Blog

  • नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड से यातायात बाधित, सड़क पर गिरा मलबा, देखें वीडियो

    नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड से यातायात बाधित, सड़क पर गिरा मलबा, देखें वीडियो

    चंबा: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड, बादल फटने और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं चंबा में अलग-अलग जगहों से मामले सामने आए है। जहां चंबा पठानकोट नेशनल हाईवे पर दुर्गेठी नाडु में लैंडस्लाइड से यातायात बाधित हो गया। वहीं भटियात विधानसभा क्षेत्र के पनियाला में लाहडू-सिहुंता मुख्य मार्ग बंद हो गया है। पनियाला में काली माता मंदिर के पास हुए इस लैंडस्लाइड का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लैंडस्लाइड के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। वहीं, बारिश के चलते लाहडू-सिहुंता मुख्य मार्ग पर अभी भी लैंडस्लाइड के चलते मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में रास्ते से मलबा हटाने में काफी समय लगने वाला है। मौसम साफ होने पर ही इस मार्ग को बहाल किया जा सकेगा। गौरतलब है कि बीते दिनों भी चंबा में भारी लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं।

    मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हिमाचल में भारी बारिश को लेकर येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। चंबा जिले में 20 और 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 22 जुलाई को ऑरेंज और 23 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में 25 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है।

    मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 20 और 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट है, जबकि 23 जुलाई को ऑरेंज और 24 जुलाई तो येलो अलर्ट है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में लैंडस्लाइड, जमीन धंसने, फ्लैश फ्लड और जलभराव की संभावना है। वहीं, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने के आसार हैं। कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि और बागवानी भी प्रभावित हो सकती है।

     

  • Punjab News: मंदिर में व्यक्ति ने शिव मूर्ति से की तोड़फोड़, भागा आरोपी, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर में व्यक्ति ने शिव मूर्ति से की तोड़फोड़, भागा आरोपी, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः हरगोबिंद नगर स्थित ज्वंत विहार इलाके में स्थानीय मंदिर में बेअदबी का सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां देर रात एक अज्ञात शराबी व्यक्ति ने मंदिर में घुसकर न सिर्फ पवित्र मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की, बल्कि धार्मिक सामान चुराने का भी प्रयास किया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और हिंदू समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है,बल्कि शहर की शांति भंग करने की एक सोची-समझी साजिश है। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी मंदिर प्रधान सुभाष चंदर ने बताया कि रोजमर्रा की तरह रात के समय उनकी पत्नी सपना मंदिर के कपाट बंद करने गई थीं।

    जब वह अंदर दाखिल हुईं, तो वहां उन्होंने देखा कि एक शराबी व्यक्ति मंदिर के गर्भगृह में मौजूद है और वह भगवान शिव शंकर की मूर्ति को खंडित करने का प्रयास (तोड़फोड़) कर रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने मंदिर से भगवान की कुछ पवित्र तस्वीरें चुरा ली थीं और भगवान शिव का ‘डमरू’ भी अपने साथ ले जाने की फिराक में था। आरोपी को बेअदबी करता देख सपना ने बिना घबराए तुरंत जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और श्रद्धालु मौके की ओर दौड़े। लोगों की भीड़ को आता देख आरोपी घबरा गया और भागने लगा। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ भी लिया था, लेकिन वह हाथापाई कर अपना हाथ छुड़ाने में कामयाब रहा और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

    हालांकि, हड़बड़ी में आरोपी अपना एक बैग वही छोड़ गया है, जिसे पुलिस जांच के लिए एक बहुत बड़ा सुराग माना जा रहा है। इस पूरे मामले ने तब एक बड़ा विवादित मोड़ ले लिया, जब चश्मदीदों ने बताया कि देखने से आरोपी हिंदू समुदाय का ही लग रहा था। सुभाष चंदर और अन्य स्थानीय निवासियों ने गहरा शक जताते हुए कहा है कि यह महज एक नशेड़ी की हरकत या चोरी का मामला नहीं है। लोगों का स्पष्ट आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या संगठन ने जानबूझकर हिंदू भावनाओं को भड़काने और इलाके का भाईचारा खराब करने के लिए इस शख्स को बेअदबी करने के लिए भेजा था।

    घटना के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर कमेटी और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मौके पर मिले बैग की बारीकी से तलाशी ली जाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि पुलिस इस मामले की तह तक जाए और इस बेअदबी के पीछे छिपे असली ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश करे, ताकि शहर का माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त सजा मिल सके। पुलिस अब इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से तफ्तीश में जुट गई है।

