये गोल मैंने नहीं, स्पेन के 4.7 करोड़ लोगों ने किया है।

    स्पेन ने पूरे विश्व कप में आठ मैचों के दौरान केवल एक गोल गंवाया और किसी भी विश्व चैंपियन द्वारा सबसे कम गोल खाने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही स्पेन लगातार 38 अंतरराष्ट्रीय मैचों से अपराजित है, जिसमें 29 जीत और नौ ड्रॉ शामिल हैं। यह किसी भी यूरोपीय टीम का सबसे लंबा अपराजेय अभियान है।

    39 वर्षीय लियोनेल मेस्सी पहले ही संकेत दे चुके थे कि यह उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है। फाइनल हारने के बाद उपविजेता पदक लेते समय उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि हमें दुख है, लेकिन स्पेन ने बेहतर खेल दिखाया। हमने पूरी कोशिश की और अपने देश के लिए सब कुछ दिया। फाइनल में स्पेन के मजबूत डिफेंस के सामने मेस्सी प्रभाव नहीं छोड़ सके और अर्जेंटीना पूरे मैच में एक भी बड़ा आक्रमण नहीं बना सकी।

  • शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों में मुरझाए चेहरे, रिलायंस के शेयरों में तेजी

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों में मुरझाए चेहरे, रिलायंस के शेयरों में तेजी

    नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 150 अंक टूट गया। सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 605.05 अंक यानी 0.77% गिरावट के साथ 77,546.40 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 149.70 अंक यानी 0.62% टूटकर 24,184.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

    पिछले सत्र में सेंसेक्स 964.58 अंक की तेजी के साथ 78,151.45 अंक पर बंद हुआ थी जबकि निफ्टी 261.55 अंक ऊपर 24,334.30 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच रुपये डॉलर के मुकाबले 0.1% की गिरावट के साथ 96.40 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.28 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर गिरावट के साथ खुले। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एनटीपीसी और एसबीआई के शेयरों में तेजी आई है। रिलायंस ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपना पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया था।