     

     

  • बड़ा हादसाः चलती बस और अन्य वाहनों पर गिरेे पत्‍थर, 2 की मौत और कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः चलती बस और अन्य वाहनों पर गिरेे पत्‍थर, 2 की मौत और कई घायल, देखें वीडियो

    डोडाः जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश होने से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं खराब मौसम के कारण मां वैष्णों यात्रा भी रोक दी गई है। इसी के साथ अब डोडा जिले के रग्गी नाला क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। जहां लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने लगा, जिसकी चपेट में एक यात्री बस समेत कई वाहन आ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। बस संख्या JK02BA-4877 भद्रवाह से जम्मू की ओर जा रही थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सुबह करीब 10 बजे रग्गी नाला के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। देखते ही देखते एक बड़ा पत्थर बस पर आ गिरा, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ छोटे यात्री वाहन भी हादसे की चपेट में आ गए। अधिकारियों ने बताया कि अचानक पत्थरों और मलबे के खिसकने से हाईवे पर मौजूद गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। इस घटना के बाद, इलाके में मडस्लाइड (कीचड़ खिसकने) और लगातार गिरते पत्थरों के कारण हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी बहाली और सफाई का काम चल रहा है, लेकिन मौजूदा मौसम के हालात को देखते हुए इसमें काफी समय लगने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता और सड़क को ट्रैफिक के लिए सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता, तब तक इस रास्ते पर अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
  • छतरपुर टाहड़ा में सट्टा लगाते युवक पर पुलिस की कार्रवाई, नकदी व सट्टा पर्चियां बरामद

    छतरपुर टाहड़ा में सट्टा लगाते युवक पर पुलिस की कार्रवाई, नकदी व सट्टा पर्चियां बरामद

    ऊना,  सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संतोषगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छतरपुर टाहड़ा स्थित ईंट भट्ठे के समीप दबिश देकर गगनदीप निवासी संतोषगढ़ के कब्जे से 1,010 रुपये की नकदी तथा दड़ा सट्टा पर्चियां बरामद कीं।  आरोपित के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
       
  • मां वैष्‍णो देवी यात्रा पर लगी रोक, श्राइन बोर्ड ने लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    मां वैष्‍णो देवी यात्रा पर लगी रोक, श्राइन बोर्ड ने लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    जम्मूः माता वैष्‍णो देवी यांत्रा पर रोक लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते रोक लगाई गई है। जम्‍मू-कश्‍मीर के जम्‍मू संभाग में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। किश्‍तवाड़ में बादल फटने से हालात बेकाबू हो गए हैं, जबकि राजौरी में बहुत भारी बारिश से व्‍यापक पैमाने पर तबाही मची है। पुंछ में फ्लैश फ्लड और लैंडस्‍लाइड की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई। वहीं, कटरा में भी जोरदार बारिश हो रही है। श्राइन बोर्ड और स्‍थानीय प्रशासन ने पवित्र यात्रा को फिलहाल अस्‍थायी तौर पर रोकने का फैसला किया है। ऐसे में श्राइन बोर्ड और स्‍थानीय प्रशासन ने वैष्‍णो देवी यात्रा को अस्‍थायी तौर पर रोकने का निर्णय लिया है।

    अधिकारियों ने कहा है कि यात्रा को दोबारा शुरू करने का निर्णय मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा और इसकी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और यात्रा संबंधी आधिकारिक अपडेट जरूर जांच लें तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड ने कर्मचारियों और मशीनों को मौके पर भेजकर मलबा हटाने का काम शुरू कराया। मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा।

    जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत श्रृंखला पर समुद्र तल से करीब 5,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यहां माता वैष्णो देवी महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के प्रतीक तीन स्वयंभू पिंडियों के रूप में विराजमान हैं। कटरा से भवन तक श्रद्धालुओं को करीब 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है। इसके अलावा हेलीकॉप्टर और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। तब तक श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और केवल अधिकृत स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

  • दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    महाराष्ट्र: सोमवार सुबह महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई।

    मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब 3 बजे विरुल गांव के पास हुआ। इसी दौरान इथेनॉल ले जा रहा एक कंटेनर ट्रक एक्सप्रेस-वे पर पलट गया, जिससे नागपुर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। इसके बाद उसी जगह पर एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार में सवार चार लोगों और ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

    इसके बाद हाईवे सेफ़्टी पेट्रोल, वर्धा पुलिस, फायर ब्रिगेड और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की टीमें बचाव कार्य करने और ट्रैफिक बहाल करने के लिए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पलटे कंटेनर में बहुत तेजी से आग पकड़ने वाला इथेनॉल भरा था, इसलिए सुरक्षित रूप से हटाने से पहले उसे खाली करना जरूरी था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

     

  • जवाहर भवन में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दे रहा धुएं का गुबार, देखें वीडियो

    जवाहर भवन में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दे रहा धुएं का गुबार, देखें वीडियो

    लखनऊः राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार यह आग चौथी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी है। सरकारी इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लगने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगते ही बड़ी संख्या में कर्मचारी व लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। आग लगते ही इमारत से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जबकि घना धुआं लगभग 2 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा है। आग किस वजह से लगी, ये अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडि़यां मौके पर पहुंच चुकी हैं। दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं। यहां सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं। जवाहर भवन के ऊपरी तल से काला धुआं निकलता देखकर लोग हैरान रह गए। लोग इमारत की तरफ दौड़े। प्रशासन और दमकल विभाग आग बुझाने के साथ-साथ घटना की जांच में जुटे हैं। इस इमारत में कई सरकारी दफ्तर है। लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग के बारे में जवाहर भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे ने कहा, ‘जवाहर भवन की चौथी मंज़िल पर बने कैफेटेरिया में आग लग गई है और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी इसे बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी काबू में नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग चौथी मंज़िल के कैफेटेरिया से शुरू हुई। PWD के कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने वाले सिस्टम का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन आग तेज़ी से बेकाबू हो रही थी। इसके बाद 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें जारी हैं… अच्छी बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है।
  • Punjabi Singer को आया अटैक, मौत को मात देने के बाद युवाओं से की खास अपील, देखें वीडियो

    Punjabi Singer को आया अटैक, मौत को मात देने के बाद युवाओं से की खास अपील, देखें वीडियो

    रोपड़ः पंजाबी गायक और फिटनेस एन्फुलेंसर करनदीप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रोपड़ में जन्मे और विदेश में रह रहे 32 वर्षीय करनदीप को आस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक आ गया। गायक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 19 मई उसकी जिंदगी का लॉस्ट दिन था। अगर उसके दोस्त पास न होते तो वो जिंदा न होता। गायक ने युवाओं से अपील की कि चाहे आप जिम करते हों लेकिन फिर भी अपना मेडिकल चैकअप जरूर करवाएं पता नहीं कब क्या हो जाए। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि मैं तो रोज जिम जाता हूं, अच्छी खुराक लेता हूं, वावजूद इसके पिछले कल मेरा ब्रेन और दिल रुक गया। गायक ने कहा कि मैं बिल्कुल मौत के मुंह से बचकर वापस आया हूं। अगर ऐन वक्त पर मेरे चार दोस्त मेरे दाएं-बाएं न होते, तो आज मेरा काम तमाम हो चुका था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    भगवान को कुछ और ही मंज़ूर था कि मुझे नई ज़िंदगी मिली। इसलिए अपने माँ-बाप के पास रहें और भाई-बहनों से प्यार करें। उन्होंने मुझे अब नई जिंदगी मिली है तो अब मैं युवाओं को सेहत के लिए और प्रेरित करूंगा। करनदीप ने कहा कि पैसा सेहत पर जरूर खर्च करना चाहिए। नहीं तो सब कुछ यहीं पर रह जाएगा। इस दुनिया से जाते वक्त आपके पैसे, गाड़ियां, रिश्ते या रिश्तेदार कुछ भी आपके साथ नहीं जाएगा। सब यहीं धरा का धरा रह जाएगा। इसलिए कामयाबी पाने के लिए कभी भी कोई गलत रास्ता न अपनाएं, हमेशा ईमानदारी और सीधे तरीके से आगे बढ़ें। हम इस दुनिया में दूसरों की मदद करने और एक अच्छा इंसान बनने आए हैं। किसी का भी बुरा न करें और हमेशा सबकी हेल्प करें। इस हादसे ने मुझे पहले से भी ज्यादा ग्राउंडेड (विनम्र) बना दिया है। जब तक ज़िंदा हैं, सबके साथ प्यार और भलाई से रहें। करनदीप ने नई जिंदगी मिलने पर कहा कि मैं तो फिटनेस के प्रति बहुत ज्यादा अवेयर हूं। मुझे नॉलेज भी है, लेकिन कभी भी कुछ भी हो सकता है। लाइफ इज वेरी शार्ट। सो मैं यही कहना चाहता हूं कि सबके साथ मिलकर रहो। अपने माता-पिता बहन-भाई के साथ प्यार से रहो। मेरे साथ जो हुआ, उससे तो मैंने सोचा था कि करन तुम्हारा काम तमाम हो गया अब, लेकिन बच गया। अभी सांस हैं और बाकी। मैं तो पहले ही ग्राउंडेड था लेकिन कल के घटनाक्रम के बाद अब जिंदगी और दुनिया को लेकर नजरिया एकदम से बदल गया।
  • 55 की उम्र में पूर्व विधायक राजपाल की Heart Attack से निधन

    55 की उम्र में पूर्व विधायक राजपाल की Heart Attack से निधन

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का सोमवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से निधन हो जाने की खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी को उनके निधन से भारी झटका लगा है। परिजनों के अनुसार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।

    राजपाल भूखड़ी 55 वर्ष के थे और कुमारी सैलजा के करीबी माने जाते थे। लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और वर्ष 2009 में साढौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2019 में टिकट कटने पर वो पार्टी और सैलजा से काफी नाराज हुए थे।

    राजपाल भूखड़ी यमुनानगर के प्रमुख दलित नेताओं में गिने जाते हैं। उनका जन्म 19 मई, 1971 को तत्कालीन अंबाला जिले (वर्तमान यमुनानगर) के गांव भूखड़ी में हुआ। राजपाल अब यमुनानगर के सेक्टर-17 में अपने परिवार सहित रहते थे।

    राजपाल भूखड़ी का राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा रहा। वर्ष 2009 में साढौरा (एससी) सीट से उम्मीदवार बने और 47,263 वोट पाकर पहली बार विधायक बने। विधानसभा में उन्होंने किसानों, सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए।

     

  • Punjab News: घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी के चारों टायर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी के चारों टायर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राख बाग के नजदीक क्लब रोड पर चोेरी की घटना सामने आई है, जहां बेखौफ और शातिर चोरों घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी के चारों टायर लेकर फरार हो गए। जिसके बाद चोर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ी करके चले गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित कौशलदीप सिंह सेखों ने बताया कि बीते दिन उनके दादा जी का देहांत हो गया था। इस दुखद घड़ी में उनका पूरा परिवार अंतिम संस्कार के लिए अबोहर गया हुआ था और लुधियाना वाला घर सूना था। सुबह जब अखबार बांटने वाला हॉकर घर के बाहर पहुंचा, तो उसने देखा कि इतनी भारी-भरकम फॉर्च्यूनर गाड़ी बिना टायरों के ईंटों पर खड़ी है। उसने तुरंत घर की मेड को आवाज लगाई और बताया कि बाऊजी की गाड़ी के चारों टायर गायब हैं।

    मेड ने घबराते हुए तुरंत कौशलदीप को फोन मिलाया। दादा जी के संस्कार की तैयारियों के बीच जैसे ही परिवार को इस चोरी की खबर मिली, उनके होश उड़ गए।कौशलदीप सिंह सेखों के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका परिवार पेशे से सरकारी कॉन्ट्रैक्टर है और उनके पास शहर की स्ट्रीट लाइट आदि के बड़े सरकारी टेंडर रहते हैं। उन्होंने बताया कि यह फॉर्च्यूनर गाड़ी पिछले काफी लंबे समय से घर के बाहर इसी तय जगह पर पार्क होती आ रही थी, लेकिन इलाके में पहले कभी ऐसी कोई वारदात नहीं हुई।

    जिस तरह से चोरों ने इतनी बड़ी गाड़ी को जैक लगाकर ईंटों पर खड़ा किया और चारों टायर खोल ले गए, उससे साफ है कि यह काम किसी पेशेवर गिरोह का है और उन्होंने इसे अंजाम देने में काफी समय भी लगाया होगा। घटना की सूचना मिलते ही परिवार ने तुरंत अपने एक कर्मचारी को मौके पर भेजा और पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पॉश इलाके में हुई इस बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके और आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इन शातिर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।